सामाजिक विकास की विशेषताएं क्या है? - saamaajik vikaas kee visheshataen kya hai?

  • भारत में सामाजिक विकास के विभिन्न तरीकों का उल्लेख
    • 1. शिखर से विकास –
    • 2. कार्यक्षेत्र के आधार पर विकास –
    • 3. इलाके के आधार पर विकास –
    • 4. लक्ष्य-समूह का विकास –
    • 5. सबसे निचले स्तर से विकास –
  • सामाजिक विकास के मार्ग मेंं पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की भूमिका

भारत में सामाजिक विकास के विभिन्न तरीकों का उल्लेख

सामाजिक विकास के मुख्य तरीके/पक्ष को निम्नानुसार स्पष्ट किया जा सकता है

1. शिखर से विकास –

इसका तात्पर्य यह है कि प्रशासन की केन्द्रीय/सर्वोच्च सत्ता द्वारा विकास की योजना तैयार करके उसे कार्यान्वित करना चाहिए। दूसरे शब्दों में केन्द्रीय संगठन को विकास की प्रकृति और दिशा का निर्धारण करके परियोजनाएँ बनानी चाहिए तथा उन्हें जनता पर लागू करना चाहिए। इस तरीके की मान्यतानुसार, जिन लोगों का विकास किया जाना है, वे अपनी आवश्यकताओं को समझने, स्वयं ही विकास योजनाएँ बना सकने और उन्हें लागू करा पाने में अक्षम हैं। अतः उनके विकास हेतु बाहरी विशेषज्ञों और अभिकरणों की आवश्यकता है।

किन्तु यह मान्यता आधारहीन है। सत्ता के शीर्ष पर आसीन अभिजनों (Elites) के इस विचार के मूल में उनके निहित स्वार्थ हैं। उनका स्वार्थ संसाधनों पर अपना नियन्त्रण बनाये रखना और उन्हें अपने निजी लाभ के लिए उपयोग में लाना है। राजधानी में बैठे हए मन्त्री एवं अफसर ग्रामीणों की समस्याओं/कठिनाइयों को पूर्णतः समझे बिना उनके लिए विकास योजनायें बनाते हैं। जनता के पास ऐसी विकास योजनाओं को स्वीकार करने का अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता। किन्तु सत्ता के शिखर से लागू की जाने वाला अधिकतर विकास योजनाओं के परिणाम आशानुरूप सिद्ध नहीं होते।

विकास के इस तरीके की सबसे बड़ी कमी/दोष यह है कि इसके अन्तर्गत उन व्यक्तियों को विकास प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाता जिन्हें विकास के लाभ मिला है। अतः उनमें अलगाव की भावना विकसित होती है। शिखर से विकास के तरीका अंगीकार करने से केन्द्रीकरण एवं नौकरशाही वर्ग का प्रभाव काफी बढ़ जाता है। भारत में विकास योजनाओं की बड़ी राशि योजना संचालित करने वालों द्वारा नियुक्त अधिकारी, न कर्मचारी किसी न किसी प्रकार से हड़प लेते हैं।

2. कार्यक्षेत्र के आधार पर विकास –

इकाई के आधार पर विकास के तीन तरीके प्रचलित हैं- कार्यक्षेत्र, इलाके और लक्ष्य समूह के आधार पर विकास। कार्य क्षेत्र के आधार विकास के तरीके में अर्थव्यवस्था के किसी विशेष क्षेत्र (कृषि, उद्योग, आदि) को लेकर विकास योजनाएं बनाई/लागू की जाती हैं। भारत में स्वतन्त्रता प्राप्ति के उपरान्त योजनाकारों ने औद्योगिक विकास पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने देशी तकनीक को विकसित करने और विदेशी तकनीक को आयात करने की योजनाएं तैयार की। तकनीकी शिक्षा पर विशेष  ध्यान दिया गया। देश में स्वतन्त्र रूप से सोवियत संघ, अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों के सहयोग से कई संस्थान और कॉलेज स्थापित किए गए।

इस्पात, सीमेन्ट और वस्त्रोद्योग के लिए समुचित धन की व्यवस्था की गई। 1960 के दशक की शुरुआत में जब खाद्यान्न समस्या उत्पन्न हुई, तो योजनाकारों ने कृषि के क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया। फलस्वरूप देश में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय स्थापित किए गए। अनुसन्धान करके अधिक उपज देने वाली किस्मों, कीटनाशकों, थ्रेसरों, आदि उपकरणों को विकसित किया गया। किसानों को कृषि की नवीन तकनीक की जानकारी देने और उसको अपनाने के लिए गाँवों में विस्तार सेवाएँ (Extension Services) भी चलाई गई। इन सभी कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप देश में ‘हरित क्रान्ति’ हुई और खाद्यान्न के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन पाया।

3. इलाके के आधार पर विकास –

देश के समस्त इलाकों में एक समान विकास नहीं होता है। कुछ इलाके अपेक्षाकृत अधिक समृद्ध होते हैं, तो कुछ में समुचित विकास न होने के कारण रेलवे, सड़कें, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं की किल्लत/अभाव हो सकता है अथवा सूखे और बाढ़ जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इलाके के विकास के तरीके एम किसी विशेष इलाके में विकास सम्बन्थी बुनियादी सुविधाओं को जुटाया जाता है। भारत में 1974 में आरम्भ की गई कमाण्ड क्षेत्र विकास योजना’ इलाके के विकास की योजना एक ऐसा ही उदाहरण है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में सिंचाई सम्बन्धी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

4. लक्ष्य-समूह का विकास –

विकास के इस तरीके में किसी विशेष वर्ग के लोगों के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है। यथा – किसान, महिलाएँ, कृषि श्रमिक, आदि। छोटे किसानों के विकास की एजेन्सी, सरकारी नौकरियों में पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण इसी तरीके के उदाहरण माने जाते हैं। इसी तरह किसी विशेष कस्बे/गाँव का समग्र विकास भी लक्ष्य समूह (Target Group) के विकास का तरीका। इसको सामुदायिक विकास (Community Development) का तरीका कहा जाता है। विकास के इस तरीके में आर्थिक सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर अधिक बल दिया जाता है।

5. सबसे निचले स्तर से विकास –

इस स्तर से विकास करने के समर्थकों की मान्यता है कि जिन लोगों का विकास किया जाता है, उनमें सही और गलत को समझने की पर्याप्त समझ एवं क्षमता दोनों होती हैं। इस तरीके के अन्तर्गत लोगों का विकास जुडाव तथा उनकी माताओं को इस्तेमाल करना आवश्यक समझा जाता है। इसके अन्तर्गत लोगों को यह अवसर प्रदान किया जाता है कि वे अपनी कठिनाइयों एवं समस्याओं को बताएं तथा उनको हल करने का मार्ग या उपाय भी बताएं । उनको प्रशिक्षित, सक्षम तथा अपनी सहायता स्वयं ही करने के योग्य बनाया जाता है।

सरकारी अथवा स्वयंसेवी संगठनों से मिलने वाले या स्थानीय स्तर पर जुटाए गए संसाधनों का उपयोग किस प्रकार से होना चाहिए, यह तत्य भी जनता अथवा स्थानीय स्तर पर उनके प्रतिनिधियों के द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। स्पष्ट है कि विकास के इस तरीके में बड़े पैमाने पर विकेन्द्रीकरण एवं लोगों की अधिक सहभागिता/हिस्सेदारी होती है।

यद्यपि योजनाकार निचले स्तर से विकास करने की बात स्वीकार करते हैं तथा यह दावा भी करते हैं कि वे इस तरीके को अंगीकार करते हैं, किन्तु व्यवहारतः वे शिखर से विकास के तरीके को ही अपनाते हैं। फलस्वरूप विकास की योजनाओं का कोई नि लाभ नहीं प्राप्त होता है।

सामाजिक विकास के मार्ग मेंं पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की भूमिका

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था अपनी कई विशेषताओं के कारण सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होती है। इस अर्थव्यवस्था में देश में उद्योग, व्यवसाय, वाणिज्य, व्यापार अर्थात् उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी हाथों में रहता है। व्यापार एवं उद्योग पर सरकार का कोई विशेष नियन्त्रण नहीं होता। उसका दायित्व केवल प्रशासनिक एवं न्यायिक क्षेत्रों तक ही सीमित होता है। वस्तुओं की कीमतें बाजार की शक्तियों पर निर्भर करती हैं। सरकार कभी-कभी उपभोक्ताओं के हित में लाभ को नियंत्रित करती है। कुछ उद्योगों एवं कारोबारों पर लाइसेन्सिंग प्रणाली और गुणवत्ता के नियम भी लागू किये जाते है। पूँजी के स्रोत प्रायः निजी और स्वतन्त्र होते हैं। सरकारी बैंको एवं वित्तीय संस्थानों से उद्योगपतियों को ऋण के रूप में सहायता भी दी जाती है। बाजार में खुली प्रतियोगिता चलती है। अतः उपभोक्ता महत्वपूर्ण होता है। पूंजीवादी अर्थव्यवस्था सरकारी नियंत्रण, नौकरशाही से स्वतन्त्र होती है और इसका उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है। अतः बाजार में वस्तुएं एवं सेवाओं को अच्छे ढंग से उपलब्ध कराया जाता है, ताकि प्रतिद्वन्द्वितापूर्ण खुली बाजार व्यवस्था में सफलता प्राप्त की जा सके।

आपको ये भी पसन्द आयेगा-

  • सामाजिक परिवर्तन में बाधक कारक का वर्णन | Factor resisting social change in hindi
  •  सामाजिक परिवर्तन के विभिन्न स्वरूप क्या है? | Forms of social change in hindi

  • सामाजिक परिर्वतन के चक्रीय सिद्धान्त तथा रेखीय सिद्धान्त | Cyclical and Linear Theories of Social Change in hindi

  •  सामाजिक उद्विकास की अवधारणा, अर्थ, सिद्धान्त तथा विशेषताएं | Social Evolution in hindi

  • सामाजिक उद्विकास के प्रमुख कारक | Factors of Social Evolution in hindi

  • स्पेंसर के सामाजिक उद्विकास का सिद्धांत | Spencer theory of Social Evolution in hindi
  • समाज और संस्कृति के उद्विकास के स्तरों पर निबन्ध | Social Evolution Theory of Morgan in hindi

  • सामाजिक प्रगति की अवधारणा, अर्थ तथा विशेषताएँ क्या है | What is Social Progress in hindi

  • सामाजिक प्रगति में सहायक दशाएँ और कसौटियाँ | Conditions and Criteria for Social Progress in Hindi

  • सामाजिक रूपांतरण क्या है और स्वतंत्रता के बाद की रणनीति | What is Social Transformation in Hindi

  • सामाजिक संरचना क्या है, अवधारणा और विशेषताएँ | Change in Social Structure in Hindi

  • सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख सिद्धांत | Theories of Social Change in Hindi

  • सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख कारक | Factors of Social Change in Hindi

  • सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन में अन्तर | Difference Between Social and Cultural Change in Hindi

  • सामाजिक परिवर्तन के स्तर और दशाओं का वर्णन | Levels of Social Change in hindi

  • सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाओं से आप क्या समझते हैं? | Process of Social Change in Hindi

  • धर्मनिरपेक्षीकरण क्या हैं? तथा धर्मनिरपेक्षीकरण के प्रभाव | Whats is Secularization in Hindi

  • आर्थिक विकास की बदलती अवधारणाएँ | Changing Conceptions of Development in Hindi

  • सामाजिक विकास की अवधारणाएँ | Social Development in Hindi

  • सतत विकास की अवधारणा | Sustainable Development in Hindi

  • विकास के विभिन्न समीक्षात्मक परिप्रेक्ष्य की समीक्षा | Critical Perspectives of Development in Hindi

Complete Reading List-

इतिहास/History–         

  1. प्राचीन इतिहास / Ancient History in Hindi
  2. मध्यकालीन इतिहास / Medieval History of India
  3. आधुनिक इतिहास / Modern History

समाजशास्त्र/Sociology

  1. समाजशास्त्र / Sociology
  2. ग्रामीण समाजशास्त्र / Rural Sociology

Disclaimer -- Hindiguider.com does not own this book, PDF Materials, Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet or created by HindiGuider.com. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: [email protected]

सामाजिक विकास की विशेषता क्या है?

1) सामाजिक विकास की सबसे पहली और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि, सामाजिक परिणामस्वरूप सरल सामाजिक व्यवस्था जटिल सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तित हो जाती है। 2) सामाजिक विकास के फलस्वरूप सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि हो जाती है। 3) सामाजिक विकास के कारण धर्म के प्रभाव में ह्रास होने लगता है।

सामाजिक विकास की परिभाषा क्या है?

सोरेन्सन ने सामाजिक विकास को परिभाषित करते हुये लिखा है - “सामाजिक वृद्धि और विकास से तात्पर्य अपने साथ और दूसरों के साथ भली प्रकार चलने की बढ़ती हुई योग्यता से है।” हरलाक (1978) के अनुसार - “सामाजिक विकास से तात्पर्य सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुकूल व्यवहार करने की क्षमता सीखने से होता हैं।”

विकास की विशेषता क्या है?

विकास की विशेषताएं (vikas ki visheshta) विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। विकास का यह क्रम मानव के गर्भावस्था से लेकर मृत्यु तक चलता रहता है। विकास की प्रक्रिया निरन्तर चलती रहती हैं कभक रूकती नही।

सामाजिक विकास के उद्देश्य क्या है?

सामाजिक विकास परिचय सामाजिक संरचना के उन विभिन्न पहलुओं और सामाजिक कारकों का अध्ययन है जो समाज के नीव विकास में बाधा उत्पन्न करते है। इसका उद्देश्य किसी समुदाय के समक्ष उस आर्दश प्रारूप को भी प्रस्तुत करना है जो उस समुदाय के लोगों को विकास की ओर अग्रसर कर सके।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग