पानी की मोटर कौन सी कंपनी की अच्छी रहती है? - paanee kee motar kaun see kampanee kee achchhee rahatee hai?

Best Water Pumps in Hindi – वॉटर पंप आजकल हर घर की ज़रूरत बन गया है। इसके द्वारा पानी की सप्लाई आसान हो गई है, और लोग भरपूर मात्रा में पानी को ज़मीन से खींचने में सक्षम हो गए हैं। Water Pump के द्वारा कुछ मिनटों में ही कई लीटर पानी को ज़मीन के अंदर से खींचा जा सकता है।

यही कारण है कि वाॅटर पंप को आज घरेलू उपयोग से लेकर औद्योगिक उपयोग तक के लिए खरीदा जा रहा है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि उनको कौन सा Water Pump खरीदना चाहिए। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं और अपने लिए एक सही पंप को सेलेक्ट नहीं कर पा रहे हैं तो घबराने की ज़रूरत नहीं है।

इस पोस्ट में मैं आपको 7 बेस्ट वॉटर पंप (Top Water Pump Brands) के बारे में बताने जा रही हूं। आप उनमें से किसी भी पंप को अपनी आवश्यकतानुसार खरीद सकते हैं। सबसे अच्छे वॉटर पंप के बारे में जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

7 Best Water Pumps Price
(1) Kirloskar Self Priming Water Pump Check
(2) Sameer I-Flo 0.5Hp Water Pump Check
(3) Lakshmi 0.5 HP Water Pump Check
(4) Havells  0.5 HP Centrifugal Water Pump Check
(5) Kirloskar Chotu Domestic Water Motor Pump Check
(6) Crompton 0.5HP SP Aquagold 50 Water Pump Check
(7) USHA INTERNATIONAL Super Aqua Mini Monoblock Pump Check

वॉटर पंप क्या है – What is Water Pump in Hindi ?

वॉटर पंप एक मशीन है। जिसका उपयोग पानी के दबाव को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है। आजकल जिन वॉटर पंपों का इस्तेमाल घरों में पानी की सप्लाई के लिए किया जाता है। वो आमतौर से बिजली से चलने वाले पंप होते हैं।

आजकल कई ऐसी बड़ी बड़ी कंपनियां हैं जो हाई क्वालिटी के पानी के पंप (Best Water Pumps) बनाती हैं। ऐसे में बस आपको पैसे देकर उन हाई क्वालिटी के पंप को खरीदना होता है और उनका इस्तेमाल करना होता है।

वॉटर पंप की मांग – Demand of Water Pump in Hindi :

वॉटर पंप की मांग आजकल हर जगह है। यह ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों व औद्योगिक क्षेत्र तक में इस्तेमाल होता है। वॉटर पंप का इस्तेमाल एयर कूलर से लेकर ओवरहेड टैंक में पानी को पंप करने में होता है। साथ ही स्विमिंग पूल और हॉट टब आदि भरने के लिए भी वॉटर पंप का यूज़ किया जाता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी के साथ ही यह कृषि के लिए भी उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें – बोरवेल के लिए 7 सबसे अच्छे सबमर्सिबल पंप

वॉटर पंप खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें – Things to Consider When Buying a Water Pump :

सबसे अच्छा वॉटर पंप (Best Water Pumps) खरीदते वक्त आपको जिन चीज़ों को ध्यान में रखना है। उसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं। यदि आप चाहते हैं कि आप एक अच्छा पानी का पंप खरीदें तो आपको निम्नलिखित चीज़ों को दिमाग में रखकर ही पंप खरीदना चाहिए। तो आइए जानते हैं वो ज़रूरी चीज़ें क्या हैं जो एक अच्छे वॉटर पंप (Best Water Pump) के लिए ज़रूरी है – 

  • वॉटर पंप खरीदने से पहले आप अपना बजट ज़रुर चेक करें कि आप कितने रुपए तक का पंप खरीद सकते हैं।
  • वॉटर पंप खरीदते समय आप उसकी मोटर पर ज़रूर ध्यान दें। वॉटर पंप की मोटर पॉवरफुल हो और बिजली की खपत कम करती हो, और साथ ही अधिक पानी डिस्चार्ज करने की क्षमता भी उसमें होनी चाहिए।
  • ऐसा वॉटरपंप खरीदें जिसका Flow Rate बहुत अच्छा हो। इन फ्लो रेट को प्रति मिनट में कितने लीटर पानी की मात्रा है इस हिसाब से मापा जाता है।
  • वॉटर पंप लेते समय आप उसका इनलेट और आउटलेट आकार भी चेक करें। यह आकार 1 से 6 इंच तक का होता है। इनलेट पानी को खींचने का काम करता है। वहीं आउटलेट वाल्व पानी को डिस्चार्ज करता है। जितना बड़ा इसके वाल्व का आकार होगा पानी भी उतना ही ज़्यादा देगा, और उसकी कार्य करने की क्षमता भी अधिक होगी।
  • पंप हेड को ध्यान में रखें। क्योंकि जितना लंबा पंप का हेड होगा पानी भी उतनी ही ऊंचाई और दूरी तक जाएगा।
  • वर्टिकल सक्शन लिफ्ट का रखें ख्याल। क्योंकि यह आवश्यक कारकों में से एक है। यह पानी के स्रोत से वॉटर पंप तक की Vertical दूरी होता है। जितना ज़्यादा पानी का टैंक स्थापित किया जाता है। उतनी ही ज़्यादा सक्शन लिफ्ट की ज़रूरत पड़ती है।
  • आप जब भी वॉटर पंप खरीदें तो एक अच्छी कंपनी का वॉटर पंप (Best Water Pump Brand) ही चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी ब्रांड की पानी पंप मोटर लंबे समय तक चलती है, और किसी तरह की समय होने पर आप वारंटी के तहत कंपनी की रिपेरिंग सर्विस पा सकते हैं।
  • पंप खरीदते वक्त उसकी अच्छी क्वालिटी का ध्यान ज़रूर रखें। इसके लिए भले ही आपको ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ जाएं। लेकिन आपको क्वालिटी से Compromise नहीं करना चाहिए।
  • वॉटर पंप की वारंटी को देखें। जितनी अधिक पंप की वारंटी होगी। वह प्रोडक्ट उतना ही अच्छा होगा और अधिक समय तक चलेगा।
  • वॉटर पंप खरीदते समय आप उसका ISI मार्क भी ज़रूर से चेक करें। किसी भी उपकरण में ISI मार्क होना बहुत ज़रूरी होता है।

ऊपर आपने जाना कि वॉटर पंप क्या होता है, इसकी मांग कहां कहां है और पंप खरीदते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अब आगे हम सबसे अच्छे वॉटर पंप (Top Water Pump in India) के बारे में जानेंगे।

7 सर्वश्रेष्ठ वॉटर पंप – Top Water Pump Brands in India :

Top Water Pump Brands – पानी के लिए जिस कंपनी के वॉटर पंप सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। और जो पंप लोगों का भरोसा बन चुके हैं। उनकी लिस्ट निम्नलिखित है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से वॉटर पंप हैं जो बेस्ट वॉटर पंप कहलाते हैं –

Best Water Pump Review –

(1) किर्लोस्कर 0.5 एचपी जलराज अल्ट्रा सेल्फ प्राइमिंग वॉटर पंप, मल्टीकलर – Kirloskar Self Priming Water Pump :

Kirloskar Water Pump – किर्लोस्कर बहुत ही भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट्स हाई क्वालिटी के होते हैं और लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। इस कंपनी के Products सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स में से एक हैं। उन्हीं प्रोडक्ट्स में एक लोकप्रिय प्रोडक्ट किर्लोस्कर का यह 0.5 HP का जलराज अल्ट्रा सेल्फ प्राइमिंग वॉटर पंप भी है।

इस वॉटर पंप का आयाम 24*22*16 सेमी है। और इसके ऊपर के भाग का साइज़ 6-6 मीटर के बीच है। इसमें आपको 1800-400 LPH की उच्च क्षमता मिलती है। यह एक लाइट वेट पंप है, जो भारत के लोकप्रिय पंपों (Best Motor Pump) में से एक है।

एल्यूमिनियम से बने इस पंप का उपयोग मुख्य रूप से घरेलू उपयोग (Best Water Pump for Domestic Use) के लिए किया जाता है। जैसे – बंगलो, फार्महाउस, होटलों आदि। अगर आप इस वॉटर पंप को खरीदते हैं तो इसपर कंपनी के द्वारा आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी।

(2) समीर आई-फ्लो वॉटर पंप 0.5एचपी (ब्लू) – Sameer I-Flo 0.5Hp Water Pump, Blue :

Top Water Pump Review – सबसे अच्छे वॉटर पंप की लिस्ट (Best Water Pumps) में Sameer I-Flo Water Pump का नाम भी आता है। यह एक 0.5एचपी वाला वॉटर पंप है, जिसकी क्वालिटी बहुत ही अच्छी है। इस पंप की बॉडी मेटल से बनी हुई है और इसकी मोटर स्मार्ट तकनीक से लैस है। यह ओवरहीट होने पर ऑटोमैटिकली खुद को बंद कर देता है।

यह 180-240 वोल्ट के बीच वोल्टेज में उतार-चढ़ाव का सामना करने में भी सक्षम है। इस वॉटर पंप में डबल बॉल बेयरिंग है। इसकी हेड रेंज अधिकतम 100 से 120 फ़ीट है। इसका लिफ्टिंग हेड टोटल 90 फीट और सक्शन हेड टोटल 25 फीट का है। इसमें एक पीतल की जाली लगी हुई है, जो इसके भार को उठाने में सहायता करती है।

यह पंप ज़्यादा शोर शराबा भी नहीं करता। यह एक पूरी तरह से सुरक्षित वॉटर पंप है। इसका उपयोग आप घर, बंगले, उद्यान, रेस्टोरेंट आदि के लिए कर सकते हैं। यह भंडारण टैंकों से वॉशरूम, किचेन आदि जगहों में पानी ट्रांसफर करने में सहायक है। इसी कारण इस वॉटर पंप को आवासीय उपयोग (Best Water Pump for Home in India) के लिए काफ़ी अच्छा माना जाता है।

इसके अलावा यह पंप कृषि जैसे कार्यों, औद्योगिक कार्यों, आग लगने पर उसे बुझाने के लिए भी बहुत बढ़िया है। इस वॉटर पंप की खरीद पर आपको 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी जाएगी।

(3) लक्ष्मी 0.5 एचपी सेल्फ प्राइमिंग मोनो ब्लॉक वॉटर पंप – Lakshmi 0.5 HP Water Pump :

Lakshmi Water Pump – लक्ष्मी कंपनी मोटर और वॉटर पंप के मुख्य ब्रांड में से एक है। यह एक हाई क्वालिटी का पंप है। जो वज़न में हल्का (6 किलो 500 ग्राम) और इसे संभालना भी बहुत आसान है। इस पंप के हाई फ्लो रेट को बड़ी मात्रा में निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एल्यूमिनियम से बने इस पंप का इस्तेमाल आप बंगलों, फार्महाउस, होटलों आदि में घरेलू उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं। यह वॉटर पंप टी एंड टी इंडस्ट्रीज द्वारा बनाया और बेचा जाता है। यह 45 फीट ऊंचाई तक पानी को उठाने और 15 फीट गहराई तक पानी खींचने में सक्षम है। 

यह 0.5 एचपी का सेल्फ प्राइमिंग मोनो ब्लॉक वॉटर पंप है, जो काफ़ी पॉवरफुल है। यह पंप सिंगल फेस में 220 वोल्ट तक की वोल्टेज रेंज को सपोर्ट करता है। इसका टोटल हेड 20M. है और सक्शन व डिलीवरी 1 “x 1” है। इस पंप की कीमत (Lakshmi Water Pump Price) आपको काफ़ी आकर्षक लगेगी। इस वॉटर पंप को खरीदने पर कंपनी आपको 1 साल की वारंटी देगी।

(4) हैवेल्स हाई-फ्लो एमएक्स2 सीरीज़ 0.5 एचपी सेंट्रीफुगल वॉटर पंप (ग्रे) – Havells  0.5 HP Centrifugal Water Pump :

Havells Water Pump 0.5 HP – हैवेल्स इंडिया लिमिटेड एक फ़ास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) कंपनी है। यह एक भरोसेमंद ब्रांड है, जिसने मज़बूती के साथ लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाई हुई है। हर प्रोडक्ट की तरह हैवेल्स का यह प्रोडक्ट भी काफ़ी सराहनीय है। यही कारण है कि बेस्ट वॉटर पंप की लिस्ट (Best Water Pumps) में Havells Centrifugal Water Pump का भी नाम शामिल है।

यह एक 0.5 एचपी क्षमता वाला वॉटर पंप है। इसकी मोटर काफ़ी पॉवरफुल है। इस पंप में IP-54 की सुरक्षा भी है। इस वॉटर पंप में पंप सेट का स्टेनलेस स्टील शाफ़्ट है। पंप शाफ्ट को कठोर पानी की वजह से जंग लगने से बचाए रखता है। इस वॉटर पंप का आयाम 25 सेमी x 15 सेमी x 22 सेमी है।

इसमें लगीं मोटर्स F क्लास इंसुलेशन के साथ हैं, जो मोटर को जलने से बचाता है और हाई टेंपरेचर पर भी मोटर को अच्छी प्रकार कार्य कराता है। इस पंप में हाई सक्शन पॉवर है और साथ ही इसमें हाई डिस्चार्ज क्षमता भी है।

इस पंप का इस्तेमाल आप ऊपरी टैंक भरने, बागवानी करने और औद्योगिक उद्देश्य के लिए कर सकते हैं। अगर आप इस वॉटर पंप को खरीदेंगे तो कंपनी आपको इसपर 1 साल की वारंटी देगी।

(5) किर्लोस्कर छोटू 0.5एचपी डोमेस्टिक वॉटर मोटर पंप, मल्टीकलर – Kirloskar Chotu Domestic Water Motor Pump :

Kirloskar Water Pump – किर्लोस्कर भारत की सर्वश्रेष्ठ ब्रांड में से एक है, जिसके प्रोडक्ट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हीं प्रोडक्ट में से एक किर्लोस्कर का यह 0.5एचपी वाला वॉटर पंप भी है। यह देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पंपों (Best Water Pumps) में से एक है।

इसका वज़न हल्का (7 किलोग्राम) होने कारण आप इसे कहीं पर भी ले जा कर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पंप यूपीएस को भी सपोर्ट करता है। इस वॉटर पंप का उपयोग आप अपने घर, फ्लैट, बंगले, बगीचे या हाई प्रेशर की सफाई के लिए कर सकते हैं।

इस पानी पंप में ऑपरेशन वोल्टेज 180 से 240 वोल्ट की है। इसमें बी क्लास का इंसुलेशन है। इसका हेड 6 से 26 मीटर तक का है। इस वॉटर पंप की क्षमता 33 – 6 एलपीएम की है। वहीं इसका फ्लो रेट 17 LPM का है। इसमें TEFC कैपेसिटर लगा हुआ है, जो मोटर को स्टार्ट तथा रन करता है।

यदि आप इस वॉटर पंप को खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से आपको इसपर 18 महीने की Warranty मिलेगी।

(6) क्रॉम्पटन 0.5एचपी एसपी एक्वागोल्ड 50 वॉटर पंप, मल्टीकलर – Crompton 0.5HP SP Aquagold 50 Water Pump :

Crompton Water Motor – भरोसे, क्वालिटी और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए क्रॉम्पटन की पहचान एक सदी से भी ज़्यादा की है। Crompton के प्रोडक्ट हर प्रकार से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करते हैं। उन्हीं में से एक क्रॉम्पटन का यह 0.5HP SP Aquagold 50 Water Pump भी है।

इस वॉटर पंप की हेड रेंज 6-27 मीटर है। इसकी डिस्चार्ज रेंज 1500-350 एलपीएम की है। 0.5 एचपी की मोटर वाला यह वॉटर पंप हाई क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाला पंप है। इस वॉटर पंप की मोटर TEFC संलग्नक है। यह पंप स्टेनलेस स्टील शाफ़्ट से बना हुआ है, इसलिए यह जंग लगने से बचा रहता है।

इस वॉटर पंप के पाइप का साइज़ 15 x 15 मिमी है। वहीं इसकी पॉवर रेटिंग 0.37 किलोवॉट की है। यह वॉटर पंप घरेलू उपयोग के लिए बेस्ट पंप (Best Water Pump Brand for Home Use) माना जाता है। यदि आप मेटल से बने इस वॉटर पंप को खरीदते हैं तो इसपर आपको 1 साल की वारंटी दी जाएगी।

(7) ऊषा इंटरनेशनल सुपर एक्वा 1एचपी मिनी मोनोब्लॉक पंप – USHA INTERNATIONAL Super Aqua Mini Monoblock Pump :

Best Water Pump Company in India – बेस्ट वॉटर पंप की लिस्ट (Best Water Pumps) में उषा का यह Usha International Super Aqua Mini Monoblock Pump भी शामिल है। यह 1 एचपी का सेंट्रीफ्यूगल पंप है, जिसकी क्वालिटी बहुत ही अच्छी है। यह एक सिंगल फेस वाला वॉटर पंप है, जो थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर से लैस है।

इसमें डबल शील्ड प्री लुब्रिकेंट बियरिंग्स है। साथ ही इसमें कॉपर वाइंडिंग भी हुई है। इस Usha Water Pump का वोल्टेज वोल्ट 220 है। यह वज़न में हल्का (9 किलोग्राम) और पोर्टेबल है। यह कम बिजली की खपत करने वाला पंप है। यह ज़मीन के नीचे से पानी निकालने में सक्षम है। साथ ही यह टैंकर, पूल और टब भरने में भी मदद करता है।

इस वॉटर पंप का यूज़ आप बगीचों, फॉर्महाउस, फ्लैटों, बंगलों, अपार्टमेंट, होटल, अस्पताल और हाई प्रेशर वाली सफ़ाई में कर सकते हैं। अगर आप इस पंप को खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ़ से आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी।

ऊपर आपने Best Water Pumps के बारे में जाना। जिसके बारे में जानने के बाद अब आप अपने लिए Sabse Accha Water Pump खरीद सकेंगे।

वॉटर पंप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Frequently Asked Questions About Water Pump :

प्रश्न – घरेलू उपयोग के लिए कौन सी ब्रांड के वॉटर पंप अच्छे होते हैं (Which Brand of Water Pump is Best for Home Use) ?

उत्तर – घरेलू उपयोग के लिए जो सबसे अच्छी कंपनी के पंप हैं वो – किर्लोस्कर, हैवेल्स, क्रॉम्पटन, समीर, लक्ष्मी और उषा हैं। 

प्रश्न – वाटर पंप कितने प्रकार के होते हैं (What are the Types of Water Pumps) ?

उत्तर – वॉटर पंप मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं – (1) सेंट्रीफ्यूगल वॉटर पंप, और (2) पॉजिटिव दिस्पलेसमेंट वॉटर पंप। इसके अलावा सबमर्सिबल वॉटर पंप, ट्रैश वॉटर पंप, मल्टिस्टेज वॉटर पंप, स्प्रिंकलर वॉटर पंप, एंड सक्शन वॉटर पंप इत्यादि भी हैं। जिन्हें अलग-अलग प्रकार के कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न – वॉटर पंप में हेड क्या होता है (What is the Head in Water Pump) ?

उत्तर – वॉटर पंप का हेड पानी के मुख्य स्रोत से पानी जहां तक ले जाना होता है, वह ऊंचाई होती है।

प्रश्न – ऑनलाइन वॉटर पंप खरीदने के क्या फ़ायदे हैं (What are the Benefits of Buying a Water Pump Online) ?

उत्तर – ऑनलाइन मार्केट से वॉटर पंप खरीदने के बहुत सारे फायदे हैं। पहला फ़ायदा तो यह है कि इसमें आपको बहुत सारे अलग अलग पेमेंट के ऑप्शन मिल जाते हैं। साथ ही पंप पसंद न आने पर आप इसे वापस भी कर सकते हैं। वहीं आप घर बैठे इसे प्राप्त कर सकते हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको मेरी आज की यह पोस्ट Best Water Pumps in India पसंद आयी होगी। अगर आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि पर भी शेयर करें। इस तरह की और भी पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिए मेरे ब्लॉग को Subscribe करें या Bell Icon पर क्लिक करें, Thanks।

यह भी पढ़ें – 6 सर्वश्रेष्ठ मिक्सर ग्राइंडर, जो आपके काम को बनाएं आसान

यह भी पढ़ें – 7 सबसे अच्छे एयर कूलर, जो गर्मियों में आपको रखें ठंडा

यह भी पढ़ें – 7 सबसे अच्छी फ्रिज, जो आपके परिवार के लिए है परफेक्ट

पानी की मोटर सबसे अच्छी कंपनी कौन सी है?

1. Crompton. यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक है। इस कंपनी ने घरेलू और खेती कार्यों के लिए एल्यूमीनियम प्रेशर कास्ट मोटर बॉडी, कॉपर-वाइंडिंग और हाई सक्शन कैपेसिटी के साथ कई शानदार मोटर्स लॉन्च किए हैं।

घरेलू पानी पंप के लिए कौन सी मोटर पसंद की जाती है?

इसे सुनेंरोकेंपानी के घरेलू पम्प ज्यादातर ०.५ HP या १ HP के सिंगल फेस पम्प होते हैं। याने कि पम्प की बिजली की खपत लगभग ४०० वॉट या ८०० वॉट की होती है।

पानी की मोटर का क्या भाव है?

बढ़िया मोटर पम्प के बारे में जो जानकारी है भारतीय बाजार में 2000 से 10000 रुपए के बीच खरीद सकते है। सभी मोटर पम्प का इस्तेमाल कर सकते है टंकी में पानी भरने के लिए, खेतों में सिंचाई के लिए, होटल में, लॉन में लगाए गए पौधों के क्यारियों में पानी पहुंचने लिए और इसी तरह के अन्य काम के लिए।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग