देश में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा कौन सी है? - desh mein hindee ke baad sabase jyaada bole jaane vaalee bhaasha kaun see hai?

Duniya Me Sabse Jyada Boli Jane Wali Bhasha

क्या आप जानते है दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है या सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा टॉप 10 लिस्ट यदि नहीं तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। बता दे एक व्यक्ति द्वारा अपने भावों को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम भाषा या बोली होती है। संसार में मानव जन्म के साथ ही भाषा का जन्म हो गया था। अर्थात जैसे जैसे मानव सभ्यता का विकास हुआ वैसे ही बहुत सी भाषाओं और बोलियों का भी विकास हुआ। जिनमे से कुछ भाषा का अस्तित्व अभी तक है तो कुछ भाषाओं का समय के साथ पतन हो गया।

ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है। ज्यादातर लोगों के मन में इस सवाल का जवाब अंग्रेजी भाषा आया होगा, लेकिन यह जवाब गलत है। क्योंकि दुनिया के हर देश के हर राज्य या शहर में अलग अलग Language बोली जाती है, जैसे भारत में राज्य बदलते ही भाषा भी बदल जाती है। इसी आधार पर इस सवाल का जवाब प्रमाणिक तौर पर किसी के पास नही है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र (UN) के आधार पर इसका जवाब निकाला जा सकता है। तो चलिए आपको बताते है दुनिया में पहले स्थान पर कौन सी भाषा है।

  • दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (Most Spoken Languages In The World)
    • 1) मंदारिन भाषा (Mandarin Language)
    • 2) अंग्रेजी भाषा (English Language)
    • 3) हिंदी भाषा (Hindi Language)
    • 4) स्पेनिश भाषा (Spanish Language)
    • 5) अरबी भाषा (Arabic Language)
    • 6) मलय भाषा (Malay Language)
    • 7) रूसी भाषा (Russian Language)
    • 8) बंगाली भाषा (Bengali Language)
    • 9) पुर्तगाली भाषा (Portuguese Language)
    • 10) फ्रेंच भाषा (French Language)
  • FAQ’s (Frequently Asked Questions)
    • प्रश्न: दुनिया में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा कौन सी है?
    • प्रश्न: विश्व में कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं?
    • प्रश्न: विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी भाषा कौन से स्थान पर आती है?
    • प्रश्न: भारत की सबसे कठिन भाषा कौन सी है?
    • प्रश्न: दुनिया में सबसे अधिक कौन सी भाषा बोली जाती है?
  • यह भी पढ़े:
    • दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है टॉप 10 लिस्ट
    • ऐसा कौन सा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना
    • दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां 2022
    • ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती
    • दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022 में

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (Most Spoken Languages In The World)

सबसे पहले बता दे दुनिया में कुल कितनी भाषा है, संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में कुल 6809 भाषा बोली जाती है। जिनमे 90 प्रतिशत भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 1 लाख के पास हैं। वहीं बात सबसे ज्यादा आबादी वाले देश की करे तो दुनिया में सबसे ज्यादा 140 करोड़ की आबादी चीन देश की है। वहीं दूसरे नंबर पर भारत आता है, जहां अनेक भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

1) मंदारिन भाषा (Mandarin Language)

Mandarin Language

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन बोली है। यह चीन की राजकीय भाषा है। जी हां यह सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन चीन की सिनो तिब्बतियन भाषा ही दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है। यह मैंडरिन भाषा उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी चीनी दो भाषाओं का एक समूह है। दुनिया में कुल 1.11 अरब लोगों द्वारा यह भाषा बोली जाती है।

2) अंग्रेजी भाषा (English Language)

English Language

अंग्रेजो की राष्ट्र भाषा अंग्रेजी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती है। यह मिल रुप से ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बोली जाती है। हालाकि दुनिया के सभी देशों में अंग्रेजी भाषा बोली और समझी जाती है। क्योंकि अंग्रेजों ने जहां भी शासन किया वहां अंग्रेजी भाषा की छाप छोड़ी। इसलिए अंग्रेजी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दुनिया में कुल 98.3 करोड़ लोग अंग्रेजी भाषा बोलते है।

3) हिंदी भाषा (Hindi Language)

Hindi Language

भारत की प्रमुख भाषा हिंदी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आती है। दुनिया में कुल 55 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते है। जिसमे 45 करोड़ लोग केवल भारतीय ही है।

4) स्पेनिश भाषा (Spanish Language)

Spanish Language

स्पेनिश भाषा भी पूरे विश्व में प्रचिलित है। यह स्पेन देश की आधिकारिक भाषा भी है। विश्व में 52 करोड़ लोग स्पेनिश भाषा का बोलते है। यह भाषा मुख्यत: अर्जेंटीना, चिली, बोलीविया, पनामा, मैक्सिको, पेरू, कोस्टा, वेनेजुएला, परागुए, रिका आदि कई देशों में स्पेनिश का ही प्रयोग किया जाता है।

5) अरबी भाषा (Arabic Language)

Arabic Language

अरब देशों की प्रमुख भाषा अरबी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। यह भाषा इब्राहिम भाषा से संबंधी है। यह मुख्यत सऊदी अरब, यमना, सीरिया, जॉर्डन, कुवैत, यूएई, बहरीन, इराक और मिश्र देशों में बोली जाती है। विश्व में इस भाषा को बोलने वालों की आबादी 42 करोड़ है। बता दे अरबी भाषा अरबी इस्लाम धर्म में बोली जाती है।

ऐसा कौन सा देश है जहां मुस्लिम नहीं है जानने के लिए यहां क्लिक करे

6) मलय भाषा (Malay Language)

Malay Language

मलय भाषा भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एशियाड देशों में बोली जाती है। दुनिया में मलय भाषा को बोलने वालों की संख्या 28 करोड़ है। यह भाषा मुख्य रूप से सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और ब्रूनेई में बोली जाती है।

7) रूसी भाषा (Russian Language)

Russian Language

रूसी दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा बेलारूस, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान देश में भी लोकप्रिय है। वर्तमान में रूसी भाषा को बोलने वालों की संख्या 26.7 करोड़ है।

8) बंगाली भाषा (Bengali Language)

Bengali Language

बंगाली भाषा का दूसरा नाम बंगला है। यह दुनिया के केवल दो देशों में बोली जाती है। पहला बांग्लादेश और दूसरा भारत। भारत के पश्चिमी बंगाल, पूर्वी भारत में, त्रिपुरा और असम में यह भाषा बोली जाती है। दुनिया में बंगाली बोलने वालों की आबादी 26.1 करोड़ है।

9) पुर्तगाली भाषा (Portuguese Language)

Portuguese Language

पुर्तगाली भाषा पुर्तगाल देश की प्रमुख भाषा है। इसके अलावा यह ब्राजील, वेनुजुएला, मोजम्बिक और अंगोला देशों में भी बोली जाती है। विश्व में कुल 23 करोड़ लोग पुर्तगाली भाषा बोलते है।

10) फ्रेंच भाषा (French Language)

French Language

यूरोप के देश फ्रांस की आधिकारिक भाषा फ्रेंच दुनिया के कुल 28 देशों में बोली जाती है। इसके अलावा यह मुख्य रूप से कनाडा, कैमरून, हैती और बेलिज्यम देश में बोली जाती है। दुनिया के 22 करोड़ लोगों द्वारा फ्रेंच भाषा का प्रयोग किया जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है टॉप 10 लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करे

आशा है आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है, टॉप 10 की लिस्ट अच्छे से समझ आई होंगी। जैसा कि सबसे बड़ी भाषा चीन की मैंडरिन है, हालाकि अंग्रेजी भाषा इसके मुताबिक ज्यादा लोकप्रिय है। क्योंकि विश्व में किसी भी भाषा के साथ आप अंग्रेजी Language में बात कर सकते है।

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

प्रश्न: दुनिया में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा कौन सी है?

उत्तर: दुनिया में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा अंग्रेजी (English) भाषा है।

प्रश्न: विश्व में कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं?

उत्तर: विश्व में कुल 6809 भाषाएँ बोली जाती है।

प्रश्न: विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी भाषा कौन से स्थान पर आती है?

उत्तर: विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी भाषा तीसरे स्थान पर आती है।

प्रश्न: भारत की सबसे कठिन भाषा कौन सी है?

उत्तर: भारत की सबसे कठिन भाषा केरला की मलयालम है।

प्रश्न: दुनिया में सबसे अधिक कौन सी भाषा बोली जाती है?

उत्तर: दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा चीन की आधिकारिक भाषा मंदारिन है।

यह भी पढ़े:

  • दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है टॉप 10 लिस्ट

  • ऐसा कौन सा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना

  • दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां 2022

  • ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती

  • दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022 में

भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा कौन सी है?

भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है. खास बात ये है कि 2011 के जनगणना के आधार पर हिंदी बोलने वाले लोगों में इजाफा हुआ है. 2001 में 41.03 फीसदी लोगों ने हिंदी को मातृभाषा बताया था जबकि 2011 में इसकी संख्या बढ़कर 43.63% हो गई है. वहीं दूसरे स्थान पर बांग्ला भाषा बरकरार है, उसके बाद मराठी का नंबर है.

हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा कौन सी है?

दुनिया की 20 भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं शामिल इनमें हिंदी के बाद बंगाली भाषा सातवें पायदान पर है, जिसे 26.5 करोड़ लोग बोलते है। इसके अलावा 17 करोड़ लोगों के साथ 11वें नंबर पर उर्दू, 9.5 करोड़ लोगों के साथ 15वें स्थान पर मराठी, 9.3 करोड़ के साथ 16वें नंबर पर तेलगू और 8.1 करोड़ लोगों के साथ तमिल भाषा 19वें पायदान पर है।

भारत में बोली जाने वाली दूसरी भाषा कौन सी है?

मान्यता प्राप्त भाषाएं.

2 देश में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है *?

भारत की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बांग्ला है इसे लगभग 8 . 3% लोग बोलते हैं! भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाएँ कौन सी हैं?

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग