खाने के बाद नहाने से क्या होता है - khaane ke baad nahaane se kya hota hai

खाना खाने के बाद नहाना, गलत या सही.. आयुर्वेद डॉ. ने बताया हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

Authored by

Sharda Singh

| Navbharat Times | Updated: May 25, 2022, 10:09 AM

Can We Bath After Meal: अगर आपको खाना खाने के बाद नहाने की आदत है तो सावधान हो जाइए। हर चीज के लिए आयुर्वेद में एक समय निर्धारित किया गया है। खाने से लेकर नहाने तक। अगर आप नहाने से पहले खा लेते हैं या खाने के बाद नहाते हैं तो आप अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। अगर आपको विश्वास नहीं होता तो खुद ही पढ़ लीजिए आयुर्वेद डॉक्टर डॉ अपर्णा का ये इस्टा पोस्ट।

खाना खाने के बाद नहाना, गलत या सही.. आयुर्वेद डॉ. ने बताया हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

आयुर्वेद में मनुष्य के स्वस्थ जीवन और प्रसन्न चित के लिए कई नियम धर्म दिए गए हैं। जिन्हें फॉलो करके व्यक्ति निरोग और ऊर्जा युक्त होकर अपना जीवन जी सकता है। इसे पढ़े लिखे लोगों से ज्यादा बेहतर तरीके से घर के बड़े बुजुर्ग समझते हैं। कई बार आपने उन्हें कुछ नियमों को दोहराते सुना होगा जैसे कि - देर रात तक जगना नहीं चाहिए, खाली पेट नहीं सोना चाहिए, सुबह नहा कर ही खाना चाहिए। अगर आप इन्हें अब तक हल्के में लेते आ रहे थे तो बहुत बड़ी गलती कर रहे थें।

खुद आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अपर्णा पद्मनाभनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में खाने के बाद नहाने की आदत को गलत बताया है। उन्होंने लिखा कि खाने के बाद नहाना अस्वस्थ्य क्रियाओें में से एक है। आयुर्वेद भी इसे गठिया से लेकर त्वचा रोग के लिए मुख्य ट्रिगर मानता है।

आयुर्वेद डॉक्टर अपर्णा ने बताया आयुर्वेद में क्यों नहाने के बाद खाने की दी गई है सलाह

खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है

विशेषज्ञ बताती हैं कि रिसर्च के अनुसार खाना खाने के बाद हमारे शरीर का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ जाता है। इससे खाना पचाने में आसानी होती है। जब पेट में पाचन क्रिया चल रही होती है तो इस ओर ब्लड का फ्लो भी तेज हो जाता है।

आयुर्वेद खाने के बाद नहाने को लेकर क्या कहता है?

विशेषज्ञ बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिससे खाना का पौषण शरीर को प्रभावी ढंग से नहीं मिल पाता है। और शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती है जिसमें गठिया से लेकर त्वचा संबंधी रोग भी शामिल हैं।

​नहाने के बाद खाना है अच्छा

विशेषज्ञ बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार खाने से पहले नहाना आपको स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। और आप आराम से पेटभर खाना भी खा पाते हैं।

​खाने के तुरंत बाद न नहाएं

डॉ. अपर्णा सलाह देती है कि हेवी मील के बाद लगभग 2-3 घंटे तक नहीं नहाना चाहिए। जबकि ब्रेकफास्ट के बाद लगभग 1 घंटे तक नहीं नहाना आपके सेहत का बनाए रखता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

अच्छी सेहत के लिए सबसे पहले नहाना और फिर खाना जरूरी है।

कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें बिस्तर से उठते ही भूख लगने लगती है। आलस के मारे लोग बिना नहाए पहले ही खा लेते हैं और फिर बाद में नहाते हैं। आप जानते हैं कि जब हम नहाते हैं तो हमारी बॉडी का तापमान कम हो जाता है और हमारी बॉडी ठंडी हो जाती है। खाने के बाद नहाने से पाचन की पूरी प्रक्रिया धीमी हो जाती है इसलिए भोजन के तुरंत बाद नहाना सेहत के साथ खिलवाड़ माना जाता है।

अक्सर हमारे पैरेंट्स हमें सलाह देते हैं कि पहले नहाएं फिर बाद में खाएं। बुजुर्गों की ये सलाह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद के मुताबिक खाना खाने के बाद नहाने से परहेज करें। आइए जानते हैं खाने के बाद नहाने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं।

खाने के बाद नहाने से सेहत को होने वाले नुकसान:

आयुर्वेद के मुताबिक नहाने से हमारी बॉडी ठंडी हो जाती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक खाने के बाद नहाने से सर्कुलेशन धीना हो जाता है जिससे पाचन अग्नि धीमी हो जाती है। पाचन के लिए बॉडी को बहुत अधिक ऊर्जा और पेट की तरफ ज्यादा मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन की जरूरत होती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद स्नान करना गलत माना जाता है।

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रेखा ने कहा कि नहाने का सही समय खाने से 1-3 घंटे पहले होता है। नहाने के बाद खाने से पाचन स्लो होता है और पेट में खराबी होने लगती है। खाने के बाद नहाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की बीमारी हो सकती है।

नहाने के बाद खाना खाने के फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक खाने से पहले नहाने से बॉडी को कई तरह के फायदे होते हैं। अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले नहाते हैं फिर खाते हैं तो आप फ्रेश महसूस करते हैं। नहाने से तनाव दूर होता है और मानसिक रूप से हेल्दी रहते हैं।

बिना नहाए खाने से आपका मिजाज़ खराब रहता है और आपको ज्यादा गुस्सा आता है। नहाने से बॉडी से कीटाणु दूर होते हैं और बॉडी में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। आप जब नहाकर खाते हैं तो आप तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। खाने के बाद नहाने से पाचन दुरुस्त रहता है।

हमें खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए?

जब कोई खाना खाने के तुरंत बाद नहाता है, तो परिसंचरण को धीमा कर देता है, जो बदले में पाचन अग्नि को धीमा कर देता है। पाचन के लिए बहुत अधिक ऊर्जा और पेट की ओर अच्छी मात्रा में रक्त प्रवाह की आवश्यकता होती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद स्नान करना अनहेल्दी माना गया है।

खाना खाने के बाद कितनी देर बाद नहाना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं, तो शरीर का तापमान कम हो जाता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। सही से पाचन नहीं हो पाने से इस कारण से फिर पेट संबंधित रोग उत्पन्न होते है। इसलिए खाना खाने से पहले नहा ले या फिर खाना खाने के 1 2 घण्टे बाद नहाये।

क्या हम खाना खाने के बाद नहा सकते है?

खाना खाने के बाद नहाना हानिकारक आयुर्वेद में कहा जाता है कि खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है. अग्नि तत्व से खाना जल्दी पचता है. लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ये अग्नि ठंडी पड़ जाती है. जिससे खाना देरी से पचता है.

खाना खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना या लेटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब होने लगता है। खाना खाने के बाद इसे डायजेस्ट करने के लिए आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त बना रहता है। आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग