वन के मार्ग पर इनमें से क्या है?

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 16 वन के मार्ग में with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided वन के मार्ग में Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 16 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.

Question 1.
‘वन के मार्ग में’ पाठ के कवि कौन हैं?
(a) विष्णु प्रभाकर
(b) जयंत विष्णु नार्लीकर
(c) तुलसीदास
(d) सुमित्रानंदन पंत

Answer

Answer: (c) तुलसीदास

Question 2.
रघुबीर की वधू कौन थी?
(a) गीता
(b) सीता
(c) द्रौपदी
(d) कुंती

Answer

Answer: (b) सीता

Question 3.
राम की आँखों में आँसू क्यों आ गए?
(a) वन के कष्टों के कारण
(b) घर की याद आने से
(c) सीता की व्याकुलता देखकर
(d) अपने पिता को याद करके

Answer

Answer: (c) सीता की व्याकुलता देखकर

Question 4.
पर्नकुटी किस चीज़ से बनती है?
(a) पत्थर से
(b) पानी से
(c) पत्तों से
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) पत्तों से

Question 5.
राम और सीता के साथ कौन वन गया?
(a) लक्ष्मण
(b) भरत
(c) शत्रुघ्न
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) लक्ष्मण

(1)

“जल को गए लक्खनु, हैं लरिका परिखौ, पिय! छाँह घरीक कै ठाढ़े।
पोंछि पसेउ बयारि करौं, अरु पायँ पखारिहौँ भूभुरि-डाढ़े॥”
तुलसी रघुवीर प्रियाश्रम जानि कै बैठि बिलंब लौं कंटक काढ़े।
जानकी नाह को नेह लख्यौ, पुलको तनु, बारि बिलोचन बाढ़े॥

Question 1.
लक्ष्मण जी कहाँ गए थे?
(a) भोजन लेने
(b) जल लेने
(c) कुटिया बनाने
(d) रास्ता देखने

Answer

Answer: (b) जल लेने

Question 2.
सीता जी का विश्राम करने का प्रस्ताव क्या दर्शाता है?
(a) उन्हें राम के पैरों से काँटे निकालने थे
(b) उनको बहुत प्यास लगी थी
(c) वे बहुत थक गई थीं
(d) वे वहीं रुकना चाहती थीं

Answer

Answer: (c) वे बहुत थक गई थीं

Question 3.
श्रीराम ने सीता जी को विश्राम देने के लिए क्या किया?
(a) वे स्वयं जल लेने गए
(b) उन्होंने लक्ष्मण जी को जल लेने भेज दिया
(c) वे इधर-उधर की बातें करने लगे
(d) वे धीरे-धीरे अपने पैरों से काँटे निकलने लगे

Answer

Answer: (d) वे धीरे-धीरे अपने पैरों से काँटे निकलने लगे

Question 4.
सीता जी पुलकित क्यों हो उठी?
(a) सुंदर प्रकृति के दृश्य देखकर
(b) राम के पैर में काँटे देखकर
(c) राम के उनके प्रति प्रेम से
(d) लक्ष्मण के स्वभाव से

Answer

Answer: (c) राम के उनके प्रति प्रेम से

We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 16 वन के मार्ग में with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi वन के मार्ग में MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.

वन के मार्ग में 6th Class NCERT CBSE Hindi वसंत भाग 1 Chapter 16

प्रश्न: राम और सीता कहाँ जाने के लिए निकले थे?

उत्तर: राम और सीता वन जाने के लिए निकले थे।

प्रश्न: सीता ने राम को रुकने के लिए क्यों कहा?

उत्तर: कुछ देर विश्राम करने के उद्देश्य से सीता ने राम को रुकने के लिए कहा।

प्रश्न: पर्णकुटी किस चीज से बनती है?

उत्तर: पर्ण कुटी पत्तों से बनती है।

प्रश्न: राम ने रुककर क्या किया?

उत्तर: राम ने रुककर थोड़ा विश्राम किया और सीता के पैरों में चुभे काँटों को देर तक निकालते रहे।

प्रश्न: वन में दो कदम बढ़ाते ही सीता बेचैन क्यों हो गई?

उत्तर: सीता एक राजकुमारी थीं। वे बचपन से महलों में रही थीं। वे बहुत सुकुमारी थी। उन्हें अधिक दूरी तक चलने की आदत नहीं थी। वन का रास्ता दुर्गम था इसलिए वैसे मार्गों पर चलने में उन्हें कठिनाई होती थी। अतः वे दो कदम बढ़ाते ही बेचैन हो गईं।

प्रश्न: सीता ने बेचैन होकर श्रीराम से क्या बातें कहीं?

उत्तर: सीता ने बेचैन होकर श्रीराम से पूछा कि हमें और कितना अधिक चलना है तथा पर्णकुटी कहाँ बनाना है। वे गर्मी के कारण काफी थक जाती हैं उनके होंठ सूखने लगते हैं। पसीना आने लगता है। वे राम से कहती हैं जब तक लक्ष्मण पानी लेकर नहीं आ जाते तब तक पेड़ की छाया में रुककर हम लोग विश्राम कर लेते हैं।

प्रश्न: अपने प्रति राम का प्रेम देखकर सीता की क्या दशा हुई?

उत्तर: नगर से निकलते ही सीता राम से पूछती हैं कि अब और कितनी दूर जाना है। वे गर्मी के कारण काफी बेचैन हो जाती हैं, पसीना आने लगता है, होंठ सूख जाते हैं तब वे राम से पेड़ की छाया में रुककर विश्राम करने को कहती हैं। श्रीराम अपनी पत्नी सीता की व्याकुलता को देखकर बेचैन हो जाते हैं, और पेड़ की छाया में रुक जाते हैं तथा अपनी प्यारी पत्नी के पैरों के काँटे निकालने लगते हैं। अपने प्रति पति का इतना प्यरा देखकर सीता मन ही मन पुलकित हो जाती हैं।

प्रश्न: प्रथम सवैया में कवि ने राम-सीता के किस प्रसंग का वर्णन किया है?

उत्तर: इस सवैया में कवि ने राम-सीता के उस प्रसंग का वर्णन अंकित किया है, जब राजा दशरथ द्वारा दिए गए चौदह वर्ष के वनवास को काटने के लिए वे वन की ओर प्रस्थान कर रहे थे। सीता जी मार्ग की मुश्किलों से व्याकुल हो रही थीं और श्री राम उनकी इस व्याकुलता को देखकर स्वयं भी व्याकुल हो रहे थे।

प्रश्न:  वन के मार्ग में सीता को होने वाली कठिनाइयों के बारे में लिखो।

उत्तर: वन मार्ग में जाते हुए सीता जी बुरी तरह थक गई थीं जिससे उनके माथे से पसीना गिरने लगा, प्यास के कारण उनके होंठ सूख गए थे। वन मार्ग की ओर चलते हुए उनके पैरों में काँटें चुभ गए थे।

प्रश्न:  सीता की आतुरता देखकर राम की क्या प्रतिक्रिया होती है?

उत्तर: मार्ग में सीता को मिली मुश्किलों को देखकर श्री राम जी बहुत व्याकुल होते हैं। सीता जी को थका हुआ और प्यासा देखकर उनकी आँखों में आँसू आ जाते हैं। इस बात से वो परेशान हो जाते हैं कि उनके कारण सीता को इतना कष्ट झेलना पड़ रहा है।

प्रश्न:  राम बैठकर देर तक काँटे क्यों निकालते रहे?

उत्तर: श्री राम ने देखा सीता जी बहुत चलने के कारण थकान से व्याकुल थीं। वह श्री राम को भी देखकर व्याकुल हो रही थीं। वो बार-बार उनसे कह रही थीं कि लक्ष्मण जी पानी लेने गए हैं; जब तक वो पानी लेकर आते हैं वो आराम से बैठ जाए। सीता की इस व्याकुलता को देखकर वो बैठ गए और आराम से पैरों से काँटें निकालने लगे क्योंकि उन्हें अभी आगे और भी चलना था। इसलिए वो देर तक काँटें निकालते रहे।

प्रश्न:  सवैया के आधार पर बताओ कि दो कदम चलने के बाद सीता का ऐसा हाल क्यों हुआ?

उत्तर: सीता जी राजा जनक की बड़ी पुत्री थीं, वो बड़ी ही नाज़ुक व कोमल थीं, वन के कष्ट तो उन्होंने राजमहलों में कभी देखे ही नहीं थे। इसलिए उनका कोमल शरीर वन के उस कष्टपूर्ण मार्ग पर चलते हुए व्याकुल हो रहा था।

प्रश्न: ‘धरि- धीर दए’ का आशय क्या है ?

उत्तर: ‘धरि- धीर दए’ का आशय है; धीरज धारण करते हुए। अर्थात्‌ माता सीता, श्री राम के साथ वन मार्ग में चलते हुए, कष्टों को सहते हुए मन ही मन स्वयं को धीरज बंधा रही थीं।

प्रश्न: अपनी कल्पना से वन के मार्ग का वर्णन कीजिए।

उत्तर: वन बड़े-बड़े पेड़ों से घिरा होता है। जिसके रास्तों में छोटी- मोटी झाड़ियाँ, काँटें, पत्थर और ऊँचा- नीचा स्थान भी हो सकता है, जंगली जानवर भी होते हैं। सूरज की रोशनी बहुत कम अंदर पहुँचती है। अत: यह बहुत ही मुश्किल और भयंकर है।

विकल्पीय प्रश्न: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर दीजिए

प्रश्न: राम और सीता कहाँ जाने के लिए निकले थे?

  1. अयोध्या
  2. मिथिला
  3. वन
  4. लंका

प्रश्न: सीता राम को रुकने के लिए क्यों कहती हैं?

  1. लक्ष्मण के लिए
  2. जल के लिए
  3. विश्राम के लिए
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: पर्ण कुटी किस चीज से बनती है?

  1. पत्थर से
  2. पानी से
  3. पत्तों से
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: राम और सीता के साथ कौन वन गया?

  1. लक्ष्मण
  2. भरत
  3. शत्रुघ्न
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: वन मार्ग पर कुछ ही दूर जाते ही सीता की क्या दशा हुई?

  1. माथे पर पसीना छलक उठा
  2. मधुर ओंठ सुख गए
  3. वे बेचैन हो उठी
  4. उपरोक्त सभी

प्रश्न: सीता ने राम से क्या पूछा?

  1. अभी कितना चलना है?
  2. पर्ण कुटी कहाँ बनाएँगे?
  3. कहाँ आराम करेंगे?
  4. (1) और (2) दोनों

प्रश्न: श्री राम के आँखों में आँसू क्यों आ गए?

  1. गर्मी के कारण
  2. थकान के कारण
  3. सीता की बेचैनी के कारण
  4. आने वाले कष्टों को सोचकर

प्रश्न:  लक्ष्मण कहाँ गए थे?

  1. पानी लाने
  2. भोजन लाने
  3. छायादार वृक्ष खोजने
  4. अच्छा-सा  रास्ता खोजने

प्रश्न: ‘डग’ शब्द का अर्थ है _____ ।

  1. डगर
  2. कदम
  3. डगमगाना
  4. शांत

प्रश्न: ‘आँख’ शब्द का पर्यावाची इनमें से कौन-सा शब्द नहीं है?

  1. चक्षु
  2. दृग
  3. नयन
  4. वदन

वन के मार्ग पर इनमें से क्या?

इस प्रसंग में श्रीराम व सीता जी के प्रेम को दर्शाते हुए कहा गया है कि कैसे श्रीराम सीता के थक जाने पर अपने पैरों के काँटे निकालते हैं और सीता जी श्रीराम का अपने प्रति प्रेम देखकर पुलकित हो जाती हैं। प्रश्न 5. पाठ के आधार पर वन के मार्ग का वर्णन अपने शब्दों में करो। वन का मार्ग अत्यंत कठिन था।

वन के मार्ग पर इनमें से क्या है दोहा सवैया चौपाई रोला?

इसमें रामकथा कविता - सवैया शैली में वर्णित है। प्रसंग अत्यंत मार्मिक तथा सजीव हैं।

वन के मार्ग में हमने क्या सीखा?

CBSE Class 6 Van Ke Marg Me: Videos, MCQ's & Sample Papers | TopperLearning.

वन के मार्ग पर कौन कौन निकले थे?

उत्तर :.
पुर तें निकसी रघुबीर-बधू, सीता जी नगर से बाहर वन के मार्ग में जाने के लिए निकलीं।.
पुट सूखि गए मधुराधर वै॥.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग