कौन से दिन काम नहीं करना चाहिए? - kaun se din kaam nahin karana chaahie?

हमें फॉलो करें

भारतीय संस्कृति में पंचांग, मुहूर्त, शुभ समय का बहुत महत्व है। जो हमें किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह देता है। 

मुहूर्त के अंतर्गत कुछ विशेष प्रकार की सावधानियों का जिक्र किया गया है। जिन्हें अपना कर हम अपने कार्य को निर्विघ्न संपन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं :- 

अनिरुद्ध जोशी|

हमें फॉलो करें


FILE

हिन्दू पंचांग अनुसार किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को देखना जरूरी है। इसी से शुभ लग्न और मुहूर्त पता चलता है। वार, तिथि, माह, लग्न और मुहूर्त का एक संपूर्ण विज्ञान है। जो लोग इस हिन्दू विज्ञान अनुसार अपनी जीवनशैली ढाल लेते हैं वे सभी संकटों से बचे रहते हैं।
कौन-सा समय सर्वश्रेष्ठ होता है, जानिए
दिशा शूल से बचाव के उपाय

अगले पन्ने पर सप्ताह का प्रथम वार... रविवार...

  • किस दिन न करें कौन सा कार्य, ताकि न हो हानि

    हिंदू धर्म में शुभ-अशुभ का विशेष महत्व है। हर कार्य को शुरू करने से पहले शुभ समय और वार देखा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से चीजें सही रहती हैं और कोई परेशानी नहीं होती। सप्ताह के सातों दिन किस न किसी देवता और ग्रह को समर्पित होता है। इसलिए हर दिन का अपना खास महत्व है। शास्त्रों में ऐसे कई कार्य बताए गए हैं, जिन्हें किसी खास दिन पर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के किस दिन कौन सा कार्य अशुभ बताया गया है…

  • रविवार को इनसे न करें बहसबाजी

    रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है और सूर्य ग्रहों के राजा हैं। महिलाओं की कुंडली में सूर्य पति और पुरुषों की कुंडली में पिता के कारक माने गए हैं। इसलिए रविवार के दिन पुरुष पिता और महिलाओं को पति से वाद-विवाद से बचना चाहिए। साथ ही इनका निरादर करने से बचना चाहिए। रविवार के दिन काले वस्त्र पहनना भी शुभ नहीं माना गया है। इस दिन तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए। रविवार की समय सुबह देर तक सोना और दोपहर के समय सोना भी शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं होता है।

    रविवार से शुरू किया यह काम तो सफलता चूमेगी आपके कदम

  • सोमवार का दिन इस ग्रह को समर्पित

    सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव का माना गया है। चंद्र देव को पुराणों में सोम भी कहा गया है। कुंडली में चंद्रमा को माता का कारक बताया गया है। माता का वैसे तो कभी निरादर नहीं करना चाहिए लेकिन सोमवार के दिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके बात-व्यवहार से माता के मन को कष्ट न पहुंचे। इस दिन दोपहर में सोने से चंद्र देव नाराज होते हैं और इससे चंद्र दोष भी लगता है। सोमवार के दिन पूर्व, उत्तर और आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। सोमवार के दिन को छोड़कर आप अन्य दिनों में नई नौकरी की शुरुआत करें तो यह ज्यादा अनुकूल होगा। दरअसल ऐसा मानते हैं कि सोमवार के दिन नई नौकरी शुरू करने से नौकरी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    इन राशियों के लोग बेस्ट फ्रेंड बनाने में होते हैं नंबर वन

  • मंगलवार को इनका करें सम्मान

    मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित है। कुंडली में मंगल शौर्य, पराक्रम, साहस आदि का कारक ग्रह माना जाता है। इस दिन बड़े भाई और बड़े भाई समान लोगों से आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दिन न तो किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें। माना जाता है कि इस दिन लिए गए उधार को चुकाना कठिन हो जाता है। इस दिन नाखून व बाल काटना भी अशुभ बताया गया है।

    कुंडली में यह भाव बताते हैं कि मृत्यु के बाद किसे मिलेगा स्वर्ग, नरक, मोक्ष और बैकुंठ

  • बुधवार कोई इसकी शुरुआत न करें

    बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का माना गया है। गणेश और बुध दोनों ही बुद्धि के देवता माने गए हैं। कुंडली में बुध को बुद्धि, संचार, व्यापार, विज्ञान आदि का कारक ग्रह माना गया है और यह ग्रहों के राजकुमार भी हैं। इस दिन किसी भी कन्या और किन्नर का अपमान नहीं करना चाहिए अर्थात इस दिन इनको दान देकर आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही इस दिन पान खाने से भी बचना चाहिए।

    सोते समय सिरहाने के आसपास न रखें ये चीजें, धन के साथ बुद्धि की भी होती है हानि

  • गुरुवार को ये कार्य करने से बचें

    गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को समर्पित है। कुंडली में बृहस्पति देव को सफलता, उपलब्धि, समृद्धि, शिक्षक, शिक्षा, अध्यात्म, सौभाग्य आदि का कारक ग्रह माना गया है। गुरुवार के दिन घर के बुजुर्गों और शिक्षकों का अपमान नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से गुरु दोष लग सकता है। इस दिन नाखून, बाल काटना और दक्षिण की यात्रा निषेध माना गया है। साथ ही महिलाओं को बाल भी नहीं धोने चाहिए। इस दिन बेटी को घर से ससुराल विदा भी नहीं करना चाहिए। गुरुवार के दिन मकड़ी के जाले साफ न करें और मांस-मदिरा से भी परहेज रखें।

    रिस्क लेना बहुत पसंद करते हैं इन राशियों के लोग

  • शुक्रवार ने करें इनका अपमान

    शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और असुरों के गुरु शुक्र देव को समर्पित है। शुक्र को सौंदर्य, रोमांस, दाम्पत्य जीवन, प्रेम, भौतिक सुख-सुविधा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इस दिन पति-पत्नी को आपस में वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी नेत्रहीन व्यक्ति और कन्या का अपमान करने से भी बचना चाहिए। इस दिन चीनी व चांदी का दान भूलकर भी न करें, ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र का शुभ प्रभाव घट जाता है।

    कहीं इस वजह से तो आपके बाल नहीं हो रहे हैं सफेद, करें ये उपाय

  • शनिवार को न खरीदें ये चीजें

    शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का माना गया है। शनि को संतुलन, सीमा, न्याय, विज्ञान, कष्ट आदि का कारक ग्रह माना जाता है। इस दिन लोहे से संबंधित चीजें और उड़द दाल, नमक की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इस दिन उत्तर, ईशान और पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन गरीब, जरूरतमंद और सफाई-कर्मचारियों का अपमान करने से बचना चाहिए क्योंकि शनिदेव इनका प्रतिनिधित्व करते हैं। इनका अपमान करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और तुरंत दंड देते हैं।

शुभ काम करने के लिए कौन सा दिन अच्छा है?

* शनिवार सर्वाधिक शुभ दिन माने गए हैं। * रविवार को कभी भी भूमिपूजन, गृह निर्माण की शुरुआत, शिलान्यास या गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।

शुभ दिन कौन सा होता है?

सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ हैं। द्वितीया, पंचमी, सप्तमी, नवमी, एकादशी, त्रयोदशी।

मान के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

* पीले रंग के पदार्थों का दान वर्जित है। * सोना, पीतल, केसर, धार्मिक साहित्य या वस्तुएं आदि का दान नहीं करना चाहिए अन्‍यथा 'घर का जोगी जोगड़ा, आन गांव का सिद्ध' जैसी हालत होने लगेगी अर्थात मान-सम्मान में कमी रहेगी।

शुभ कार्य करने के लिए क्या करना चाहिए?

हर काम में सफलता मिले। 3 बहुत ही आसान से उपाय दिन को अनुकूल बनाते हैं। घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय पहले 'श्री गणेशाय नम:' बोलें फिर विपरीत दिशा में 4 पग जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, कार्य जरूर बनेगा। घर से निकलते वक्त गुड़ खाकर व थोड़ा-सा पानी पीकर ही जाए, तो कार्य में सफलता मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग