कन्या राशि वाले पढ़ाई में कैसे होते हैं - kanya raashi vaale padhaee mein kaise hote hain

हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान करते रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है कन्या राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

राशि- कन्या

स्वामी ग्रह- बुध

गुण धर्म- द्विस्वभाव

तत्व- पृथ्वी

उदय- शीर्षोदय

दिशा- दक्षिण

स्वरूप- कन्या

राशि वाले जातक-

जिन जातकों के जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा कन्या राशि में स्थित होता है, उनकी कन्या राशि होती है। कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध को नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है। बुध के प्रभाव के कारण कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव अस्थिर होता है। वे लंबी कद-काठी वाले होते हैं।

कन्या राशि वाले जातक अधिकतर दुबले-पतले होते है। कन्या राशि वाले जातक स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। वे अपनी आयु से कम दिखाई देते हैं। कन्या राशि वाले जातक बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। कन्या राशि के जातकों की वाणी आकर्षक होती है। इस राशि के जातकों को धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है।

बुध के कारण कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में अक्सर परिवर्तन करते रहते हैं। कन्या राशि के जातकों का दांपत्य सामान्य होता है। कन्या राशि के जातक अधिकतर वाणी आधारित कार्यों जैसे पत्रकार, वकील, अध्यापक, प्रोफेसर, लेखापाल, महालेखा-परीक्षक, चिकित्सक, महाजन इत्यादि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

कन्या राशि पढ़ाई में कैसे होते हैं?

बच्चे : कन्या राशि के बच्चे थोड़े चिड़चिड़े और डरपोक होते हैंपढ़ाई में एकाग्रता अच्‍छी होती है, पढ़ने-लिखने का भी शौक होता है।

कन्या राशि के भाग्य में क्या है?

कन्या राशि: आज का राशिफल आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा।

कन्या राशि के बच्चे कैसे होते हैं?

कन्या राशि का बच्चा बेहद सतर्क और शांत स्वभाव का होता है. ऐसे बच्चे किसी अजनबी के सामने तो शर्मीले और संकोची बने रहते हैं जबकि परिजनों के साथ बहुत ही खुले हुए होते हैं. इनमें अपनी उम्र की अपेक्षा कहीं अधिक समझदारी, आज्ञाकारिता और नैतिकता होती है. खान-पान के मामले में ये बहुत नखरीले होते हैं.

कन्या राशि के गुण क्या है?

सकोची और शर्मीले प्रभाव के साथ झिझकने वाले जातक कन्या राशि के ही देखे जाते है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग