राज्यसभा में सदन का नेता कौन है 2022 - raajyasabha mein sadan ka neta kaun hai 2022

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा कि भारत ने निष्क्रिय उपग्रहों, छोड़े गए राकेट और अन्य कक्षीय कचरे सहित निचली पृथ्वी कक्षा में बढ़ते अंतरिक्ष मलबे के प्रबंधन के लिए उचित उपाय किए हैं।

  • 05:15 PM, 07 Dec 2022

    कोरोना से जान गवांने वालों को सरकार दे रही है अनुग्रह राशि

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि सरकार कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दे रही है।

    यहां पढ़ें- COVID-19 से मरने वालों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी गई: सरकार

  • 05:12 PM, 07 Dec 2022

    दो संगठनों को किया गया आतंकवादी घोषित- नित्यानंद राय

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के प्रावधानों के तहत दो संगठनों को साल 2019 से आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है, जिसमें तहरीक-उल मुजाहिदीन और इसकी सभी अभिव्यक्तियां और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिदीन भारत शामिल है।

  • 04:51 PM, 07 Dec 2022

    नित्यानंद राय ने कहा- जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में आई गिरवाट

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में गिरवाट आई है। जनवरी 2022 से 30 नवंबर 2022 तक केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में 3 कश्मीरी पंडितों सहित अल्पसंख्यकों के 14 लोग मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2018 में 417 और साल 2021 में 229 आतंकवादी हमले हुए थे।

    There has been a substantial decline in terrorist attacks from 417 in 2018 to 229 in 2021. 14 persons belonging to minorities including 3 Kashmiri Pandits have been killed in UT of Jammu and Kashmir from January 2022 to 30th November 2022: MoS Home Nityanand Rai

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 04:04 PM, 07 Dec 2022

    राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

    कतर में पूर्व नौसेना अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा यह बेहद संवेदनशील मामला है। उनका हित हमारे लिए सबसे ऊपर है। राजदूत और वरिष्ठ अधिकारी कतर सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम आश्वस्त करते हैं, वे हमारी प्राथमिकता हैं।

  • 03:58 PM, 07 Dec 2022

    भारत-चीन सीमा विवाद पर भी बोले विदेश मंत्री जयशंकर

    विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि कूटनीतिक तौर पर हमने चीन को स्पष्ट किया है कि हम LAC में एकतरफा बदलाव की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं जो सीमा क्षेत्र में गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं तो हमारे संबंध सामान्य नहीं रहे सकते।

  • 03:55 PM, 07 Dec 2022

    रूस से तेल खरीदने पर दिया जयशंकर ने बयान

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में रूस से तेल खरीदने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा हम अपनी कंपनियों से रूसी तेल खरीदने के लिए नहीं कहते हैं, हम उनसे वह खरीदने के लिए कहते हैं जो उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह बाजार पर निर्भर करता है, यह एक समझदार नीति है कि भारतीय लोगों के हित में हमें सबसे अच्छा सौदा कहां मिलता है।

  • 03:53 PM, 07 Dec 2022

    श्रीलंका और फिलिस्तीन पर भी बोले जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा हमने पूरे श्रीलंका को समर्थन दिया है, जिसमें तमिल समुदाय, सिंहली समुदाय और अन्य सभी समुदायों के लोग भी शामिल हैं। गंभीर आर्थिक स्थिति में पड़ोसी को समर्थन देने में हमने सांप्रदायिक रुख नहीं अपनाया। उन्होंने कहा हम फिलिस्तीन पर बहुत स्पष्ट हैं, हम टू-स्टेट समाधान का समर्थन करते हैं, जिसमें दोनों देश शांतिपूर्वक साथ-साथ रह रहे हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थी कल्याण एजेंसी को हमारा वित्तीय समर्थन बढ़ा है।

  • 03:50 PM, 07 Dec 2022

    राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा विदेश नीति आज केवल एक मंत्रालय या यहां तक कि केवल सरकार की कवायद नहीं रह गई है, इसका सभी भारतीयों के दैनिक जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। हमारा प्रयास है कि भारतीय लोगों का कल्याण सुनिश्चित हो, चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति क्यों न हो।

  • 03:38 PM, 07 Dec 2022

    G20 की 200 बैठकों को भारत में कई स्थानों पर किया जाएगा आयोजित- जयशंकर

    राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि भारत में जी20 की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास इनमें से 200 बैठकों को भारत में कई स्थानों पर आयोजित करने का है। G20 शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सभा होगी। हम इसे एक राष्ट्रीय प्रयास के रूप में देखते हैं। हमारा जोर भारत की कहानी साझा करने पर होगा। हमारा प्रयास भारत जी20 की अध्यक्षता के तहत आम सहमति बनाने और एजेंडा को आकार देने का है। जी20 भारत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।

  • 03:34 PM, 07 Dec 2022

    काशी को SCO की सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया- जयशंकर

    राज्य सभा में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि मुझे सदन को सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि काशी को 2022-23 के लिए पहली एससीओ सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में नामित किया गया है। यह हमारी सदियों पुरानी ज्ञान विरासत और हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की सुविधा प्रदान करेगा।

  • 03:25 PM, 07 Dec 2022

    प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा भारत- जयशंकर

    राज्य सभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा 2 साल के अंतराल के बाद भारत 8-10 जनवरी 2023 से इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि होंगे।

  • 03:22 PM, 07 Dec 2022

    विदेश मंत्री जयशंकर बोले- 'गणतंत्र दिवस में मिस्त्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि'

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में भारत की विदेश नीति में नवीनतम घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जहां तक गणतंत्र दिवस समारोह का संबंध है, हमने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है और उन्होंने विनम्रतापूर्वक निमंत्रण स्वीकार किया है।

  • 03:12 PM, 07 Dec 2022

    पीएम मोदी ने की शिंजो आबे के अंतिम संस्कार समारोह में शिरकत- जयशंकर

    राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत जापानी पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में भी भाग लिया, जो भारत के एक विशेष मित्र थे।

  • 03:09 PM, 07 Dec 2022

    पीएम मोदी ने कहा था यह युद्ध का युग नहीं है- जयशंकर

    राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि पीएम मोदी ने समरकंद में वैश्विक भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। उनका बयान यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में था, जहां बातचीत और कूटनीति की हमारी वकालत लगातार रही है और इसकी एक बड़ी प्रतिध्वनि भी है।

  • 03:03 PM, 07 Dec 2022

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शिरकत की- जयशंकर

    राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कतर में फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यह कतर के साथ भारत के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को दर्शाता है, जहां 8.5 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं।

  • 03:01 PM, 07 Dec 2022

    राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बयान

    राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मु की पहली विदेश यात्रा यूनाइटेड किंगडम थी। वहीं, उपराष्ट्रपति ने कंबोडिया में आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिसने भारत-आसियान संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया।

    President Murmus first overseas visit was to The United Kingdom to attend funeral of Late Queen Elizabeth II. VP represented India at ASEAN Summit in Cambodia which elevated the India-ASEAN relationship to a comprehensive strategic partnership: EAM Dr S Jaishankar in Rajya Sabha pic.twitter.com/GS1qTkIuw9

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 02:59 PM, 07 Dec 2022

    जयशंकर बोले- 'G20 शिखर सम्मेलन का अगले साल भारत में होगा आयोजन'

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में भारत की विदेश नीति में नवीनतम घटनाक्रम के संबंध में बयान दिया। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कतर के अमीर के निमंत्रण पर विश्व कप के उद्घाटन समारोह में गए थे। उन्होंने कहा कि काशी को SCO की सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है। G20 शिखर सम्मेलन का अगले साल भारत में आयोजन होगा।

  • 02:53 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने भारत की विदेश नीति में नवीनतम घटनाक्रम के संबंध में बयान दिया। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कतर के अमीर के निमंत्रण पर विश्व कप के उद्घाटन समारोह में गए थे।

  • 02:19 PM, 07 Dec 2022

    लोकसभा में दी गई माननीयों पर दर्ज केस की जानकारी

    लोकसभा में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने बताया कि 2017 से 2022 तक (31.10.2022 तक) विधायकों और सांसदों के खिलाफ सीबीआई द्वारा 56 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 22 मामलों में चार्जशीट दायर की गई।

  • 01:35 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

    संसद के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • 01:31 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ बोले

    राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा आज अमृत काल में हम दुनिया के बेहतरीन संविधानों में से एक को अपना संविधान मानते हैं। संविधान सभा के सदस्य बेदाग साख और अनुभव के साथ बेहद प्रतिभाशाली थे। प्रत्येक चुनाव के साथ प्रतिनिधित्व अनुपात में उत्तरोत्तर प्रामाणिक वृद्धि हुई है। वर्तमान में संसद प्रामाणिकता लोगों के जनादेश को दर्शाती है जैसा पहले कभी नहीं था।

    Today in Amrit Kaal, we cherish one of the worlds finest Constitutions as our own.Members of constituent assembly were enormously talented with impeccable credentials&experience. Constituent assembly, given the scenario then, was as representative as was practicable: RS Chairman pic.twitter.com/tt6gkmm8kR

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 01:26 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीयूष गोयल बोले- किसान का बेटा अब देश का उपराष्ट्रपति है

    राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा आप एक किसान के बेटे हैं जो अब हमारे उपराष्ट्रपति हैं। हमारे पीएम का जन्म एक चायवाले के घर हुआ, बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और उसी में रहकर पढ़ाई की। उन्होंने अपने जीवन के 5 दशक से अधिक समय समाज और इस राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है।

  • 01:23 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 एक नई परंपरा स्थापित हो रही है- पीयूष गोयल

    राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने बयान दिया। उन्होंने कहा एक नई परंपरा स्थापित हो रही है। सामान्य पृष्ठभूमि और सामान्य जीवन जीने वाले राजनीतिक नेता अब शीर्ष पदों पर आसीन हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के एक आदिवासी क्षेत्र में एक छोटे से स्कूल की शिक्षिका थीं, लेकिन अब वह राष्ट्रपति हैं।

  • 01:19 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    संसद के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • 01:16 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सुप्रिया सुले बोलीं- 'गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब'

    एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र के खिलाफ पिछले 10 दिनों से साजिश चल रही है। कर्नाटक के सीएम महाराष्ट्र को तोड़ने की बात कर रहे हैं। दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। महाराष्ट्र के लोगों को पीटा गया। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह एक देश है, मैं अमित शाह से पूरे मामले में बोलने का आग्रह करती हूं।

  • 01:15 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद में उठा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में उठाया गया। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने इस पूरे विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने को कहा। सुप्रिया सुले ने कहा महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से एक नया मामला सामने आया है। हमारे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बकवास कर रहे हैं। कल महाराष्ट्र के लोग कर्नाटक सीमा पर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें पीटा गया।

    For the past 10 days, a new issue has cropped up in Maharashtra. The CM of our neighbouring state, Karnataka has been speaking nonsense. Yesterday, people of Maharashtra wanted to go to the Karnataka border but they were thrashed: NCP MP Supriya Sule in Lok Sabha pic.twitter.com/cSzBFtOVrG

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 01:05 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा सांसद पीटी उषा बोलीं

    राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने सदन में कहा कि गरीबों के लिए चिंता जताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विशेष धन्यवाद। यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी राष्ट्रपति आदिवासी समुदाय के हैं और अब एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति है। यह एक नया भारत है, जहां गणतंत्र की भावना अब प्रतीकवाद से मूल रूप में स्थानांतरित हो गई है।

  • 12:45 PM, 07 Dec 2022

    लोकसभा में उठा संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता का मुद्दा

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में विपक्षी दलों को संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता से वंचित करने का मुद्दा उठाया।

    #WATCH | Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury raises the issue of denying parliamentary standing committee chairmanships to Opposition parties in Lok Sabha.

    (Video: Sansad TV) pic.twitter.com/pmiNMxI33F

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 12:28 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद पहुंचे NSA अजीत डोभाल

    संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच NSA अजीत डोभाल संसद पहुंचे हैं।

    NSA Ajit Doval arrives at the Parliament. The Winter Session commenced today. pic.twitter.com/AFPfPizYKJ

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 12:25 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 AAP सांसद राघव चड्ढा बोले- अब दिल्ली सुंदर बनेगी

    AAP सांसद राघव चड्ढा संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

  • 12:17 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा में बोले JD(S) सांसद एचडी देवेगौड़ा

    राज्यसभा में JD(S) सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं इस सदन का एकमात्र सदस्य हूं, जिसका पिछले 20 वर्षों का कड़वा अनुभव रहा है। बोलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल है। दोनों सदनों का फैसला कि एक भी सदस्य 2-3 मिनट बोलने के लिए से ज्यादा नहीं ले सकता, यह एक कड़वा अनुभव है।

  • 12:04 PM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार हर सत्र के पहले विपक्ष से आग्रह किया है कि जिस विषय पर चर्चा करना हो उस विषय पर चर्चा करें। लेकिन पीछे का दुर्भाग्य रहा कि विपक्ष ने चर्चा के बजाय हंगामा करने का काम किया। इस बार भी हमारे नेता ने चर्चा का आग्रह किया है।

  • 11:52 AM, 07 Dec 2022

    राज्यसभा में दिखा मल्लिकार्जुन खरगे का शायराना अंदाज

    राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को बधाई देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का शायराना अंदाज देखने को मिला। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मेरे बारे में कोई राय मत बनाना गालिब मेरा वक्त भी बदलेगा मेरी राय भी बदलेगी।

  • 11:42 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा के संरक्षक के रूप में आपकी भूमिका काफी अहम- खरगे

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मैं कहना चाहता हूं कि राज्यसभा के संरक्षक के रूप में आपकी भूमिका बाकी भूमिकाओं से काफी बड़ी हैं। आप जिस आसन पर बैठे हैं उसपर कई गणमान्य लोग बैठ चुके हैं।

  • 11:33 AM, 07 Dec 2022

    मल्लिकार्जुन खरगे ने जगदीप धनखड़ को दी बधाई

    राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप भूमि पुत्र हैं, संसदीय परंपराओं को आप बखूबी समझते हैं। राजस्थान विधानसभा और पश्चिम बंगाल में राज्यपाल रहे हैं। पढने लिखने में आपकी रूची है, आपकी रूपरेखा बेहद बड़ी है।

  • 11:28 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

    राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा हमारी संसद आसानी और जिम्मेदारी के साथ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में विश्व की अग्रणी होगी। राज्यसभा देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे कई प्रधानमंत्रियों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में काम किया है।

  • 11:25 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 उपराष्ट्रपति कानूनी मामलों का भी बहुत ज्ञान है- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक आदिवासी समुदाय से आती हैं। उनसे पहले हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समाज के वंचित वर्गों से हैं और अब हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं। हमारे उपराष्ट्रपति को कानूनी मामलों का भी बहुत ज्ञान है।

  • 11:22 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के दौरान राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह संसद सत्र ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और अब भारत जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण कर चुका है।

  • 11:19 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 'किसान पुत्र हैं उपराष्ट्रपति धनखड़, उनके जीवन से प्रेरणा लें लोग'

    राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से कहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।

  • 11:10 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीएम मोदी ने दी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई

    पीएम मोदी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है। आप सदन में इस प्रतिष्ठित पद की शोभा बढ़ा रहे हैं।

    I congratulate Chairman on behalf of this House as well as the nation. Youve reached this stage while going ahead in life amid struggles, its an inspiration for several people in the country. You are gracing this august post in the House: PM Modi to RS chairman Jagdeep Dhankhar pic.twitter.com/lx1PI8F52P

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 11:07 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है।

    Vice President Jadeep Dhankhar officiated as the Chairman of the Rajya Sabha today, winter session commences. pic.twitter.com/hPWW0BgwOi

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 11:06 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 का आगाज

    दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। लोकसभा की तस्वीरें।

    Winter Session of the Parliament commences, visuals from the Lok Sabha. pic.twitter.com/UWPiLslA8t

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 10:54 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सदन का चलना बेहद जरूरी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि सदन का चलना बेहद जरूरी है, खासकर युवा सांसद भी ऐसा कहते हैं। विपक्षी सांसदों का भी कहना है कि उन्हें बहस में बोलने का मौका नहीं मिलता, सदन स्थगित हो जाता है और उन्हें नुकसान होता है। मुझे लगता है कि सभी सदन के नेता और पार्टी के नेता सांसदों के इस दर्द को समझेंगे।

  • 10:49 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीएम मोदी बोले

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में मैं लगभग सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से अनौपचारिक रूप से मिला, तो उन्होंने कहा कि जब सदन में हंगामा होता है और स्थगित हो जाता है, तो इसका प्रभाव सांसदों पर पड़ता है। युवा सांसदों का कहना है कि जब कार्यवाही नहीं चलती है और चर्चा नहीं होती है, तो वे सीखने और समझने से वंचित हो जाते हैं।

  • 10:47 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 पीएम मोदी बोले- सभी राजनितिक दल चर्चा को और आगे बढाएंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा मुझे उम्मीद है कि सभी राजनितिक दल चर्चा को और आगे बढाएंगे, वे अपने विचारों से निर्णयों को नई ताकत देंगे, दिशा को स्पष्ट रूप से उजागर करने में मदद करेंगे।

  • 10:45 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 नए सांसदों को दें चर्चा का अवसर- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं सभी पार्टी के लीडर और फ्लोर लीडर से आग्रह करना चाहता हूं कि जो पहली बार सदन में आए, जो नए सांसद हैं उनके उज्जवल भविष्य की और लोकतंत्र की भावी पीढ़ी को तैयार करने के लिए हम ज्यादा से ज्यादा अवसर उन सभी को चर्चा का अवसर दें।

  • 10:39 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के शुरू होने से पहले बोले पीएम मोदी

    शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा इस सत्र में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और वर्तमान वैश्विक स्थिति के बीच देश को आगे ले जाने के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी पार्टियां चर्चाओं को महत्व देंगी।

  • 10:30 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 भारत को G20 की मेजबानी मिलना बहुत बड़ी बात- पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से भारत ने वैश्विक समुदाय में अपनी जगह बनाई है, जिस तरह से भारत से उम्मीदें बढ़ी हैं और जिस तरह से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है, ऐसे समय में भारत को G20 प्रेसिडेंसी मिलना बहुत बड़ी बात है।

  • 10:28 AM, 07 Dec 2022

    पीएम मोदी बोले- काफी महत्वपूर्ण है Parliament Winter Session 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम 15 अगस्त से पहले मिले थे। 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हुए और हम आजादी का अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब भारत को जी20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है।

    Its the first day of Winter Session. This is important because we met before 15th August. 75 years of Independence completed on 15th Aug and we are going ahead in Azadi ka Amrit Kaal. We are meeting at a time when India has received the opportunity to preside over the G20: PM pic.twitter.com/USjLyYsUnI

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 10:20 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 को लेकर विपक्षी नेताओं की बैठक जारी

    संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खरगे के चैंबर में संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में टीएमसी भी शामिल है।

    Opposition leaders meeting underway in Parliament in Chamber of Opposition leader Malikarjun Kharge to discuss the strategy for the Winter Session. TMC is also participating in the meeting. pic.twitter.com/tbqalzovYQ

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 10:15 AM, 07 Dec 2022

    कांग्रेस सांसद ने Parliament Winter Session 2022 में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

    एम्स दिल्ली के सर्वर पर हुए साइबर हमले पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

  • 10:14 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज राज्यसभा में दोपहर 2 बजे और लोकसभा में दोपहर 3 बजे बयान देंगे।

  • 10:12 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पीयूष गोयल ने किया स्वागत

    राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। बता दें कि वह राज्यसभा में पहली बार सदन के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

    Delhi | Leader of House in Rajya Sabha Piyush Goyal and Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi welcome Vice President Jagdeep Dhankhar who will be officiating for the first time in the Rajya Sabha, as the Chair of the House. pic.twitter.com/hT5Uk4wz0g

    — ANI (@ANI) December 7, 2022

  • 10:08 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 मलिकार्जुन खरगे के चैंबर में विपक्षी नेताओं की बैठक जारी

    संसद के शीतकालीन सत्र में रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खरगे के चैंबर में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है।

  • 10:04 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 से पहले विपक्ष की बैठक में हिस्सा ले रही TMC

    टीएमसी आज संसद में विपक्ष की बैठक में भी भाग ले रही है। बता दें कि कुछ ही देर में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा।

  • 09:59 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में दिया प्रस्ताव

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया है और दिल्ली एम्स सहित देश भर के कई प्रमुख सरकारी अस्पतालों में डेटाबेस के कथित उल्लंघन पर चर्चा की मांग की है।

  • 09:54 AM, 07 Dec 2022

    गुजरात चुनाव के कारण हुई Parliament Winter Session 2022 में देरी

    संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। बता दें कि गुजरात चुनाव के कारण सत्र में एक महीने की देरी हुई है। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा।

  • 09:31 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 शीतकालीन सत्र में पेश होंगे कई विधेयक

    संसद के शीतकालीन सत्र में कई विधेयक आज पेश किए जाएंगे। इनमें व्यापार चिह्न (संशोधन) विधेयक, 2022, वस्तुओं का भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 और मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी (संशोधन) बिल, 2022 और नेशनल डेंटल कमीशन बिल, 2022 शामिल हैं। सरकार के एजेंडे में एंटी-मैरीटाइम पाइरेसी बिल, 2019 भी शामिल है, जिसे 9 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया गया था।

  • 09:24 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 दिवंगत सदस्यों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    लोकसभा में पहले दिन उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनका निधन हाल ही में हुआ है। इनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं। जिनका लंबी बीमारी के बाद अक्टूबर में निधन हो गया था।

  • 09:11 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के दौरान मीडिया से बात कर सकते हैं पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं।

  • 09:10 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 जगदीप धनखड़ के राज्यसभा के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का आज पहला दिन

    आज से संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्यसभा के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का पहला दिन है। आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • 09:05 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी लोकसभा

    लोकसभा आज एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी। अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद मुलायम सिंह यादव के सम्मान में स्पीकर से सदन को आधे दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है।

  • 08:49 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 अधीर रंजन ने उठाया था 'क्रिसमस' की उपेक्षा का मुद्दा

    सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा हमने सरकार को कहा है कि जैसे हिंदू, मुस्लिम के त्योहार होते हैं, वैसे ईसाई लोगों का भी त्योहार होता है। यह बात ईसाई लोगों के त्योहार के समय ध्यान रखनी जरूरी है। उनकी जनसंख्या कम है लेकिन यह बात हमें सोचनी चाहिए। हम सत्र को छोटा, बंद कर त्योहर मनाने के लिए नहीं कह रहे, बल्कि सरकार को इसके बारे में सोचने के लिए कह रहे। सरकार 24-25 विषयों पर चर्चा कराना चाहती है जिसके लिए समय नहीं, क्योंकि यह सत्र 17 दिन का है।

  • 08:41 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में TMC ने उठाया ये मुद्दा

    सर्वदलीय बैठक में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने महंगाई, बेरोजगारी, एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और राज्यों की आर्थिक समस्याओं पर चर्चा की मांग की। टीएमसी नेता ने सरकार से ये भी कहा कि विपक्ष को अहम मुद्दे उठाने की इजाजत दी जानी चाहिए। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी।

  • 08:37 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में लिया 31 दलों ने हिस्सा

    संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया था कि सर्वदलीय बैठक में 47 में से 31 दलों ने हिस्सा लिया था। सभी दलों ने अपने मुद्दे और विषय रखे। हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष जैसे अनुमति देंगे, सरकार उस विषय पर चर्चा कराएगी।

  • 08:32 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में क्या बोले थे प्रल्हाद जोशी

    सर्वदलीय बैठक के बाद प्रल्हाद जोशी ने बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के उन आरोपों को गलत बताया, जिसमें उन्होंने क्रिसमस की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए छुट्टी नहीं रखने की बात कही थी। जोशी ने कहा, इस बार क्रिसमस रविवार को है। रही बात सत्र की, तो 24 और 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। यदि 26 दिसंबर को भी छुट्टी रखने की बात है, तो कार्यमंत्रणा समिति इस पर निर्णय लेगी।

  • 08:26 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 संसद में लंबित हैं 35 विधेयक

    संसद में 35 विधेयक लंबित हैं। इनमें सात विधेयकों पर सरकार संसद में चर्चा कराएगी और पारित कराएगी। इसके अलावा 16 नए विधेयक भी सरकार पेश करेगी और उस पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कराने का प्रयास करेगी।

  • 08:17 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने की सरकार से मांग

    संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने चुनाव आयुक्त की एक दिन में नियुक्ति, चीन के साथ सीमा पर तनाव, महंगाई, ईडब्ल्यूएस आरक्षण की फिर से समीक्षा जैसे विषयों पर सरकार से चर्चा की मांग की है। चुनाव परिणामों पर जिस तरह महिलाओं का असर दिख रहा है, उसे देखते हुए तृणमूल कांग्रेस, जदयू जैसे दलों ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा की बात कही है।

  • 08:12 AM, 07 Dec 2022

    17 दिनों तक चलेगा Parliament Winter Session 2022

    संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होंगी। सत्र में सरकार ने ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने का लक्ष्य रखा है। सरकार की योजना 23 विधेयकों को पारित कराने की है।

  • 08:09 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के दौरान राज्यसभा में बयान देंगे जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में भारत की विदेश नीति के नवीनतम विकास पर एक बयान देंगे।

  • 08:06 AM, 07 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 आज संसद को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

    संसद क शीतकालीन सत्र का आज से आगाज होगा। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद को संबोधित करेंगे।

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद को संबोधित करेंगे।

    (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/1KZbAGP5Ep

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022

  • ज्‍यादा पढ़ी गई

    • Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें- हर सीट का रिजल्ट

      11 hours ago
    • Gujarat Top 10 Seats Result 2022: 12 दिसंबर को CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, देखें 10 टॉप सीटों का हाल

      13 hours ago
    • Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा? यहां देखें पूरी लिस्ट

      13 hours ago
    • Bypoll Election Result 2022 Updates: आजम खान के गढ़ में खिला कमल, जानें 5 राज्यों के उपचुनाव के नतीजे

      संसद में विपक्ष का नेता कौन है?

      विपक्ष का नेता लोकसभा में सबसे बड़े राजनीतिक दल का संसदीय अध्यक्ष होता है जो सरकार में नहीं होता है (बशर्ते कि उक्त राजनीतिक दल के पास लोकसभा में कम से कम 10% सीटें हों)। यह पद 26 मई 2014 से रिक्त है, क्योंकि किसी भी विपक्षी दल के पास 10% सीटें नहीं हैं।

      भारत में राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन कौन करता है?

      लोकसभा निचली प्रतिनिधि सभा है। राज्यसभा में २४५ सदस्य होते हैं। जिनमे १२ सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं।

      भारत में कुल सांसदों की संख्या कितनी है?

      वर्तमान मे लोकसभा के सदस्यों की संख्या 543 है तथा राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 245 है।

      भारत में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है?

      राज्य सभा भारत की संसद का ऊपरी सदन है। सदस्यता 250 सदस्यों तक सीमित है, और वर्तमान राज्यसभा में 245 सदस्य हैं। 233 सदस्यों को विधानसभा सदस्यों द्वारा चुना जाता है और 12 राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, ज्ञान, और सेवाओं में उनके योगदान के लिए नामित किए जाते हैं।

    Toplist

    नवीनतम लेख

    टैग