नेपाल जाने के लिए क्या करना पड़ेगा? - nepaal jaane ke lie kya karana padega?

हम सब जीवन में एक बार तो दोस्तों के साथ ये योजना बनाते ही हैं कि यार विदेश घूमने चलेंगे, पर अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से वक़्त और पैसे दोनों निकालना सबके लिए ही बहुत मुश्किल काम है। अगर आप विदेश यात्रा करने की सोच रहें है और आपको कम बजट में विदेशी प्राकृतिक सुन्दरता का अनुभव करना है तो ये ट्रिप आपके लिए पैसा वसूल साबित होगी। अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत आप भारत के पड़ोसी देश नेपाल घूम कर सकते हैं। कैसे जाना हैं और कहाँ घूमना है, इन सब की जानकारी आपको यहीं मिलेगी।

नेपाल जाने से पहले कौन से डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार?

भारत से नेपाल यात्रा करने का सबसे बड़ा फ़ायदा है कि आपको वीज़ा की ज़रूरत नहीं है। आपको नेपाल घूमने के लिए अपना पासपोर्ट, कुछ पासपोर्ट साइज़ की फ़ोटो और अपना वोटर आई डी तैयार रखना है। अगर आप विदेशी मुद्रा के बारे में सोच रहे हैं तो यहाँ भी आप फ़ायदे में हैं। नेपाल में भारतीय रुपया चलता है तो जहाँ तक हो सके ₹100 के भारतीय नोट लेकर जाएँ। अगर आपके पास एसबीआई का एटीएम कार्ड है तो आप नेपाल के एसबीआई बैंक से पैसे भी निकल सकतें हैं।

भारत से नेपाल तक कैसे पहुँचे?

वैसे तो नेपाल तक पहुँचने के कई रास्ते हैं। आप दिल्ली से काठमांडू की हवाई यात्रा कर सकते हैं पर ये आपके लिए महंगी होगी। अगर आप रोड यात्रा करना चाहते हैं तो आपको दिल्ली से नेपाल के लिए सीधे बस भी मिलेगी पर ये यात्रा 30 घंटे लम्बी होगी, इसलिए सबसे सस्ता और सरल रास्ता होगा कि आप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुँचे और वहाँ से भारत नेपाल बॉर्डर सोनौली के लिए ट्रेन की टिकट ले लें। अगर आप बड़े ग्रुप में कई साथियों के साथ घूमने गए हैं तो आप जीप या कैब से भी गोरखपुर से सोनौली तक पहुँच सकते हैं। गोरखपुर से भारत नेपाल बॉर्डर 248 कि.मी. की दूरी पर है जहाँ पहुँचने में आपको 6-7 घंटे का वक़्त लगेगा।

सोनौली पहुँचने के बाद आपके पास दो रास्ते होंगे। पहले सोनौली से काठमांडू तक का जो वहाँ से 285 कि.मी. की दूरी पर है और दूसरा सोनौली से पोखरा का जो वहाँ से 148 कि.मी. पर है। मेरा सुझाव है कि आप पोखरा की ओर जाएँ। पोखरा और काठमांडू कुल मिलाकर एक जैसे ही हैं बस पोखरा में यात्रियों की भीड़ कम होती है तो आपको बेहतर अनुभव मिलेगा। साथ ही पोखरा काठमांडू से हर मायने में किफायती है।

पोखरा

पोखरा शहर अपनी झीलों की वजह से बहुत प्रसिद्ध है इसलिए आप यहाँ पहुँच कर झील के किनारे होटल में कमरा ले लें। आपको ₹800-₹1000 तक के कमरे मिल जाएँगे। अगर आप सुबह पहुँचे हैं तो कुछ देर आराम करने के बाद पैदल ही शहर की यात्रा करने निकल सकते हैं। फेवा झील यहाँ की सबसे मशहूर और लम्बी झील है। झील में घूमने के लिए आपको वहाँ ₹400 में नाव मिल जाएगी जो इस खूबसूरत झील की सुन्दरता और ठहराव दोनों का अनुभव करवाएगी। सारंग्कोट और शांति स्तूपा पोखरा के आस पास बहुत मशहूर हैं तो अगर आपके पास वक़्त हो तो आप 1-2 दिन वहाँ रुक कर बाकि जगह भी घूम सकते हैं।

पोखरा की खासियत है वहाँ की ट्रेकिंग। अन्नपूर्णा की पहाड़ियों में ट्रेकिंग करने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे जिसमें ये तीन सबसे मशहूर हैं:

1. अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक ( 20 दिन का समय)

2. अन्नपूर्णा बेस कैंप ट्रेक (10-12 दिन)

3. घोरेपानी/ पून हिल ट्रेक (3-5 दिन)

समय सीमा और बजट को ध्यान में रखते हुए मेरा सुझाव होगा कि आप घोरेपानी/ पून हिल ट्रेक को चुनें।

घोरेपानी/ पून हिल ट्रेक

परमिट

अन्नपूर्णा कंज़रवेशन रेंज में जाने के लिए आपको 2 परमिट की आवश्यकता होगी। एसीएपी और टीआईएमएस। ये दोनों परमिट आपको ₹1000 में पोखरा से ही आधे घंटे के अन्दर मिल जाएँगे।

कैसे करें पोखरा से घोरेपानी की ट्रेकिंग

नेपाल जाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

आपको नेपाल घूमने के लिए अपना पासपोर्ट, कुछ पासपोर्ट साइज़ की फ़ोटो और अपना वोटर आई डी तैयार रखना है। अगर आप विदेशी मुद्रा के बारे में सोच रहे हैं तो यहाँ भी आप फ़ायदे में हैं। नेपाल में भारतीय रुपया चलता है तो जहाँ तक हो सके ₹100 के भारतीय नोट लेकर जाएँ।

नेपाल जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे?

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क- अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 39,850 रुपये चुकाने होंगे।

भारत से नेपाल जाने के लिए क्या चाहिए?

भारतीयों को नेपाल यात्रा करने का सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि आपको नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. आपको नेपाल घूमने के लिए अपना पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना वोटर आईडी साथ रखना है.

भारत से नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट लगता है क्या?

नेपाल उन देशों की लिस्ट में आता है, जहां भारतीय बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग