पर्सनल प्रोनाउन कौन कौन से हैं? - parsanal pronaun kaun kaun se hain?

What is a pronoun in Hindi?

Pronoun (सर्वनाम– वाक्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कई बार संज्ञा (Noun) की जगह पर किसी अन्य सब्द-भेद के सब्द का उपयोग किया जाता। ऐसे संज्ञा की जगह उपयुक्त होने वाले सब्द को सर्वनाम कहते है। सर्वनाम के उपयोग से वाक्य द्वारा दिए जाने वाले सन्देश को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। अंग्रेजी में सर्वनाम  को Pronoun कहते हैं और इसका प्रयोग Noun के स्थान पर किया जाता है।

नीचे दिए गये दोनों वाक्यों पर गौर कीजिये –

  • Rakesh is absent because Rakesh is ill.
    राकेश अनुपस्थित है क्योंकि वह बीमार है।
  • Rakesh is absent because he is ill.
    राकेश अनुपस्थित है क्योंकि वह बीमार है।

पहले वाक्य में बार-बार Rakesh बोलने की जगह दूसरी बार Rakesh के स्थान पर he बोलने से ज्यादा अच्छा लगता है। दुसरे वाक्य में he संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया गया है। अतः ऐसे सब्द जो संज्ञा (Noun) के स्थान पर प्रयोग किये जाते है Pronoun कहलाते हैं।

A pronoun is often defined as a word which can be used instead of a noun. It is used in place of Nouns, such as – I, we, she, he, it, they you etc.

Types of Pronoun (सर्वनाम के प्रकार) 

अंग्रेजी ग्रामर में सर्वनाम 9 प्रकार के होते हैं-

  1. Personal Pronoun
  2. Relative Pronoun
  3. interrogative Pronoun
  4. Demonstrative Pronoun
  5. Distributive Pronoun
  6. Indefinite Pronoun
  7. Reflective Pronoun
  8. Emphatic Pronoun
  9. Reciprocal Pronoun

1. Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)

व्यक्ति या स्थान विशेष के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है. I, we, he, she, you, they आदि पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) है।

Example

Rakesh is a good boy. He is very honest also.

यहाँ  ‘he’ सर्वनाम और Rakesh संज्ञा रूप में प्रयुक्त किया गया है।

Personal Pronoun तीन प्रकार के होते है –

First Person (उत्तम पुरुष) – इस समूह में बात करने वाला अपने स्वयं का बोध कराता है। इस श्रेणी में I और we आते है। वक्ता के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम को प्रथम व्यक्ति का personal pronoun कहते हैं। The pronoun used for the speaker is known as the personal pronoun of the first person.  For Example

  • I am playing cricket.
  • We are boys.

Second Person (मध्यम पुरुष) – यह उस व्यक्ति का बोध करता है जिसके विषय में बात की जा रही। The pronoun used for the hearer is known as the personal pronoun of third person. You इस श्रेणी में आता हैं। for example –

  • You are a beautiful girl. (आप एक खूबसूरत लड़की हैं।)
  • You are young

Third person (अन्य पुरुष) – इस में वक्ता तथा सुनने वाले के बीच उस तीसरे व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है जिसके बारे में चर्चा की जा रही है। This pronoun is used for the person about whom the speaker and the hearer talk is known as the personal pronoun of third person. He, she, it और  they इस श्रेणी में आते है।

  • She is playing the game. (वह खेल रही है।)
  • He is a boy. (वह लड़का है।)
  • They are children. (वो बच्चे हैं।)
  • It is a pen. (यह एक कलम है।)

[Note – जब हम खुद के बारे में बात करते है तो वह उत्तम पुरुष होता है, जब हम किसी से आमने सामने बात करते है तो वह मध्यम पुरुष होता है, और जब हम किसी अन्य के सम्बन्ध में बात करते है तो वह अन्य पुरुष होता है।]

Also Read

  • Determination uses in Hindi
  • A to z abbreviation list (short form)
  • Adverbs in Hindi क्रिया विशेषण

2. Relative pronoun (सम्बन्धवाचक सर्वनाम)

कथन में पहले से उपयोग किये गए संज्ञा की ओर संकेत करते समय जब किसी सर्वनाम को ऐसे प्रयोग करते है जिसमे कि उस संज्ञा और सर्वनाम के बीच एक रिश्ता स्थापित हो तब उस सर्वनाम को Relative pronoun (सम्बन्धवाचक सर्वनाम) कहते है। जैसे –

I know the girl who got fist division. मैं उस लड़की को जनता हूँ जिसे फस्ट डिवीज़न मिला था।

Note – जिस संज्ञा से वह सर्वनाम सम्बंध स्थापित करता है उसे antecedent (पूर्ववर्ती) कह्ते है।

3. Interrogative Pronouns (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

इन सर्वनामों का प्रयोग वाक्य में प्रश्न बनाने के लिए किया जाता है। who, whom, whose, which, what आदि Interrogative Pronoun के उदाहरण हैं। These pronoun are used to create question in the sentence. Exanples-

  • Who are you.?
  • What is your name?
  • Who is your father?
  • what are you doing?

4. Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

सर्वनाम के रूप में this, that जैसे सब्द का उपयोग जब किसी वस्तु/वस्तुओ की ओर संकेत करने के लिए किया जाता है तब उन्हें Demonstrative Pronoun या संकेतवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे –

  • This is my coat. यह मेरा कोट है।
  • This is your pen. यह आपकी कलम है।

A demonstrative represents a thing or things – near in distance or time (this, these); far in distance or time (that, those).

5. Distributive Pronoun (विभागवाचक सर्वनाम) 

विभागवाचक सर्वनाम के अंतर्गत each, either और neither जैसे सब्दों को सामुहित किया जाता है। ये विभागवाचक सर्वनाम एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं को दर्शाते है, लेकिन एक-एक करके इनका स्वभाव हमेशा एकवचन होता है। जैसे –

  • Each of these boys is smart.
  • Either of these two brothers will help you.
  • Neither of his sons is a thief.

Either, Each और Neither का उपयोग

Each अनेक व्यक्तियों या वस्तुओं में से या एक-एक करके प्रत्येक की ओर इशारा करता है। जैसे –

Each boy was given a present.

She had a child hanging on to each hand.

Either का उपयोग जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं में से किसी भी एक की ओर संकेत करना हो तब किया जाता है। यदि दो व्यक्ति या वस्तु और कहना हो कि इनमे से कोई नहीं तब Neither का प्रयोग किया जाता है। जैसे –

  • Ether’s answer is correct.
  • Either rode will lead to the railway station.
  • Neither team could win a decisive victory.

6. Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

कभी कभी वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु को नहीं दर्शाते, उनका उपयोग एक सामान्यतौर  पर किया जाता है। ऐसे सर्वनाम को Indefinite Pronoun या अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। As –

  • They say you are happy.
  • One must always be careful.
  • Some of his poems are very nice.
  • Nobody can help you with this issue.

7. Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम)

जब subject द्वारा किया हुआ काम स्वंम उसी पर ही खत्म होता है तब कॉम्प्लेक्स पर्सनल प्रोनाउन (Reflexive Pronoun) को निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे –

  • I have hurt myself.
  • We have hurt ourselves.
  • You have hurt yourself.
  • They have hurt themselves.
  • She has hurt herself.

There are eight reflexive pronouns.

Singular  –  myself, yourself, himself, herself, itself

Plural      –  ourselves, yourselves, themselves

8. Emphatic Pronoun

ऐसे शब्द जिनका प्रयोग किसी वाक्य में नाउन/प्रोनाउन पर जोर देने या subject की द्रढ़ता प्रकट करने के लिए किया जाता है वे Emphatic Ponoun कहलाते हैं

Such words which are used in a sentence to emphasize the noun/pronoun or to show the firmness of the subject are called Emphatic Ponoun.

इस प्रोनाउन के प्रयोग से बनने वाले वाक्यों में अधिकतर  Myself, yourself, himself, herself, itself, ourselves, yourselves, themselves आदि का प्रयोग होता है

The king himself attended the party. (राजा स्वयं पार्टी में शामिल हुए।)

(The king, noun, is emphasized. It is called the antecedent of the emphatic pronoun)

Examples of Emphatic Pronoun in english and hindi

  • I myself did the work. मैंने खुद काम किया।
  • They themselves will dig the well. वे खुद कुआं खोदेंगे।
  • My father himself opened the main gate. मेरे पिता ने ही मेन गेट खोला था।

9. Reciprocal Pronoun (पारस्परिक सर्वनाम)

वे Pronouns जो दो Pronouns से मिलकर बनते है और पारस्परिक सम्बन्ध प्रकट करते है उन्हें Reciprocal Pronouns कहते हैं। जैसे –

  • Seeta and Geeta like each other.
  • The two brothers love each other.
  • These four friends helped one another.

[Note – Each other का प्रयोग व्यक्तिओं या वस्तुओं के लिए किया जाता है, जबकि one another का प्रयोग दो से अधिक व्यक्तिओं या वस्तुओं के लिए किया जाता है]

Each other तथा one another का प्रयोग Subject के रूप में नहीं किया जाता है।

Conclusion- भाषाविज्ञान और व्याकरण में, सर्वनाम एक शब्द या शब्दों का एक समूह होता है जिसे कोई संज्ञा या संज्ञा वाक्यांश के लिए स्थानापन्न कर सकता है। आशा करते है यह पोस्ट Pronoun (सर्वनाम) in Hindi आपको पसंद आई होगी धन्यवाद।

FaQ

Pronoun को हिंदी में क्या कहते हैं?

इसको हिंदी सर्वनाम कहते है, इसका प्रयोग संज्ञा (Noun) के स्थान पर किया जाता है।

Pronoun कितने प्रकार के होते हैं?

अंग्रेजी ग्रामर में सर्वनाम 9 प्रकार के होते हैं-
1. Personal Pronoun, 2. Relative Pronoun, 3. interrogative Pronoun, 4. Demonstrative Pronoun, 5. Distributive Pronoun, 6. Indefinite Pronoun, 7. Reflective Pronoun, 8. Emphatic Pronoun, 9. Reciprocal Pronoun

सर्वनाम में कौन कौन से शब्द आते हैं?

इसके अंतर्गत मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह, हम, हमारा ,आदि शब्द आते हैं

Also Read

  • Verbs with Meaning & Examples
  • Clause meaning in Hindi
  • Adjectives in Hindi विशेषण क्या है?
  • Conjunction in Hindi grammar
  • Types of Nouns in Hindi 

पर्सनल प्रोनाउन कौन कौन से होते हैं?

I, me, mine, we, you, he, she, it, they आदि जैसे शब्दों को व्यक्तिवाचक सर्वनाम या Personal Pronoun कहते हैं, क्योंकि ये शब्द सीधे-सीधे किसी व्यक्ति या वस्तु का बोध करते हैं.

प्रोनाउन कितने प्रकार के होते हैं बताइए?

Pronoun is divided into 8 parts (सर्वनाम के 8 भेद है।).
Personal Pronoun. ( ... .
Possessive Pronoun (स्वत्वबोधक सर्वनाम).
Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम ).
Relative Pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम ).
Demonstrative Pronoun (निश्चयवाचक सर्वनाम ).
Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम ).

अंग्रेजी में सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?

मानक अंग्रेज़ी में सर्वनाम के आठ भेद हैं:.
Personal pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम).
Possessive pronoun (स्वत्वबोधक सर्वनाम).
Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम).
Relative pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम).
Demonstrative pronoun (निश्चयवाचक सर्वनाम).
Indefinite pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम).
Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम).

प्रोनाउन में क्या क्या आता है?

मैं, हम, आप, वह, वह, और वे व्यक्तिगत सर्वनाम कहलाते हैं. The pronoun which is used in place of person or thing is called Personal Pronoun. जिस सर्वनाम का प्रयोग व्यक्ति या वस्तु (चीज़) के स्थान पर किया जाता है, उसे व्यक्तिवाचक सर्वनाम कहते हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग