गोंद कतीरा खाने से क्या क्या फायदा है? - gond kateera khaane se kya kya phaayada hai?

गोंद का नाम सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कागज और कॉपी-किताब चिपकाने वाली अजीब सी चिपचिपी चीज। गोंद का जिक्र लड्डुओं के साथ भी होता है जिन्हें अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को खिलाया जाता है। 

हम आपको बताने जा रहे हैं खाने की सामग्रियों में इस्तेमाल होने वाले गोंद की बात। ये पेड़ों से निकलने वाला पीले रंग का चिपचिपा, गाढ़ा लिक्विड होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिये गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। 

Health Benefits Times

गोंद कतीरा गोंद  के लिक्विड को सुखाकर बनाया गया सूखा पदार्थ होता है। इसे घरों में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं गोंद कतीरे के फायदे। 

Table of Contents

  • गोंद कतीरा के फायदे
  • कमजोरी दूर करने में फायदेमंद
  • पीरियड्स को रेगुलर करने में सहायक
  • ​ वजन घटाने में मददगार
  • आदमियों में लिबिडो बढ़ाता है
  • ​ टॉन्सिल्स में आराम
  • ​मुंह के छाले में आराम
  • ​ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक
  • ​ लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाव
  • ​गोंद कतीरा के साइड-इफेक्ट्स
  • गोंद कतीरा के उपयोग (Usage Of Gond Katira)
  • फैट के विकल्प के तौर पर
  • माइक्रोब्स के खिलाफ
  • डायबिटिक लोगों के लिए दवा के कैरियर के रूप में
  • गाढ़ापन बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में

गोंद कतीरा के फायदे 

1. कमजोरी दूर करने में फायदेमंद 

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पिएं।

2. पीरियड्स को रेगुलर करने में सहायक

iDiva Graphics

यदि किसी महिला के पीरियड्स नियमित नहीं हैं तो गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्‍मच दूध में मिला कर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा गोंद के लड्डू भी बना कर खाए जा सकते हैं। यही नहीं बच्‍चा होने के बाद भी गोंद के लड्डू खाने पर कमजोरी और पीरियड्स की गड़बड़ी भी ठीक हो जाती है।

​3. वजन घटाने में मददगार 

गोंद कतीरा शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होता है। इसके अलावा ये पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट घटता है। 

4. आदमियों में लिबिडो बढ़ाता है

love sex aur dhokha film

गोंद कतीरा के सेवन से आदमियों में सेक्शुअल पावर और इच्‍छा बढ़ती है। इसके रेगुलर सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाईटफाल की समस्या भी दूर होती है। 

​5. टॉन्सिल्स में आराम

कुछ लोग टॉन्‍सिल की वजह से नियमित रूप से परेशान रहते हैं। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन आराम पहुंचाता है। इसमें हरी धनिया की पत्ती का रस मिलाकर नियमित रूप से गले पर लगाना टॉन्सिल्स के दर्द अऊर सूजन में आराम पहुंचाता है। इसके अलावा लगभग 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर फुला लें और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे भी टॉन्सिल्स में आराम मिलता है। 

6. ​मुंह के छाले में आराम 

iDiva

मुंह के छाले या अल्सर सूजन, लाली और दर्द पैदा करते हैं। इसे कम करने के लिए गोंद कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और अपने छालों पर लगाएं। ऐसा करने से छालों में तुरंत आराम मिलेगा। 

7. ​ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक 

shutterstock

ऐसा कहा जाता है कि गोंद कतीरा खाने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिये एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रात भर के लिए भिगोएं। अगली सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरे के साथ मिश्री मिला खाएं। 

​8. लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाव 

गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक बहुत खतरनाक होते हैं। इससे शरीर में जलन और लाली पैदा होती है। ऐसे में आप 2 चम्‍मच गोंद कतीरा 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। जब यह फूल जाए तब इसे चीनी में मिक्‍स कर के खाएं। इसका सेवन गर्मी में लगने वाली लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाता है।

​गोंद कतीरा के साइड-इफेक्ट्स 

  • इसका कोई खास साइड इफेक्ट नहीं होता। इसको खाने और लगाने दोनों में इस्तेमाल किया जाता है।   
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। इससे नसें और आंतें ब्‍लॉक होने से बचेंगी।

freepik

  • कई बार इसके सेवन से उन लोगों को सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है, जिन्हें क्विलिया की छाल से एलर्जी है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

गोंद कतीरा के उपयोग (Usage Of Gond Katira)

गोंद को फूड इंडस्ट्री में बहुत तरह से इस्तेमाल किया है। चलिए बताते हैं इसके उपयोग। 

1. फैट के विकल्प के तौर पर 

फूड इंडस्ट्री में लगातार ये कोशिशें की जा रही हैं कि अनहेल्दी फैट को हेल्दी फैट ऑप्शन से बदला जाए। गोंद कतीरा एक ऐसा ही बेहतरीन विकल्प है जिसका प्रयोग बहुत से पैकेज्ड फूड-आइटम्स में सफल पाया गया है। इसकी चिपचिपी तासीर इसे एक अच्छा बाइंडिंग एजेंट बनाती हैं और फूड आइटम्स को भी पहले से कई गुना हेल्दी बनाती हैं। 

2. माइक्रोब्स के खिलाफ  

Pexels

बहुत सी रिसर्च में पाया गया है कि गोंद बैक्टीरिया और अन्य माइक्रो-ऑर्गनिज्म के खिलाफ बहुत असरदार हैं। इसका इस्तेमाल खाने के सामानों को बैक्टीरिया के असर से बचाने के लिए किया जाता है। फिलहाल दुनियाभर की कई लैब्स में गोंद कतीरा के दवाओं के रूप में इस्तेमाल किये जाने को लेकर रिसर्च चल रही है।  

3. डायबिटिक लोगों के लिए दवा के कैरियर के रूप में 

गोद कतीरा का प्रयोग इन्सुलिन को शरीर में ले जाने वाली कैप्सूल्स बनाने में किया जा सकता है। डायबिटीज के जिन मरीजों को इन्सुलिन इंजेक्शन के जरिए लेना पड़ता है, उनके लिए ये एक बेहतरीन ओरल ऑप्शन है। गोंद की ग्लू जैसी प्रॉपर्टी इसे एक अच्छा कैरियर बनाती है। इस विषय में रिसर्च चल रही है और आने वाले सालों में ये मेडिकल साइंस का कमाल का ब्रेकथ्रू हो सकता है। 

4. गाढ़ापन बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में 

Pexels

फूड आइटम्स में गाढ़ापन बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये खाने को गर्म करने पर हीट और एसिडिटी में भी स्टेबल रहता है। मार्केट में मिलने वाले सैलड ड्रेसिंग्स, अचार, केचप, मेयोनेज़ आदि के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी एंटी-एसिडिक प्रॉपर्टी फूड आइटम्स की उम्र बढ़ाती है और उन्हें लम्बे समय तक फ्रेश रखने में मदद करती है।  

हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही स्टोरीज के लिए पढ़ते रहिये iDiva हिंदी। 

Read iDiva for the latest in Bollywood, fashion looks, beauty and lifestyle news.

गोंद कतीरा कौन सी बीमारी में काम आता है?

गोंद कतीरा शरीर के खून को गाढ़ा करता है। इसके अलावा ये हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। ये टॉन्सिल जैसी समस्याएं दूर करता है साथ ही शरीर को बलवान भी बनाता है। यह शरीर से निकलने वाले खून को रोकता है, सांस रोग को दूर करता,खांसी को नष्ट करता व कफ दूर करता है।

गोंद कतीरा कितने दिन तक खाना चाहिए?

ऐसे में आप नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, सीमित मात्रा मेे ही इसका सेवन करें। लगातार कुछ महीनों तक आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग