पंजाब के मुख्य व्यंजन क्या है? - panjaab ke mukhy vyanjan kya hai?

पंजाब जा रहे हैं तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें

| Updated: Jun 30, 2019, 6:15 PM

पंजाब को न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। पंजाब का खानपान हो, पहनावा हो, प्रसिद्ध स्थल हो, सभी अपने आप में यूनिक होते हैं।

पंजाब को न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। पंजाब का खानपान हो, पहनावा हो, प्रसिद्ध स्थल हो, सभी अपने आप में यूनिक होते हैं। इसके अलावा पंजाब के लोगों की भाषा पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस सबके अलावा पंजाब का स्वादिष्ट खाना पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है। पंजाबी खाने के देशी से लेकर विदेशों तक दिवाने रहते हैं। अगर आप भी पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें। पराठा
पंजाब के खानों की बात करें तो यहां के पराठे बहुत मशहूर हैं। पराठे में आपको बहुत सी वरायटी मिल जाएगी। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठों का स्वाद ले सकते हैं। इन अलग-अलग वरायटी पराठों के साथ अचार, मक्खन और दही इनका स्वाद और भी बढ़ देता है।


सरसों का साग
पर्यटक पंजाब घूमने आएं और सरसों के साग का स्वाद न लें ऐसा हो नहीं सकता। सरसों के साग के स्वाद की बात करें तो पंजाब में ही नहीं भारत में प्रसिद्ध है। एक बात जरूर है कि पंजाब में सरसों के साग के खाने की जो बात होती है, वह और कहीं नहीं होती है।


दाल तड़का
हर घर और होटल में साधारण अरहर की दाल तो बनती लेकिन पंजाब में बनने वाली दाल तड़का का अलग ही स्वाद होता है। पंजाब ने साधारण दाल को अपने तरीके से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।


तंदूरी नान
लगभग होटलों पर मिलने वाली तंदूरी नान का चलन पंजाब से शुरू हुआ। इसलिए पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही मजा है। पंजाब में नान कई तरह की वरायटी में खाने को मिलेगी। अलग-अलग तरह की नान में आपको पनीर, चिकन और आलू-गोभी से भरी नान भी मिलेगी।


दाल मखनी
दाल मखनी पंजाब से निकला ऐसा व्यंजन है जिसने घर-घर में जगह बना ली। इसके अलावा लगभग होटलों पर आपको दाल मखनी मिल जाती है। पंजाब जाने वाले पर्यटक दाल मखनी का स्वाद जरूर लेते हैं।


लस्सी
बड़े गिलास में लस्सी पीने का सीन पंजाब में ज्यादा देखने को मिलता है। यहां आने वाले पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। लस्सी को मलाईदार दही से तैयार किया जाता है। लस्सी तो हर शहर में मिल जाती है लेकिन इन पंजाबी लस्सी की बात ही कुछ और है।


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पंजाबी व्यंजन भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में एक क्षेत्र पंजाब में उत्पन्न होने वाली एक पाक शैली है, जो अब पूर्व में एक भारतीय भाग और पश्चिम में एक पाकिस्तानी भाग में विभाजित है। इस व्यञ्जन में खाना पकाने के कई विशिष्ट और स्थानीय ढंंगों की समृद्ध परम्परा है। एक तंदूरी खाना पकाने का एक विशेष रूप है जो अब भारत के अन्य भागों, ब्रिटेन, कनाडा, हॉङ्कॉङ और विश्व के कई भागों में प्रसिद्ध है।

स्थानीय रूप से उगाए गए मुख्य खाद्य पदार्थ स्थानीय व्यंजनों का प्रमुख भाग होते हैं। विशिष्ट रूप से पंजाबी व्यञ्जन व्यापक शाकाहारी और माँस व्यञ्जनों के साथ अपने समृद्ध, मक्खनयुक्त स्वाद के लिए जाना जाता है। मुख्य व्यंजनों में सरसों का साग (एक साग जिसका मुख्य घटक सरसों के पत्ते है) और मक्की की रोटी सम्मिलित हैं।

बासमती चावल उत्तर भारत की स्वदेशी प्रजाति है, और इसका उपयोग करके विभिन्न माँस- और शाक-आधारित चावल के व्यञ्जन विकसित किए गए हैं।

पंजाब का प्रमुख भोजन कौन सा है?

स्थानीय रूप से उगाए गए मुख्य खाद्य पदार्थ स्थानीय व्यंजनों का प्रमुख भाग होते हैं। विशिष्ट रूप से पंजाबी व्यञ्जन व्यापक शाकाहारी और माँस व्यञ्जनों के साथ अपने समृद्ध, मक्खनयुक्त स्वाद के लिए जाना जाता है। मुख्य व्यंजनों में सरसों का साग (एक साग जिसका मुख्य घटक सरसों के पत्ते है) और मक्की की रोटी सम्मिलित हैं।

पंजाब का पहनना क्या है?

पंजाबी पुरुषों की पोशाक पंजाब के पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा में कुर्ता पायजामा शामिल है। कुर्ता एक तरह की ढीली शर्ट होती है जो लंबी और सीधी कटी होती है। पजामा ढीला, बैगी पैंट जो कमर पर बंधा होता है। कुछ पुरुष कुर्ते को लुंगी या तेहमत के साथ भी पहनते हैं, जो एक प्रकार का सारंग है।

बिहार के मुख्य भोजन क्या है?

प्रतिष्ठित व्यंजन: दाल-पीठा और लिट्टी चोखा बिहारी भोजन पर होने वाली यह चर्चा इसके दो सबसे प्रमुख व्यंजनों के उल्लेख के बिना अधूरी है, जो हमेशा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, दाल-पीठा और लिट्टी चोखा। दाल-पीठा चावल के आटे का उपयोग करके बनाया जाने वाला एक अनूठा व्यंजन है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग