(1) वायवीय क्रिया ऑक्सीजन की उपस्थिति में होती है।
(2) यह क्रिया कोशिका के जीव द्रव्य एवं माइटोकांड्रिया दोनों में पूर्ण होती है।
(3) इस क्रिया में ग्लूकोज़ का पूर्ण ऑक्सीकरण होता है।
(4) इस क्रिया से CO, एवं H,0 बनता है।
(5) इस क्रिया में ग्लूकोज़ के एक अणु में 38 ATP अणु मुक्त होते हैं।
(6) ग्लूकोज़ के एक अणु के पूर्ण ऑक्सीकरण से 673 किलो कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है।
(7) इस क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दिखा सकते हैं-
C6H12O6 + 6O2 I 6CO2 + 6H2O + 673 Kcal
(1) अवायवीय क्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है।(2) यह क्रिया केवल जीव द्रव्य में ही पूर्ण होती है।
(3) इस क्रिया में ग्लूकोज़ का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है।
(4) इस क्रिया में एल्कोहल एवं CO, बनती है।
(5) इस क्रिया में ग्लूकोज़ के एक अणु में 2 ATP अणु मुक्त होते हैं।
(6) ग्लूकोज़ के अणु के अपूर्ण ऑक्सीकरण से 21 किलो कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है।
(7) इस क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दिखा सकते हैं-
C6H12O6I 2C2H5OH + 2 CO2 + 21 kcal