वर्ण विचार से आप क्या समझते हैं? - varn vichaar se aap kya samajhate hain?

वर्ण विचार MCQ : वर्ण विचार किसे कहते हैं, परिभाषा, भेद और उदाहरण, वर्णमाला, स्वर (vowel) स्वर के भेद, व्यंजन (consonant) व्यंजन के भेद ।

वर्ण विचार :–

आज हम इस पोस्ट ( Hindi Grammar GK Test ) में वर्ण विचार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे , किसी भी भाषा का मूल उसके वर्णो में निहित होता है । वर्णो को अक्षर अर्थात नष्ट न होने वाला भी कहते हैं। लिपि का आश्रय पाकर वर्ण ही भाषा का स्थायी रूप ग्रहण कर लेती  हैं, वर्ण  ध्वनि की आकृति है ,यह लेखन में सहायक होता है। प्रत्येक शब्द का उच्चारणकरते समय मुख द्वारा कुछ ध्वनियां निकलती हैं। 

वर्ण विचार

वर्ण विचार से आप क्या समझते हैं?

  • वर्ण विचार की परिभाषा :-
  • वर्ण किसे कहते हैं
  • Varn Ke Kitne Bhed Hai (वर्ण के कितने भेद होते हैं):–
  • (१) स्वर (vowel) :–
  • स्वर के भेद :-
  • 1. हृस्व स्वर :-
  • 2. दीर्घ स्वर :-
  • 3. प्लुत स्वर :-
  • व्यंजन के भेद :-

वर्ण विचार की परिभाषा :-

वर्ण विचार के अंतर्गत वर्णों के ध्वनि चिन्ह, उनके भेद तथा उच्चारण आदि पर विचार किया जाता है।

यह हिन्दी व्याकरण का पहला भाग है जिसमे भाषा की मूल इकाई ध्वनि ,वर्ण तथा वर्णमाला इत्यादि आते हैं ।

  • अभी   =   अ + भ् + ई
  • आयी   =   आ + ई   

वर्ण किसे कहते हैं

वर्ण :– ये ध्वनिया वर्ण कहलाती हैं इन ध्वनियों के खंड यानी टुकड़े नहीं किए जा सकते जब मुख से उच्चरित ध्वनियों को लिखा जाता है तब वेवर्ण बन जाते हैं ।

वर्ण की संख्या :– हिंदी भाषा की वर्णमाला देवनागरी लिपि में उपलब्ध होती है । देवनागरी लिपि में कुल 52 अक्षर या वर्णो का विधान है !

Varn Ke Kitne Bhed Hai (वर्ण के कितने भेद होते हैं):–

उच्चारण एवं प्रयोग के आधार पर हिंदी वर्णमाला में वर्ण के दो भेद होते हैं-

(१) स्वर वर्ण (vowel)

(२) व्यंजन वर्ण (consonants)

(१) स्वर (vowel) :–

ऐसे वर्ण जिनका उच्चारण स्वतंत्र होता है, वे वर्ण स्वर कहलाते हैं।

हिन्दी भाषा में 11 स्वर होते हैं। वे इस प्रकार हैं: अ, आ ,इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

स्वर के भेद :-

स्वरों के मुख्यतः तीन भेद होते हैं :-

  1. हृस्व स्वर
  2. दीर्घ स्वर
  3. प्लुत स्वर

1. हृस्व स्वर :-

ऐसे स्वर जिनके उच्चारण में सबसे कम समय लगता है, वे स्हृवर ‘स्व स्वर’ कहलाते हैं। इन्हें ‘मूल स्वर’ भी कहते हैं।

~ सभी स्वरों में चार हृस्व स्वर होते हैं : अ, इ, उ, ऋ।

2. दीर्घ स्वर :-

ऐसे स्वर जिनके उच्चारण में हृस्व स्वर से दोगुना समय लगता है, वे दीर्घ स्वर कहलाते हैं। हमारी वर्णमाला में सात दीर्घ स्वर है।

वे इस प्रकार हैं:- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

3. प्लुत स्वर :-

ऐसे स्वर जिनके उच्चारण में हृस्व स्वर से तीन गुना अधिक समय लगता है एवं दीर्घ स्वर से थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

~प्लुत स्वरों का यह चिन्ह ‘ऽ’ होता है। जैसे: राऽऽम, ओऽऽम्।

2. व्यंजन (consonant)

  • ऐसे वर्ण जिनका स्वतंत्र उच्चारण नहीं होता एवं उन्हें बोलने के लिए स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है।
  • वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन होते हैं। जैसे: क, ज, त, ट, य आदि।
  • जब तक व्यंजनों में स्वर नहीं जुड़ते तब तक इनके नीचे हलन्त लगा होता है। जैसे: क्, ज्, ट्, ब्, स् आदि।

व्यंजन के भेद :-

व्यंजन के तीन प्रकार होते हैं:

  1. स्पर्श व्यंजन
  2. अंतःस्थ व्यंजन
  3. ऊष्म व्यंजन

1..स्पर्शी व्यंजन- जिन वर्णों के उच्चारण में मुख किसी विशेष स्थान जैसे– (कंठ, तालु, मूर्धा, दांत और होठ) आदि से स्पर्श होता है तो उसे स्पर्शी व्यंजन कहते हैं। यह क से म तक होते हैं, इनकी संख्या 25 होती है, जिन्हें 5 वर्गों में बाटा गया है।

क वर्ग- क ख ग घ ङ (कंठ)

च वर्ग- च छ ज झ ञ  (तालु)

ट वर्ग- ट ठ ड ढ ण   (मूर्धा)

त वर्ग- त थ द ध न    (दांत)

प वर्ग- प फ ब भ म    (होठ)

2. अंतःस्थ व्यंजन :

अंतः का मतलब भीतर होता है। ऐसे व्यंजन जो उच्चारण करते समय हमारे मुख के भीतर ही रह जाते हैं, वे व्यंजन अंतःस्थ व्यंजन कहलाते हैं। कुल 33 व्यंजनों में से चार अंतःस्थ व्यंजन होते हैं : य, र, ल, व

इन व्यंजनों का उच्चारण स्वर तथा व्यंजन के मध्य का-सा होता है। उच्चारण के समय जिह्वा मुख के किसी भाग को स्पर्श नहीं करती। इनका उच्चारण जीभ, तालु, दाँत और ओठों के परस्पर सटाने से होता है, किन्तु कहीं भी पूर्ण स्पर्श नहीं होता।

3. ऊष्म व्यंजन :

जैसा कि हम जानते हैं ऊष्म का अर्थ गरम होता है। ऐसे वर्ण जिनका उच्चारण करते समय वायु मुख से रगड़ खाकर ऊष्मा पैदा करती है यानी उच्चारण के समय मुख से गर्म हवा निकलती है।

वायु मुख से रगड़ खाकर ऊष्मा पैदा करती है यानी उच्चारण के समय मुख से गर्म हवा निकलती है।

ऊष्म व्यंजन चार होते हैं : श, ष, स, ह।

Click Here for More Details about वर्ण विचार

Hindi Grammar GK MCQ Test [ वर्ण विचार ]

वर्ण विचार प्रश्न उत्तर :-

Q.. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण नासिक्य है?

(अ) म
(ब) झ
(स) छ
(द) श

Answer: (अ) म

Q.. ‘च, छ, ज, झ, ञ’ ध्वनियाँ क्या कहलाती हैं?

(अ) कंठ्य
(ब) मूर्धन्य
(स) तालव्य
(द) दन्तोष्ठ

Answer: (स) तालव्य

Q.. निम्नलिखित में से अयोगवाह ध्वनि किसे कहा जाता है ?

(अ) अनुस्वार
(ब) अल्पप्राण
(स) घोष
(द) महाप्राण

Answer: (अ) अनुस्वार

Q.. ‘च, छ, ज, झ’ ध्वनियाँ क्या कहलाती हैं?

(अ) स्पर्श व्यंजन
(ब) स्पर्श संघर्षी
(स) संघर्षी व्यंजन
(द) ये सभी

Answer: (ब) स्पर्श संघर्षी

Q.. व ,फ़ किस प्रकार के वर्ण हैं ?

(अ) दन्तोष्ठ्य
(ब) अनुनासिक
(स) तालव्य
(द) कंठोष्ठ

Answer: (अ) दन्तोष्ठ्य

Q.. ‘ट, ठ, ड, ढ, ण’ ध्वनियों क्या कहलाती हैं?

(अ) कंठ्य
(ब) मूर्धन्य
(स) तालव्य
(द) दन्तोष्ठ

Answer: (ब) मूर्धन्य

Q.. निम्न में से ‘अल्पप्राण’ वर्ण कौन-से हैं?

(अ) च, झ, न
(ब) ट, ढ
(स) प, भ
(द) त, द

Answer: (द) त, द

वर्ण विचार प्रश्न उत्तर

Q.. ‘क’ कौन -सा व्यंजन है?

(अ) तालव्य
(ब) दंत्य
(स) मूर्धन्य
(द) कंठ्य

Answer : (द) कंठ्य

Q.. उच्चारण स्थान की दृष्टि से ‘क-वर्ग’ के सभी वर्ण क्या कहलाते हैं?

(अ) तालव्य
(ब) कंठ्य
(स) मूर्धन्य
(द) दंत्य

Answer: (ब) कंठ्य

Q.. निम्न में से ‘तालव्य’ ध्वनियाँ कौन-सी हैं?

(अ) प, फ, ब, भ
(ब) क, ख, ग, घ
(स) च, छ, ज, झ
(द) त, थ, द्, ध

Answer: (स) च, छ, ज, झ

Q.. व्यंजन कुल कितने हैं?

(अ) 11
(ब) 45
(स) 33
(द) 50

Answer: (स) 33

Q.. निम्नलिखित ध्वनियों में से कौन-सा वर्ण ओष्ठ्य नहीं है?

(अ) म
(ब) प
(स) त
(द) ञ

Answer: (द) ञ

Q.. निम्नलिखित ध्वनियों में से कौन-सा वर्ण ओष्ठ्य है?

(अ) ट
(ब) ब
(स) त
(द) ब

Answer: (ब) ब

Q.. निम्न में से घोष वर्ण कौन-सा है?

(अ) थ
(ब) ज
(स) च
(द) ट

Answer: (ब) ज

Q.. निम्न में से घोष वर्ण कौन-से हैं?

(अ) त, थ
(ब) ग, घ
(स) च, छ
(द) क, ग

Answer: (ब) ग, घ

Q.. निम्नलिखित वर्गों में कौन-सा मूर्धन्य है?

(अ) च
(ब) ज
(स) ट
(द) झ

Answer: (स) ट

Q.. निम्नलिखित वर्गों में कौन-सा मूर्धन्य है?

(अ) श
(ब) ज
(स) ष
(द) द

Answer: (स) ष

Q.. ध्वनि किसकी लघूत्तम इकाई है?

(अ) शब्द
(ब) भाषा
(स) वर्ण
(द) अक्षर

Answer: (ब) भाषा

Q.. इनमें से कौन सा स्पर्श व्यंजन हैं ?

(अ) क वर्ग
(ब) प वर्ग
(स) त वर्ग
(द) ये सभी

Answer: (द) ये सभी

Q.. निम्न में से ‘अल्पप्राण’ वर्ण कौन-से हैं ?

(अ) क, ग
(ब) ट, ठ
(स) ब, भ
(द) थ, छ

Answer: (अ) क, ग

Click Here for More Questions

उम्मीद करते हैं कि आपको वर्ण विचार पर आधारित ये लेख पसन्द आया होगा, यदि आप इस लेख के बारे में कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमे Comment करके अवश्य बताएं।

ये भी पढ़ें –

पानीपत का प्रथम युद्ध

सिंधु घाटी सभ्यता

Ramesh Bishnoi

I’m Ramesh Bishnoi and I have a passion for writing. I enjoy writing on a variety of topics and I take pleasure in learn myself in learning about new and existing knowledge .

वर्ण विचार से क्या आशय है?

वर्ण विचार (varn vichar ki paribhasha) वर्ण विचार के अंतर्गत वर्णों के ध्वनि चिन्ह, उनके भेद तथा उच्चारण आदि पर विचार किया जाता है। यह हिन्दी व्याकरण का पहला भाग है जिसमे भाषा की मूल इकाई ध्वनि ,वर्ण तथा वर्णमाला इत्यादि आते हैं ।

वर्ण विचार में क्या क्या आता है?

इनकी संख्या 31 होती है। इसमें सभी स्वर अ से औ तक, प्रत्येक वर्ग के अंतिम तीन व्यंजन यानी ग, घ, ङ, ज, झ, ञ, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब, भ, म, और अन्तःस्थ व्यंजन – य, र, ल, व तथा उष्म व्यंजन का ह आते हैं। अघोष : जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास वायु स्वर – तंत्रियों में कम्पन नहीं करती, उन्हे अघोष वर्ण कहते हैं।

वर्ण विचार किसका भेद है?

2022-23 (ग) अक् (प्रथम सूत्र के प्रथम वर्ण 'अ' से लेकर द्वितीय सूत्र के अन्तिम वर्ण 'क्' के मध्य आने वाले सभी वर्ण) अ, इ, उ, ऋ तथा लृ । वर्ण दो प्रकार के होते हैं— स्वर तथा व्यञ्जन। दीर्घ स्वर कहते हैं। इनकी संख्या आठ है- आ, ई, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ ।

वर्ण क्या है वर्ण के प्रकार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए?

वर्ण :- किसी भी भाषा की सबसे छोटी ध्वनि वर्ण कहलाती है, अर्थात ऐसी ध्वनि जिसका विभाजन किया जाना असम्भव हो अतः जिसका अंतिम विभाजन कर दिया गया हो उसे वर्ण कहते हैं। जैसे हिन्दी भाषा में उदाहरण के तौर पे :- अ, ई, उ, क्, ख्, ट्, घ् इत्यादि।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग