- होम
- वीडियो
- सर्च
- वेब स्टोरीज
- ई-पेपर
- होम
- वीडियो
- सर्च
- वेब स्टोरीज
- ई-पेपर
- Hindi News
- ....राजस्थान के इन 10 जिलों में सालों से नहीं हुआ किसी टीचर का ट्रांसफर
इन जिलों में तबादलों पर लगी है रोक, इस प्रतिबंध के खिलाफ शिक्षकों ने दिया उद्योग मैदान पर धरना
जयपुर। राजस्थान के दस जिलों में सालों से किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं हुआ है, सरकार ने इन जिलों में टीचर्स के ट्रांसफर पर रोक लगा रखी है। इस प्रतिबंध के खिलाफ अब टीचर लामबंद हो गए हैं और आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघके तत्वावधान में इन जिलों के शिक्षक जयपुर के उद्योग मैदान पहुंचे और धरना दिया।राजस्थान शिक्षक संघ ने इन जिलों से
तबादलों पर रोक हटाकर शिक्षकों को राहत पहुंचाने की मांग की।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए महामंत्री महावीर सिहाग ने कहा कि इन जिलों में तबादलों पर रोक होने से यहां के शिक्षक प्रताडि़त महसूस कर रहे हैं। सरकार इनकी पीड़ा को समझ नहीं पा रही है। इन जिलों से अगर प्रतिबंध हटाया जाए तो कई शिक्षकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन जिलों से रोक हटने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सिहाग ने सरकार से तबादलों को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।
ये हैं प्रतिबंधित जिले : बीकानेर, बांसवाड़ा,
डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बारां, जालौर, सिरोही, झालावाड़ व प्रतापगढ़ जिलों को प्रतिबंधित घोषित कर रखा है। इन दस जिलों में राज्य भर के 11 हजार से अधिक स्थानांतरण की बाट जोह रहे हैं।
- होम
- वीडियो
- सर्च
- वेब स्टोरीज
- ई-पेपर
- होम
- वीडियो
- सर्च
- वेब स्टोरीज
- ई-पेपर
- Hindi News
- National
- शिक्षा विभाग ने गुपचुप बढ़ाई प्रतिबंधित जिलों की संख्या
शिक्षा विभाग ने गुपचुप बढ़ाई प्रतिबंधित जिलों की संख्या
डार्क जोन में भीलवाड़ा को भी जोड़ा अब 10 नहीं 11 जिले होंगे
एजुकेशन रिपोर्टर| जयपुर
शिक्षाविभाग ने 10 जिलों से तबादलों पर पिछले 20 सालों से प्रतिबंध लगा रखा है। यहां के शिक्षक गृह जिले में आने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। विभाग ने यहां से तबादलों पर तो प्रतिबंध नहीं हटाया, बल्कि एक जिला इन प्रतिबंधित जिलों में गुपचुप तरीके से शामिल और कर लिया। अब भीलवाड़ा को 11वां प्रतिबंधित जिला बनाया गया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को इन सभी 11 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर यहां काम कर रहे बाहरी जिलों के शिक्षकों की सूचना मांगी है।
शिक्षा विभाग में पहले बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, बीकानेर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सिरोही को प्रतिबंधित जिला माना हुआ था। यहां लगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों का किसी अन्य सामान्य जिलों में तबादलों पर रोक लगा रखी है। अब विभाग ने 31 दिसंबर 2008 तक इन जिलों में नियुक्त शिक्षकों के गृह जिलों की जानकारी मांगी है। इसमें भीलवाड़ा को भी शामिल करते हुए यहां की जानकारी भी मांगी गई है। हालांकि माना जा रहा है कि इस सूचना को मंगवाने के बाद विभाग इस बात का अध्ययन करेगा कि अगर इन जिलों से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाया जाता है तो कितने शिक्षक बाहरी जिलों में जा सकते हैं। अगर संख्या कम रहती है तो तबादले खुलने की संभावना बन सकती है।
शिक्षकसंगठन विरोध में
उधर,भीलवाड़ा को इस सूची में देखकर इस जिले में नियुक्त शिक्षक हैरान है। शिक्षक संगठन भी इसके विरोध में उतर आए हैं। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा, राजस्थान शिक्षक कांग्रेस के संरक्षक गोवर्धन स्वामी का कहना है कि विभाग ने गुपचुप तरीके से प्रतिबंधित जिलों की संख्या बढ़ाई है। वे तो इन जिलों से तबादले खोलने की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर तो कोई निर्णय कर नहीं पा रही है, बल्कि इन जिलों की संख्या बढा रही है, जो गलत है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
राजस्थान के 7 मंडलों में 33जिले हैं जो इस प्रकार हैं।
अजमेर जिला | अजमेर | 8481 | 25,83,052 | अजमेर |
अलवर जिला | अलवर | 8380 | 36,74,179 | जयपुर |
बांसवाड़ा जिला | बांसवाड़ा | 5037 | 17,97,485 | उदयपुर |
बारां | बारां | 6955 | 12,23,755 | कोटा |
भरतपुर जिला | भरतपुर | 5,066 | 25,48,462 | भरतपुर |
भीलवाड़ा जिला | भीलवाड़ा | 10,455 | 24,08,523 | अजमेर |
बाड़मेर जिला | बाड़मेर | 28,387 | 26,03,751 | जोधपुर |
बीकानेर जिला | बीकानेर | 30139 | 23,63,937 | बीकानेर |
बूंदी जिला | बूंदी | 5550 | 11,10,906 | कोटा |
चित्तौड़गढ़ जिला | चित्तौड़गढ़ | 10,856 | 15,44,338 | उदयपुर |
चुरु जिला | चुरु | 16,830 | 20,39,547 | बीकानेर |
दौसा जिला | दौसा | 3432 | 16,34,409 | जयपुर |
धौलपुर जिला | धौलपुर | 3034 | 12,06,516 | भरतपुर |
डूंगरपुर जिला | डूंगरपुर | 3770 | 13,88,552 | उदयपुर |
हनुमानगढ़ जिला | हनुमानगढ़ | 12,645 | 17,74,692 | बीकानेर |
जयपुर जिला | जयपुर | 14,068 | 66,26,178 | जयपुर |
जैसलमेर जिला | जैसलमेर | 38,401 | 6,69,919 | जोधपुर |
जालौर जिला | जालौर | 10,640 | 18,28,730 | जोधपुर |
झालावाड़ जिला | झालावाड़ | 6219 | 14,11,129 | कोटा |
झुंझुनू जिला | झुंझुनू | 5,928 | 21,37,045 | जयपुर |
जोधपुर जिला | जोधपुर | 22,850 | 36,87,165 | जोधपुर |
करौली जिला | करौली | 5530 | 14,864325 | भरतपुर |
कोटा जिला | कोटा | 12,436 | 19,51,014 | कोटा |
नागौर जिला | नागौर | 17,718 | 33,07,743 | अजमेर |
पाली जिला | पाली | 12 ,387 | 20,37,573 | जोधपुर |
प्रतापगढ़ जिला | प्रतापगढ़ | 4117 | 8,67,848 | उदयपुर |
राजसमंद जिला | राजसमंद | 4768 | 11,56,597 | उदयपुर |
सवाई माधोपुर जिला | सवाई माधोपुर | 10,527 | 13,35,551 | भरतपुर |
सीकर जिला | सीकर | 7,732 | 26,77,333 | जयपुर |
सिरोही जिला | सिरोही | 5136 | 10,36,346 | जोधपुर |
श्रीगंगानगर जिला | श्रीगंगानगर | 7984 | 19,69,168 | बीकानेर |
टोंक जिला | टोंक | 7194 | 14,21,326 | अजमेर |
उदयपुर जिला | उदयपुर | 17,279 | 30,68,420 | उदयपुर |
राजस्थान | जयपुर | 342239 | 68548437 | 10.41% |