सूरत कौन सी नदी के किनारे बसा है *? - soorat kaun see nadee ke kinaare basa hai *?

भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल

भारत में हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों का विशाल नेटवर्क है और इसे नदियों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। भारत में नदियों के किनारे कई प्राचीन सभ्यताए हैं। भारत में नदियों की पूजा की जाती है क्योंकि वे हर जीव की लाइफलाइन हैं। भारत की 90 प्रतिशत नदी बंगाल की खाड़ी से जा मिलती है और शेष अरब सागर में चली जाती है। उनकी उत्पत्ति के स्रोत के अनुसार, भारतीय नदियों को हिमालय नदियों और प्रायद्वीपीय नदियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। सिंधु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ हिमालयी नदियाँ हैं और महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं

भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबी नदियाँ | Top 10 Longest Rivers in India  

क्रमांकनदीउद्गम नदियाँभारत में लंबाई (किमी)कुल लंबाई (किमी)
1 गंगा गंगोत्री ग्लेशियर 2525 2525
2 गोदावरी त्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र 1464 1465
3 यमुना यमुनोत्री ग्लेशियर 1376 1376
4 नर्मदा अमरकंटक, मध्य प्रदेश 1312 1312
5 कृष्णा महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास 1300 1300
6 सिन्धु तिब्बत, कैलाश रेंज 1114 3180
7 ब्रह्मपुत्र एंगसी ग्लेशियर (तिब्बत) 916 2900
8 महानदी दक्षिणपूर्वी छत्तीसगढ़ की पहाड़ियाँ 890 890
9 कावेरी तालकवेरी, कर्नाटक 800 800
10 ताप्ती मध्य प्रदेश के मुलताई के पास सतपुड़ा रेंज 724 724

गंगा नदी

गंगा नदी कहां है ?

गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण नदियों में से एक है. गंगा नदी भारत और बांग्लादेश में मिलकर 2,525 किलोमीटर की दूरी तय करती है. भारत की चार सबसे लम्बी नदियों में गंगा का नाम शामिल है. गंगा पानी निर्वहन के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है. भगीरथ नदी गंगा नदी की एक महत्व सहायक नदी है. गंगा नदी हिमालय से निकलती है और अंत में ग्वालंदो के निकट ब्रम्हपुत्र के साथ मिलकर बंगाल की खाडी में विसर्जित हो जाती है. गंगा नदी के तट पर बने धार्मिक स्थल वाराणसी, प्रयाग और हरिद्वार आदि है. गंगा की सहायक घाघरा नदी है. भारत में गंगा को “गंगा मैया” के नाम से जाना जाता है. और ये भारत की 10 प्रमुख नदियाँ में सबसे पहली नदी है।

ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल | ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई कितनी है

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है. ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में स्थित चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है. इस नदी को अलग अलग नाम से जाना जाता है. तिब्बत में इसे सांपो, अरुणाचल में डीह और असम में इसे ब्रह्मपुत्र कहते है. ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लम्बाई 2700 किलोमीटर है. ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में बहती गंगा की उप नदी पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है. ब्रह्मपुत्र नदी की पांच उपनदियाँ सुवनश्री, तीस्ता, तोर्सा, लोहित और बराक आदि है.

सिंधु नदी

सिंधु नदी एशिया की सबसे बड़ी और लम्बी नदियों में से एक है. यह नदी पश्चिमी तिब्बत, भारत और पाकिस्तान में से होकर बहती है. सिंधु नदी की कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है. सिंधु नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के मानसरोवर के निकट ‘सेंगे खबब’ नमक जलधारा को माना जाता है. गिलगिट, काबुल, स्वात, कुर्रम, संगर और टोची ताप्ती नदी की सहायक नदिया है. हिमालय के दुर्गम स्थानों से गुजरती हुई सिंधु नदी कश्मीर और गिलगिट से होती हुई पाकिस्तान में प्रवेश करती है. जब भारत की सीमा पेशावर तक थी. तब ये नदी भारत और ईरान देश का बॉर्डर हुआ करती थी.

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है ब्रह्मपुत्र नदी का दूसरा नाम रेवा है. भारत के अंदर बहने वाली सबसे लम्बी नदियों की बात की जाये तो गोदावरी और कृष्ण के बाद तीसरी सबसे लम्बी नदी है. नर्मदा को देश की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है. नर्मदा मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक के पठार से निकलती है. नर्मदा नदी की लम्बाई 1312 किलोमीटर है. नर्मदा नदी अमरकंटक के शिखर से शुरू हो कर गुजरात के भरुच शहर के समीप अरब सागर में गिरती है. यह भारत के चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर बहती है. नर्मदा के किनारे जबलपुर, नेमावर शुक्लतीर्थ बहुत प्रसिद्ध तीर्थस्थल मने जाते है.

यमुना नदी

यमुना नदी भारत की पवित्र और प्राचीन नदियों में से एक है. यमुना की उत्पति यमुनोत्री से हुई है. ब्रजवासी यमुना को अपनी माता मानते है. यमुना और भगवान कृष्ण का भी बड़ा गहरा नाता रहा है. भगवान कृष्ण को ब्रज का जनक कहा जाता है, यमुना भी ब्रज की जननी मणि जाती है. गंगा के समान्तर बहने के कारन यमुना इलाहाबाद में जाकर गंगा में मिल जाती है, जिसे हम प्रयाग के नाम से जानते है. यमुना नदी की सहायक नदियाँ चम्बल, सेंगर, छोटी सिंध, बेतवा और केन है. दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है. यमुना नदी की लम्बाई 1211 किलोमीटर है.

गोदावरी नदी

गोदावरी नदी भारत की सबसे लम्बी नदियों में से एक है. गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक से 30 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में ब्रह्मगिरि पर्वत के एक कुंड से निकलकर लगभग 1450 किलोमीटर की दूरी तय करती है. इसके बाद वह बंगाल की खाड़ी में गिरती है. गोदावरी नदी का नाम तेलुगु भाषा के ‘गोद’ शब्द से पड़ा है, जिसका मतलब मर्यादा होता है. गोदावरी नदी के तट पर ही नासिक, त्रयंबकेश्वर, पैठण जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. गोदावर नदी को दक्षिणीगंगा भी कहा जाता है. गोदावरी नदी भारत के चार राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में बहती है. इंद्रावती, मंजिरा आदि गोदावरी नदी की सहायक नदी है.

महानदी

महानदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है. महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सबसे बड़ी नदी है. महानदी छत्तीसगढ़ में सिहावा नामक पर्वत से निकलती है. इस नदी को ‘छत्तीसगढ़ की गंगा’ और ‘ओडिशा का शोक’ भी कहा जाता है. महानदी की लम्बाई 858 किलोमीटर है. महानदी को कई नामों से जाना जाता है जैसे कि चित्रोत्पला, महानन्दा और नीलोत्पला है. शिवनाथ पैरी सोंढूर हसदेव और अरपा इस नदी की सहायक नदियाँ है. महानदी के तट पर जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा आदि प्रमुख मंदिर है.

कावेरी नदी

कावेरी नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदी है. जिसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है. दक्षिण भारत में इस नदी को ‘कावेरी अम्मा’ के नाम से भी जाना जाता है. कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलती है. कावेरी नदी की लम्बाई 765 किलोमीटर है. कावेरी नदी कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. हरंगी हेमवती, नोयिल, सिमसा, भवानी, अमरावती और काबिनी कावेरी नदी की सहायक नदियाँ है. मैसूर में स्थित वृंदावन गार्डन इसी नदी के किनारे पर स्थित है.

कृष्णा नदी

कृष्णा नदी भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है. महाराष्ट्र के महाबलेश्वर पर्वत से निकलने वाली कृष्णा नदी को दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण नदी मन जाता है. महाराष्ट्र से निकलकर कर्नाटक और आंध्रप्रदेश होते हुए यह बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. कृष्णा नदी की कुल लम्बाई 1400 किलोमीटर है. तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मुसी, कोयना, और पंचगंगा इस नदी की सहायक नदियाँ है. विजयवाड़ा कृष्णा नदी के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर है. पुराणों के अनुसार कृष्णा नदी को विष्णु का अंश माना गया है.

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी पश्चिमी भारत की मुख्य नदी है. ताप्ती नदी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पहाड़ियों के मध्य से पश्चिम की और बहती है. महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती हुई खम्भात की खाड़ी में गिरती है. ताप्ती नदी की लम्बाई 724 किलोमीटर है. ताप्ती नदी को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है. पूर्णा, गिरना और पंझरा ताप्ती नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ है. ताप्ती नदी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र से होकर गुजरती है. सूरत शहर ताप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है. और ये भारत की 10 प्रमुख नदियाँ में लिस्ट की सबसे आखरी नदी है।

ये भी पढ़े:-

  • FTP क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करते है।
  • OS क्या होता है ? OS के बारे में जानकारी ।
  • दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी – 2022
  • भारत की 10 प्रमुख नदियाँ, कौन सी हैं? सभी के बारे में जाने
  • दुनिया के 10 सबसे बड़े बैंक

Tags: top 10top 10 rivers

सूरत में कौन सी नदी बहती है?

ताप्ती नदी (तापी नदी) सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है।

सूरत का पुराना नाम क्या है?

सूरत भारत के गुजरात राज्य में स्थित देश का प्रमुख बंदरगाह शहर है जो किसी समय सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था।

श्रीनगर में कौन सी नदी बहती है?

श्रीनगर (Srinagar) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर और ग्रीष्मकालीन राजधानी है। यह कश्मीर घाटी में झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है, जो सिन्धु नदी के एक प्रमुख उपनदी है।

सूरत का राज्य कौन सा है?

गुजरातसूरत / राज्यnull

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग