Aisa Kaun Saa Pakshi Hai Jo Ud Nahi Sakta
GkExams on 12-05-2019
शुतुरमुर्ग पक्षी है जो उड़ नहीं सकता.
सम्बन्धित प्रश्न
Comments Hdbe on 08-02-2022
Long as phasoemem
Rinku ram on 28-11-2021
Pani kise pita hai
Nitish sahu on 12-11-2021
Nitush
Krishna on 07-11-2021
A is a Kong DA bird hair jo ud nahi satta
Sachin Mishra on 05-11-2021
Aisa kaun sa pakshi hai Jo udta nahin
Mahesh on 20-10-2021
ऐसा कौन सा पक्षी है जो उड़ सकता है लेकिन चले नहीं सकता
अरुणकुमार on 13-09-2021
Aisa kaun sa pakshi hai jo ud nahin Sakta aur chal nahin Sakta
Anjali on 10-07-2021
Kon sa pakshi ud ni Sakta h
RANJEET SINGH on 28-07-2020
कीवी पक्षी उड़ नही सकता
Korona kya hai on 30-05-2020
Korona kya hai
Lalit solanky on 20-05-2020
ऐसा पक्षी उड़ नहीं सकता और चल नहीं सकता
,ऐसा कोन सा पक्षी जो उड नही सकता on 19-11-2019
ऐसा कोनसा पक्षी जो उड नही सकता
एमू कौन सा पक्षी है on 18-10-2019
एमू कौन सा पक्षी है
dinesh kumar on 12-05-2019
ऎसा कौनसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता
क्या आप जानना चाहते हैं ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकता टॉप 10 लिस्ट दुनिया भर में Bird की हजारों प्रजाति पायी जाती हैं जिनमें अधिकतर उड़ने में सक्षम है लेकिन कुछ ऐसे पक्षी भी हैं जो उड़ नहीं सकते हैं। अगर आपसे पूछा जाए कि Bird किसे कहते हैं तो आपका आसान सा जवाब होगा कि ऐसे जीव जिनके उड़ने के लिए पंख और खाने के लिए चोंच होती है उन्हें बर्ड कहते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुछ पक्षियों की प्रजाति में पंख होने के बावजूद वह उड़ने में सक्षम नहीं होते हैं जब से हमारी पृथ्वी में जीव जंतुओं का जन्म हुआ है।
तब से ही जल थल और आसमान में उड़ने वाले जीव का विकास हुआ है वो चाहे डायनासोर का जमाना क्यों न हो पुरातन विभाग को कई ऐसे अवशेष मिले हैं जिसमे पाया गया है कि उस समय भी विशाल पक्षी हुआ करते थे। इन्हें वैज्ञानिकों ने टेरोसारस नाम दिया है जैसा कि आपको भी पता होगा डायनासोर के युग में काफी विशाल जानवर हुआ करते थे ऐसे में उड़ने वाले डायनासोर भी काफी बड़े होते थे। लेकिन आज के युग में पाए जाने वाले Bird काफी छोटे होते हैं वैसे आज की दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी उड़ने में असमर्थ है तो ऐसा क्यों है चलिए जानते हैं।
- ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकता
- 1. ऑस्ट्रिच पक्षी
- 2. पेंग्विन
- 3. एमू
- 4. गुआम रेल
- 5. दक्षिण द्वीप ताकाह पक्षी
- 6. काकापो
- 7. कीवी
- 8. वेका
- 9. कैसोरी
- 10. स्टीमर डक पक्षी
ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकता
अगर आज की दुनिया की बात करें तो ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकता यह दुनिया का सबसे भारी और ऊँचा पक्षी है जिसकी ऊँचाई 9 फिट और वजन 145 किलोग्राम तक होता है चूँकि यह उड़ने में समर्थ नहीं है लेकिन दौड़ने में यह सभी Bird से आगे हैं। आवश्यकता पड़ने पर यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है चलिए अब आपको ऐसे ही उड़ने में असमर्थ पक्षियों के बारे में बताते हैं।
1. ऑस्ट्रिच पक्षी
ऑस्ट्रिच जिसे हिंदी में शुतुरमुर्ग कहा जाता है यह दुनिया का सबसे बड़ा Bird है लेकिन यह कभी उड़ नहीं पाता है क्योंकि इसका वजन काफी अधिक होता है और इसके पंख इसके वजन को उठा नहीं पाते है। ऑस्ट्रिच अफ्रीका और उसके आसपास के इलाकों में पाया जाता है पहले यह एशिया में भी पाया जाता था लेकिन अत्यधिक शिकार के कारण यह एशिया में विलुप्त होने की कगार पर है हालाकि इसे आप चिड़ियाघर में देख सकते हैं।
2. पेंग्विन
यह अंटार्कटिका द्वीप में पाए जाने वाला छोटा पक्षी है जो अपने भरण पोषण के लिए समुद्र के अन्दर जाकर मछलियों का शिकार करता है। इसके भी पंख होते हैं लेकिन यह उड़ने में असमर्थ होता है चूँकि इसका जीवन पानी में मौजूद मछलियों पर निर्भर करता है ऐसे में इनके शिकार के लिए यह एक बार में 7 मिनिट तक पानी के अन्दर रह सकता है।
3. एमू
यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला पक्षी है ऑस्ट्रिच के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है जिसकी उंचाई 1.9 मीटर तक हो सकती है शुतुरमुर्ग की तरह अत्यधिक वजन के कारण यह उड़ने में असफल रहता है।
4. गुआम रेल
गुआम रेल अमेरिका में पायी जाने वाली छोटी चिड़िया है यह भी बाकि छोटे पक्षियों की तरह दिखाई देती है लेकिन इसके पंख इतने विकसित नहीं होते जिससे यह उड़ सके।
5. दक्षिण द्वीप ताकाह पक्षी
ताकाह नाम का यह पक्षी दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है क्योंकि यह सिर्फ दक्षिण द्वीप में पाया जाता है और इनकी संख्या बहुत कम है पहले तो इस प्रजाति को विलुप्त माना जा रहा था। लेकिन साल 1948 में इसे दोबारा खोज लिया गया इस पक्षी के भी पंख होते हैं लेकिन यह उड़ने में समर्थ नहीं है।
6. काकापो
यह उल्लू और तोता के जैसा दिखाई देता है या यूँ कहे की यह उल्लू और तोता का मिश्रण है लेकिन पंख होते हुए भी यह उल्लू औत तोते के जैसे उस नहीं पाता अभी तक यह Bird सिर्फ न्यूजीलैंड में पाया गया है। इस पक्षी की संख्या इतनी कम है कि यह अब विलुप्त होने की कगार में हैं ऐसे में यह आपको बहुत कम चिड़ियाघर में देखने को मिलेगा।
7. कीवी
न्यूज़ीलैंड में पाया जाना वाला यह पक्षी थोड़ा शर्मीला स्वाभाव का होता है और यह रात के समय ज्यादा एक्टिव रहता है हालाकि इनकी संख्या काफी है लेकिन यह भी जंगलों की कटाई की वजह से विलुप्त हो सकते हैं। जैसा कि आपको फोटो में दिखाई दे रहा होगा कि इनकी चोंच काफी लम्बी होती है और इनका मुख्य भोजन फल और मछली होती है।
8. वेका
मुर्गे के आकार यह वेका पक्षी भी न्यूज़ीलैंड में पाया जाता है जो सर्वाहारी होता है मतलब यह कीट पतंगों से लेकर फल तक को भी खा लेता है हालाकि यह भी पंख होने के बावजूद कभी उड़ नहीं पाता क्योंकि इसके पंख ज्यादा विकसित नहीं होते है।
9. कैसोरी
यह पक्षी पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया में पाया जाता है आकार में काफी बड़ा होता है लेकिन ऑस्ट्रिच की तुलना में कम होता है कैसोरी भी सर्वाहारी होता है यह अपने अधिक वजन के कारण उड़ नहीं पाता।
10. स्टीमर डक पक्षी
स्टीमर बत्तख चिले और अर्जेंटीना देश में पाए जाते हैं यह मुख्य रूप से समुद्र के किनारे ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं क्योंकि यहाँ इनका मुख्य भोजन मछलियाँ होती हैं लेकिन यह भी उड़ने में असमर्थ होते हैं।
ऊपर बताई गयी लिस्ट से आपको पता चल गया होगा कि आखिर कौन कौन से पक्षी उड़ नहीं पाते है यहाँ सिर्फ टॉप 10 लिस्ट बताई गयी है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया में और भी पक्षियों की प्रजातियां है जो उड़ने में असमर्थ होती हैं।
तो अब आप जान गए होंगे कि ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकता दुनिया में सैकड़ों Bird की प्रजातियां है जिनके पास पंख होते हुए भी उनके लिए आसमान में उड़ना संभव नहीं है और इसके पीछे कई कारण हैं। जैसे किसी का वजन अत्यधिक है तो किसी के पंख इतने विकसित नहीं हैं जो उनका वजन संभाल सके। वैसे तो इनमें सभी दुर्लभ प्रजाति के होते हैं लेकिन इनमें आपने शुतुरमुर्ग को जरुर देखा होगा क्योंकि इस पक्षी को मुर्गे की तरह फार्म में पाला जाता है साथ ही यह जंगल में भी पाए जाते हैं।
ये भी पढ़े –
- विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है नाम और जनसँख्या जानिये
- ट्रेन का आविष्कार किसने किया था और कब किया था
- मिलियन बिलियन और ट्रिलियन का मतलब क्या होता है