एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है? - eshiya ke baad vishv ka sabase bada mahaadveep kaun sa hai?

विश्व के सात महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य: 

विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी की सूची दी गई हैं। सामान्यतः विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

इन्हें भी पढे: विश्व में प्रथम महत्वपूर्ण घटनाओं की सूची

विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य जानकारी

एशिया

  • एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 29.50% है।
  • एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालदीव (Maldives) है।
  • इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी यांगटिसीक्यांग (Yangtze) है।
  • इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (8848 मी) है।
  • इस महाद्वीप पर कुल 49 देश हैं।
  • एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर (Caspian Sea) है।
  • एशिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु मृतसागर (Dead Sea) (395 मी) है।
  • यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।
  • यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।
  • एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।
  • एशिया शब्द की उत्पति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है।

अफ्रीका

  • अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 20.20% है।
  • अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया (Algeria) है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश सेशल्स (Seychelles) है।
  • इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी नील (Nile) है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) (5895 मी) है।
  • अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया (Lake Victoria) है।
  • इस महाद्वीप पर कुल 54 देश हैं।
  • इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु असाई झील (156 मी) है।
  • अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।
  • यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  • हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।
  • वर्ल्ड बुक विश्वकोश के अनुसार अफ़्रीका का सबसे बड़ा मान्य धर्म इस्लाम है।

उत्तरी अमेरिका

  • यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 16.05% है।
  • उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा (Canada) है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश संत किट्ट्स और नेविस (Saint Kitts and Nevis) है।
  • इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मिसीसिपी (Mississippi River )है।
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट मैकिल्ले (6194 मी) है।
  • इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील सुपीरियर (Lake Superior) है।
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु डैथ वैली  (Death Valley) ( -86 मी) है।
  • यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।
  • इस महाद्वीप पर कुल 23 देश हैं।
  • कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।
  • विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।
  • वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

दक्षिण अमेरिका

  • यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 11.80% है।
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील (Brazil) है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश फॉकलैंड आइलैंड्स Falkland Islands (Islas Malvinas) द्वीप है।
  • इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी अमेजन (Amazon) है।
  • इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एकांकागुआ Aconcagua (6906 मी) है।
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु वालदेस प्रायद्वीप Valdes Peninsula (-40 मी) है।
  • इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।
  • इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

अंटार्कटिका

  • यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 9.60% है।
  • इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत विंसन मौसिफ़ है।
  • इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बेन्द्रल बैंच (2853 मी) है।
  • यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  • इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।
  • यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

यूरोप

  • यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 6.50% है।
  • इस महाद्वीप पर कुल 50 देश हैं।
  • यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस (Russia) है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी (Vatican City)है।
  • इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा (Volga) है।
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस (Mount Elbrus)है।
  • इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील लैडोगा (Lake Ladoga) है।
  • यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।
  • यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।
  • इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 5.03% है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरु है।
  • इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मर्रे-डार्लिंग है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोस्यूूस्को है।
  • इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु आयर झील  (16 मी) है।
  • यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।

प्रश्नोत्तर (FAQs):

𝒬. संसार में सबसे घनी आबादी वाला महाद्वीप कौन है?

𝒜. संसार में सबसे घनी आबादी वाला महाद्वीप एशिया है। जिसके साथ-साथ यह आकार की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है एवं एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

𝒬. गर्म शुष्क मौसम के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप पर किस क्षेत्र में निम्नतम दाब रहता है?

𝒜. गर्म शुष्क मौसम के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप पर पश्चिमोत्तर भारत क्षेत्र में निम्नतम दाब रहता है। पश्चिमी भारत क्षेत्र में भारत के महाराष्ट्र, गोआ और गुजरात राज्य तथा दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव केन्द्र शासित प्रदेश आते हैं। यह क्षेत्र उच्चस्तरीय औद्योगिक तथा आवासित है।

𝒬. संसार में सबसे बड़ा महाद्वीप कौन है?

𝒜. एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

𝒬. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप (महादेश) कौन-सा है ?

𝒜. अफ़्रीका एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है।

𝒬. संसार का सबसे अधिक आर्द्र महाद्वीप कौन-सा है ?

𝒜. दक्षिण अमेरिका संसार का सबसे अधिक आर्द्र महाद्वीप है। दक्षिण अमेरिका के अमेज़न नदी के बेसिन में वर्ष भर गर्म व नम भूमध्यरेखीय जलवायु पाई जाती है।

𝒬. ‘अंधकारमय महाद्वीप’ (Dark continent) किसे कहा जाता है?

𝒜. अफ्रीका महाद्वीप (Dark continent) को अंधकारमय मह्द्वीप के नाम से भी जाना जाता है क्यों की 19 सदी तक इसकी जानकारी पूर्ण रूप से नहीं थी और ये यूरोप से तीन गुना बड़े होते हुए भी आबादी में उससे एक तिहाई ही है , यंहा जीवन विरला है इसलिए इसे अंधकारमय कहा जाता है।

𝒬. 04 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस पर तिरंगा किसने फहराया था?

𝒜. 04 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस (Mount Elbrus) पर अपर्णा कुमार ने तिरंगा फहराया था। अपर्णा कुमार दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। वे तकरीबन पैंतीस किलोग्राम वजन के साथ बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिण ध्रुव तक पहुंची हैं।

𝒬. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: किसका एक अंग था?

𝒜. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: गोंडवाना लैंड का का एक अंग था। गोंडवाना (पूर्वनाम 'गोंडवाना लैंड '), एक वृहत महाद्वीप था जिसका अस्तित्व नवप्राग्जीव महाकल्प से लेकर जुरासिक काल तक था। यह पैन्जिया का दक्षिणी भाग था। उत्तरी भाग को लॉरेशिया कहा जाता है। गोंडवाना लैंड का नाम एडुअरड सुएस ने भारत के गोंडवाना क्षेत्र के नाम पर रखा था।

𝒬. वह महाद्वीप कौन-सा है जिसमें ‘विश्व विरासत स्थल’ के रूप में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अभिज्ञात संस्कृति-स्थान नहीं है?

𝒜. दक्षिणी अमरीका में ‘विश्व विरासत स्थल’ के रूप में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अभिज्ञात संस्कृति-स्थान नहीं है।

𝒬. किस महासागर की सीमा तीन महाद्वीपों को छूती है?

𝒜. भूमध्य सागर की सीमा तीन महाद्वीपों को छूती है, जिसमे उत्तर में पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी यूरोप और अनातोलिया, दक्षिण में उत्तरी अफ्रीका और पूर्व में लेवंट शामिल है। यह भारत के क्षेत्रफल का लगभग 75 फ़ीसदी है।

RELATED POSTS

LATEST POSTS

POPULAR POSTS

🙏 If you liked it, share with friends.

एशिया के बाद सबसे बड़ा महाद्वीप कौन है?

इसका खगोलीय क्षेत्र लगबग 44,391,162 वर्ग किमी है एशिया के बाद, दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है। जिसके बाद उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया हैं।

एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है । विषुवत् वृत्त या 0° अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।

सबसे बड़ा महाद्वीप का नाम क्या है?

एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 29.8% हिस्सा है, और सबसे ज्यादा समुद्र से जुड़ा भाग 62,800 किलोमीटर (39,022 मील) है। यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर द्वारा घिरा है।

विश्व का 5 सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

>> विश्व के 7 महाद्वीप ....
एशिया... ►एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है। ... .
अफ्रीका... ►अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। ... .
उत्तरी अमेरिका... ►यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। ... .
दक्षिण अमेरिका... ►यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। ... .
अंटार्कटिका... ... .
यूरोप... ... .
ऑस्ट्रेलिया....

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग