रोज सुबह कच्चा दूध पीने से क्या होता है? - roj subah kachcha doodh peene se kya hota hai?

आपने दूध के फायदों के बारें में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कच्चे दूध के लाभ के बारें में सुना है। कच्चा दूध पीने से न सिर्फ आपकी त्वचा को लाभ पहुंचता है बल्कि इसे पीने से स्वास्थ भी बेहतर होता है। दूध गर्म करने के बाद उसमें से पोषक तत्व निकल जाते हैं, लेकिन अगर आप दूध को कच्चा पीते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व मिलेंगे। कच्चे दूध के फायदों के अलावा इससे जुड़े कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारें में आप इस लेख में जानेंगे।

(और पढ़ें - डेयरी प्रोडक्ट के गुण)

तो चलिए आपको बताते हैं कच्चे दूध के फायदे और नुकसान:

दूध के फायदे हम सभी से छुपे नहीं हैं, लेकिन यह असमंजस हमेशा रहती है कि कच्चा दूध सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है या उबला हुआ। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि दूध को उबालने पर उसमें मौजूद पोषक तत्त्व खत्म हो जाते हैं, इसलिए कच्चा दूध पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा दूध सेहत लिए कितना और कैसे फायदेमंद है, इस बारे में हमने बात की बरेली के केके और साईं हॉस्पीटल में डायटीशियन मीना शर्मा से। उन्होंने कच्चे दूध के फायदों के साथ-साथ नुकसान पर भी बात की। डायटीशियन मीना शर्मा के मुताबिक दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कच्चा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। डायटीशियन के मुताबिक, कच्चे दूध में ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, पोटैशियम, फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम आदि पोषक तत्त्व होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से डायटीशियन से जानेंगे कच्चे दूध को पीने के फायदे और नुकसान।

कच्चा दूध सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?

दरअसल कच्चे दूध में उबले दूध के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्त्व होते हैं। यह दूध जल्दी पच जाता है। तो वहीं एलर्जी, एसिडिटी जैसे रोगों के लिए रामबाण होता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरा होता है जो शरीर के कई रोगों को ठीक करता है। कच्चे दूध में ऐसे एंजाइम होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। कच्चा दूध पाश्चराइज्ड (Pasteurized) नहीं होता है। इसलिए ज्यादा फायदेमंद होता है। गाय, भैंस, बकरी, ऊंट आदि का कच्चा दूध सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : बाजार में मिलने वाले पैकेट, टेट्रा पैक या कच्चे दूध के इस्तेमाल से पहले जान लें इन बातों को

कच्चा दूध पीने के फायदे (Benefits of raw milk)

त्वचा को निखारे

लड़कियां जिनकी शादी होने वाली होती है, उनके उबटन के लिए अक्सर कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे के लिए दूध का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि लंबे समय से होता आया है। कच्चे दूध में रेटिनॉल नाम का तत्त्व होता है जो चेहरे की रंगत को बनाए रखने में मदद करता है। यह चेहरे पर होने वाले काले धब्बे, एक्ने आदि को हटाने में मदद करता है। और चमकती त्वचा देता है।

एलर्जी न होने दे

यह देखा गया है कि जो लोग कच्चे दूध का सेवन रोज करते हैं उनमें त्वचा संबंधी रोग कम होते हैं। त्वचा में होने वाली एलर्जी भी कच्चे दूध के सेवन से कम होती है। तो वहीं, कच्चा दूध संक्रमण को दूर करता है और अस्थमा जैसी बीमारियों को दूर रखता है।

इसे भी पढ़ें : हड्डियों की मजबूती के लिए सुबह खाली पेट करें दूध और किशमिश का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके जबरदस्त फायदे

पाचन रखे दुरुस्त

कच्चे दूध में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की परेशानियों को दूर रखते हैं। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। बहुत बार घरों में जिन लोगों को पेट में जलन जैसी समस्याएं होती हैं, उन्हें भी कच्चा दूध पीने की सलाह दी जाती है।

हड्डियां रखे मजबूत

कच्चे दूध में उबले दूध के मुकाबले अधिक पोषक तत्त्व होते हैं। दूसरा इसमें कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इसलिए कच्चा दूध हड्डियों के लिए मजबूती प्रदान करता है।

मांसपेशियों में मांस बढ़ाता है

कच्चा दूध पीने के कई फायदे हैं। यह मांसपेशियों में भी बढ़ाता है। इसके अलावा बाल, नाखून और वजन को कम करने में भी सहायक होता है।

 

कच्चे दूध को पीने के नुकसान

  • -कच्चे दूध में ऐसे कई बैक्टीरिया होते है जिनके कारण फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
  • -गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा दूध हानिकारक साबित हो सकता है। इन्हें कैंसर जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
  • -जिन लोगों को दूध के उत्पादों से एलर्जी होती है, उनके लिए भी यह नुकसानदायक होता है।
  • -कच्चा दूध पीने से पैरालाइसिस की समस्या भी हो सकती है।

कच्चा दूध पीने के कई फायदे भी हैं तो कई नुकसान भी। इसलिए अगर आपको कच्चा दूध पीने के बाद कोई साइड इफैक्ट दिखता है तो डॉक्टर से मिलें। दूध में कई पोषक तत्त्व होते हैं जो शरीर को दुरुस्त रखते हैं। पर हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए जब किसी भी पदार्थ को उबाल लेते हैं तो उसके खतरे कम हो जाते हैं। इसलिए दूध उबालकर ही पिएं। विशेष परिस्थितियों में आप कच्चा दूध पी सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Milk: क्या आप रोज़ाना दूध पीते हैं? अगर हां, तो आपके लिए यह लेख पढ़ना ज़रूरी है! दूध एक ऐसी चीज़ है जिसका इस्तेमाल हम रोज़ाना किसी न किसी तरह कर ही लेते हैं और इससे दूर रहना आसान भी नहीं है। इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हड्डियों और दांतों को मज़बूती और मेटाबॉलिज़म को बढ़ावा देने तक, दूध के फायदे अनेक हैं।

हालांकि, अगर आप दूध को सही तरीके से नहीं पीते हैं, तो यह पोषण से भरपूर दूध आपकी सेहत खराब होने के पीछे का कारण बन सकता है।

Yoga for Glowing Skin: नेचुरल तरीके से चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

यह भी पढ़ें

क्या कच्चा दूध पीना सही है?

कोई आश्चर्य नहीं कि हमारा शरीर कच्चे दूध से पोषक तत्वों को अवशोषित करता है क्योंकि इसे घास खाने वाली गायों से निकाला जाता है, इस प्रकार दूध एंजाइम और स्वस्थ प्रोटीन से भरपूर होता है। हालांकि, कीटाणुओं और जीवाणुओं को मारने के लिए दूध एक प्रोसेस से गुजरता है, लेकिन इससे एलर्जी के साथ कई हृदय संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

दूध के फायदे

सदियों से सभी को दूध पीने के फायदों में बताया जा रहा है, लेकिन इससे होने वाले नुकसान के बारे में कम ही बात होती है। इसमें कोई शक नहीं कि दूध कैल्शियम, फास्फोरस, बी विटामिन, पोटेशियम और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत भी है, जो हड्डियों की सेहत को बूस्ट करने के साथ, सेल्स और टिशूज़ के रीजेनेरेशन, दिमाग की सेहत और पूरी सेहत को सुधारने में मदद करता है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से पी रहे हैं?

Pizza Side Effects: मुश्किल में डाल सकता है पिज्जा का शौक, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

यह भी पढ़ें

दूध पीने का सही तरीका क्या है?

दूध का उपयोग मिल्कशेक, स्मूदी, चाय, मिठाई और न जानें कहां-कहां नहीं होता। दूध को पीने का सही तरीका हर इंसान के लिए अलग हो सकता है। हालांकि, कई लोग हैं जिन्हें कच्चा दूध पीना पसंद होता है, जिसे शुद्ध दूध माना जाता है। लेकिन क्या इसे पीना सुरक्षित है? परंपरागत रूप से, यह माना जाता था कि दूध को अपने कच्चे रूप में पीना अति स्वास्थ्यवर्धक होता है और इसका सेवन बिना पैश्चराइज़ किए किया जाता था। फिर समय के साथ सोच में बदलाव आया और अब कच्चा दूध पीना सुरक्षित नहीं माना जाता है।

Health Tips: खाने के दौरान पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सावधान, इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

यह भी पढ़ें

जानिए क्या होता है जब आप कच्चा दूध पीते हैं?

कच्चा दूध पीना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें कई बैक्टीरिया जैसे- लिस्टेरिया, ई.कोली, कॉक्सिएला, साल्मोनेला, कैम्पिलोबैक्टर, यर्सिनिया, जो कई स्वास्थ्य और पाचन समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। कुछ मामलों में कच्चा दूध पीना भी गंभीर हो सकता है, अगर जानवर के शरीर में कुछ संक्रमण हो। इससे मतली, पाचन संबंधी दिक्कतें, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

Ayurvedic Tips: स्वस्थ जीवनशैली के लिए करें इन आयुर्वेदिक टिप्स का पालन

यह भी पढ़ें

हालांकि, पारंपरिक चिकित्सा के अनुसार यह माना जाता था कि कच्चे दूध में एंटीबायोटिक गुण और लाभकारी एंजाइम होते हैं, जो पाचन को बढ़ावा दे सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

रोजाना कच्चा दूध पीने से क्या होता है?

कच्चा दूध पीना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें कई बैक्टीरिया जैसे- लिस्टेरिया, ई. कोली, कॉक्सिएला, साल्मोनेला, कैम्पिलोबैक्टर, यर्सिनिया, जो कई स्वास्थ्य और पाचन समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। कुछ मामलों में कच्चा दूध पीना भी गंभीर हो सकता है, अगर जानवर के शरीर में कुछ संक्रमण हो।

सुबह सुबह बासी मुंह दूध पीने से क्या होता है?

खाली पेट दूध पीने से पाचन तंत्र को नुकसान कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए सुबह खाली पेट दूध पीना बहुत नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से आपको गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं और डायरिया या उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग