हास्य रस की सरल उदाहरण सहित - haasy ras kee saral udaaharan sahit

प्रिय पाठक! the eNotes के एक नये आर्टिकल में आपका स्वागत है, इस आर्टिकल में हास्य रस की परिभाषा के साथ-साथ हास्य रस के उदाहरण भी दिया जिसका अध्धयन कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगे। तो चलिए विस्तार से हास्य रस की परिभाषा पढ़ते हैं-

हास्य रस की परिभाषा | Hasy ras ki paribhasha

किसी पदार्थ या व्यक्ति की असाधारण आकृति, वेशभूषा, चेष्टा आदि को देखकर हृदय में जो विनोद का भाव जाग्रत होता है, उसे हास कहा जाता है। यही हास जब विभाव, अनुभाव तथा संचारी भावों से पुष्ट हो जाता है तो उसे ‘हास्य रस’ कहते है।  हास्य रस का स्थायी भाव हास है।

भरतमुनि के अनुसार हास्य रस की परिभाषा- दूसरों की चेष्टा से अनुकरण से ‘हास’ उत्पन्न होता है, तथा यह स्मित, हास एवं अतिहसित के द्वारा व्यंजित होता है।

हास्य रस के उदाहरण | Hasy Ras ke udaharan

स्पष्टीकरण के साथ हास्य रस के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-

उदाहरण-1

“नाना वाहन नाना वेषा। विंहसे सिव समाज निज देखा॥
कोउ मुखहीन, बिपुल मुख काहू बिन पद कर कोड बहु पदबाहू॥’

स्पष्टीकरण-

स्थायी भाव- हास
आलम्बन विभाव- शिव समाज
आश्रयालम्बन- स्वयं शिव
उद्दीपन- विचित्र वेशभूषा
अनुभाव- शिवजी का हँसना
संचारी भाव- रोमांच, हर्ष, चापल्य

उदाहरण-2

“बिन्ध्य के बासी उदासी तपोव्रतधारि महा बिनु नारि दुखारे।
गौतमतीय तरी तुलसी, सो कथा सुनि भै मुनिबृन्द सुखारे॥
है हैं सिला सब चन्द्रमुखी, परसे पद-मंजुल कंज तिहारे।
कीन्हीं भली रघुनायक जू करुना करि कानन को पगु धारे॥”

स्पष्टीकरण-

स्थायी भाव- हास
आश्रयालम्बन- पाठक
आलम्बन- विन्ध्य के उदास वासी
उद्दीपन- गौतम की स्त्री का उद्धार, स्तुति, कथा सुनना, राम के आगमन पर प्रसन्न होना
अनुभाव- हँसना, मुनियों की कथा आदि सुनना
संचारी भाव- हर्ष, स्मृति आदि

यह भी पढ़ें-

  • करुण रस की परिभाषा और उदाहरण
  • शांत रस की परिभाषा और उदाहरण
  • हास्य रस की परिभाषा और उदाहरण
  • श्रृंगार रस की परिभाषा और उदाहरण

हास्य रस के अन्य उदाहरण

उदाहरण-3

“हँसि-हँसि भाजैं देखि दूलह दिगम्बर को,
पाहुनी जे आवै हिमाचल के उछाह में। ”

उदाहरण-4

” सीस पर गंगा हँसै, भुजनि भुजंगा हँसै,
हास ही को दंगा भयो, नंगा के विवाह में॥

उदाहरण-5

” मैं यह तोहीं मैं लखी भगति अपूरब बाल।
लहि प्रसाद माला जु भौ तनु कदम्ब की माल। ”

उदाहरण-6

जेहि दिसि बैठे नारद फूली।
सो दिसि तेहि न बिलोकी भूली॥

उदाहरण-7

लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष सनाना
का छति लाभु जून धनु तोरे।   रेखा राम नयन के शोरे।।

उदाहरण-8

” बिहसि लखन बोले मृदु बानी, अहो मुनीषु महाभर यानी।
पुनी पुनी मोहि देखात कुहारू, चाहत उड़ावन फुंकी पहारु। ”

उदाहरण-9

हाथी जैसा देह, गैंडे जैसी चाल।
तरबूजे-सी खोपड़ी, खरबूजे-सी गाल॥

उदाहरण-10

पत्नी खटिया पर पड़ी, व्याकुल घर के लोग
व्याकुलता के कारण, समझ न पाए रोग
समझ न पाए रोग, तब एक वैद्य बुलाया
इसको माता निकली है, उसने यह समझाया
कह काका कविराय, सुने मेरे भाग्य विधाता
हमने समझी थी पत्नी, यह तो निकली माता। ।

निष्कर्ष-

इस लेख में आपने हास्य रस की परिभाषा के साथ-साथ हास्य रस के उदाहरण भी पढ़ा, हमे उम्मीद है कि आपको हास्य रस आवश्य समझ आया होगा। अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें और यदि यह लेख आपके लिए फायदेमंद रहा होगा तो इसके बारे में कमेंट में लिखें-

the eNotes रिसर्च के बाद जानकारी उपलब्ध कराता है, इस बीच पोस्ट पब्लिश करने में अगर कोई पॉइंट छुट गया हो, स्पेल्लिंग मिस्टेक हो, या फिर आप-आप कोई अन्य प्रश्न का उत्तर ढूढ़ रहें है तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएँ अथवा हमें [email protected] पर मेल करें। हिन्दी व्याकरण से जुड़े अन्य आर्टिकल पढने के लिए the eNotes को टेलीग्राम पर फॉलो करें।

इस लेख में हम हास्य रस की परिभाषा (Hasya Ras ki Paribhasha) के साथ-साथ हास्य रस के कुछ आसान उदाहरण का भी अध्धयन करेंगे। बोर्ड औए प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतर बार हास्य रस से सम्बंधित प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं। तो चलिए विस्तार से हास्य रस की परिभाषा (Hasya Ras ki Paribhasha) और कुछ आसान उदाहरण के बारे में जानते हैं।

हास्य रस की परिभाषा (Hasya Ras ki Paribhasha)

किसी व्यक्ति या वस्तु की असाधारण वेशभूषा, आकृति, वाणी तथा चेष्टा आदि को देखकर हृदय में जो आनंद (विनोद) का भाव जाग्रत होता है, उसे ही हास कहा जाता है। यही हास जब विभाव, अनुभाव और संचारी भावों से पुष्ट हो जाता है तो उसे ‘हास्य रस’ कहते है। हास्य रस का स्थायी भाव हास है।

हास्य रस के दो प्रकार हैं

  • आत्मस्थ हास्य रस
  • परस्थ हास्य रस

आत्मस्थ हास्य रस

जब किसी व्यक्ति या विषय की विचित्र वेशभूषा, वाणी, आकृति तथा चेष्टा आदि को देखने मात्र से जो हास्य उत्पन्न होता है उसे आत्मस्थ हास्य रस कहते हैं।

इसे भी पढ़े

  • रस की परिभाषा, रस के भेद और उदाहरण
  • Forms of Verbs: V2, V3, V4 बनाने का नियम
  • उपसर्ग की परिभाषा, भेद और 150+ उदाहरण
  • विराम चिन्ह के प्रकार, प्रयोग और नियम
  • समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

परस्थ हास्य रस

जब किसी व्यक्ति या विषय की विचित्र वेशभूषा, वाणी, आकृति तथा चेष्टा आदि को देखकर जब कोई हँसता है, तो उस हँसते हुए व्यक्ति को देखकर जो हास्य प्रकट होता है उसे परस्थ हास्य रस कहते है।

हास्य रस के प्रमुख भाव

रस का नाम हास्य रस
स्थाई भाव हास
अनुभाव हंसते-हंसते पेट पर बल पड़ना, आंखों में पानी आना, आंखों को मीचना,हंसी से ताली पीटना, मुस्कुराहट।
संचारी भाव अश्रु, हर्ष, चपलता, स्नेह, उत्सुकता, स्मृति, आवेग आदि।
आलम्बन अनोखी और विचित्र वेशभूषा, विकृत आकृति वाला व्यक्ति, मूर्खतापूर्ण चेष्टा करने वाला व्यक्ति, हंसाने वाली व्यक्ति।
उद्दीपन आलम्बन द्वारा की गई अनोखी एवं विचित्र चेष्टाएं।

हास्य रस का उदाहरण (Hasya Ras ka Udaharan)

जहाँ पर हास्यास्पद स्थिति या वर्णन आदि को देखकर या पढ़कर मन में जब हास्य (हँसी) की उत्पत्ति होती है, वहां पर हास्य रस होता है। निचे हास्य रस का उदाहरण (Hasya Ras ka Udaharan) से समझते हैं।

Hasya Ras Ki Paribhasha Udaharan Sahit

उपर हमने हास्य रस की परिभाषा के बारे में जाना। अब जानते है इस रस के सबसे आसान उदाहरण जिसे आप एक बार पढ़कर याद रख सकते हैं। निचे हमने Hasya Ras Ki Paribhasha Udaharan Sahit दिया हुआ है।

बिहसि लखन बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभर यानी
पुनि पुनि मोहि देखात कुहारु। चाहत उड़ावन कुंकि पाहरू।।

अर्थ – भगवान परशुराम के अधिक क्रोध होने पर लखन उनका उपहास करते हैं। लक्ष्मण कहते हैं यह मुझे ऐसे डरा रहे हैं जैसे इनसे बड़ा कोई और क्षत्रिय नहीं है। अपने आप को ऐसा दिखा रहे हैं जैसे इनके एक फूंक बस मारने से पहाड़ उड़ जाए।

इस वार्तालाप से वहां पर बैठे राजा और राजकुमार हास्य रस का आनंद प्राप्त करते हैं।

इसे भी पढ़े – रस के अंग स्थायी भाव, विभाव, अनुभाव और संचारी भाव

कहा बंदरिया ने बन्दर से चलो नहाने चले गंगा।
बच्चो को छोड़ेंगे घर पे होने दो हुडदंगा॥

इस उदाहरण में बन्दर और बंदरिया अपने बच्चों को घर छोड़कर गंगा नहाने की बात करते हैं जिसे सुनकर हँसी आती है।

लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष सनाना
का छति लाभु जून धनु तोरे।  रेखा राम नयन के शोरे।।

उपर्युक्त उदाहरण सीता का स्वयंवर का है, जब श्री राम धनुष तोड़ते हैं तो परशुराम वहां क्रोध में धनुष तोड़ने वाले को मृत्यु दंड देने के लिए प्रस्तुत होता हैं। वहीँ पर लक्ष्मण हंसते हुए कहता है यह धनुष आपके लिए विशेष होगा, परन्तु क्षत्रियों के लिए सभी धनुष एक समान होते हैं।

यह धनुष टूट गया इसमें हमारा कोई अपराध नहीं है, यह तो हमारे बाहुबली होने का परिचय है।

हास्य रस के उदाहरण (Hasya Ras ke Udaharan)

मैं ऐसा महावीर हूँ, पापड़ को तोड़ सकता हूँ।
अगर आ जाए गुस्सा, तो कागज को भी मोड़ सकता हूँ।।

इस उदाहरण में एक पहलवान कहता है की वह बहुत बड़ा पहलवान है जो खाने के पापड़ को आसानी से तोड़ देता है और समय आने पे कागज के पत्ते को भी मोड़ सकता है। अब इस इतने बड़े पहलवान की बात को सुनकर हँसी आयेगी ही।

नाना वाहन नाना वेषा। विंहसे सिव समाज निज देखा॥
कोउ मुखहीन, बिपुल मुख काहू बिन पद कर कोड बहु पदबाहू॥

इसे भी पढ़े

  • मुंशी प्रेमचंद का जीवन परिचय और प्रमुख रचनाये
  • विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  • पत्र लेखन क्या है? पत्र के प्रकार और प्रारूप
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द 1400+ उदाहरण

हँसी – हँसी भाजैं देखि दूलह दिगम्बर को,
पाहुनी जे आवै हिमाचल के उछाह में।

उपर्युक्त उदाहरण में भगवान शिव के विवाह का वर्णन किया गया है। भगवान शिव और साथ में आये असुरों की वेशभूषा देखकर विवाह में उपस्थित समस्त देवतागण हँसते है क्योंकि सभी के पहनावे, हाव-भाव विचित्र होते है जिसे देखकर हँसी आती है।

सीस पर गंगा हँसे, भुजनि भुजंगा हँसैं,
हास ही को दंगा भयो नंगा के विवाह में।

भगवान शिव के विवाह को उनके सिर पर बैठी गंगा मैया और भुजाओ में लिपटे हुए सर्प भी देखकर हँसते हैं। क्योंकि वह खुले बदन सिर्फ शेर की खाल पहने हुए होते हैं। जिसे देखकर वहाँ उपस्थित सभी हँसते हैं।

आगे चले बहुरि रघुराई ।
पाछे लरिकन धुनी उड़ाई।।

विन्ध्य के वासी उदासी तपो व्रत धारी महा बिनु नारि दुखारे
गौतम तीय तरी तुलसी सो कथा सुनि भे मुनि वृन्द सुखारे।

उपर्युक्त उदाहरण में श्री रामचंद्र जी जब विन्द्य पर्वत पे आ रहे है, यह सुनकर वहाँ के सभी तपस्वी प्रसन्न हो गए और सोचने लगे जब प्रभु एक पत्थर को नारि बना सकते हैं तो यहाँ पर तो पत्थर ही पत्थर है।

इसे भी पढ़े – अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण

हास्य रस के सरल उदाहरण

जेहि दिसि बैठे नारद फूली।
सो दिसि तेहि न बिलोकी भूली॥

तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप,
साज मिले पंद्रह मिनट, घण्टा भर आलाप।
घण्टा भर आलाप, राग में मारा गोता,
धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता।

अर्थ – उक्त उदाहरण में तम्बूरा बजाने वाले प्रेमप्रताप साज-सजावट और आराम में इतना ज्यादा समय ले लिए की जब वे तम्बूरा बजाने आये तो सभी सुनने और देखने वाले ही चले गए थे।

अधिक पूछे जाने वाले सवाल

हास्य से आप क्या समझते हैं?

किसी व्यक्ति या वस्तु की असाधारण वेशभूषा, आकृति, वाणी तथा चेष्टा आदि को देखकर हृदय में जो आनंद (विनोद) का भाव जाग्रत होता है, उसे ही हास कहा जाता है।

हास्य रस के संचारी भाव क्या है?

हास्य रस का संचारी भाव अश्रु, हर्ष, चपलता, स्नेह, उत्सुकता, स्मृति, आवेग आदि है।

हास्य रस का उदाहरण क्या है?

हमने हास्य रस के 10 सबसे सरल उदाहरण दिया है जो बार-बार स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा चुका है। हास्य रस के 10 उदाहरण देखने के लिए लिंक पर जाये।

हास्य रस के 10 उदाहरण

हमने हास्य रस के सबसे सरल 10 उदाहरण दिए है जिसे एक बार पढ़ने के बाद आप नहीं भूलेंगे। सभी उदाहरण को यहाँ से देखे।

हास्य किसे कहते हैं?

जब हम किसी की विचित्र वेशभूसा या बातचीत को देखकर या सुनकर हँसी आती है तो उसे हास्य कहते हैं।

हास्य रस का स्थायी भाव क्या है?

हास्य रस का स्थायी भाव हास है।

निष्कर्ष

उपर्युक्त लेख से स्पष्ट होता है कि जहाँ हास्य की स्थिति होती है, वहां पर हास्य रस होता है। इसका स्थाई भाव हास है। फूहड़ हंसी-मजाक के द्वारा उत्पन्न हास्य को साहित्य में मान्यता नहीं दी गई है। अतः हास्य रस वह है जिससे कुछ भावनाएं जागृत होती हो तथा कोई संदेश प्राप्त होता है।

हमें आशा है आपको यह पोस्ट “Hasya Ras ki Paribhasha: हास्य रस की परिभाषा” पसंद आया होगा और रस के विषय में आपके जानकारी और बढ़ी होगी। किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर यथाशीघ्र देने का प्रयत्न करेंगे।

हास्य रस का उदाहरण क्या होता है?

सरल शब्दों में कहें तो किसी हास्यपूर्ण विशेष आकृति, क्रिया कलाप, बात चीत और वेशभूषा के कारण हमारे मन में जो हंसी का भाव उत्पन्न होता है उसे ही हास्य रस कहते हैं। जैसे - यार तू दाढ़ी बढ़ा ले, साल आया है नया । नाई के पैसे बचा ले, साल आया है नया ।।

हास्य रस के कवि कौन है?

कवि शैल चतुर्वेदी ने स्वयं को हास्य-रस के सम्राट के रूप में तो स्थापित किया ही साथ ही कई टीवी सीरियल में अलग-अलग किरदार निभाकर भी लोगों को गुदगुदाया।

हास्य रस और करुण रस क्या है?

परिभाषा — किसी की आकृति , वेशभूषा , चेष्टा आदि को देखकर हृदय में जो विनोद का भाव जाग्रत होता है वह ' हास ' कहा जाता है । यही हास नामक स्थायी भाव जब विभाव , अनुभाव तथा संचारी भाव से पुष्ट हो जाता है तब ' हास्य रस ' की निष्पत्ति होती है। ( क ) स्थायी भाव – हास ।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग