गेहूं में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? - gehoon mein keede pad jae to kya karana chaahie?

घर पर कैसे गेहूं को कीड़ों से बचाएं, अनाज भंडारण के कुछ अचूक उपाय!

घर पर कैसे गेहूं को कीड़ों से बचाएं, अनाज भंडारण के कुछ अचूक उपाय!

19 Mar, 2021

सही कहा है किसी ने खेती करना आसान नहीं होता। अगर आसान होता तो हर कोई किसान होता। फसल की बुवाई से लेकर कीटनाशकों के छिड़काव तक किसानों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी जो फसल पक जाती है,तब भी किसानों की समस्या खत्म नहीं होती। या यूं कहें कि तब तो उनकी असली परीक्षा शुरू होती है।

अनाजकाभंडारण हैमुख्यसमस्या!

फसल पकने के बाद भी किसानों के सामने अनेक समस्याएं रहती है।

जैसे समय पर कटाई, उचित मशीनों का प्रयोग, सही जगह फसलों का भण्डारण तथा फसलों को कीटो से बचाना।

लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या है-

कटाई के बाद उनका प्रबंधन एव भंडारण की जानकारी की कमी का होना।

गेहूंकासुरक्षितभंडारणकरनेकेलिएरामबाणउपाय!

●     सूखाकरकरेंगेंहूकाभंडारण

भंडारण करने से पहले गेहूं को अच्छी तरह से सूखा लें। अनाज में नमी नहीं होनी चाहिए। यदि गेहूं में अधिक नमी होगी तो कीड़े और फंगस लग जाता है। आमतौर पर बरसात के मौसम में गेहूं में सुरसी, खपरा, डोरा व जाल वाले कीड़े लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि बारिश के मौसम में अधिक नमी होती है और इससे गेहूं नरम हो जाता है। जब गेहूं नरम होगा तो कीड़े उसको आसानी से काट लेते हैं। इसलिए बारिश में मौसम में अधिक कीड़े लगते हैं।

●     जिसटंकीमेंगेहूंरख रहेहो,उसकोभीधूपमें 3-4 दिनरखे!

गेहूं का भंडारण करने से पहले लोहे की टंकी को चार-पांच दिन तपती धूप में रखें। धूप में रखने से टंकी में मौजूद कीड़े नष्ट हो जाते हैं। जानकारों का कहना है कि जहां पर गेहूं का भंडारण किया जाना है कि उसके पास नमी न हो। यदि नमी होगी तो गेहूं खराब हो जाएगा। संभव हो सके तो गेंहू का भंडारण मकान से अलग करें। अगर ऐसा संभव न हो तो अनाज का स्टॉक एक कोने में करें।

●     टंकीमेंडालेनीमकीपत्तियांया एल्यूमिनियमफॉस्फाइडकीगोलियां।

एक किलो नीम की पत्तियों को छाया में सुखाकर भंडार करने से पहली टंकी की तली में बिछाना चाहिए। इससे गेहूं खराब नहीं होगा। यह तरीका कम मात्रा में गेहूं को भंडारित करने का है।

अगर पहले ही गेहूं में कीड़ा लगा हो तो एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की 3 गोली प्रति 10 कुंतल बीज पर उपयोग कर सकते हैं।

●     पुरानीबोरियोंकाइस्तेमालनाकरेंऔरकरेंतोऐसेकरें!

कभी भी पुरानी बोरियों या कुठला इत्यादि को बिना उपचारित किए भंडारण के लिए उपयोग न करें| यदि सम्भव हो तो नई बोरियों का इस्तेमाल करें| यदि भंडारण में पुराने बोरों का प्रयोग करना है तो इन्हें एक प्रतिशत मैलाथियान के घोल में 10 मिनट तक डुबो दें और सुखाकर प्रयोग करें।

कुछ छोटीपरमोटीबातें!

●     पुराने गेहूं को नए भंडारित गेहूं के साथ कदापि न रखें।

●     भंडारण के लिए प्रयोग किए जाने वाले गोदाम, लोहे की टंकी या वायु रोधी कवर में किसी भी प्रकार की दरार या छेद को भंडारण से पूर्व ही बंद कर लें ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

●     चूहों के नियंत्रण के लिए एल्युमिनियम फॉस्फाइड, चूहे दानी या एंटी कगुलेंट्स का प्रयोग करें।

●     भंडारण के आसपास गंदगी ना रखें।

खेती और ट्रैक्टर से जुड़ी इसी तरह की कीमती जानकारियों के लिए हमेशा जुड़े रहे ट्रैक्टर ज्ञान से।

जानकारीसही,मिलेगीयही

Read More

 
      

महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर व अन्य विशिष्टताएं 2021                                                            

  Read More  

 
      

फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर "PAWRI"(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके!  

Read More  

गेहूं में कीड़े लग जाए तो क्या करें?

अगर गेहूं हैं तो उनमें नमक के टुकड़ों को कॉटन के कपड़े में बांधकर गेहूं में नीचे लगा दें. सूजी में लौंग डालने से कीड़े नहीं लगेंगे- सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए उसे सूखा हल्का भून लें. इसके अलावा आप चाहें तो सूजी में 8 से 10 लौंग डालकर रख दें.

गेहूं में कौन सी दवा रखी जाती है?

आप गेहूं को स्टोर करने जा रहे हैं उसे भी उपचारित करना चाहिए। इसके लिए मैलाथियान (50 परसेंट) के एक भाग को 100 भाग पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें. अब इस तीन लीटर घोल से 100 वर्ग मीटर जगह पर अच्छी तरह से छिड़काव करें.

गेहूं को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?

अच्‍छी तरह से ड्राई करें इसके लिए स्‍टोर करने से पहले इसे धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। पहले के बचे हुए अनाज में नया लाया हुआ अनाज गलती से भी न मिक्स करें। इस बात का ध्‍यान रखें कि चने और गेहूं को तो धूप में सुखाया जा सकता है, लेकिन चावल को धूप में कभी न सुखाएं। ऐसा करने से यह खराब हो जाते हैं।

आटे में कीड़े पड़ जाए तो क्या करना चाहिए?

तेज धूप में साफ हो जाएंगे कीड़े अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप पूरे आटे को सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप में रख दें। ऐसा करने से आटे से कीड़े खुद ही साफ हो जाएंगे क्योंकि कीड़े गर्मी सहन नहीं कर पाते हैं और वो बाहर निकल जाते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने पूरे कंटेनर को तेज धूप में रख दें।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग