विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पर्वत कौन है? - vishv ka doosara sabase bada parvat kaun hai?

  • जीके हिंदी में
    • सामान्य ज्ञान अध्ययन
    • भारत
    • समसामयिकी घटना चक्र
    • आज का इतिहास
    • महत्वपूर्ण दिवस
    • जीवनी
    • प्रसिद्ध आकर्षण
    • देशों की जानकारी
    • इतिहास वर्षवार
    • सामान्य ज्ञान एवं SSC प्रश्नोत्तरी
    • अंग्रेजी की शब्दावली
    • गैर-मौखिक तर्क प्रश्नोत्तरी
    • मौखिक तर्क प्रश्नोत्तरी
  • About us
  • Privacy Policy

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ एवं महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व के प्रमुख पर्वत और शिखर: (Highest Mountain Peaks of the World in Hindi)

पर्वत किसे कहते है?

पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की भू-सतह पर प्राकृतिक रूप से ऊँचा उठा हुआ हिस्सा होता है, जो ज़्यादातर आकस्मिक तरीके से उभरा होता है और पहाड़ी से बड़ा होता है। पर्वत ज़्यादातर एक लगातार समूह में होते हैं। विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियों और शिखर एवं किस देश में स्थित है? के आधार पर हर परीक्षा में कुछ प्रश्न अवश्य पूछे जाते है, इसलिए यह आपकी सभी प्रकार की परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्वत कितने प्रकार के होते है? पर्वत निम्नलिखित चार प्रकर के होते है:

  • वलित पर्वत (fold mountain)
  • भ्रंशोत्थ पर्वत या ब्लॉक पर्वत (Bhrunshotth Parvat or Block Mountain)
  • ज्वालामुखी पर्वत (volcano mountain)
  • अवशिष्ट पर्वत (residual mountain)

पर्वत या पहाड़ों से जुड़़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य:

  • ब्लॉक पर्वत (Block mountain): जब चट्टानों में स्थित भ्रंश के कारण मध्य भाग नीचे धंस जाता है और अगल-बगल के भाग ऊंचे उठे लगते हैं, तो वो ब्लॉक पर्वत कहलाते हैं। बीच में धंसे भाग को रिफ्ट घाटी कहते हैं। इन पर्वतों के शीर्ष समतल और किनारे तीव्र भ्रंश-कगारों से सीमित होते हैं। इस तरह ते पर्वत के उदाहरण हैं: वॉस्जेस (फ्रांस), ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी), साल्ट रेंज (पाकिस्तान)
  • अवशिष्ट पर्वत (Residual mountain): ये पर्वत चट्टानों के अपरदन के फलस्वरुप निर्मित होते हैं। जैसे: विन्ध्याचल और सतपुड़ा, नीलगिरी, पारसनाथ, राजमहल की पहाड़ियां (भारत), सीयरा (स्पेन), गैसा और बूटे (अमेरिका)
  • संचित पर्वत (Accumulated mountain): भूपटल पर मिट्टी, बालू, कंकड़, पत्थर लावा के एक स्थान पर जमा होते रहने के कारण बनने वाला पर्वत संचित पर्वत कहलाता है। रेगिस्तान में बनने वाले बालू के स्तूप इसी श्रेणी में आते हैं।
  • वलित पर्वत (Fold mountain): ये पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों से धरातल की चट्टानों के मुड़ जाने से बनते हैं। ये लहरदार पर्वत होते हैं, जिनपर असंख्य अपनतियां और अभिनतियां होती हैं। जैसे: हिमालय, आल्पस यूराल, रॉकीज और एण्डीज
  • वलित पर्वतों के निर्माण का आधुनिक सिंद्धात प्लेट टेक्टॉनिक की संकल्पना पर आधारित है।
  • जहां आज हिमालय पर्वत खड़ा है वहां किसी समय में टेथिस सागर नामक विशाल भू-अभिनति थी। दक्षिण पठार के उत्तर की ओर विस्थापन के कारण टेथिस सागर में बल पड़ गए और वह ऊपर उठ गया। इसी से संसार का सबसे ऊंचा पर्वत हिमालय का निर्माण हुआ।
  • भारत का अरावली पर्वत विश्व के सबसे पुराने वलित पर्वतों में गिना जाता है। इसकी सबसे ऊंची चोटी माउण्ट आबू के पास गुरुशिखर है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 1722 मीटर है। कुछ विद्वान अरावली पर्वतों को अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण मानते हैं।

इन्हें भी पढे: विश्व की प्रमुख नहरें, स्थिति और सम्बंधित देश

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ और शिखर की सूची:

पर्वत-श्रेणी/शिखर का नाम ऊंचाई (मीटर में) किस देश में स्थित है
ऐन्डीज़ 4,000 दक्षिण अमेरिका
रॉकी 4,398.56 उत्तरी अमेरिका
माउण्ट एवरेस्ट 8,850 नेपाल
काराकोरम (K2) या गॉडविन आस्टिन 8,611 भारत
कंचनजंघा 8,586 भारत
हिमालय काराकोरम हिन्दुकुश 7,690 भारत-चीन-नेपाल
मकालू 8,481 नेपाल-चीन
आल्पस 4,808 इटली-स्विट्ज़रलैंड
ल्हात्से 4,050 नेपाल
काकेशस 5,642 जॉर्जिया
अतलास पर्वत या एटलस पर्वत 4,167 उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
यूराल 1,895 रूस
ऐल्प्स 4,810 मध्य यूरोप
कार्डिलेरा डी लॅास 4,980 पश्चिमी-दक्षिणी अमेरिका
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज 2,228 पूर्वी ऑस्ट्रेलिया
एल्युशियन रेंज प्रशांत महासागर - अलास्का तथा उत्तर-पूर्वी
तियेन शान 7,439 दक्षिणी मध्य एशिया
अल्ताई माउंटेन्स 4,506 मध्य एशिया
पश्चिमी घाट 2,695 पश्चिम भारत
सिएरा माद्रे ओरिएंटल 3,700 मेक्सिको
चोयु/ चो ओयु 8,188 नेपाल
धौलागिरी 1 8,167 नेपाल-चीन
मनास्लु 8,163 नेपाल
अन्नपूर्णा 1 8,091 नेपाल
गाशरब्रुम 1 / छुपा पर्वत / के5 8,080 पाकिस्तान
ब्रॉड पीक 8,051 पाकिस्तान
गाशरब्रुम 2 8,035 पाकिस्तान
शिशापांगमा 8,027 पाकिस्तान
ग्याचुंगकांग 7,952 चीन
हिमालचुली 7,893 नेपाल
दिस्तग़िल सर 7,884 पाकिस्तान
नोशक 7,492 अफगानिस्तान
तोंगशानजिआबु 7,207 भूटान-चीन
सुनन्दा देवी 7,434 भारत
रिमो 3 7,233 भारत
माना पर्वत 7,272 भारत
कीरात चुली 7,362 भारत
रिमो 1 7,385 भारत
मामोस्तोंग कांगरी 7,516 भारत

प्रश्नोत्तर (FAQs):

𝒬. हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कहाँ है?

𝒜. हिमालय और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी कई नामों से जाना जाता है। यह नेपाल में स्थित है जहाँ इसे सगरमाथा (आकाश या स्वर्ग का भाल), संस्कृत में देवगिरी और तिब्बती में चोमोलुंगमा (पर्वतों की रानी) कहते हैं। इसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है।

𝒬. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन है?

𝒜. जम्मू और कश्मीर में स्थित माउंट K2, जिसे गॉडविन-ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। हिमालय पर्वत दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वतों में से एक है और इसमें विश्व के कई उच्चतम शिखर शामिल हैं।

𝒬. भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रेणी कौन है?

𝒜. अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक प्राचीन पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है,भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है,जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है।

𝒬. सल्तोरा पर्वतमाला कहाँ स्थित है?

𝒜. साल्तोरो पर्वतमाला पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, यह काराकोरम पर्वत शृंखला के एक अंग के रूप में जुड़ी हुई है। काराकोरम को पुराणों में संस्कृत नाम कृष्णगिरि (काला पहाड़) दिया गया है।

𝒬. एशिया और यूरोप को पृथक करने वाला पर्वत कौन है?

𝒜. यूराल पर्वत श्रेणी पश्चिमी रूस में उत्तर से दक्षिण तक स्थित है। यह एशिया को यूरोप से अलग करती है। इससे कई नदियाँ निकलती है। प्रमुख नदी कामा कैस्पियन सागर में अपना जल विसर्जित करती है। यूराल पर्वत शृंखला को तीन भागों में बाँटा जाता है: (1) उत्तरी यूराल पर्वतश्रेणी, (2) मध्य यूराल, (3) दक्षिणी यूराल।

𝒬. पश्चिमी घाट पर्वतमाला का दूसरा नाम क्या है?

𝒜. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय श्रृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है। चित्तर नदी जो भारत की एक प्रमुख नदी हैं। यह भी पश्चिमी घाट से निकलती है।

𝒬. मैकल पर्वतमाला किस राज्य में स्थित है?

𝒜. मैकल पर्वतमाला (Maikal Hills) भारत के छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। यह छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा में उपस्थित सतपुड़ा पर्वत श्रेणी का पूर्वी विस्तार है और यह जल विभाजक के रूप में महानदी अपवाह तंत्र तथा नर्मदा अपवाह तंत्र को अलग करता है

𝒬. पृथ्वी की सबसे लम्बी पर्वतमाला कौन-सी है?

𝒜. ऐण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला 7,000 किमी तक चलती है और लगभग 200 किमी की औसत चौड़ाई रखती है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों - कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला - से गुज़रती है

𝒬. संसार में दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?

𝒜. के2 जिसे K2, के-टू भी लिखा जाता है। विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाकिस्तान के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिनजिआंग प्रदेश की सीमा पर काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रृंखला में स्थित है। 8,611 मीटर (28,251 फ़ुट) की ऊँचाई वाली यह चोटी माउंट एवरेस्ट के बाद पृथ्वी की दूसरी उच्चतम पर्वत चोटी है।

  

Last update :  2022-08-16 12:59:26

Related Posts

Latest Posts

Popular Posts

🙏 If you liked it, share with friends.

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पर्वत कौन सा है?

सही उत्तर K2 है। K2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी (28,251 फीट या 8,611 मीटर) माउंट एवरेस्ट के बाद दूसरी है। इसे माउंट गॉडविन ऑस्टेन के नाम से भी जाना जाता है।

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा पर्वत कौन है?

कंचनजंघा भारतीय राज्य सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित कंचनजंघा ऊंचाई के मामले में तीसरे नंबर पर है. कंचनजंघा की ऊंचाई 8,586 मीटर है.

दुनिया का सबसे छोटा पर्वत कौन सा है?

इस विश्व के सबसे छोटे पर्वत माउंट वायेचेप्रूफ की समुद्र तल से ऊंचाई 486 फीट या 148 मीटर्स है। जबकि इस पर्वत के आसपास के क्षेत्र की ऊंचाई 141 फीट या 43 मीटर्स फीट या 43 मीटर्स है।

विश्व में कुल कितने पर्वत है?

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग