घी रोटी खाने से क्या होता है - ghee rotee khaane se kya hota hai

1/10

भारतीय घरों में रोटी के साथ देसी घी खाने की परंपरा रही है। रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। गाजियाबाद के राष्ट्रीय समाज एवम धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि रोटी के साथ घी खाने से कार्बोहाइड्रेट और वसा दोनों संतुलित मात्रा में मिलते हैं। इन दोनों के सेवन से शरीर के कई रोग समाप्त होते हैं। आयुर्वेदाचार्य से जानते हैं रोटी पर देसी घी लगाकर खाने के 9 फायदे-   

शरीर को मिले मजबूती

2/10

आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। डॉ. चतुर्वेदी का कहना है कि जब हम रोटी पर देसी घी लगाते हैं तो रोटी से कार्बोहाइड्रेट और घी से वसा संतुलित मात्रा में मिलती है। शरीर को जितना घी चाहिए उतना रोटी के साथ मिल जाता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और घी शरीर को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

3/10

देसी घी में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं त्वचा में चमक लाते हैं। रोजाना 1 चम्मच घी खाने से त्वचा जवां रहती है। चेहरे पर जल्दी झाइयां नहीं आतीं। रोटी शरीर को ताकत देती है, स्वस्थ शरीर के लिए रोटी का सेवन जरूरी है। इस तरह दोनों का कांबीनेशन त्वचा के लिए अधिक लाभदायक होता है।  

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

4/10

घी में विटामिन के, डी, ए आदि पाए जाते हैं, इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इसलिए रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते। कोरोना के बाद लोगों को इम्युनिटी की अहमियत समझ आ गई है। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे खाद्य पदार्थ खाए जाएं जिनसे इम्युनिटी स्ट्रांग हो। 

हड्डियों को मजबूती

5/10

हमारे बुजुर्ग शुरू से कहते आए कि घी खाने से शरीर मजबूत रहता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह बात सच है। रोटी पर देसी घी लगाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों की अकड़न खत्म होती है। हड्डियों को जरूरी वसा की जरूरत होती है जिसके न मिलने से उनमें अकड़न होने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि रोटी के साथ 1 चम्मच घी रोजाना खाना चाहिए। 

पेट के लिए फायदेमंद

6/10

खाना ठीक से नहीं पचने पर पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। जिसमें कब्ज से लेकर गैस की समस्या तक होने लगती है। आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि जब हम घी के साथ रोटी खाते हैं तब घी लिवर के पाचन संबंधी एंजाइम्स को सक्रिय करता है। जिससे एंजाइम्स को मजबूती मिलती है और वे सक्रिय तरीके से काम करते हैं। इस तरह खाना पचने में आसान होता है और पेट संबंधी परेशानियां नहीं होतीं।   

जननांगों को दे मजबूती

7/10

डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि रोटी पर देसी घी लगाने से स्त्री और पुरुष दोनों के जननांगों को मजबूती मिलती है। उनका कहना है कि दूध से निकला घी जननांगों के लिए लाभदायक है। इससे हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। इसलिए रोजाना 1 चम्मच देसी घी का सेवन रोटी के साथ किया जा सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद

8/10

हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि देसी घी में monounsaturated Omega-3s ये हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। घी बैड कोलेस्ट्रोल को भी घटाता है और गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है, इसलिए ये दिल के लिए फायदेमंद है। 

मोटापे को करे नियंत्रित

9/10

रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है। अगर आप पॉलीअन्सेच्युरेटिड फैट खाते हैं तो वह मोटापा बढ़ाते हैं, लेकिन देसी खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है। देसी घी मेटाबॉलिज्म को सही रखता है, इस वजह से वजन नियंत्रित रहता है। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि रोटी पर घी लगाने से रोटी का ग्लीसेमिक इंडैक्स कम हो जाता है, जिस वजह से आपको भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित रहता है।

खांसी की परेशानी करे दूर

10/10

सूखी खांसी होने पर घी का सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है। दरअसल जब हम घी के साथ रोटी खाते हैं तब खांसी के दौरान सांस लेने में होने वाली कठिनाई कम होती है। घी रेस्पाइरेटरी प्रॉब्लम्स में फायदेमंद है। रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से हृदय, त्वचा, पेट आदि स्वस्थ रहते हैं। रोजाना 1 चम्मच घी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

रोटी में घी लगाकर खाने से क्या फायदा है?

आपको जान कर हैरानी होगी कि अगर आप रोटी पर घी लगा के खाएंगे तो इससे न केवल आपकी रोटी स्वादिष्ट हो जाएगी, बल्कि इससे आपको पेट दर्द की समस्या भी नहीं होगी। जी हां अगर आप चाहते है कि आपको पेट दर्द की समस्या न हो, तो रोटी खाने से पहले उस पर घी जरूर लगाएं। इसके इलावा इससे शरीर को खूब ताकत भी मिलती है।

रोज एक चम्मच घी खाने से क्या होता है?

घी स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए का भंडार है, जिसके सेवन से सेहत को कई अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। साइंस ही नहीं, आयुर्वेद भी घी को सबसे मूल्यवान खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। कुछ घरों में घी का इस्तेमाल लगभग हर खाने की चीज में किया जाता है।

दाल में घी खाने से क्या होता है?

दाल में घी डालकर खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। दरअसल दाल में घी से तड़का लगाने से यह अन्य तेलों के मुकाबले पेट के लिए हल्का होता है। साथ ही यह आपको अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। यह मल त्याग में भी मददगार साबित हो सकता है।

पानी में घी डालकर पीने से क्या होता है?

3 रात को सोते समय एक गिलास मीठे दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से शरीर की खुश्की और दुर्बलता दूर होती है, नींद गहरी आती है, हड्डी बलवान होती है और सुबह शौच साफ आता है। ठंड आने के पहले से ठंड खत्म होने तक यह प्रयोग करने से शरीर में बलवीर्य बढ़ता है और दुबलापन दूर होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग