कमजोर मांसपेशियों को कैसे मजबूत करें? - kamajor maansapeshiyon ko kaise majaboot karen?

सलाह: इन पांच तरीकों से दूर करें मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या, जरूर मिलेगा फायदा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 03:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या वैसे तो आम है, लेकिन यह गंभीर भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं अधिक गति वाले वर्कआउट के बाद अक्सर मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है, लेकिन कुछ देर आराम करने के बाद सबकुछ फिर से सामान्य हो जाता है। अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं तो इसके कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जैसे मांसपेशियों में दर्द होना या ऐंठन होना, किसी-किसी जगह पर जलन महसूस होना आदि। हालांकि कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

अंडे खाएं 

  • अंडा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पोषण भी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी2, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर और मांसपेशियों के लिए अच्छे होते हैं। अंडे का सेवन करने से मांसपेशियों में आई कमजोरी को ठीक करने में मदद मिलती है। 

रोजाना व्यायाम करें 

  • व्यायाम बीमारियों को दूर भगाने के सर्वोत्तम उपायों में से एक है। अगर आपको मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या है, तो हफ्ते में कम से कम पांच दिन जरूर व्यायाम करें। इसमें चलना, दौड़ना या जॉगिंग और योग शामिल हैं। रोजाना आधे घंटे तक ऐसा करने से कमजोर मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

विटामिन-डी से भरपूर आहार लें 

  • विटामिन-डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप शरीर में इसकी कमी न होने दें और सही मात्रा में विटामिन-डी लें। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने में मदद मिलती है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं 

  • शरीर में पानी की कमी से भी मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है, इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती रहे। वैसे कहा जाता है कि रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि यह जरूरी नहीं है बल्कि आप अपनी जरूरत के हिसाब पानी पिएं, यानी आपके शरीर को जितने पानी की जरूरत है, उतना ही लें। 

Diet for weak muscles: कमजोर मांसपेशियों और हड्डियों को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें

By उस्मान | Published: August 23, 2021 10:59 AM2021-08-23T10:59:23+5:302021-08-23T10:59:23+5:30

अगर आप हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको इन चीजों को खाना चाहिए

हेल्दी डाइट टिप्स

Next

Highlightsहमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको इन चीजों को खाना चाहिए इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं ये चीजेंआसानी से उपलब्ध हो सकती हैं ये चीजें

किसी भी इंसान की सेहत की नींव बेहतर खान-पान पर टिकी है। पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। दुर्भाग्यवश आजकल हेल्दी डाइट नहीं लेने की वजह से अधिकतर लोग थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां, यौन समस्याओं आदि का सामना कर रहे हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना विटामिन जरूरी है, उतना ही कैल्शियम भी आवश्यक है। शरीर के अलग-अलग हिस्से में कैल्शियम की अलग जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर हड्डियों संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने पर कई और बीमारियां हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ हेल्दी फूड्स की जानकारी दी रही हैं जिनके नियमित सेवन से आपको इन समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। 

1) टमाटर
टमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

2) किशमिश 
किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

3) पालक
शरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

4) केला
केले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

5) अंजीर
एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

6) तिल और सोया दूध 
तिल में भी कैल्शियम होता है। रोजाना 1 गिलास में 1 चम्मच दूध मिलाकर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। सोया दूध से बने टोफू में भी कैल्शियम होता है जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है।

7) साबूदाना और काजू 
साबूदाना और बाजरा में भी कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें। काजू में कॉपर और जिंक पाए जाते हैं जो मसल्स को मजबूत बनाने में काफी असरदार हैं।

 8) मूंगफली और बादाम
मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बाइसेप्स बनाने में मदद करते हैं यह याददाश्त को भी बढ़ाने में मदद करती हैं। बादाम में विटामिन ई और सेलेनियम पाया जाता हैं जिसकी वजह से यह वजन घटाने में मदद करता है ही और आपको स्मार्ट भी बनाने में मदद करता हैं।

Web Title: Diet for weak muscles: 8 healthy foods for weakness bones and muscles, diet tips for anemia and muscles strength

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

शरीर की मांसपेशियां किसकी कमी से कमजोर होती हैं?

विटामिन-डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप शरीर में इसकी कमी न होने दें और सही मात्रा में विटामिन-डी लें। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने में मदद मिलती है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी है।

मांसपेशियां कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?

Diet for weak muscles: कमजोर मांसपेशियों और हड्डियों को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें.
टमाटर टमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। ... .
किशमिश किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। ... .
पालक ... .
केला ... .
अंजीर ... .
तिल और सोया दूध ... .
साबूदाना और काजू ... .
मूंगफली और बादाम.

मांसपेशियों की ताकत कैसे बढ़ाएं?

Muscle Building Exercise : मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए इन 5 एक्सरसाइज से करें शुरुआत.
लंजेस ये एक्सरसाइज आपके पैरों और ग्लूट्स में ताकत बढ़ाने के लिए आवश्यक है। ... .
पुश अप्स आपने कई लोगों को पुशअप्स करते देखा होगा। ... .
स्क्वाट्स ... .
स्टैंडिंग ओवरहेड डंबल प्रेस ... .
बरपीज़.

कौन सा विटामिन मांसपेशियों में ऐंठन को ठीक करने में मदद करता है?

पोटेशियम मसल्स के विकास में मदद करता है। इसकी कमी के कारण भी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। साथ ही इनमें विटामिन ए भी होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग