घाघरा नदी के कितने नाम हैं? - ghaaghara nadee ke kitane naam hain?

  • Hindi News
  • Metro
  • lucknow
  • administration
  • yogi cabinet to pass resolution for renaming ghaghara river to saryu

घाघरा नदी का नाम बदलकर होगा 'सरयू', यूपी कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी

Shefali Srivastava |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Jan 13, 2020, 10:51 AM

नेपाल से होते हुए घाघरा भारत में ब्रह्मघाट पर शारदा से मिलती है और यहां से इसे घाघरा के नाम से जाना जाता है। यूपी सरकार केंद्र को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल सकती है।

कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी

हाइलाइट्स

  • अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का नाम बदलकर 'सरयू' करने की तैयारी है
  • यूपी सरकार केंद्र को घाघरा का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है, कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल सकती है
  • नेपाल से होते हुए घाघरा भारत में ब्रह्मघाट पर शारदा से मिलती है और यहां से इसे घाघरा के नाम से जाना जाता है

लखनऊ
यूपी सरकार अब घाघरा नदी का नाम बदलने की तैयारी में है। अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का नाम बदलकर 'सरयू' करने की तैयारी है। यूपी सरकार केंद्र को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि कैबिनेट की बैठक आज सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन हो रही है। इसमें घाघरा नदी का नाम बदलने के साथ ही लखनऊ और नोएडा में कमिश्नेरट प्रणाली लागू किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के आसार हैं।

नेपाल से होते हुए घाघरा भारत में ब्रह्मघाट पर शारदा से मिलती है और यहां से इसे घाघरा के नाम से जाना जाता है। यूपी सरकार केंद्र को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल सकती है। घाघरा नदी गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी भी है।


अलग-अलग जगह अलग नाम

यह नदी दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखर (हिमालय) में मापचाचुंगो हिमनद से निकलती है। हिमालय से निकलकर नेपाल में बहती हुई घाघरा नदी भारत में ब्रह्मघाट स्थान पर शारदा नदी से मिलती है। दोनों नदियों के संगम के बाद यह नदी घाघरा नदी के नाम से जानी जाती है। उद्गम स्थल से गंगा के संगम रेवलगंज बिहार तक घाघरा नदी की कुल लंबाई 1080 किमी है। भारत में लगभग 970 किमी बहते हुए बलिया और छपरा के बीच घाघरा नदी गंगा में मिल जाती है। निचली घाघरा नदी को सरयू नदी के नाम से जाना जाता है।

गोंडा से अयोध्या और फैजाबाद के आसपास तक सरयू और फिर आगे जाकर घाघरा के नाम से पुकारा जाता है। पौराणिक और धार्मिक ग्रंथों में सरयू नाम से इसका जिक्र है। वहीं दस्तावेजों में अंग्रेजों के समय से अब तक गोगरा, घाघरा नाम दर्ज हैं। कुछ दस्तावेजों में सरयू और शारदा नाम भी है।

नाम बदलने का अधिकार किसके पास?
अब सवाल उठता है क्या नदियों के नाम बदलने का अधिकार सरकार के पास है? दरअसल, नदी राष्ट्रीय संपदा है जिसे भारत के संविधान के संघ सूची के क्रमांक 56 पर नदी संबंदी उल्लिखित है जिस पर निर्णय लेने का अधिकार भारत सरकार के पास है। केंद्र सरकार के पास भेजने के बाद इस पर गृह मंत्रालय की अनुमति ली जाएगी जिसके बाद नाम बदलने पर अंतिम फैसला होगा।

एक भूगर्भ शास्त्री के अनुसार, स्थानीय स्तर पर नदियों के अलग-अलग नाम होते हैं। शोध या रिसर्च में दुनिया भर में वही नाम प्रामाणिक माना जाता है जो सर्वे ऑफ इंडिया की टोपोशीट में दर्ज है। स्थानीय स्तर पर कुछ भी बदलाव किए जा सकते हैं लेकिन टोपोशीट में बदलाव का निर्णय भी सर्वे ऑफ इंडिया ही करेगा। यह संस्थान केंद्र सरकार के अधीन काम करता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • शेयर न्यूज आज Suzlon Energy और Apollo Tyres में तेजी के संकेत, ना चूकें मुनाफा कमाने का मौका
  • हिमालय की 18000 फीट ऊंचाई से आए कपिवा के 100% शुद्ध हिमालयन शिलाजीत के साथ स्टैमिना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधारें
  • गुजरात बीजेपी, कांग्रेस, AAP... गुजरात में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें
  • जयपुर हाड़ौती से सचिन को CM बनाने की उठ चुकी है आवाज, गहलोत के नेता राहुल की यात्रा का संभाल रहे कामकाज, कौन पड़ेगा भारी ?
  • Adv: देश के फेवरिट स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर, 29 नवंबर तक खरीदने का मौका
  • बिज़नस न्यूज़ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेगा लक्जरी होटल, जानते हैं कौन बनाएगा?
  • Live LIVE: भरोसे की सरकार मतलब BJP सरकार... राजकोट में बोले पीएम मोदी, जान‍िए गुजरात चुनाव का हर अपडेट
  • मैनपुरी राजनीति या गुस्सा…मैनपुरी उपचुनाव की पहली सभा में अखिलेश से ज्यादा शिवपाल पर क्यों बरसे योगी?
  • खबरें राहुल द्रविड़ का खास, विवादों से भी रहा है नाता, कौन है रुतुराज गायकवाड़ से 7 छक्के खाने वाला गेंदबाज
  • अन्य खबरें निजामुद्दीन मरकज की चाबी मौलाना साद को सौंपेंगे... दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया
  • हेयर केयर इन Hair Color Shampoos से मात्र 5 मिनट में मिलेगा सफेद बालों से छुटकारा
  • धर्म यात्रा केवल 10 हजार में भारत के इन मंदिरों में IRCTC दे रहा है घूमने का मौका, नहीं गए तो अब ले जाए माता-पिता को यहां
  • विमेंस फैशन चाहे कितनी भी तेज पड़ रही हो ठंड इन Sweatshirt से मिलेगी गर्माहट
  • कार/बाइक Hero और Bajaj की सभी 29 मोटरसाइकिलों की कीमतें, Platina से Splendor तक की नई प्राइस लिस्ट
  • बिग बॉस बिग बॉस 16, 28 नवंबर हाईलाइट्स: शिव से गंदी लड़ाई के बाद रोईं टीना, प्रियंका से सुम्बुल तक नॉमिनेट हुए ये 7 सदस्य

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

घाघरा नदी के कितने नाम है?

घाघरा को अलग जगहों पर अलग नामों से जाना जाता है। इस नदी को जहां उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सरयू (सरयू नदी की कहानी) के नाम से जाना जाता है वहीं नेपाल में इसे कहा जाता है। इसके अलावा सरजू और गोगरा भी घाघरा के ही नाम हैं।

घाघरा का दूसरा नाम क्या है?

यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है. निचली घाघरा नदी को सरयू के नाम से भी जाना जाता है.

घाघरा नदी का नाम क्या है?

सरयू नदी (अन्य नाम घाघरा, सरजू, शारदा) हिमालय से निकलकर उत्तरी भारत के गंगा मैदान में बहने वाली नदी है जो बलिया और छपरा के बीच में गंगा में मिल जाती है।

घाघरा की सहायक नदियां कौन कौन सी है?

फैजाबाद और दोहरीघाट घाघरा नदी के किनारे स्थित शहर हैं। सहायक नदियाँ: राप्ती, बुधि गंगा और छोटी गंडकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग