वास्तुशास्त्र के अनुसार में मार्बल कलर - vaastushaastr ke anusaar mein maarbal kalar

अगर घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि, तो घर में इस रंग और इस तरह का लगवाएं मार्बल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 21 Apr 2021 03:05 PM IST

वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर डिजाइन रंग हर चीज के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर का निर्माण करते समय लोग वास्तु के अनुसार दिशाओं का ध्यान तो रखते हैं लेकिन कई और चीजों में वास्तु को लेकर इतने गंभीर नहीं रहते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यदि आप घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसी तरह से वास्तु शास्त्र में फर्श में लगने वाले मार्बल के बारे में भी बताया गया है। यदि आप घर में सही जगह पर सही मार्बल लगवाते हैं तो आपके घर में सुख-शांति के साथ धन की आवक भी सही प्रकार से बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार फर्श पर कैसा मार्बल लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दुकान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्के रंगों जैसे पीले रंग का मार्बल लगाना बहुत अच्छा रहता है। यदि आप इस दिशा में पूरे हिस्से में पीले रंग का मार्बल नहीं लगवाना चाहते हैं तो थोड़े से हिस्से में लगवा सकते हैं। इस दिशा में पीले रंग का मार्बल लगाने से घर में पैसों की बरकत बनी रहती है। जिससे आपके घर में किसी तरह से धन की कोई कमी नहीं रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर की दीवारे गहरे रंग की हैं तो फर्श पर सफेद मार्बल लगवाना चाहिए। सफेद मार्बल खरीदते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए। यदि आप सफेद रंग का उपयोग नहीं भी करना चाहते हैं तो फर्श में हल्के रंग के मार्बल का प्रयोग ही करना अच्छा रहता है। घर में रंगो का सही संतुलन घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। आपके घर में सुख-शांति आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का मार्बल या फिर लाल रंग से फर्श में डिजाइन बनवाना चाहिए। इससे आपका और परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है, लेकिन पत्थर खरीदते समय यह ध्यान रखना आवश्यक होता है कि मार्बल सिंथेटिक नहीं होना चाहिए, प्राकृतिक रूप से मिलने वाले मार्बल का ही उपयोग करना उचित रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए घर का फ्लोर के कलर कैसा होना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस, इनके दक्षिण-पश्चिम हिस्से में येलो कलर के स्टोन, यानि पीले रंग के मार्बल का चुनाव करना अच्छा माना जाता है.

*अगर आप पूरे फर्श पर येलो स्टोन ना लगवाना चाहें, तो आप इस दिशा के थोड़े-से हिस्से में येलो स्टोन, यानी पीले रंग का पत्थर लगाकर भी इस दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं. ऐसा करने से घर या ऑफिस में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती है. सभी चीज़ों में स्थिरता बनी रहती है. साथ ही घर में माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनाते समय हम किस तरह के रंगों का चुनाव करते हैं, यही घर में रहने वाली सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा के लिए जिम्मेदार होते हैं. घर में अगर सही दिशा में सही रंगों का प्रयोग किया गया है तो घर में अच्छी ऊर्जा बनी रहती है जो खुशहाली लाने के लिए जिम्मेदार मानी जाती है. लेकिन वहीं गलत रंगों का चुनाव मुसीबत में डालता है.

खैर घर में केवल एक कारण से नहीं, कई कारणों से रंगों का इस्तेमाल किया जाता है. घर की दीवारों से लेकर पर्दों पर, घर में रखी वस्तुओं पर और यहां तक कि फर्श का रंग भी वास्तु के लिहाज से बेहद महत्व रखता है.

घर का फर्श
क्योंकि अगर आपने दीवारों पर गलत रंग (वास्तु शास्त्र ले लिहाज से) करवा लिया है तो उसे फिर भी बदला जा सकता है. घर के पर्दों के रंग से लेकर कमरों में बिछी चादरों के रंग भी बदले जा सकते हैं. लेकिन फर्श के पत्थर का रंग इतनी आसानी से नहीं बदल सकते है. क्योंकि यह महंगे होने के साथ-साथ काफी बड़ी परेशानी वाला काम भी है.

फर्श का पत्थर कैसा हो?
खैर हम घर बनाते समय किसी भी दिशा में गलत रंग के पत्थर का फर्श ना बनवाए, इसी गलती से आपको बचाने के लिए हम आपको कुछ वास्तु टिप्स प्रदान करने जा रहे हैं.

दिशाएं
किस दिशा में किस रंग के पत्थर का फर्श बनवाना चाहिए और किस दिशा में कौन से रंग का फर्श बिल्कुल भी ना हो,

उत्तर दिशा
आपके घर की उत्तर दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार केवल इस एक दिशा के सही होने से घर में ढेर सारी खुशहाली आती है लेकिन यह दिशा खराब हो तो घर की काया पलट हो जाती है.

धन कुबेर का स्थान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में हमेशा गहरे काले रंग का पत्थर फर्श पर लगवाना चाहिए. यह घर के सदस्यों को खुशहाली के साथ-साथ आमदनी के नए अवसर भी प्रदान करता है.

पूर्व दिशा
घर की पूर्व दिशा यदि ठीक हो तो घर के मुखिया पर भगवान इन्द्र की कृपा रहती है. इसके अलावा यह दिशा भगवान सूर्य को भी समर्पित मानी गई है, इस दिशा के सही होने से समाज में मान-सम्मान बना रहता है. वास्तु के अनुसार इस दिशा का फर्श गहरे हरे रंग का होना चाहिए.

दक्षिण-पूर्व दिशा
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा भी अन्य सभी दिशाओं की तरह ही एक महत्वपूर्ण दिशा मानी गई है. इसे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा की दिशा माना गया है. इस दिशा में बैंगनी रंग का फर्श होना शुभ माना जाता है.

Source : palpalindia

ये भी पढ़ें :-

वास्तुशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र में पेड़ पौधे को बहुत ही पवित्र और शुभ

कोरोना में वास्तु का यह रामबाण उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनचाही जमीन को पाने के लिए उपाय

वास्तु नियमों की अवहेलना से ही धन संबंधी मामलों में समस्याओं से होता सामना

वास्तु के अनुसार घर में अशोक का पेड लगाने से मिलते लाभ

वास्तु के अनुसार विशेष उपाय करने से निसंदेह आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी

ग्रहों का घर के वास्तु पर कितना असर, किस हिस्से में कौन सी चीज रखना शुभ

वास्तु के हिसाब से चन्दमा का महत्व

नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से वास्तु दोष दूर होते

मकान में कौन सा पत्थर लगवाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का मार्बल या फिर लाल रंग से फर्श में डिजाइन बनवाना चाहिए। इससे आपका और परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है, लेकिन पत्थर खरीदते समय यह ध्यान रखना आवश्यक होता है कि मार्बल सिंथेटिक नहीं होना चाहिए, प्राकृतिक रूप से मिलने वाले मार्बल का ही उपयोग करना उचित रहता है।

हॉल में कौन सा कलर अच्छा लगता है?

घर की दिशा के अनुसार रंगों का चयन - पूर्व की दिशा के लिए सफेद या हल्का नीला। - दक्षिण-पूर्व की दिशा आग से जुड़ी है। इसलिए इस दिशा के दीवारों पर संतरी, गुलाबी या सिल्वर रंग के कलर का उपयोग करना चाहिए। - उत्तर की दिशा के लिए हरा रंग उपयुक्त होता है।

घर में कौन सा मार्बल लगाना चाहिए?

कभी भी सिंथेटिक मार्बल का उपयोग न करें। हमेशा प्राकृतिक रूप से मिलने मार्बल को ही घर पर लगाएं। घर के दक्षिण दिशा के फर्श पर लाल रंग का मार्बल या डिजाइन बनवाने से परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। हल्के पीले रंग के टाइल्स या मार्बल लगाने से घर पर बरकत बनी रहती है और आर्थिक संकट की समस्या नहीं आती।

किचन में कौन से कलर का मार्बल लगाना चाहिए?

एग्जाम्स सिर पर हैं और इस समय जरूरत है उस एक्सट्रा माइल को पार करने की, जिसमें वास्तु आपकी मदद कर सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग