खास बातें
- सरकार ने बताया कि 2011 की जनगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्ष 2011 में लिंग अनुपात प्रत्येक 1000 पुरूषों पर 940 महिलाएं हैं।
नई दिल्ली:
सरकार ने मंगलवार को बताया कि 2011 की जनगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्ष 2011 में लिंग अनुपात प्रत्येक 1000 पुरूषों पर 940 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज राज्यसभा में बताया कि देश के महापंजीयक द्वारा प्रकाशित नमूना पंजीयन प्रणाली पर आधारित अनुमानों के अनुसार, देश में वर्ष 2009 में नवजात शिशु मृत्यु दर 50 तथा वर्ष 2007-09 में मातृ मृत्यु अनुपात प्रति एक लाख पर 212 है। आजाद ने डॉ ज्ञान प्रकाश पिलानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश में वर्ष 2009 में क्षय रोग के कारण 66241 मौत, वर्ष 2010 में मलेरिया के कारण 1023 मौत और वर्ष 2010 में कालाजार के कारण 105 लोगों की मौत होने की सूचना थी। कालाजार के बारे में परिमल नथवानी के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुदीप बंधोपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2010 में कालाजार के कारण 105 लोगों की मौत की सूचना मिली जिनमें से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से 104 लोगों के मरने की सूचना थी। आजाद ने रामविलास पासवान के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अप्रैल 2010 से मार्च 2011 के दौरान दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कुल 155039 रोगियों को भर्ती किया गया जिनमें से 13075 रोगी बिहार के थे।
लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूची
लिंगानुपात का शाब्दिक अर्थ है प्रति एक हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार यह का लिंगानुपात 943 है. इसका मतलब यह हुआ कि 1000 पुरुषों पर सिर्फ 943 महिलाएं हैं. भारत में हमेशा ही महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम रही है. वर्तमान में भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा है जहाँ पर लिंगानुपात केवल 879 है जबकि सबसे अधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल है.
Sex Ratio Indian states-2011
लिंगानुपात का शाब्दिक अर्थ है; प्रति एक हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात 943 है. इसका मतलब यह हुआ कि 1000 पुरुषों पर सिर्फ 943 महिलाएं हैं. भारत में हमेशा ही महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम रही है. 20 वीं सदी की शुरुआत में भारत में लिंगानुपात 972 था जो कि 1941 तक लगातार घटता ही रहा था. ज्ञातव्य है कि 2001 की तुलना में 2011 में भारत के लिंगानुपात में 10 अंकों का सुधार हुआ है.
आइये इस लेख में जानते हैं कि भारत के अन्य राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में लिंगानुपात की स्थिति क्या है;
राज्य/संघ क्षेत्र | लिंगानुपात (2011) | लिंगानुपात (2001) |
1. केरल | 1084 | 1,058 |
2. पुदुचेरी | 1037 | 1,001 |
3. तमिल नाडु | 996 | 987 |
4. आन्ध्र प्रदेश | 993 | 978 |
5 . छत्तीसगढ़ | 991 | 989 |
6. मेघालय | 989 | 972 |
7. मणिपुर | 985 | 974 |
8. तेलंगाना | 985 | -- |
9. उड़ीसा | 979 | 972 |
10. मिज़ोरम | 976 | 935 |
11. गोवा | 973 | 961 |
12.कर्नाटक | 973 | 965 |
13. हिमाचल प्रदेश | 972 | 964 |
14. उत्तराखण्ड | 963 | 950 |
15. त्रिपुरा | 960 | 932 |
16. असम | 958 | 947 |
17. पश्चिम बंगाल | 950 | 941 |
18. झारखण्ड | 948 | 934 |
19. लक्षद्वीप | 946 | 909 |
20. अरुणाचल प्रदेश | 938 | 920 |
21. नागालैण्ड | 931 | 922 |
22. मध्य प्रदेश | 931 | 922 |
23. महाराष्ट्र | 929 | 901 |
24. राजस्थान | 928 | 921 |
25. गुजरात | 919 | 920 |
26. बिहार | 918 | 919 |
27. उत्तर प्रदेश | 912 | 898 |
28. पंजाब | 895 | 876 |
29. सिक्किम | 890 | 875 |
30. जम्मू और कश्मीर | 889 | 892 |
31. हरियाणा | 879 | 861 |
32. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | 876 | 846 |
33. दिल्ली | 868 | 821 |
34. चण्डीगढ़ | 818 | 777 |
35. दादर और नागर हवेली | 774 | 812 |
36. दमन और दीव | 618 | 710 |
ऊपर दी गयी टेबल को पढने के बाद यह निष्कर्ष निकलते हैं कि;
वर्तमान में भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा है जहाँ पर लिंगानुपात केवल 879 है जबकि सबसे अधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल है.
सबसे कम लिंगानुपात वाला संघ शासित राज्य दमन और दीव है जिसका लिंगानुपात केवल 618 है और सबसे अधिकलिंगानुपात वाला संघ शासित राज्य पुदुचेरी है जहाँ का लिंगानुपात 1038 है.
भारत की जनगणना 2011: लिंगानुपात पर प्रश्नोत्तरी
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर