लड़कियों को क्या क्या पसंद होता है - ladakiyon ko kya kya pasand hota hai

सिक्स पैक एब्स होने से और स्मार्ट दिखने से आप लड़कियों का ध्यान अपनी ओर कुछ समय के लिए आकर्षित तो कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अपना दीवाना बनाने के लिए आप में बहुत सी क्वालिटीज होनी चाहिए। आपने देखा होगा की बहुत से लड़के बिना सिक्स एब्स के भी लड़कियों को अपना दीवाना बना लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियों को लड़कों में क्या अच्छा लगता है, जिससे उनके प्यार में दीवानी हो जाती हैं।

​1. समझदार और बुद्धिमान पुरुष

अब जिन पुरुषों के सिक्स पैक्स एब्स होते हैं जरूरी नहीं है कि वह बुद्धिमान ही हों। लेकिन लड़कियों को ऐसे पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं जो बहुत समझदार हों। जिन पुरुषों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर अच्छा होता है उनकी तरफ लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं। लड़कियों की पहली पसंद बुद्धिमान पुरुष ही होते हैं। बुद्धिमान पुरुष जिन्हें बहुत सी बातों का ज्ञान होता है जैसे कि पॉलिटिक्स, खेल के विषय में, टेक्नोलॉजी के बारे में आदि। ऐसे पुरुषों के साथ लड़कियां बोर नहीं होती हैं।

समझदार पुरुषों के साथ लड़कियों को गर्व भी महसूस होता है और वह अपनी सहेलियों को भी अपने समझदार ब्वॉयफ्रेंड के बारे में गर्व से बताती हैं। इसी के साथ ही अगर पुरुष समझदार होता है तो वह रिश्तों को समझता है। ऐसे पुरुषों के साथ लड़ाई भी कम होती है। इसलिए लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना जीवन साथी भी बनाने से नहीं कतरातीं।

​2. जिन पुरुषों में बहुत आत्मविश्वास होता है

ऐसे पुरुष जिनमें बहुत आत्मविश्वास होता है उनकी तरफ भी लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं और ऐसे पुरुष के साथ लड़कियां समय बिताना बहुत पसंद करती हैं। जिन पुरुषों में बहुत आत्मविश्वास होता है वह अपनी बातें कहने से नहीं हिचकिचाते। लड़कियों को यही बात बहुत पसंद आती है। ऐसे पुरुषों के इरादे बहुत मजबूत होते हैं। ऐसे पुरुष बहुत डॉमिनेटिंग भी होते हैं।

दूसरी ओर, कई पुरुष ऐसे होते हैं जिनमें आत्मविश्वास नहीं होता। वह अपनी पार्टनर पर भी बहुत शक करने लगते हैं। लेकिन जिस पुरुष में आत्मविश्वास होता है, वह पुरुष किसी भी दूसरे लड़के से खतरा महसूस नहीं करता। उन्हें अपने ऊपर पूरा आत्मविश्वास होता हैं। आत्मविश्वास से भरे पुरुष अपने निर्णय खुद लेने पसंद करते हैं, जो कि लड़कियों को बहुत पसंद आता है।मोटापे से लेकर बालों के झड़ने तक, Sex न करने से हो सकते हैं ये दुष्परिणाम

​3. टैलेंटेड पुरुष

ऐसे पुरुष जो बहुत टैलेंटेड होते हैं, उनको भी महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। जो पुरुष खेलों में अच्छे होते हैं, पेंटिंग बनाते हैं या गाना गाते हैं। ऐसे पुरुषों की तरफ लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं। ज्यादातर लड़कियां चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बहुत टैलेंटेड हो। महिलाएं खुद से इसलिए नहीं करतीं सेक्स की पहल, क्या आप जानते हैं इसकी वजह?

​4. सेंसेटिव पुरुष

जो पुरुष बहुत सेंसेटिव होते हैं, लड़कियों को वह पुरुष भी काफी पसंद आते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे पुरुष महिलाओं की भावनाओं को समझते हैं। सेंसेटिव पुरुष महिलाओं को बहुत मान सम्मान भी देते हैं और वह हमेशा कोशिश करते हैं कि वह अपनी पार्टनर को कभी निराश न करें। महिलाओं को ये बात बहुत पसंद आती है कि उनका पार्टनर बहुत सेंसेटिव है। पार्टनर ओरल सेक्स के लिए तैयार नहीं हो रही, उसे कैसे मनाऊं?

​5. रोमांटिक पुरुष

अब रोमांस किस लड़की को नहीं पसंद होता? हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर बहुत रोमांटिक हो। वह उनसे प्यारी-प्यारी बातें करे। ऐसे पुरुषों को पसंद होता है कि वह अपनी पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर कराएं, उन्हें एक रोमांटिक जगह घुमाने ले जाएं। इसी कारण लड़कियों को ऐसे पुरुष बहुत पसंद आते हैं।

जो पुरुष रोमांटिक होते हैं, वे अपनी पार्टनर की बहुत तारीफ भी करते हैं और शायद ही कोई लड़की होगी जो अपनी तारीफ सुनना पसंद न करे। (फोटो साभार: istockfromgettyimage)

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

लड़कियां लड़कों में क्या देखती है?

लड़की को अच्छी पर्सनालिटी वाला लड़का बेहद पसंद होता है। वह लड़कों के बॉडी पर बिल्कुल फिदा रहती है। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो देखने में कमजोर और बिल्कुल सुस्त होते हैं। अगर आप अधिक बॉडी रखते हैं तब भी लड़कियाँ लड़कों को पसंद नहीं करती हैं।

लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

ऐसे पुरुष जिनमें बहुत आत्मविश्वास होता है उनकी तरफ भी लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं और ऐसे पुरुष के साथ लड़कियां समय बिताना बहुत पसंद करती हैं। जिन पुरुषों में बहुत आत्मविश्वास होता है वह अपनी बातें कहने से नहीं हिचकिचाते। लड़कियों को यही बात बहुत पसंद आती है। ऐसे पुरुषों के इरादे बहुत मजबूत होते हैं

लड़कियां लड़कों को क्या देखकर पसंद करती हैं?

लेकिन, आमतौर पर लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो उनका सम्‍मान करते हैं। संस्‍कारी होते हैं और साफ दिल के होते हैं। इसके अलावा हमेशा साफ-सुथरे रहना और खुशमिजाज प्रवृत्ति के लोग उन्‍हें पसंद आते हैं। हर किसी से सम्मान और सभ्यता से पेश आना, तारीफ करने में दिलदार होने जैसे गुण भी लड़कियों को भाते हैं

लड़कियों की सबसे अच्छी चीज क्या होती है?

उन्हें हर बार नए-नए डिजाइन के ड्रेस पहनना पसंद होता है। लड़कियां आपने ड्रेस के डिजाइन स्टाइल आदि पर बहुत ही ज्यादा गौर करती हैं। लड़की को खुश करने के लिए आप उसकी ड्रेस सेंस की तारीफ करें कि उनकी ड्रेस सेंस बेहद अट्रैक्टिव है। इस तरह यदि आप उनके ड्रेस की तारीफ करेंगे तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग