क्या लड़कियों को अंडा नहीं खाना चाहिए? - kya ladakiyon ko anda nahin khaana chaahie?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलअंडे खाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे अब नुकसान भी जान लें, ऐसे रहें सावधान

अंडे खाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे अब नुकसान भी जान लें, ऐसे रहें सावधान

अंडे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनको खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, अंडा खाने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यानी शरीर पर...

Manju

Wed, 05 Feb 2020 12:19 PM

अंडे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनको खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, अंडा खाने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यानी शरीर पर उल्टा असर हो सकता है। अंडे में साल्मोनेला नामक एक जीवाणु होता है जो मुर्गी से आता है। यदि अंडे को ठीक से पकाकर न खाया जाए तो यह जीवाणु शरीर में प्रवेश कर जाता है और कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

  अंडे से होने वाले अन्य नुकसान में शामिल है बायोटिन नामक एक प्रकार के विटामिन की कमी। कच्चे अंडे का सफेद भाग खाने से यह स्थिति बनती है। बायोटिन की कमी से शरीर में विटामिन एच और विटामिन बी 7 की कमी हो जाती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, बालों का झड़ना और त्वचा संबधी बीमारियां हो सकती हैं। कई लोगों को अंडे से एलर्जी रहती है। ऐसा होता है अंडे में मौजूद एल्ब्यूमिन के कारण। इससे चेहरे पर सूजन, उल्टी, दस्त, खांसी, छींक जैसे बीमारियां हो सकती हैं। अंडे में प्रोटीन होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन किडनी पर बुरा असर डालता है। इसलिए अंडा जरूर खाएं, लेकिन एक सीमा में। इसके अलावा अंडे में कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं। इसलिए इसे अच्छी तरह पकाना जरूरी है।

  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट के अनुसार, एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी होती है। नाश्ते में केवल 3 फ्राय अंडे खाने से ही लगभग 225 कैलोरी मिलती है। यानी ज्यादा अंडे खाने से मोटापा हो सकता है। रोजाना तीन अंडे खाने से तीन हफ्तों में लगभग 1 पाउंड वजन बढ़ सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियां हैं, वे अंडे का पीला भाग बिल्कुल न खाएं। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है जो हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है।

  अंडा पकाते समय इन बातों का रखें ख्याल
-अंडे को पूरी तरह पकाएं
-अंडे को प्रोसेस करते समय ध्यान रखें कि वह कहीं से टूटा हुआ न हो, उस पर धूल-मिट्टी न लगी हो
-हाथों को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही अंडे को छूना चाहिए

  क्या ज्यादा फायदेमंद है अंडे का पीला हिस्सा या सफेद हिस्सा
लोगों को यह पता नहीं है कि अंडे का कौन-सा भाग सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। अंडे के पीले भाग में वसा और कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है, वहीं अंडे का सफेद भाग फैट फ्री होता है और इसमें कैलोरी कम होती है। पीले भाग में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के होता है। यानी जिस विटामिन डी के लिए धूप सेकने की सलाह दी जाती है, वो अंडे में प्राकृतिक रूप से होता है।

फैट होने के कारण अंडे के पीले वाले भाग का ज्यादा सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो बॉडी बनाना चाहते हैं। अंडे के सफेद वाले हिस्से में प्रोटीन, सोडियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और फास्फोरस होता है। बहरहाल, विभिन्न अध्ययनों से साबित हुआ है कि पूरा अंडा खाने से सेहत को पूरा फायदा मिलता है।

  अधिक जानकारी के लिए देखें: //www.myupchar.com/tips/ande-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi

अंडा के साथ ये चीज कभी नहीं खाएं, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर

संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। अंडा में विटामिन सी छोड़कर कमोबेश हर विटामिन होता है। लेकिन यही अंडा उस समय नुकसान करने लगता है जब इसके साथ कुछ ऐसा चीज खा लिया जाए जिसे नहीं खाना चाहिए। हम आपको आज यही बताएंगे अंडा के साथ क्या-क्या न खाएं।

जमशेदपुर, जासं। अंडा को हम पौष्टिक आहार के रूप में लेते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है कि इसका गलत सेवन से काफी नुकसान भी पहुंच सकता है और आपका सीधे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। ऐसे में आपको अंडा खाते समय किन-किन बातों पर ध्यान रखा जाना चाहिए, इसका पुख्ता जानकारी होनी चाहिए।

विशेष चिकित्सकों का कहना है कि फूड कॉम्बिनेशन गलत होने से उसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चिकित्सकों के अनुसार, कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो पाचन तंत्र के लिए खतरनाक माना जाता है। अंडा में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। ऐसे में अंडा के साथ दूध उत्पादों और कैफीनयुक्त पेय का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अंडा के साथ और भी कई चीज नहीं खाने चाहिए। अंडा के साथ खुरमा कभी भी नहीं खाना चाहिए। यह शरीर में जहर का काम करता है। खुरमा एक प्रकार का फल होता है।

बेकन बना देता सुस्त

अंडा के साथ बेकन (सूअर की पीठ या बग़ल का नमक लगा या भुना हुआ मांस) का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अंडा और बेकन का कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है। दोनों को एक साथ सेवन करने से यह इंसान को सुस्त बना देता है, जिसके बाद आपको कोई काम करने का मन नहीं करता है।

अंडा के साथ चीनी भूलकर भी नहीं खाएं

अंडा के साथ चीनी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इन दोनों में अमीनो एसिड होता है जो शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है। इससे आपके खून में थक्के बन सकता है। जिससे स्ट्रोक या फिर हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।

सोया दूध के साथ भी अंडा कभी नहीं खाएं

सोया दूध के साथ भी अंडा का सेवन भूलकर भी नहीं करें। दूध के साथ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन का अवशोषण की समस्या उत्पन्न होती है।

अंडा के साथ चाय पीने का गलती नहीं करें

अंडा के साथ अधिकांश लोग चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करें। इससे पाचन शक्ति प्रभावित होती है। साथ में कब्ज की समस्या भी शुरू होने लगती है। इससे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है।

 

खुरमा खाने से गैस्ट्रिक अटैक का खतरा

अंडा के साथ खुरमा कभी नहीं खाएं। खुरमा एक प्रकार का फल है। अंडा के साथ इसे खाने से गैस्ट्रिक अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

Edited By: Jitendra Singh

क्या लड़कियों को अंडा खाना चाहिए?

अंडे को कंप्लीट फूड कहा जाता है। इसमें ऐसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो महिलाओं की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर की चीफ डाइटीशियन डॉ. गुलजीत कौर पत्नी को रोज एक अंडा खिलाने की सलाह देती हैं।

क्या पीरियड्स में अंडा खा सकते हैं?

अंडे में विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई होते हैं जो पीएमएस के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं. इसके साथ ही अंडे में प्रोटीन भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है. हर महिला को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प से बचने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए.

लड़कियों को ज्यादा अंडा क्यों नहीं खाना चाहिए?

इससे कब्ज की समस्या और अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अधिक अंडों का सेवन करने से छोटे बच्चों को दस्त की शिकायत हो सकती है. अब तक कोई भी अध्ययन या शोध स्पष्ट रूप से यह बताने में सक्षम नहीं है कि एक व्यक्ति को एक दिन में अधिकतम कितने अंडे खाने चाहिए. यह हमेशा से कहा जाता है कि जरूरत के हिसाब से भोजन करना चाहिए.

अंडा क्यों नहीं खाना चाहिए?

आधा कच्चा या पका अंडा आपके लिए सेहत संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है। 2 इससे उल्टी, पेट संबंधी समस्याएं एवं शरीर के अंगों में सूजन व बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार यह शरीर पर दानों का कारण भी बन सकता है। 3 अगर आप हाई ब्लडप्रेशर या डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा ही खाना चाहिए

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग