बेसन से मुंह धोने से क्या फायदा होता है? - besan se munh dhone se kya phaayada hota hai?

चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश या साबुन का प्रयोग तो हम सभी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चेहरा धोने के लिए बेसन का प्रयोग किया है? चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेसन से चेहरा धोना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज भी जब किसी लड़की की शादी होती है तो कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर उबटन किया जाता है। जिससे त्वचा पर नैचरली ग्लो आता है। बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। बेसन से चेहरा धोने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको बेसन से चेहरा धोने के फायदे और बेसन से चेहरा धोने का सही तरीका बता रहे हैं

बेसन से चेहरा धोने के 5 फायदे- Washing Face With Besan Or Gram Floor Benefits

1. त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करता है

बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। अगर आप बेसन से चेहरा धोते समय कुछ मिनट चेहरे की मसाज करने से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। यह एक प्राकृतिक स्क्रब है जो त्वचा से अतिरिक्त तेल, रोम छिद्रों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता  है।

2. टैनिंग दूर होती है

गर्मियों में टैनिंग की समस्या बहुत आम है। लेकिन बेसन से चेहरा धोने से आपको टैनिंग दूर करने में मदद मिलती है। बेसन त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करता है और त्वचा की रंगत में सुधार करता है।

इसे भी पढें: दाढ़ी में खुजली होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जानें कैसे दूर करें खुजली

3. झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं

चेहरा धोने के लिए बेसन का इस्तेमाल करने से त्वचा को टाइट करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा पर मौजूद झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा के बढ़े हुए रोम छिद्र भी श्रिंक होते हैं।

4. कील-मुंहासे और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है

कील-मुंहासों का एक बड़ा कारण त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी है, जो रोमछिद्रों में जमा हो जाती है। मुंहासों चेहरे पर जिद्दी निशान छोड़ जाते हैं। बेसन चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करता है, मुहांसों की सूजन करता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

ये भी देखें:

5. कोमल और दमकती त्वचा मिलती है

बेसन से चेहरा धोने से त्वचा ड्राई नहीं होती है, यह त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है। बेसन से चेहरे धोने के त्वचा बहुत सॉफ्ट हो जाती है। त्वचा की रंगत साफ होती है और आपको एक दमकती त्वचा मिलती है।

इसे भी पढें: मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार

बेसन से चेहरा कैसे धोएं? (How To Wash Face With Besan)

बेसन से चेहरा धोना बहुत आसान है। आपको बस थोड़ा दूध लेना है और उसमें बेसन मिलाकर त्वचा पर कुछ देर मालिश करनी है। उसके बाद आपको सादे पानी से चेहरा धो लेना है।

All Image Source: Freepik.com

बेसन (besan) का उपयोग लोग अक्सर खाने के साथ-साथ त्वचा निखारने के लिए भी करते हैं। वे लड़कियां जिन्‍हें अपनी त्‍वचा से प्‍यार है वे अपने चेहरे को साबुन से नहीं बल्‍कि बेसन से धोना पसंद करती हैं। बेसन को आप दही, रोज वॉटर (rose water) या फिर हल्‍दी डाल कर भी प्रयोग कर सकती हैं। जहां साबुन में दुनिया भर के कैमिकल्‍स मिले होते हैं, वहीं बेसन बिल्‍कुल प्राकृतिक होता है। बेसन को चेहरे पर लगाने से चेहरे को कई फायदे मिलते हैं, आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में ।

बेसन से मुंह धोने के फायदे -

टैनिंग हटाए - चेहरे को साबुन से नहीं बल्‍कि बेसन से धोने पर चेहरे का रंग हल्‍का होता है और सन टैंनिग (sun taning) भी चली जाती है।

डेड स्‍किन हटाए - चेहरे पर बेसन का पेस्‍ट थोड़ी देर लगाने के बाद हल्‍के हाथों से रगड़ कर छुड़ा लें। इससे डेड स्‍किन (dead skin) साफ हो जाएगी।

चेहरे के रंग को निखारे - बता दें बेसन में ब्‍लीचिंग गुण होते हैं, जो कि त्‍वचा को प्राकृतिक तरीके से ब्‍लीच करता है।

मुंहासे दूर भगाए - अगर किसी के चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो गई है तो ऐसे में आप अपने चेहरे को बेसन से धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर निकले मुंहासे धीरे धीरे सूखने लगेंगे और चेहरा साफ नजर आने लगेगा।

गहरे दाग धब्‍बे मिटाए - इसमें मौजूद ब्‍लीचिंग तत्‍व चेहरे से दाग धब्‍बों को हल्‍का कर देते हैं इसलिये साबुन नहीं बेसन से चेहरा साफ करना शुरु कीजिये।

ब्‍लैकहेड मिटाए - अक्सर लोगों की नाक पर काफी सारे ब्‍लैकहेड्स (blackhead) होते हैं। ऐसे में इसे दूर करने के लिए बेसन से अच्‍छा घरेलू उपचार और कोई नहीं हो सकता।

पोर्स टाइट करे - अगर किसी के चेहरे के बडे़ पोर्स हो जाए तो वे देखने में काफी खराब लगते हैं। इसलिये उन्‍हें छोटा करने के लिये हमेशा बेसन पावडर लगाएं। कुछ ही दिनों में आप पाएंगी कि वह छोटे हो गए होंगे।

तेल हटाए - चेहरे पर साबुन लगाने से चेहरे का तेल गायब (oily skin) तो हो जाता है लेकिन चेहरा की नमी एक दम से गायब हो जाती है। ऐसे में बेसन पावडर का उपयोग करके ऐसा नहीं है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan

Thank You!

रोज बेसन से चेहरा धोने से क्या होता है?

बेसन से चेहरा धोने के 5 फायदे- Washing Face With Besan Or Gram Floor Benefits.
त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करता है बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। ... .
टैनिंग दूर होती है ... .
झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं ... .
कील-मुंहासे और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है ... .
कोमल और दमकती त्वचा मिलती है.

बेसन से मुंह कैसे धोते हैं?

अगर आप चेहरा धोने के लिए बेसन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बेसन और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट से चेहरे और गर्दन पर 1-2 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. इससे चेहरे की गहराई से सफाई होती है और अतिरिक्त तेल निकल जाता है. वहीं, स्किन को नई जान मिलती है.

बेसन से चेहरे को गोरा कैसे करें?

इसके लिये एक बड़े चम्मच में बेसन, 1 पिंच हल्दी और कच्चा दूध मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें. इस पैक को 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगायें और हल्के हाथ से रब करते हुऐ क्लीन कर दें. 8-10 दिन में आपको चेहरा गोरा होने लगेगा लेकिन इस पैक को यूज करते वक्त किसी भी टाइम साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करना .

बेसन को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?

बेसन और हल्दी फेस पैक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। अच्छी तरह सूख जाने पर, चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग