सितम्बर माह में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं? - sitambar maah mein janme bachche kaise hote hain?

* तानाशाह होते हैं सितंबर में जन्मे जातक...   

आपका जन्म किसी भी साल के सितंबर महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप दिल के अत्यंत उदार है लेकिन एक अजीब तरह की सनक आपमें पाई जाती है। > अपने आप से आपको इतनी मोहब्बत होती है कि कोई थोड़ा-सा भी आपके विरूद्ध कुछ कह दें तो आप भड़क उठते हैं। आपमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखें। 

स्वयं की प्रगति के लिए आप थोड़े से स्वार्थी भी हो जाते हैं। आपके सबसे खास मित्र को भी कभी नहीं पता चल पाता है कि आपके अंदर क्या खिचड़ी पक रही है। यकायक कोई उपलब्धि सामने लाकर आप सबको चौंका देते हैं।

गुस्से के तो आप बादशाह है लेकिन हमेशा इसी गलतफहमी में रहते हैं कि आपके जैसा विनम्र कोई दूसरा नहीं होगा। तानाशाही आपके रग-रग में समाई है। दूसरों से काम करवाना हो तो जोंक की तरह पीछे लगना भी आपसे ही सीखना चाहिए। अपने नजदीकी लोगों से आपकी भारी-भरकम अपेक्षाएं होती है। यहां तक कि प्यार का इजहार करने में भी आपका अहंकार हावी रहता है। आप ऊर्जा से लबालब रहते हैं। 

धुन के इतने पक्के कि अपने काम के लिए 24 घंटे आप भूखे-प्यासे रहकर काम कर सकते हैं लेकिन बुरी आदत यही है कि आप चाहते हैं आपकी इस आदत का लोग हरदम गुणगान करें। तारीफ के इतने भूखे होते हैं कि हर समय कोई आपको स्तुति गान करने वाला चाहिए। अक्सर चाटूकार आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा ले जाते हैं। आप अपने आपको हर समय अप-टू-डेट रखते हैं। इसीलिए आपका हर काम अप-टू-द-मार्क होता है। किसी को कुछ देते हैं तो उसकी वसूली भी कर लेते हैं। 

>  

  • सितंबर में हुआ है जन्म, जानें अपने भविष्य का हाल

    साल का 9वां महीना यानी की सितंबर अंकज्योतिष के हिसाब से मंगल का महीना होता है। मंगल जोश और उत्साह का कारक ग्रह है। इस जोशीले महीने में जिन लोगों का जन्म हुआ है या जिन लोगों का जन्म होता है उनके विषय में वैदिक ज्योतिष क्या कहता है, कैसा इनका स्वभाव होता है। इनकी शिक्षा कैसी होती है। करियर के मामले में यह कैसे होते हैं। आइए हम जानते हैं उन लोगों के बारे में जिनका जन्म सितंबर महीने में होता हुआ है।

  • सितंबर में पैदा हुए लोगों का स्वभाव

    सितंबर के माह में जन्मे लोग काफी उदार माने जाते हैं। हालांकि इस महीने में जन्मे लोग खुद को काफी महत्व देते हैं। यह अपने खिलाफ कोई भी बात सुनना पसंद नहीं करते। ये बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और लोगों से मिलने वाली अटेंशन को खूब एंजॉय करते हैं। इनको परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है क्योंकि जिस काम को करने की एक बार यह ठान लेते हैं उसे करके ही छोड़ते हैं। इसके साथ ही इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है और अपनी बातों से यह किसी को भी हंसा सकते हैं।

    मार्च में आपका है जन्मदिन, इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए

  • सितंबर में पैदा हुए लोगों का सामाजिक जीवन

    सितंबर माह में जन्मे लोग सामाजिक जीवन में सामान्य माने जाते हैं। साथ ही यह मेहनती और प्रैक्टिकल होते हैं। ये उन लोगों के साथ ही रहना पसंद करते हैं, जो इनकी बातों को समझते हैं। नए लोगों के साथ घुलने-मिलने में इनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ये बहुत ऑर्गेनाइज और प्रैक्टिकल होते हैं। साथ ही अपनी चीजों को सही तरीके से रखते हैं। कई बार अपने मुंहफट अंदाज के कारण सामाजिक स्तर पर परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि जैसे-जैसे इस माह में जन्मे लोगों की उम्र बढ़ती है उतना ही ये व्यवहारिक और सामाजिक बनते जाते हैं। इनके कई मित्र होने की वजह से यह हमेशा मित्रों से घिरे रहते हैं।

    दिसंबर में है जन्मदिन, जानें इस महीने में पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें

  • सितंबर में पैदा हुए लोगों का करियर

    करियर के क्षेत्र में सितंबर माह में जन्मे जातकों को बहुत अच्छा माना जाता है। यह जिस काम को अपने हाथ में लेते हैं, उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि करियर क्षेत्र में इनको सफलताएं बहुत जल्दी मिलने लगती हैं। इसके साथ ही काम को लेकर इनकी सक्रियता भी करियर क्षेत्र में इन्हें अच्छे फल दिलाती है। इस माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं।

    बुध का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों की खुलने वाली है किस्मत

  • प्रेम और वैवाहिक जीवन

    सितंबर माह में जन्मे लोग यूं तो काफी हंसमुख और उदार चरित्र के माने जाते हैं लेकिन इनका रवैया अपने पार्टनर पर हुकुम चलाने का हो सकता है। इनकी यही आदत कई बार लव लाइफ में इनको प्रतिकूल प्रभाव देने वाले होती है। हालांकि अपने इस रवैये पर यदि काबू पा लें तो इनको प्रेम जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन में इस माह में जन्मे लोगों को अच्छा माना जाता है। यह अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए हमेशा आगे आते हैं और अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग करते हैं। साथ ही परिवार का हमेशा साथ देते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

सितंबर में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं?

September Born Kids : जिस घर में बच्चे होते हैं, वह घर स्वर्ग के समान होता है..
दिल के कोमल और मजबूत स्वभाव के होते हैं ... .
हार्ड वर्किंग होते हैं सितंबर में जन्मे व्यक्ति ... .
स्मार्ट और संकोची होते हैं सितंबर में जन्मे व्यक्ति ... .
गुस्से के तेज होते हैं सितंबर में जन्मे लोग ... .
सितंबर में जन्मे बच्चे होते हैं परफेक्शनिस्ट.

कौन से महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं

क्या सितंबर के बच्चों को फायदा होता है?

नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च की रिपोर्ट में पाया गया कि सितंबर में पैदा होने वाले बच्चे अधिक सफल होते हैं । अध्ययन ने 6 से 15 वर्ष की आयु के छात्रों के ग्रेड को देखा और पाया कि सितंबर में पैदा हुए बच्चों के अपने साथियों की तुलना में औसतन अधिक अंक थे।

ज्यादातर लोग सितंबर में ही क्यों पैदा होते हैं?

सितंबर जन्मदिन की लोकप्रियता के लिए एक और स्पष्टीकरण वैकल्पिक जन्म और प्रेरण है। बहुत से लोग जिनके पास जन्म देने का विकल्प चुनने का विकल्प होता है वे छुट्टियों से बचते हैं क्योंकि अस्पतालों में व्यस्ततम छुट्टियों के मौसम में कर्मचारियों की कमी होती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग