गुरुवार को Cow क्या खिलाना चाहिए? - guruvaar ko chow kya khilaana chaahie?

Thursday Upay: आज के दौर में हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार (Family) के लिए एक सुखी जीवन चाहता है. इसके लिए वे हर तरह की कोशिशें करता है. तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद कई बार परिस्थितियों और धन की कमी के कारण सुखी जीवन (Life) जीना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा (Puja) आराधना करने एवं व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसीलिए आज हम आपको गुरुवार के दिन गुड़ से किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं. यदि कोई व्यक्ति उन उपायों को करे तो उसकी मनचाही इच्छा पूरी होती है. तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय-

– यदि आप भी अपनी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में मुट्ठी भर चने की भीगी हुई दाल और एक गुड़ की डली डालनी चाहिए. ऐसा करीब 5 या 7 गुरुवार को लगातार करें ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी साथ ही आपकी मनोकामना भी पूर्ण होगी.

यह भी पढ़ें – महालक्ष्मी ने स्वयं बताया धन कमाने का रहस्य

– मान्यता के अनुसार यदि आपकी कोई मनोकामना काफी समय से पूरी नहीं हो रही है तो गुरुवार की शाम को ₹1 का सिक्का एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठ लें एक पीले कपड़े में बांधकर किसी रेलवे लाइन के नीचे फेंक दें. ऐसा माना जाता है कि इससे आपकी इच्छा और अधूरी मनोकामना जल्द पूरी होगी.

– गुरुवार के दिन बृहस्पति देव को गुड़ चढ़ाने से सिर्फ गुरु बृहस्पति ही मजबूत नहीं होते बल्कि इससे सूर्य और मंगल ग्रह भी सकारात्मक प्रभाव देते हैं. गुरुवार के दिन इस कार्य को करने से आपके कामों में अड़चनें नहीं आएंगी और काम आसानी से बन जाएंगे.

– यदि कोई व्यक्ति अच्छी नौकरी पाना चाहता है तो किसी इंटरव्यू में जाने से पहले उस व्यक्ति को घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें – Shani Upay: शनिवार को करें ये अचूक उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

– यदि आप भी घर बनाने का सपना देख रहे हैं या फिर संपत्ति पाना चाहते हैं तो आप प्रत्येक गुरुवार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करें. इसके अलावा यदि आप चाहें तो रविवार के दिन भी किसी लाल गाय को गुड़ खिला सकते हैं. ऐसा करने से आपके मकान बनाने का सपना जल्द पूरा होगा.

– यदि किसी व्यक्ति की शादी में अड़चन आ रही है या फिर शादी में देरी हो रही है तो ऐसे व्यक्ति को गुरुवार के दिन गाय को आटे की एक लोई में गुड़ भरकर खिलाना चाहिए. ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा मिलेगी साथ ही शादी में आ रही अड़चनें भी दूर होंगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dharma Aastha, Religion

FIRST PUBLISHED : April 07, 2022, 07:12 IST

गाय को रोटी खिलाने का फायदा क्या है ? Gay ko roti khilane ke labh

गाय को हमारे हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है क्योंकि गाय के अंदर 33 कोटि देवी देवता निवास करते हैं, इसीलिए हमारे भारत देश में गाय को माता के तौर पर पूजा जाता है परंतु गाय का सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है| गाय को रोटी खिलाने के फायदे?

आगे पढ़े >>

धर्मशास्त्रों में गौ माता की महिमा भरी पड़ी है। जिस व्यक्ति को ग्रह बाधा हो या ग्रहों की प्रीति नहीं हो पा रही हो, उस

धर्मशास्त्रों में गौ माता की महिमा भरी पड़ी है। जिस व्यक्ति को ग्रह बाधा हो या ग्रहों की प्रीति नहीं हो पा रही हो, उस व्यक्ति को सरल, सहज व सुलभ तरीके से प्राप्त गौ माता की नित्य सेवा करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में तो एक राशि ‘वृष’ का वर्ग ही गौ है। इसी तरह जिन लोगों की जन्मपत्री में धनु या मीन लग्न हो, उन्हें या जिनकी पत्री में बृहस्पति की महादशा या अंतर व प्रत्यंतर दशा चल रही हो उन्हें अनिवार्य रूप से गौ माता के दर्शन करने चाहिएं। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इनकी कृपा से धन-समृद्धि, पुत्र और शिक्षा की प्राप्ति होती है। बृहस्पति ग्रह के प्रसन्नार्थ रोज गाय को रोटी भी देनी चाहिए। यदि रोज संभव न हो सके तो प्रत्येक वीरवार को तो निश्चित रूप से गुड़ व रोटी गाय को खिलानी ही चाहिए। बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन गाय का घी, शहद, हल्दी, पीले कपड़े, किताबें, गरीब कन्याओं को भोजन का दान अौर गुरुओं की सेवा करें। विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए गुरुवार का व्रत अौर देवगुरु बृहस्पति के सामने गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।


इसी तरह जिन जातकों की मेष व वृश्चिक राशि है, उन्हें हरेक मंगलवार को गौ माता को गुड़ और रोटी देनी चाहिए, इससे न केवल मंगल की पीड़ा शांत होती है, साथ ही यदि ऐसे लोग राजनीति क्षेत्र में होते हैं तो उन्हें राजनीतिक लाभ भी प्राप्त होता है।


धनु व मीन राशि वाले लोगों को व्यापारिक, राजनीतिक व पारिवारिक संकटों से बचने के लिए पीले रंग की गाय विधि-विधान के साथ वीरवार को किसी श्रेष्ठ ब्राह्मण को श्रद्धा के साथ दान करनी चाहिए। सिंह व कर्क राशि वाले लोगों को भी प्रतिदिन गौ माता को रोटी खिलानी चाहिए, इससे संतान पीड़ा व स्वास्थ्य कष्ट का शमन होता है। जब गौ माता को रोटी दें तो इस मंत्र का उच्चारण करें-
त्वं माता सर्वदेवानां त्वं च यज्ञस्य कारणम्।
त्वं तीर्थं सर्वतीर्थानां नमस्तेऽस्तु सदानघे।।

वृद्धजनों को नित्य गौ माता का दर्शन करना चाहिए, इससे उन्हें शीघ्र ही मोक्षकारणभूत तत्वज्ञान की प्राप्ति होती है।

और ये भी पढ़े

  • Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas : गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत ने भारत का इतिहास बदला

  • लव राशिफल 29 नवंबर - तू इश्क-इश्क सा मेरे रूह में आके बस जा

  • Champa Shashti: आज शिवलिंग पर चढ़ाएं ये वस्तु, सब कष्ट होंगे दूर

गुरुवार के दिन गाय को क्या खिलाएं?

गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।

गाय को गुड़ खिलाने से क्या लाभ होता है?

– नियमित रूप से गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है यह पुण्य चार धाम की यात्रा के बराबर मान्य होता है. – गाय को नियमित रोटी और गुड़ खिलाने से मनुष्य को हर सांसारिक सुख प्राप्त होता है साथ ही उसको किसी भी तरह की बीमारी या रोग नहीं होता.

गाय को चने की दाल खिलाने से क्या होता है?

चने की दाल का दान इसके साथ ही गुरुवार को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्‍दी डालकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान और बृहस्‍पति देव का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है और आपके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होने के साथ तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होते हैं।

रविवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए?

गाय को रोटी खिलाएं गाय हिंदुओं के लिए पूजनीय है. मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. रविवार के दिन सुबह के समय गाय को रोटी खिलाने से सूर्य नारायण प्रसन्न होते हैं.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग