क्या भारत में अंग्रेजों द्वारा कोई सकारात्मक योगदान दिया था? - kya bhaarat mein angrejon dvaara koee sakaaraatmak yogadaan diya tha?

क्या अंग्रेजों ने भारत में कुछ सकारात्मक योगदान भी दिया था? विवेचना करें।

यह कहना अनुचित होगा कि अंग्रेज़ों ने भारत में कुछ सकारात्मक योगदान दिया था अपितु कुछ सकारात्मक प्रभाव उनकी स्वार्थपूर्ण नीतियों के सह उत्पाद के रूप में उपलब्ध हो गये। ये योगदान इच्छापूर्ण तथा नीतिबद्ध नहीं थे बल्कि अंग्रेजों की शोषक औपनिवेशिक नीतियों का सह उत्पाद थे। अतः अंग्रेजों द्वारा भारत में ऐसे कुछ सकारात्मक योगदान इस प्रकार हैं

  1. रेलवे का आरंभ- अंग्रेज़ी सरकार द्वारा भारत में रेलवे का आरंभ भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि था। इसने सभी प्रकार की भौगोलिक तथा सांस्कृतिक बाधाओं को दूर किया तथा कृषि के व्यवसायीकरण को संभव किया।
  2. कृषि के व्यावसायिकरण का आरंभ- अंग्रेज़ी सरकार द्वारा कृषि का व्यावसायीकरण भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अन्य बड़ी उपलब्धि था। भारत में अंग्रेज़ी शासन आने से पूर्व, भारतीय कृषि स्वपोषी प्रकृति की थी। परंतु कृषि के व्यावसायीकरण के उपरांत कृषि उत्पादन बाजार की जरूरतों के अनुसार हुआ। यही कारण है कि आज भारत खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य को प्राप्त कर पाया है।
  3. आधारिक संरचना का विकास- अंग्रेजों द्वारा विकसित आधारिक ढाँचे ने देश में अकाल के फैलने को रोकने में विशेष योगदान दिया है। टेलीग्राम तथा डाक सेवाओं ने भी भारतीय जनता को सुविधाएँ दी।।
  4. शिक्षा का प्रोत्साहन तथा कुछ सामाजिक सुधार- अंग्रेजी भाषा में भारत में पाश्चात्य शिक्षा को प्रोत्साहित किया। अंग्रेजी भाषा भारत के बाहर की दुनिया को जानने के लिए एक खिड़की बनी। इसने भारत को विश्व के अन्य हिस्सों से जोड़ा। अंग्रेजों ने भारत में सती प्रथा भी प्रतिबंधित की और विधवा पुनर्विवाह अधिनियम की भी उद्घोषणा की।
  5. भारत का एकीकरण- अंग्रेज़ी शासन से पूर्व भारत छोटे-छोटे राज्यों तथा सीमाओं में बँटा हुआ था। आज़ादी के युद्ध के नाम पर अंग्रेज़ भारत तथा भारतीयों को एकीकृत करने का एक कारण बन गये।
  6. एक कुशल तथा शक्तिशाली प्रशासन का उदाहरण- अंग्रेजों ने अपने पीछे एक कुशल और शक्तिशाली प्रशासन का उदाहरण रख छोड़ा जिसका भारतीय नेता अनुसरण कर सकते थे।

Concept: औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत निम्न-स्तरीय आर्थिक विकास

  Is there an error in this question or solution?

क्या अंग्रेजों ने भारत में कुछ सकारात्मक योगदान?

अंग्रेजों ने 19वीं शताब्दी में सुविधा के हिसाब से भारत में सामाजिक पहचान की स्थापना की. यह सबकुछ अंग्रेजों ने अपने मतलब के लिए किया ताकि भारत जैसे देश पर वो आसानी से शासन कर सके.

अंग्रेजों ने भारत को क्या दिया?

देश शिक्षा, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, बिजनेस लगभग सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है। हालांकि, देश की इस कामयाबी में उन चीजों का भी अहम योगदान है जो ब्रिटिश शासन के दौरान डेवलप की गई थीं। ये वे व्यवस्थाएं हैं जिसकी शुरुआत अंग्रेजों ने गुलाम भारत में कर दी थी, लेकिन उसे आगे बढ़ाने का काम आजाद भारत ने किया।

क्या अंग्रेजों ने भारत में?

अंग्रेजों ने भारत पर 200 सालों तक राज किया. डीएनए हिंदीः भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ बना रहा है. अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 सालों तक राज किया. इस दौरान ना सिर्फ भारतीयों पर अत्याचार हुआ बल्कि भारत का खरबों रुपये का धन भी वह अपने साथ लूटकर ले गए.

अंग्रेज भारत पर नियंत्रण प्राप्त करने में क्यों सफल हुए?

ईस्ट इंडिया कंपनी एक व्यापारिक कंपनी थी लेकिन उसके पास ढाई लाख सैनिकों की एक फौज थी. जहाँ व्यापार से लाभ की संभावना नहीं होती, तो वहाँ सेना उसे संभव बना देती. कंपनी की सेना ने अगले पचास वर्षों में भारत के अधिकांश हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया. उन क्षेत्रों पर कंपनी को राजस्व देने वाले स्थानीय शासक शासन करने लगे.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग