दूरी तथा विस्थापन का SI मात्रक क्या है? - dooree tatha visthaapan ka si maatrak kya hai?

इस लेख में हम दूरी और विस्थापन (Distance and Displacement in hindi) के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे। दूरी व विस्थापन से संबंधित विभिन्न टॉपिक व सवालों को समझेंगे। जैसे :- दूरी किसे कहते हैं? विस्थापन किसे कहते हैं? दूरी की परिभाषा, विस्थापन की परिभाषा क्या है। दूरी का सूत्र, विस्थापन का सूत्र, विमा दूरी व विस्थापन में अंतर इत्यादि के बारे में बताया गया है। (Duri aur visthapan kise kahate hain)

समान्यत दूरी और विस्थापन का अंतर के बारे में सभी को पूरी तरह ध्यान नहीं रहता, जिसकी वजह से दूरी और विस्थापन को एक ही राशि मान लिया जाता है जबकि यह दोनों अलग अलग है।

दूरी किसे कहते हैं ?

माना एक वस्तु A से B की ओर  C से होते हुवे गति करती है। पथ ACB की लंबाई वस्तु द्वारा तय की गई दूरी कहलाती है।

दूरी की परिभाषा क्या है?

Definition of Distance :-

"नियत समय अंतराल में, कण द्वारा तय की गई पथ की कुल लंबाई, दूरी कहलाती है।"
  • गतिशील वस्तु के लिए समय बढ़ने पर दूरी का मान सदैव बढ़ता है। दूरी को ओडोमीटर द्वारा मापा जाता है।

उदाहरण :-

राम अपने मित्र श्याम के घर जाता है। राम और श्याम के घर के बीच तय की गई लंबाई 50 मीटर है। अत राम और श्याम के घर के बीच की दूरी 50 मीटर है।

दूरी का SI मात्रक (Unit of Distance) :-

दूरी का मात्रक लंबाई का मात्रक ही इसे MKS पद्धति में मीटर से मापा जाता है।

विस्थापन किसे कहते हैं ?

किसी निर्देश बिंदु के सापेक्ष कण की अंतिम स्थिति व प्रारम्भिक स्थिति के अंतर को विस्थापन कहते है। यह सदिश राशि है।

जैसे :- वृताकार पथ के लिए यदि कोई वस्तु स्थिति A से गतिशील होकर पुन A पर आ जाए तो

दूरी = 2πr

विस्थापन = 0

विस्थापन की परिभाषा क्या है ?

Definition of Displacement in Hindi:-

“किसी निर्देश बिंदु के सापेक्ष वस्तु द्वारा निश्चित दिशा में तय की गई न्यूतनम दूरी को विस्थापन कहते हैं।”

विस्थापन का SI मात्रक(Unit of Displacement) :-

विस्थापन को SI पद्धति में मीटर से मापा जाता है। अत इसका मात्रक मीटर है।

दूरी और विस्थापन में अंतर (Difference between Distance and Displacement in hindi)

  • विस्थापन का परिमाण, दो स्थितियों के बीच न्यूनतम संभव दूरी के तुल्य होता है
    • दूरी > विस्थापन
  • गतिशील कण के लिए दूरी कभी ऋणात्मक अथवा शून्य नहीं हो सकती जबकि विस्थापन हो सकता है। शून्य विस्थापन का तात्पर्य है कि गतिशील वस्तु अपनी प्रारम्भिक स्थिति पर पुनः आ चुकी है।
    • अर्थात दूरी > 0 परंतु विस्थापन = अथवा < 0
  • गतिशील कण के लिए दूरी समय के साथ कभी घट नहीं सकता है जबकि विस्थापन समय के साथ घट सकता है। समय के विस्थापन घटने का तात्पर्य है कण प्रारम्भिक स्थिति की ओर गतिशील है।
  • दो बिंदुओं के मध्य गति के लिए विस्थापन अद्वितीय फलन होता है जबकि दूरी वास्तविक पथ पर निर्भर करती है तथा इसके अन्नत मान हो सकते हैं।
  • गतिशील वस्तु के लिए दूरी शून्य या ऋणात्मक नहीं हो सकती है लेकिन विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य हो सकता है।

यह भी पढ़े :-

✓• गति किसे कहते हैं? परिभाषा

✓• न्यूटन के गति के नियम

दूरी व विस्थापन के उदाहरण (NCERT EXAMPLE) :-

प्रश्न. 1 :- एक पिंड 6 मीटर पूर्व की ओर चलता है तत्पश्चात 8 मीटर उतर की ओर। वस्तु द्वारा चली गयो दूरी व विस्थापन की गणना करो?

उतर :-

पिंड द्वारा तय की गई दूरी = 6+8 = 14 मीटर

दूरी व विस्थापन

विस्थापन = √(6)2 + (8)2

= √100

= 10 मीटर

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न यहां दिए गए है।

प्रश्न.1. विस्थापन क्या है व इसका मात्रक क्या है?

उतर :- विस्थापन का सी मात्रक मीटर है।

प्रश्न.2. विस्थापन और दूरी में क्या अंतर है?

उतर :- विस्थापन एक सदिश राशि है जबकि दूरी अदिश राशि है ।

आशा करते है कि आपको यह लेख दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं? परिभाषा, सूत्र, विमा, अंतर क्या है आया होगा । यदि हां तो अपने मित्रो व साथियों के साथ शेयर जरुर करे।

दोस्तों आज हम आपको दूरी और विस्थापन में अंतर बताएंगे।यह टॉपिक बहुत महत्वपूर्ण है।

इसीलिए आज hindiamrit आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा में प्रदान करेगा।

Contents

  • 1 दूरी और विस्थापन में अंतर
  • 2 दूरी किसे कहते है definition of distance
    • 2.1 दूरी का मात्रक unit of distance
    • 2.2 दूरी के पैमाने
  • 3 विस्थापन की परिभाषा definition of displacement
    • 3.1 विस्थापन का si मात्रक unit of displacement
  • 4 दूरी और विस्थापन में अंतर || difference between distance and displacement

दूरी और विस्थापन में अंतर

इनमें अंतर जानने से पहले हमे ये जान लेना चाहिए कि दूरी किसे कहते है,विस्थापन किसे कहते है,दूरी का मात्रक,विस्थापन का मात्रक,तो आइये जानते है इनको विस्तृत रूप से।

दूरी किसे कहते है definition of distance

गतिमान वस्तु द्वारा किसी समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक तय की गई कुल लंबाई को उसकी वस्तु की दूरी कहते हैं। अर्थात किसी वस्तु द्वारा मार्ग की तय की गई कुल लंबाई को उस वस्तु की दूरी कहते हैं।

यह एक अदिश राशि है।

जैसे

यदि कोई दो स्थान A और B हैं। तो यदि हम स्थान A से स्थान B तक जाएं।

तो हम यह जाने की हमने एक स्थान A से स्थान B तक के बीच कितनी लंबाई या दूरी तय की है।

यह लंबाई ही हमारे द्वारा तय की गई दूरी होगी।

मान लीजिए स्थान A से स्थान B तक की कुल लंबाई 1 किलोमीटर है तो स्थान A से संस्थान B तक की दूरी 1 किलोमीटर कहलाएगी।

दूरी का मात्रक unit of distance

इसका si या MKS पद्धति में मात्रक मीटर होता है।

इसके बड़े मात्रक किलोमीटर और प्रकाशवर्ष है।

और छोटे मात्रक मिलीमीटर,सेंटीमीटर,डेसीमीटर है।

तथा सबसे छोटे मात्रक माइक्रोन,एंग्स्ट्राम,फर्मी आदि है।

दूरी के पैमाने

◆ 1 किलोमीटर = 1000 मीटर

■ 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर

■ 1 प्रकाश वर्ष = 9.46×10^16 मीटर

● 1 माइक्रोन = 10^-6 मीटर

◆ 1 एंग्स्ट्राम = 10^-10 मीटर

★ 1 फर्मी = 10^-15 मीटर

विस्थापन की परिभाषा definition of displacement

किसी वस्तु की एक निश्चित दिशा में प्रारंभिक एवं अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं।

यह एक सदिश राशि है।

विस्थापन का si मात्रक unit of displacement

विस्थापन का si मात्रक मीटर होता है। विस्थापन एक प्रकार की दूरी ही है। अतः दूरी के सभी मात्रक विस्थापन के मात्रक है।

Difference between distance and displacement,दूरी और विस्थापन में अंतर,

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

//www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

दूरी
(distance)
विस्थापन
(displacement)
किसी पथ की तय की गई कुल लम्बाई को दूरी कहते है। वस्तु द्वारा तय पथ की प्रारंभिक और अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है।
अदिश राशि है। सदिश राशि है।
इसमें केवल परिमाण होता है। इसमें परिमाण और दिशा दोनो होती है।
यह सदैव धनात्मक होती है। यह धनात्मक,ऋणात्मक तथा शून्य भी हो सकता है।
तय किये गए मार्ग पर निर्भर करती है। विस्थापन तय किये गए मार्ग पर निर्भर नहीं करता है।
दूरी का मान विस्थापन के बराबर या उससे बड़ी होती है। विस्थापन का मान सदैव दूरी के बराबर या उससे कम होता है।
तय किये गए पथ के बनावट पर निर्भर करती है। पथ की बनावट पर निर्भर नही करता है।

next read

सदिश और अदिश राशि में अंतर

तत्व और यौगिक में अंतर

यौगिक और मिश्रण में अंतर

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – 1 – दूरी कैसी राशि है तथा इसका मात्रक क्या होता है ?

उत्तर – अदिश राशि है। इसका मात्रक मीटर होता है।

प्रश्न – 2 – क्या विस्थापन का मान कभी दूरी से ज्यादा हो सकता है ?

उत्तर – नहीं ।

प्रश्न – 3 – क्या दूरी कभी शून्य हो सकती है ?

उत्तर – नहीं ।

प्रश्न – 4 – दूरी या विस्थापन में किसका ऋणात्मक मान सम्भव है ?

उत्तर – विस्थापन ।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल दूरी और विस्थापन में अंतर कैसा लगा हमें कॉमेंट करके बताये तथा इसे शेयर जरूर करें।

Tages- दूरी तथा विस्थापन में क्या अंतर है,विस्थापन का मात्रक,विस्थापन का परिभाषा,विस्थापन का si मात्रक,दूरी और विस्थापन में अंतर, diffrence between distance and displacement, दूरी किसे कहते है, विस्थापन किसे कहते है, difference between distance and displacement in hindi,duri aur visthapan me antar,

दूरी तथा विस्थापन का एस आई मात्रक क्या है?

विस्थापन (displacement): एक निश्चित दिशा में दो बिन्दुओं के बीच की लंबवत दूरी को विस्थापित कहते है. यह सदिश राशि है. इसका S.I. मात्रक मीटर है.

दूरी का मात्रक क्या होता है?

'मीटर' लम्बाई का मात्रक है जो एक निश्चित पूर्वनिर्धारित दूरी के बराबर होता है।

विस्थापन क्या है व इसका मात्रक क्या है?

विस्थापन (अंग्रेज़ी: Displacement) एक सदिश राशि है। जब कोई वस्तु एक बिन्दु P से दूसरे बिन्दु Q तक किसी भी पथ से होते हुए गति करती है तो इस विस्थापन का परिमाण उन दो बिन्दुओं के मध्य की निम्नतम दूरी होगी तथा विस्थापन की दिशा, रेखा PQ की दिशा में (P से Q की तरफ) होगी। विस्थापन को s से दर्शाते हैं।

विस्थापन का सूत्र और मात्रक क्या है?

एक कण का विस्थापन, सूत्र s = ct^(3) से प्रदर्शित होता है । यहाँ t समय है एवं c नियतांक है ।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग