वर्तुल गति क्या होती है उदाहरण सहित समझाइए? - vartul gati kya hotee hai udaaharan sahit samajhaie?

गति और उसके प्रकार

गति:- यदि कोई वस्तु अन्य वस्तुओं की तुलना में समय के सापेक्ष में स्थान परिवर्तन करती है, तो वस्तु की इस अवस्था को गति (motion/मोशन) कहा जाता है।

गति के प्रकार:-

1. सरल रेखीय गति

2. ‎वृत्तीय गति

3. ‎घूर्णन गति

4. ‎दोलन गति

5. ‎आवर्ती गति

6. ‎ प्रक्षेप्य गति

■ सरल रेखीय गति:-

जब कोई वस्तु सदैव एक सरल रेखा में गति करती है तो उसकी गति सरल रेखीय गति कहलाती है। जैसे- सीधी सड़क पर चलती हुई कार की गति

■ ‎वृत्तीय गति :-

जब कोई वस्तु वृत्ताकार मार्ग पर चलती है। तो उसकी गति वृतीय गति कहलाती हैं। जैसे-सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति, कोल्हू चलाते हुए बैल की गति,

■घुर्णन गति:-

जब कोई वस्तु अपने अक्ष के चारों ओर घूमती है तो उसकी गति घूर्णन गति कहलाती है। जैसे- छत के पंखे की गति, चक्की के पाटों की गति, लट्टू की गति आदि घूर्णी गति के उदाहरण है।

■दोलन गति:-

जब कोई वस्तु अपने माध्य स्थिति के दोनों ओर गति करती है तो इस प्रकार की गति को दोलन गति कहते हैं। जैसे-झूले में झूलते हुए बच्चे की गति , किसी स्प्रिंग में लटके हुए पिण्ड की गति, दीवार घड़ी के पेन्डुलम की गति

■आवर्ती गति:-

जब कोई पिंड नियत समय अंतराल पश्चात अपनी गति की पुनरावृती करता है तो उसमें होने वाली गति को आवर्ती गति कहते है। जैसे- एक समान वर्तुल गति, सरल लोलक की गति, झुला झुलते बालक की गति, स्प्रिंग को खींचने पर होने वाली गति

■ प्रक्षेप्य गति :-

जब किसी पिंड को कुछ प्रारंभिक वेग देकर फेंका जाता है तो वह गुरुत्वीय बल के प्रभाव में परवलयाकार पथ पर गति करने लगता है। परवलयाकार पथ में होने वाली इस गति को प्रक्षेप्य गति कहते है। जैसे:- किसी खिलाड़ी द्वारा फेंकी गेंद की गति, बन्दूक से छोड़ी गयी गोली की गति आदि प्रक्षेप्य गति के उदाहरण है।

वृत्तीय गति (Circular Motion): ' जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है तो इसे वस्तु की वृत्तीय गति कहा जाता है।"[1]

एकसमान वृत्तीय गति - (Uniform Circular Motion): "जब कोई वस्तु एक निश्चित बिन्दु को केन्द्र मानकर उसके चारो ओर वृत्तीय पथ पर एक समान चाल(constant speed) से गति करती है तो उसकी गति एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है।"

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • रैखिक गति
  • अभिकेन्द्रीय बल

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Circular Motion". Circular Motion and Rotation. मूल से 18 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2020.

वर्तुल गति का उदाहरण क्या है?

Solution : वर्तुल गति-जब कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उस वस्तु की किसी नियत बिन्दु से दूरी समान रहती है, तो यह गति वर्तुल गति कहलाती है। वर्तुल गति के उदाहरण-सिलाई मशीन का पहिया, पंखे को पंखुड़ियों की गति, घड़ी की सुइयों की गति

गति क्या है और उनका उदाहरण?

सामान्य शब्दों में गति का अर्थ - वस्तु की स्थिति में परिवर्तन गति कहलाती हैगति (Motion)= यदि कोई वस्तु अपनी स्थिति अपने चारों ओर कि वस्तुओं की अपेक्षा बदलती रहती है तो वस्तु की इस स्थिति को गति कहते है। जैसे- नदी में चलती हुई नाव, वायु में उडता हुआ वायुयान आदि।

वर्तुल गति में क्या अंतर है?

दोलन गति तथा वर्तुल गति में क्या अंतर है? दोलन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे लगातार गति को आगे पीछे दोहराया जाता हैजबकि वर्तुल गति में कोई भी कण एक ही दिशा में आगे बढ़ता है। वृर्ताकार पथ पर जो गति होती है उसे वर्तुल गति कहते है।

सरल रेखीय गति व वर्तुल गति में क्या अंतर है बताइए?

एकसमान रैखिक गति: एक सीधे या रैखिक पथ के साथ एक समान गति को एकसमान रैखिक गति कहा जाता है। इसलिए, गति की दिशा निश्चित है और इसलिए, यह त्वरित नहीं है। एकसमान वृत्ताकार गति: एक वृत्ताकार पथ के साथ एकसमान गति को एकसमान वृत्ताकार गति कहा जाता है। इसलिए, गति की दिशा बदल जाती है और इसलिए इसे तेज किया जाता है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग