अमेरिका में लड़कियों की शादी कब होती है? - amerika mein ladakiyon kee shaadee kab hotee hai?

ना दूल्हा, ना बारात…अमेरिका और जापान में इस तरह शादी कर रहीं लड़कियां, चौंक जाएंगे आप

सोलो वेडिंग कर रही लड़कियां, डेढ़ साल पहले हो रही बुकिंग

Update: Sunday, April 3, 2022 @ 1:03 PM

जरा सोचिए! कोई ऐसी शादी (Marriage) हो, जिसमें ना दूल्हाहो और ना बाराती, फिर भी सजधज कर दुल्हन खड़ी होती है। इस दौरान ना ही शादी की रस्में होती है। बस अपनी पसंद का लहंगा और ज्वैलरी पहने दुल्हन (Bride) अपनी सहेलियां और परिवार के साथ खाना का इंज्वाय करती है और खूब सारी फोटो (Photo) खिंचवाती है। इस शादी में दुल्हन खुद से ही शादी कर रही है। भारत (India) में इसे सोचना भले ही आपके लिए मुश्किल हो मगर जापान की लड़कियां 10 से भी ज्यादा वर्षों से बड़ी खुशी के साथ सोलो मैरिज (Solo Marriage) करती आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया में मिला ओमिक्रॉन का अपडेट वैरिएंट, 43 फीसदी ज्यादा तेजी से फैलेगा वायरस

कंपनियां कराती हैं सोलो वेडिंग, 2 लाख रुपए आता है खर्च

जापान (Japan) में ज्यादातर लड़कियांसोलो वेडिंग को अपना रही हैं। वह किसी और के साथ अपना जीवन नहीं बिताना चाहती, मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वह दुल्हन की तरह सजने-संवरने का सपना भी छोड़ दें। एक दिन के लिए अपनी लाइफ की क्वीन (Queen) बनना हर किसी को पसंद होता है, जिसे पूरा करने के लिए जापान की ही तरह कई देशों की महिलाएं सोलो वेडिंग को अपना रही हैं।

रिश्ते में धोखा खाकर तो कोई इंस्टाग्राम के लिए करती हैं सोलो वेडिंग

जापानी इवेंट कंपनीसेरेका ट्रैवल के मुताबिक उनके पास सोलो वेडिंग इवेंट के लिए आने वाली लड़कियों में से आधी लड़कियों की शादी पहले हो चुकी होती है या तो वह तलाक (Divorce) ले चुकी होती हैं या फिर पहले किसी रिश्ते में धोखा खा चुकी होती हैं। इसके बाद वह सोलो मैरिज का कदम उठाती हैं। कुछ ऐसी भी महिलाएं आती हैं, जिन्हें अपनी पहली वेडिंग सेरेमनी (First Wedding Ceremony) से संतुष्टि नहीं होती, इसलिए वह इसे दोहराना चाहती हैं। 20 से 30 साल की उम्र की यंग महिलाएं इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) के लिए भी सुंदर गाउन और जापानी ट्रेडिशनल ड्रेस किमोनो पहनकर सोलो वेडिंग शूट करवाती हैं।

इटली में सोलो मैरिज लीगल नहीं

भले ही इटली(Italy) में सोलो मैरिज को लीगल नहीं माना जाता है, मगर लौरा ने सोलो वेडिंग इवेंट कराया। उनके जीवन के खास दिन पर 70 गेस्ट मौजूद रहे, जिसमें उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल थे। लौरा इससे पहले एक रिश्ते में रही थी, मगर उसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह जीवन में आगे बढ़ी और सिर्फ खुद के साथ रहने का फैसला किया।

अमेरिका में सोलो वेडिंग रिंग के लिए 1.5 साल पहले हो रही बुकिंग

अमेरिका (America) में भी बड़ी संख्या में सिंगल वुमन अब सोलो वेडिंग करना पसंद कर रही हैं। अमेरिकाके लॉस एंजिलस में ज्वैलरी डिजाइनर्स के पास सोलो वेडिंग रिंग के लिए एडवांस ऑर्डर आ रहे हैं। महिलाएं 18 महीने पहले से बुकिंग कर देती हैं और अपनी परफेक्ट सोलो वेडिंग रिंग का इंतजार करती हैं। यही हाल वेडिंग प्लैनर और फोटोग्राफर्स का भी है।

भारत में 25 करोड़ सिंगल महिलाएं, हर 10 साल में बढ़ रही संख्या

भारत (India) में आज के समय में 25.96 लाख महिलाएं सिंगल हैं। 2021 जनगणना के मुताबिक 22.30 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की। भारत की जनगणना 2011 को देखा जाए तो भारत में 714 लाख महिलाएं सिंगल थी, जबकि 2001 में सिंगल लड़कियों की संख्या 512 लाख रही। इसमें भी 23 फीसदी सिंगल लड़कियां (Single Girls) 20 से 24 साल की उम्र की हैं। सोलो मैरिज करने वाली लड़कियों में से किसी को बचपन से दुल्हन बनने का सपना पूरा करना जरूरी था, तो किसी के लिए वह खुद की ही फेवरेट थी।

यानी उन्हें जीवन में किसी के भी साथ रहना पसंद नहीं है, इसलिए वह सोलो मैरिज का रास्ता अपना रही हैं। हालांकि सोलो मैरिज करने वाली कई लड़कियों का यह भी कहना है कि सोसायटी और परिवार के लोग उनसे अकसर यह सवाल करते रहते थे कि वह कब शादी करना चाहती हैं या किससे शादी करना चाहती हैं। इस तरह के सवालों को खत्म करने के लिए उन्होंने सबसे अच्छा तरीका निकाला सोलो मैरिज। वह समाज के सामने खुलकर इस बात को स्वीकार करती हैं कि वह खुद के साथ जीवन भर रहने को तैयार हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

Tags :

हिंदी न्यूज़ विदेशभारत में उम्र बढ़ाने की तैयारी, इन देशों में 15 साल में भी कर सकते हैं विवाह; देखें कहां क्या नियम

केंद्र की मोदी सरकार विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की तैयारी में है। हालांकि कई विपक्षी पार्टियां सरकार के इस फैसले से नाराज हैं। सपा नेताओं का तो ये तक कहना है कि अगर 18 साल में...

Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Dec 2021 11:12 AM

केंद्र की मोदी सरकार विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की तैयारी में है। हालांकि कई विपक्षी पार्टियां सरकार के इस फैसले से नाराज हैं। सपा नेताओं का तो ये तक कहना है कि अगर 18 साल में लड़की वोट देने के काबिल हो सकती है तो विवाह के लिए क्यों नहीं। इससे उलट हम इस खबर में ये जानने की कोशिश करेंगे कि दुनियाभर के देशों में लड़कियों की शादी की उम्र क्या है? कुछ देशों में तो शादी की उम्र 15 वर्ष है। 

शुक्रवार को स्पेनिश सरकार ने घोषणा की कि वह शादी की उम्र 14 से बढ़ाकर 16 कर देगी ताकि इसे यूरोप के बाकी हिस्सों में भी पहल के रूप में शामिल किया जा सके। एस्टोनिया अब यूरोप का इकलौता राष्ट्र है, जहां शादी की उम्र सबसे कम है। यहां किशोर माता-पिता की मंजूरी के साथ 15 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं। दुनिया में औसतन लड़कों के लिए शादी की कानूनी उम्र 17 और लड़कियों के लिए 16 है, लेकिन कई देश अभी भी लड़कियों को बहुत कम उम्र में शादी करने की अनुमति देते हैं।

अमेरिका में 12 साल से पहले लड़कियों की शादी
संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स राज्य सहित कई जगहों पर 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को न्यायाधीश की सहमति से असाधारण परिस्थितियों में शादी करने की अनुमति है। लेकिन कम विवाह आयु वाले कई देशों में विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के विवाह करने वालों की संख्या अधिक नहीं है।

अन्य देश केवल कुछ विशेष धर्म समूहों में युवाओं के बीच विवाह की अनुमति देते हैं। उदाहरण के तौर पर 2014 से अमेरिकी राज्य विभाग की मानव अधिकार रिपोर्ट के अनुसार, त्रिनाद और टोबैगो में हालांकि पुरुषों और महिलाओं के लिए आधिकारिक वैवाहिक आयु 18 है। लेकिन मुस्लिमों और हिंदुओं के लिए एक अलग विवाह अधिनियम है। मुस्लिमों में पुरुषों के लिए 16 और लड़कियों के लिए 12 वर्ष निर्धारित है। वहीं, हिंदुओं की शादी करने के लिए लड़कों और लड़कियों के लिए उम्र 18 और 14 वर्ष की अनुमति है। 

चीन में विवाह के लिए 20 वर्ष चाहिए उम्र
वहीं, चीन में जनसंख्या नियंत्रण नीति के कारण जनता को विवाह के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। यहां पुरुषों को 22 और महिलाओं को 20 वर्ष के बाद ही विवाह की अनुमति है। इसका उद्देश्य एक जोड़े के बच्चों की संख्या को सीमित करना है।

गौरतलब है कि भारत में शादी के लिए कानूनी उम्र महिलाओं के लिए 18 और पुरुषों के लिए 21 है। बाल विवाह की स्थिति में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। इसके उलट कई अन्य देशों बाल विवाह को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है। सिर्फ अमान्य करार दिया गया है। 

एक करोड़ लड़कियों की शादी 18 साल से पहले
यूएस काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के अनुसार 2013 में भारत में 20-24 आयु वर्ग की अनुमानित एक करोड़ महिलाएं थीं, जिनकी शादी 18 वर्ष से पहले हो गई थी। गर्ल्स नॉट ब्राइड्स अभियान के अनुसार, विकासशील देशों में तीन में से एक महिला की शादी 18 साल से पहले कर दी जाती है। नाइजर में जहां लड़कियों के लिए कानूनी विवाह की उम्र 15 वर्ष है। ऐसा माना जाता है कि यहां 76 प्रतिशत लड़कियों की शादी उनके 18वें जन्मदिन से पहले कर दी जाती है।

अमेरिका में शादी की सही उम्र क्या है?

दसअसल, अमेरिका में तकरीबन हर राज्य शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष ही मानता है, लेकिन सभी राज्य ऐसे अपवाद को भी छूट देेते हैं, जिसके तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शादी हो सकती है।

अमेरिका में लड़कियों की शादी कैसे होती है?

संयुक्त राज्य अमेरिका में, शादी करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: पहले आपको शादी का लाइसेंस प्राप्त करना होगा, फिर शादी की रस्म, और फिर रिपोर्ट। आपको अपने निवास स्थान के स्थानीय प्राधिकरण में विवाह लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

अमेरिका में कितने प्रतिशत शादी होती है?

इसके अनुसार, विवाह की वर्तमान दर 31.1 है, जो कि एक पूरी सदी का न्यूनतम स्तर है. अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, इसका अर्थ एक हजार महिलाओं पर लगभग 31 शादियां है. वर्ष 1920 में यह विवाह दर 92.3 थी. उन्होंने कहा कि 1970 के बाद से विवाह की दर लगभग 60 प्रतिशत तक गिरी है.

अमेरिका में लोग कैसे रहते हैं?

आम धारणाओं के विपरीत अमेरिकी लोग स्वभाव से काफी विनम्र होते है लेकिन कोशिश करें कि आप उनसे कोई पर्सनल सवाल न पूछें। जब तक आप उनके साथ बेहद सहज न हों तब तक आप उनके साथ प्रोफेशनल रवैया अपनाए रखें और बेवजह ही उनके साथ कोई बात शेयर करेंगे तो मिश्रित प्रतिक्रिया आपको मिल सकती है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग