लघु कथा लेखन कैसे लिखते हैं? - laghu katha lekhan kaise likhate hain?

यदि सरल भाषा में कहा जाए, तब लघु कथा उपन्यास का एक लघु संस्करण है। इसके तत्व वही हैं जो किसी उपन्यास में होते हैं: पात्र, समायोजन, कथानक, द्व्न्द्व, और एक समाधान। किसी लघु कथा को लेखक के द्वारा अधिक सृजनशीलता की आवश्यकता होगी क्योंकि सीमित शब्दों की संख्या देखते हुए; आपको सुनिश्चित करना पड़ता है कि आपके पाठक संतुष्ट तथा वास्तव में प्रभावित हो जाएँ।

आप अपने पाठकों को कैसे प्रभावित करते हैं? लघु कथा कल्पना-साहित्य या कल्पना की कृति है परंतु तब भी, अन्य बड़ी या छोटी कहानियों के समान, आप हमेशा अपने गिर्द की वास्तविकता से प्रेरणा ले सकते हैं। लोग सामान्यतः जिसकी खोज में रहते हैं वह है कि वे पात्रों, उनकी व्यथाओँ, उनके भयों, उनके विजय तथा उनके सपनों के साथ कैसे जुड़ सकते हैं। अपने चारों ओर देखिए, प्रत्येक चीज, प्रत्येक व्यक्ति के साथ कहने के लिए एक कहानी है: चाहे वह गली का भिखारी, पार्क के बीच में खड़ा धुनकी का पेड़, सबवे में झगड़ती हुई जोड़ी, और मोटे चश्में वाला कठोर लाइब्रेरियन, कोई भी हो। सूची अंतहीन है। अच्छी लघु कथा कैसे लिखें, जानने के लिए आगे पढ़िए।

1. क्या आपने पर्याप्त लघु-कथाएँ पढ़ी हैं?

पढ़ना आपका मस्तिष्क तीक्ष्ण करने तथा एक लघु-कथा-लेखक के रूप में आपकी कुशलताओं को विकसित करने में सहायता करेगा। फिर भी, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप दूसरों की अवधारणाओं की नकल करेंगे। आप जितनी अधिक लघु-कथाएँ पढ़ेंगे, उतने ही अधिक इस कार्य को करने के लिए तैयार होंगे, क्योंकि यह आपकी उत्तेजना का निर्माण करेगा तथा इसे वास्तव में करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

2. अपनी कहानी की रूपरेखा तैयार कीजिए

जब आप लिखना आरंभ करने के लिए तैयार हैं, तब आप कागज कलम ले कर अपने कहानी की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। निम्नलिखित तत्वों की सूची बना लीजिए और इनके सामने नोट लिख सकते हैं:

पात्र: प्रत्येक पात्र को एक प्रभाव छोड़ना है जिससे वह आपके पाठकों को पढ़ना समाप्त करने के बहुत अवधि बाद भी याद रहे। इसे सुनिश्चित कीजिए कि बहुत अधिक पात्रों से अपने पाठकों को विह्वल नहीं कर दें। कुछ छोटी, परंतु अप्रतिरोध्य कहानियाँ केवल दो या तीन पात्रों के साथ विश्व विजय कर लेती हैं।

समायोजन: दृश्य का वर्णन कीजिए, चित्र का नहीं।

कथानक: इसमें विस्मय का तत्व होना चाहिए। अंत के समीप कहीं पर एक मोड़ दे देना सर्वदा कार्यकारी होता है।

द्वन्द्व: “मानव अभिरुचि” कहानी का एक पहलू है जो लोगों को रुचिकर लगता है क्योंकि यह उनके अपने अनुभवों को गुंजायमान करता है। यह हमेशा पाठकों को अपने आसनों के साथ केवल इसलिए बांध कर रखता है क्योंकि वे उन चीजों के साथ जुड़ सकते हैं जिन्हें पात्र को कहानी में झेलना पड़ता है।

समाधान: इसे ध्यान में रखिए कि अच्छी कहानी में औचित्य का एक तत्व होता है। इसका परंपरागत रूप से सुखांत होना आवश्यक नहीं है, परंतु अपने द्वारा प्रस्तुत किए गए द्व्न्द्व में एक निष्कर्ष की सृष्टि करना सुनिश्चित करें। कुछ कहानियाँ पूरी कहानी के संघर्ष में फंसी हुई निरंतर चलती जाती है और इनका अंत खराब ढंग का होता है।

3. अपनी कहानी लिखिए

अपनी रूपरेखा का उपयोग करते हुए तथा मार्गदर्शन के लिए संबंधित नोटों का उल्लेख करते हुए आगे बढ़िए और अपनी कहानी लिखिए। केवल शब्दों को प्रवाहित होने दीजिए। तथापि, अपनी रूपरेखा से सचेत रहिए। जब भटकने के लिए प्रलोभन होता है, तब अपनी रूपरेखा पर वापस लौटिए और एक-एक करते हुए तत्वों की जाँच कीजिए। यह आपको यह आपको वास्तविकता के साथ बांधे रखेगा।

4. जोरदार शीर्षक, जोरदार समाप्ति

आपके शीर्षक को पूरी कहानी का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, परंतु एक प्रकार से यह आपके पाठकों को केवल एक संकेत देगा। फिर भी याद रखिए, अप्रतिरोध्य शीर्षक की सृष्टि करना उतना ही चुनौती भरा है जितनी उसी के योग्य अच्छी समाप्ति। कहानी के अंत के द्वारा आपकी कहानी के वृत्त को पूरा किया जाना चाहिए।

5. अभ्यास कीजिए, अभ्यास कीजिए, अभ्यास कीजिए

अपने पाठक का ध्यान बांधे रखिए। कल्पना कीजिए, दृश्य बनाइए, स्वप्न देखिए और इसका निर्माण कीजिए। सबसे अधिक, प्रयोग कीजिए। सबसे अच्छे लेखक केवल नई चीजों का प्रयोग करते हुए सीखते हैं, तथा अपने शिल्प में निपुण होते हैं।

Image credit: CHRIS DRUMM on flickr and reproduced under Creative Commons 2.0[author] [author_image timthumb=’on’]//writingtipsoasis.com/wp-content/uploads/2014/01/hv1.jpg[/author_image] [author_info]Hiten Vyas is the Founder and Managing Editor of eBooks India. He is also a prolific eBook writer with over 25 titles to his name.[/author_info] [/author]

लघु कथा कविता कैसे लिखी जाती है?

अच्छी लघु कथा कैसे लिखें, जानने के लिए आगे पढ़िए।.
क्या आपने पर्याप्त लघु-कथाएँ पढ़ी हैं? पढ़ना आपका मस्तिष्क तीक्ष्ण करने तथा एक लघु-कथा-लेखक के रूप में आपकी कुशलताओं को विकसित करने में सहायता करेगा। ... .
अपनी कहानी की रूपरेखा तैयार कीजिए ... .
अपनी कहानी लिखिए ... .
जोरदार शीर्षक, जोरदार समाप्ति ... .
अभ्यास कीजिए, अभ्यास कीजिए, अभ्यास कीजिए.

लघु कथा लेखन क्या होता है?

लघु-कथा छोटी कहानी का अति संक्षिप्त रूप है। शाब्दिक अर्थ की दृष्टि से लघु-कथा और छोटी कहानी दोनों एक ही साहित्य-रूप का बोध कराती हैं। अंग्रेज़ी में कहानी को शॉर्ट स्टोरी और लघु-कथा को शॉर्ट-शॉर्ट स्टोरी कहा जाता है, जिससे दोनों के आकार-भेद का ज्ञान भले ही होता हो, लेकिन तात्विक भेद पर कोई प्रकाश नहीं पड़ता।

लघुकथा लेखन के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या होता है?

किसी प्रसंग को न बहुत अधिक संक्षिप्त लिखना चाहिए, न अनावश्यक रूप से बहुत अधिक बढ़ाना चाहिए। (iii) कहानी का आरम्भ आकर्षक होना चाहिए ताकि कहानी पढ़ने वाले का मन उसे पढ़ने में लगा रहे। (iv) कहानी की भाषा सरल, स्वाभाविक तथा प्रभावशाली होनी चाहिए। उसमें बहुत अधिक कठिन शब्द तथा लम्बे वाक्य नहीं होनी चाहिए।

कहानी लेखन कैसे लिखते हैं?

इससे लघु कथा को एक स्पष्ट फ़ोकस और परिप्रेक्ष्य मिलने में मदद होती है। आप अन्य पुरुष (third person) में भी लघु कथा लिखने का प्रयास कर सकते हैं, हालांकि इससे आपके और आपके पाठक के बीच दूरी बन सकती है। कुछ कहानियां द्वितीय पुरुष (second person) में लिखी जाती हैं, जहां कथाकार "आप" का उपयोग करता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग