Garlic Oil for Joint Pain: बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर लोगों को घुटने और जोड़ों के दर्द की समस्या हो जाती है। ये समस्या सुनने में तो आम समस्या लगती है, लेकिन इस दर्द को झेलना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में लोग तमाम तरह की दवाइंया और तेलों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये दर्द आसानी से पीछा नहीं छोड़ता। ऐसे में घर में बनाया लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में लहसुन का तेल काफी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं लहसुन का तेल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका-
लहसुन का तेल बनाने की विधि
लहसुन का तेल बनाने के लिए 250 एमएल सरसों के तेल में लहसुन की 10-12 कलियां छीलकर कूटकर डालें। इसके साथ ही इसमें 2 जायफल को कूटकर डालें। अब इसमें 50-60 ग्राम गुडूची (गिलोय) की सूखी डंठल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल लें। इन सभी चीजों को सरसों के तेल में डालकर 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकाते रहें। इस तेल को पकाने के बाद ठंडा करके छान लें और एक शीशी में करके रख लें। अब आपका तेल तैयार है। अब आप इस तेल को जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन के तेल को इस्तेमाल करने का तरीका
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए लहसुन के तेल से जोड़ों पर 5-7 मिनट तक मालिश करनी चाहिए। वैसे तो ठंडा तेल भी फायदेमंद होता है, लेकिन हल्का गर्म तेल दर्द और सूजन को जल्दी दूर करने में कारगर होता है। हर रोज रात को सोने से पहले लहसुन के तेल से जोड़ों की मालिश करनी चाहिए। हफ्तेभर में आपको दर्द से आराम मिलना शुरू हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : जैतून और लहसुन का तेल शरीर की इन 5 समस्याओं को दूर करने में है उपयोगी, जानें प्रयोग का तरीका
किस तरह फायदेमंद है लहसुन का तेल
लहसुन है अच्छा दर्दनिवारक
लहसुन एक अच्छा दर्दनिवारक माना जाता है। आयुर्वेद में भी लहसुन की खास अहमियत है। दरअसल, लहसुन में विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर माने गए हैं। लहसुन को कच्चा खाने से जोड़ों के दर्द की तो समस्या दूर होती ही है, साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी निजात दिलाने में सहायक होता है। वहीं, बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कच्चा लहसुन काफी फायदेमंद होता है।
जायफल के लाभ
जायफल जोड़ों के दर्द को ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में कारगर होता है। दरअसल, जायफल में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। दर्द के साथ ही जायफल सूजन को भी कम करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जायफल को पीसकर तेल में पकाने और फिर उस तेल से मालिश करने से हर तरह के दर्द की छुट्टी हो जाती है। इसके अलावा जायफल का इस्तेमाल चेहरे से दाग-धब्बों और मुहांसों को दूर कर स्किन में चमक लाने के लिए भी किया जाता है।
जोड़ों के दर्द में गुडूची (गिलोय) के फायदे
गुडूची को ज्यादातर लोग गिलोय के नाम से जानते हैं। गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि होती है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गिलोय एंटी-वायरल होने के साथ-साथ दर्दनिवारक भी होता है। इसके प्रयोग से बने तेल से घुटनों की मालिश करने से दर्द जल्द ही दूर हो जाता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय की बेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है, क्योंकि नीम के गुण भी गिलोय की बेल में आ जाते हैं। दरअसल, गिलोय के बारे में कहा जाता है कि ये जिस पेड़ पर चढ़ती है, उसी पेड़ के गुण अपना लेती है। इसलिए नीम के पेड़ पर चढ़ी हुई बेल काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि उसमें नीम के गुण भी आ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय
जोड़ों में दर्द के लिए आप इस तरह तैयार लहसुन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर इस तेल को पहली बार लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Home Remedy For Joint Pain: जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाएं, क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते ह
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Nov 2022 10:26 AM
हमें फॉलो करें
इस खबर को सुनें
0:00
/
ऐप पर पढ़ें
Home Remedy for Joint Pain: अक्सर 35 की उम्र पार करते-करते लोगों को ज्वाइंट पेन की समस्या होने लगती है। हालांकि, आजकल ये समस्या हर उम्र के लोगों को परेशान करने लगी है। जिसके पीछे कारण हड्डियों की कमजोरी, गठिया (Gout), अर्थराइटिस (Arthritis), मांसपेशियों की सूजन (Swollen Muscles) या फिर बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हो सकता है। अधिकतर जो लोग ज्वाइंट पेन से परेशान रहते हैं, वे इसके इलाज में ढेरों पैसे खर्च कर देते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए वो कई तरह की दवाएं, क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके उन्हें आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो जैतून के तेल और नमक का ये प्राकृतिक नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इस नुस्खे को आजमाकर आप अपने जोड़ों के दर्द में राहत पा सकते हैं।
जैतून के तेल और नमक का ये नुस्खा कैसे फायदेमंद-
जैतून का तेल पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हड्डियां मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इस तेल में मौजूद एक खास एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व ,जिसे ओलोयकैन्थल (Oleocanthal) कहते हैं। ये तत्व अंदरूनी सूजन को दूर करके दर्द कम करने में मदद करता है। इस नुस्खे में इस्तेमाल किए जाने वाला समुद्री नमक मिनरल्स का भंडार होता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर दर्द को कम करते हैं।