मणिपुर का रहन सहन कैसा है - manipur ka rahan sahan kaisa hai

जानिये Information About Manipur in Hindi– मणिपुर राज्य के बारे में जानकारी, इतिहास, वेशभूषा, उत्सव, लोक नृत्य, राज्य के बारे में रोचक तथ्य, घूमने लायक जगह, पर्यटन व दर्शनीय स्थल, यात्रा करने का सबसे अच्छा समय, कैसे पहुंचे, Manipur information in Hindi, मणिपुर राज्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी,

मणिपुर का परिचय – Introduction of Manipur

मणिपुर (State of India) नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सात राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। मणिपुर का अर्थ है? ‘मणियों व आभूषणों की धरती। कश्मीर और सिक्किम की तरह मणिपुर में भी प्रकृति ने अपना भरपूर प्यार लुटाया है।

अद्भुत सुंदरता के कारण मणिपुर को “भारत का गहना नाम से जाना जाता है। साथ ही इसके प्राकृतिक सुंदरता के कारण मणिपुर को भारत का स्विट्जरलेंड भी कहा जाता है। भारत के सबसे अनुपम और खूबसूरत राज्यों के रूप में मणिपुर की गिनती होती है।

Information About Manipur in Hindi – मणिपुर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मणिपुर राज्य से इतने प्रभावित थे की उन्होंने इसे “ज्वेल ऑफ़ इंडिया” कहकर संबोधित किया था।

मणिपुर अपने अद्भुत सुंदरता के कारण कश्मीर के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। मितई जनजाति के लोग यहाँ के घाटी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं।

इस ब्लॉग में खूबसूरत राज्य मणिपुर का इतिहास, भूगोल व रोचक तथ्य सहित समस्त जानकारी प्रदान की गयी है। यदि आप मणिपुर के बारें में जानकारी चाहते हैं तो Information about Manipur in Hindi शीर्षक वाला यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

मणिपुर राज्य के बारे में पूरी जानकारी – Manipur Information In Hindi

राज्य का नाम – मणिपुर (In English – Manipur)
मणिपुर राज्य का गठन 21 जनवरी 972
मणिपुर की राजधानी इम्फाल
मणिपुर की भाषा मणिपुरी
मणिपुर का क्षेत्रफल 22327 वर्ग की मि
मणिपुर की जनसंख्या 2.72 करोड़ (2011 के अनुसार )
जनसंख्या का घनत्व -128 वयक्ति /कीमी (2011 के अनुसार
लिंगानुपात – 985
मणिपुर में लोकसभा की कुल सीट – 02
मणिपुर में विधान सभा की कुल सीट – 60
राज्यसभा की कुल सीटें – 01
मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री मैरेमबम कोइरांग सिंह
मणिपुर का राजकीय पुष्प
(state flower of manipur)
सिरोय कुमुदिनी
मणिपुर का राजकीय पक्षी मिसिस हूमेस
मणिपुर का राजकीय पशु संगाई हिरण
मणिपुर का राजकीय वृक्ष तून
मणिपुर की राजभाषा मणिपुरी

मणिपुर राज्य का इतिहास हिंदी में – About history of Manipur in Hindi

मणिपुर करीब 22,358 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला भारत का सीमावर्ती राज्य है। इसे पूरब का स्वर्ग भी कहा जा सकता है। क्योंकि इसकी अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को असीम आनंद का अहसास करती है।

हरियाली से आच्छादित मस्तक उठाए पर्वत, रंग-बिरंगे फूलों से आच्छादित खूबसूरत वनस्पतियाँ, मनोहर पेड़ पौधे इनके सौन्दर्य में चार चांद लगा देते। मणिपुर को कथे, मोगली, मैत्रबाक आदि कई नामों से भी जाना जाता था।

इसिहसकारों के अनुसार मणिपुर के प्रथम शासक पाखंगबा था। जिसने इस क्षेत्र पर लगभग 120 वर्षों तक राज्य किया। उसके बाद मणिपुर में महाराज कियाम्बा, खागेमबा गरीबनिवाज, भाग्यचन्द्र(जय सिंह) गंभीर सिंह आदि कई राजाओं ने राज्य किया।

कहते हैं की प्रसिद्ध खेल पोलो की शुरुआत मणिपुर से ही हुई थी। मणिपुर में इस खेल को सगोल कांजेई के नाम से जानते हैं।


ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन से पहले यह क्षेत्र वहाँ के राजा टिकेन्द्रजीत के कब्जे में था। सन 1891 में अंग्रेजों ने मणिपुर के अंतिम स्वतंत्र शासक टिकेन्द्रजीत को फांसी की सजा दे दिया। इस प्रकार मणिपुर अंग्रेजों के कब्जे में आ गया।

मणिपुर दिवस – Manipur divas in Hindi

आजादी के बाद 1947 में मणिपुर भारत का हिस्सा कब बना? तब से लगातार यह प्रदेश उन्नति कर रहा है। जब सन 1956 में राज्य के पुनर्गठन किया गया तब मणिपुर को केन्द्र शासित प्रदेशों का दर्जा मिला।

सन 1972 में भाषा के आधार पर जब राज्य का गठन हुआ तब मणिपुर को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता मिली। मणिपुर की स्थापना 21 जनवरी को हुई थी। तभी से हर साल 21 जनवरी को मणिपुर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मणिपुर का रहन-सहन – Manipur ka rahan sahan

अब हम मणिपुर का रहन सहन कैसा है उसे जानते हैं। मणिपुर के लोग बड़े ही सरल स्वभाव और मेहनती होते हैं। साथ ही यहाँ के लोगों धर्म परायण भी होते हैं। यहाँ के लोगों का रहन-सहन बहुत ही उम्दा है।

मणिपुर का इतिहास जितना रोचक है उतना ही रोचक वहाँ की संस्कृति है। मणिपुर के लोगों का रहन सहन, त्योहार और पर्यटक स्थल यहाँ आने पर मजबूर करती है। मणिपुर राज्य के मूल निवासी मितई जनजाति के लोग कहलाते हैं।

मणिपुर के लोगों की वेशभूषा – Manipur ki veshbhusha

मणिपुर ड्रेस – मणिपुर की वेशभूषा

मणिपुर की वेशभूषा में पारंपरिक रूप से जहाँ पुरुष वर्ग सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहनते हैं। वहीं मणिपुर का वेशभूषा में वहाँ की औरतें एक खास प्रकार से डिजाइन किए गये वस्त्र पहनती है जिसे इनाफी कहते हैं।

मणिपुर का पहनावा में खास स्थान रखने वाला इनफ़ी के किनारों पर सुंदर डिजाइन बना रहता है।

मणिपुर का भूगोल – About Geography of Manipur In Hindi

मणिपुर की भौगोलिक स्थिति देखा जाय तो इसके उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम स्थित है। इसके पूर्व में म्यांमार और दक्षिण-पूर्व में चीन स्थित है।

मणिपुर राज्य 23° 83′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 25° 68‘ अक्षांश तथा 93° 03 ‘ पूर्व देशांतर से लेकर 94°78’ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। मणिपुर राज्य को मैदानी व पहाड़ी दो क्षेत्रों में बांटा कर देखा जा सकता है।

इस प्रदेश का लगभग 90% क्षेत्र पहाड़ियों व घने जंगलों से आच्छादित है। कृषि कार्य यहाँ के लोगों के आजीविका का मुख्य साधन है। मणिपुर का क्षेत्रफल (area of manipur) 22327 वर्ग कीमी के करीब है।

मणिपुर भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क और रेलमार्ग द्वारा यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। विदेशी पर्यटकों को मणिपुर में भ्रमण के लिए मिनिस्ट्री ऑफ फोरेन अफेयर्स से आज्ञा लेना जरूरी है।

मणिपुर राज्य में बहनेवाली प्रमुख नदियाँ – Rivers in Manipur State

  • इरिल नदी
  • मणिपुरी नदी
  • टुइथा नदी
  • खुगा नदी
  • नाम्बुल नदी
  • जीरी नदी
  • बराक नदी
  • इंफाल नदी
  • तुईवई नदी

मणिपुर का उधोग – About income source of Manipur In Hindi

इस राज्य का कुटीर उद्योग मुख्य रूप से हस्तशिल्प पर आधारित है। यहां का हस्तशिल्प विश्वभर में प्रसिद्ध है। हैंडलूम भी मणिपुर राज्य के कुटीर उद्योग में सम्मिलित है।

मणिपुर की राजधानी – manipur ki rajdhani

मणिपुर के राजधानी इम्फाल है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 790 मी. ऊंची है। जैसा की हम बता चुके हैं की 17.48 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैली राज्य की राजधानी इम्फाल एक खूबसूरत शहर है।

मणिपुर की भाषा क्या है – language of manipur in hindi

पूर्ववोत्तर राज्य मणिपुर की राजभाषा मणिपुरी है। लेकिन यहाँ के लोग बँगला भी लिख-पढ लेते हैं। मणिपुरी भाषा की अपनी कोई मूल लिपि नहीं है। मणिपुरी भाषा की लिखाई बांग्ला भाषा की लिपि में होती है।

मणिपुर की संस्कृति के बारे में जानकारी – culture of Manipur in hindi

मणिपुर में कई धर्म और संस्कृति के लोग निवास करते हैं। यहाँ की संस्कृति प्राचीन काल से ही अत्यंत समृद्ध रही है। मणिपुर का पहनावा, लोगों के रीति-रिवाज में manipur की culture साफ दृष्टिगोचर होती है। मणिपुर धर्म व जनजाति की बात करें तो यहाँ मुख्य रूप से मताई और नागा जनजाति के लोग रहते हैं।

मणिपुर का लोक नृत्य की जानकारी – Manipur Dance In Hindi

पूर्वोत्तर में स्थित भारत के मणिपुरी राज्य का शास्‍त्रीय नृत्‍य मणिपुरी कहलाता है। यह नृत्‍य भारत के अन्‍य राज्यों के नृत्‍य से अलग है। कहते हैं की मणिपुरी नृत्य का विकास 18वीं के दौरान हुआ था।

इसके अलाबा मणिपुर का मुख्य नृत्य ‘थाबल चौबा नृत्य’ तथा राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम पर रचा गया नृत्य ‘रास लीला’ हैं। इस दौरान मणिपुर के पुरुष और महिलायें यहाँ पारंपरिक पोशाक में नृत्य करते अद्भुत छटा विखेरती है।

मणिपुर का खाना – Food of Manipur in Hindi

मणिपुर का खान पान में मणिपुर का खास व्यंजन चामथोंग के नाम से जाना जाता है। यहाँ के लोगों का मुख्य भोजन मछली और भात(चावल) हैं। मछली का खास व्यंजन जो नगा थोंगबा के नाम से प्रसिद्ध है मणिपुरी लोगों का प्रिय भोजन है।

मणिपुर के उत्सव व त्योहार – Manipur festival in Hindi

वसंत पूर्णिमा के अवसर पर मनाये जाने वाला होलीमणिपुर का मुख्य त्योहार है। इसे मणिपुरी में याओशांग (डोल जात्रा) के नाम से जाना जाता है। इसके अलाबा यहॉँ के प्रमुख त्योहारों में ‘लाइ-हरोबा‘, कांग (रथ जात्रा), कुट, हिकरू हिडोंगबा, निंगोल चकौबा, चुमफा गंग नगाई और क्वाक यात्रा (दशहरा) प्रसिद्ध है।

मणिपुर राज्य में घूमने लायक जगह व दर्शनीय स्थल

खबाई राम्बई बाजार-
भारत के मणिपुर राज्य में स्थित इस एकमात्र बाजार है जहाँ के बाजारों में सारा कार्य औरतें द्वारा ही संचालित होती है। इस बाजार में स्थित मणिपुरी हस्तशिल्प, यहाँ के पारंपरिक वस्त्र, कपड़े व अन्य बस्तुएं पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र है।

INFORMATION ABOUT MANIPUR IN HINDI

वहाँ से कुछ दूरी पर लाग्थबाल नामक स्थान पर मणिपुर का अति प्रचीन राजमहल स्थित है।

इन्हें भी पढ़ें – बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल

विष्णु मन्दिर – यह मंदिर मणिपुर के इम्फाल शहर से करीब 27 किमी. की दूरी पर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण सन 1467 ईस्वी में हुआ था। चीनी स्थापत्य-कला द्वारा निर्मित यह विष्णु मन्दिर बेहद ही आकर्षक है।

श्री-गोविन्दजी मन्दिर- यह मंदिर वैष्णव समुदाय के लिए खास है। यह उनके प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। यह मंदिर स्वर्ण गुम्बदों से युक्त है जिसमें बड़े से हाल बना हुआ है। इस हाल में किसी खास उत्सव के दौरान विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ेंप्रेम मंदिर वृंदावन लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर

मोचरंग/लोकतंक- झील के किनारे बसा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। नेताजी जी सुभाषचंद्र बोस द्वारा भारत के आजादी के लिए गठित आजाद हिन्द फौज का मुख्र्यालय इसी स्थान पर था।

भारत के महान क्रांतिकारी नेता सुभाषचन्द्र ने देशवासी से कहा था ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। करीब 64 वर्ग किमी. में फैला यह क्षेत्र पर्यटक को खूब आकर्षित करता है। झील में कुकुरमुत्ते की तरह उगे द्वीप बेहद ही सुंदर लगता है।

अपनी सुंदरता के कारण बरबस ही पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कश्मीर की डल झील की तरह इस झील में भी पर्यटकों के सैर के लिए नाव की व्यवस्था है। पर्यटक को यहाँ रात्री विश्राम के लिए टूरिस्ट होम भी उपलब्ध है।

चुरा-चांदपुर- यह मणिपुर राज्य का एक सीमान्तवर्ती जिला है। यह स्थान माओ नागाओं का निवास स्थल कहलाता है। स्वास्थ्य लाभ के दृष्टि से यह स्थल बड़ा ही अच्छा है।

कांचुप- अनुपम प्राकृतिक सुंदरता से माला-माल यह क्षेत्र समुद्र तल से करीब 925 मी. की ऊंचाई पर अस्थित है।

कायना– कहा जाता है की महाराज जयसिंह को श्री-गोविन्द ने इसी स्थल पर दर्शन दिये थे। कायना में निर्मित श्री-गोविंद का मन्दिर यहाँ के मुख्य आकर्षण का कारण है।यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण, बलराम, व जगन्नाथ को समर्पित हैं,

थौबल– यह शहर एक स्मृति-स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। अंग्रेजों के साथ हुए विद्रोह की झलक यहां साफ नजर आती है।

कांचीपुर– इस स्थान पर ही मणिपुर विश्वविद्यालय स्थित है। यहाँ ठहरने के पर्यटक विभिन्न होटलों या गेस्ट हाउस का प्रयोग कर सकते हैं।

लोकटक झील – यह मणिपुर का सबसे प्रसिद्ध झील में से एक माना जाता है। इस झील की अनुपम सुंदरता पर्यटक का मन मोह लेती है। करीव 40 वर्ग कीलोमीटर में फ़ैला यह एक प्राकृतिक झील है।

मणिपुर के जिले – About District of Manipur In Hindi

मणिपुर में पहले 9 जिले थे। बर्तमान में मणिपुर में कुल 16 जिले हैं। राज्य में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इम्फाल वेस्ट है। जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला चूराचांदपुर है।

मणिपुर के जिलों नाम (Manipur district list in 2022)

  1. इम्फाल वेस्ट,
  2. इम्फाल ईस्ट जिला,
  3. चंदेल
  4. उखरुल,
  5. सेनापति,
  6. चुराचांदपुर
  7. थौबल
  8. बिष्णुपुर,
  9. तमेंगलॉन्ग जिला
  10. जिरीबाम जिला
  11. कांगपोकपी जिला
  12. काकचिंग जिला
  13. फेरज़ावली जिला
  14. टेंग्नौपाल जिला
  15. कामजोंग जिला
  16. नोनी जिला

मणिपुर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Manipur In Hindi

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पर्यटन का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच का समय अच्छा माना जाता है। इस दौरान मणिपुर का मौसम बेहद अनुकूल होता है। इस मौसम में मणिपुर वादियों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

मणिपुर कैसे पहुचें – How to reach Manipur in Hindi

अगर आप भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की यात्रा का मन बना रहे हैं तो मणिपुर कैसे आसानी से पहुंचा जाय उसकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की मणिपुर की यात्रा के लिए हवाई जहाज, रेल और बस किसी भी संसाधन का चुनाव किया जा सकता है। भारत का यह राज्य देश के विभिन्न शहरों से इन सभी संसाधनों से जुड़ा है।

मणिपुर कैसे पहुचें सड़क मार्ग से – How To Reach Manipur By road In Hindi

मणिपुर बस से

आप भारत के किसी कोने से सड़क मार्ग द्वारा मणिपुर पहुँच सकते है। मणिपुर सड़क मार्ग द्वारा गुवाहाटी से NH-39 (राष्ट्रीय राजमार्ग) और सिल्चर से NH- 53(राष्ट्रीय राजमार्ग) से जुड़ा हुआ है।

मणिपुर पहुँचे वायु मार्ग से – How To Reach Manipur By Flight In Hindi

वायुमार्ग से मणिपुर की यात्रा

भारत के कई प्रमुख शहर से हवाई जहाज के द्वारा भी मणिपुर पहुँचा जा सकता है। मणिपुर के प्रसिद्ध हबाई अड्डा का नाम ‘बीर टिकेन्द्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट‘ है। इस एयरपोर्ट को पहले तुलिहल हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है। यहाँ से देश विदेश की फ्लाइट रोजाना उड़ान भरती है।

मणिपुर की यात्रा रेल से – How To Reach Manipur By Train In Hindi

मणिपुर की यात्रा रेल से

रेलमार्ग से मणिपुर जाने के लिए आपको निकटतम रेलवे स्टेशन दिमापुर उतरकर बस द्वारा मणिपुर जाया जा सकता है।

मणिपुर राज्य की रोचक जानकारी – facts about Manipur in Hindi

  • मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक खूबसूरत राज्य है।
  • मणिपुर राज्य की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुआ था।
  • मणिपुर की राजधानी इंफाल राज्य का सबसे बड़ा शहर है।
  • मणिपुर की राजकीय भाषा मणिपुरी है।
  • मणिपुर राज्य का कुल क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है।
  • मणिपुर का मतलब होता है? ‘मणियों व आभूषणों की धरती।

आपको मणिपुर के बारे में जानकारी (Information about Manipur in Hindi ) शीर्षक वाला यह लेख आपको जरूर अच्छा लगा होगा। अपने सुझाव से जरूर अवगत करें।

Q.मणिपुर का क्या अर्थ होता है?

About manipur in hindi – मणिपुर भारत का एक रमणीक राज्य है। मणिपुर का अर्थ है? ‘मणियों या आभूषणों की भूमि।

मणिपुर क्यों प्रसिद्ध है?

मणिपुर अपने सुंदर बादियों खूबसूरत पहाड़ी और आकर्षक जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के लोगों का रहन सहन बड़ा ही अच्छा है। यहाँ के झील, पर्यटन स्थल और संग्रहालय देखने लायक है।

वर्तमान 2022 में मणिपुर में कुल कितने जिले है?

वर्तमान में मणिपुर में कुल 9 जिले है। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इम्फाल वेस्ट है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा ज़िला में चुराचांदपुर है।

प्रश्न – मणिपुर राज्य कब बना?

उत्तर – 21 जनवरी 1972 को मणिपुर को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

इन्हें भी पढ़ें :-

  • गोवा की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • पंजाव की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • बिहार की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • महराष्ट की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • ओडिसा को पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • हरियाणा की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • सिक्किम की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • उत्तर प्रदेश की पूरी जानकारी 5 मिनट में
  • हिमाचल प्रदेश की पूरी जानकारी 5 मिनट में

Last edited – 25 फरवरी 2022, 16 नबम्बर 22

मणिपुर के लोग कैसे रहते हैं?

यहाँ के लोग संगीत तथा कला में बड़े प्रवीण होते हैं। यहाँ कई बोलियाँ बोली जाती हैं। पहाड़ी ढालों पर चाय तथा घाटियों में धान की खेती होती है। मणिपुर से होकर एक सड़क बर्मा को जाती है।

मणिपुर के लोग कैसे कपड़े पहनते हैं?

पोटलोई मणिपुर की पारंपरिक दुल्हन की पोशाक है जो दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। इसको बेलनाकार आकार में इसके ऊपर पहने जाने वाले बेल्ट, ब्लाउज और आंतरिक परिधान के साथ पहना जाता है। यह एक स्कर्ट है जो आमतौर पर लाल, गुलाबी और हरे रंग में आती है। इसे भी इनाफी और अन्य कपड़ों से बने ब्लाउज के साथ पहना जाता है।

मणिपुर का भोजन क्या है?

मणिपुरी भोजन में सामान्यतः निम्नलिखित व्यंजन होते हैं: उबले हुए चावल (जो मुख्य भोजन होता है), जिसके साथ कंगसोई (रसेदार नगरी ), ऊटी (हरे/ पीले मटर, प्याज़ और फलियों से बनी गाढ़ी रसेदार सब्ज़ी), ना अटोइबा थोंबा (रसेदार मछली), कँघौ (हल्की तली हुई सब्ज़ियाँ), एरोम्बा (उबली हुई सब्जियों, नगरी और मिर्च का भर्ता), सिंगजू ( ...

मणिपुर क्यों प्रसिद्ध है?

भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से पहचाने जानेवाले नॉर्थ ईस्ट में स्थित राज्य मणिपुर घूमने के लिहाज से अपने आप में बहुत खास है। मणिपुर में शहीद मीनार, पुराना महल, संग्रहालय, गोविंदजी का मंदिर और विष्णुपुर की झील विशेष रूप से देखने योग्य हैं। मणिपुर का भाला नृत्य विश्वभर में प्रसिद्ध है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग