कौन सा फल खाने से वजन बढ़ता है - kaun sa phal khaane se vajan badhata hai

Weight Gain Fruits List: रंग-बिरंगे फल हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं, वे दूसरों की तुलना में अधिक फिट और हेल्दी रहते हैं। वैसे तो अधिकतर लोगों को लगता है कि फल खाने से वजन कम होता है, लेकिन हाई कैलोरी फल (High Calorie Fruits) खाने से वजन भी बढ़ाया जा सकता है। इसलिए जिन लोगों का वजन कम है या फिर जो दुबले-पतले हैं, वे कुछ खास फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फल (Weight Gain Fruits List in Hindi) खाए जा सकते हैं। 

1. केला-Banana for Weight Gain in Hindi

केला एक सुपरफूड है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट फलों में से एक है। केला न सिर्फ पौषक तत्व से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कार्ब्स और कैलोरी भी अधिक पाई जाती है। एक मध्यम आकार के केले में 105 कैलोरी होती है। वहीं 27 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं केले में स्टार्च भी होता है। इसलिए दुबले-पतले लोगों को अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। आप केले को दूध, दही, घी या फिर शहद के साथ ले सकते हैं। इससे आपको वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। 

2. एवोकाडो-Avocado for Weight Gain in Hindi 

दुबले-पतले और कमजोर लोगों के लिए एवोकाडो फल भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो में कैलोरी और हेल्दी फैट होता है, जिससे वजन बढ़ता है। एवोकाडो में 161 कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 15 ग्राम हेल्दी फैट और 8.6 ग्राम कार्ब्स होता है। ये सभी पोषक तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। आप भी वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप एवोकाडो सलाद, स्मूदी या फिर जूस के रूप में ले सकते हैं। इसे रोज खाने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।  

इसे भी पढ़ें- Flax Seeds for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अलसी के बीज

3. आम-Mango for Weight Gain in Hindi

आम एक स्वादिष्ट और मीठा फल है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले की तरह ही आम में कैलोरी और कार्ब्स अधिक होते हैं। लगभग 165 ग्राम आम में 99 कैलोरी, 25 ग्राम कार्ब्स और 0.6 ग्राम हेल्दी फैट होता है। इसके अलावा आम में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी भी पाया जाता है। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स न सिर्फ आपको हेल्दी रखते हैं, बल्कि आपका वजन बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। आप आम को स्मूदी, सलाद या फिर शेक के रूप में ले सकते हैं। आप आम में ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इससे अधिक लाभ मिलेगा। हेल्दी स्मूदी पीने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।

4. प्लम-Plum for Weight Gain in Hindi 

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो प्लम को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्लम एक हाई कैलोरी फ्रूट (High Calorie Fruits) है, इसे रोजाना खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है। आप प्लम को सलाद, स्मूदी या भी सूखाकर खा सकते हैं। सूखे प्लम में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए घी कैसे खाएं?

5. नारियल-Coconut for Weight Gain in Hindi

नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें 99 कैलोरी, 4.3 ग्राम कार्ब्स और 9.4 ग्राम हेल्दी फैट होता है। कैलोरी, कार्ब्स और हेल्दी फैट वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो नारियल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपका वजन बढ़ेगा, साथ ही आप फिर और हेल्दी भी रहेंगे। नारियल त्वचा और बालों के लिए भी उपयोगी होता है।

Fruits for Weight Gain in Hindi: अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में केला, आम, प्लम, एवोकाडो और नारियल शामिल कर सकते हैं। इन सभी फलों में कैलोरी, कार्ब्स और हेल्दी फैट अधिक होता है। ये सभी वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

वजन घटाना (weight loss) जितना मुश्किल है, उतना ही मुश्किल वजन बढ़ाना (weight gain) भी है। वजन बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के महंगे डाइट प्लान और वेट गेन सप्लीमेंट्स की मदद लेते हैं। जबकि अपनी डाइट में बस कुछ चीजों को जोड़ कर आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। जी हां, अगर आप अपनी डाइट में हाई फाइबर, हेल्दी फैट्स और हाई कार्ब्स वाली चीजों को शामिल करें, तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। तो, आज हम आपको वजन बढ़ाने वाले फलों (fruits for weight gain) के बारे में बताएंगे जो कि हाई फाइबर और हाई कार्ब्स से भरपूर हैं। इन्हीं फलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने डायटिशियन डेलनाज़ चंदूवाडिया (Delnaaz Chanduwadia) से भी बात की जो, कि जसलोक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में मुख्य आहार विशेषज्ञ हैं। पर उससे पहले जानते हैं कि क्या फलों को खा कर वजन बढ़ाया जा सकता है?

क्या फल वजन बढ़ा सकते हैं-Can fruits increase weight?

वजन बढ़ाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे कि आपका मेटबोलिज्म कैसा है और आप क्या खाते हैं। दरअसल, आपका मेटाबोलिज्म जितना तेज होगा, आपके शरीर को उतनी ही ज्यादा कैलोरी की जरूरत होगी। मेटाबॉलिज्म वह कारक है जिससे कुछ लोग बिना वजन बढ़ाए बहुत कुछ खा सकते हैं, जबकि कुछ लोग बहुत कुछ खा कर भी वजन नहीं बढ़ा पाते। ऐसे में कुछ फाइबर युक्त फल आपके चयापचय की गति को तेज करते हैं और वजन बढ़ाने के प्रोसेस में मदद करते हैं। फाइबर युक्त फल पेट को साफ रखते हैं, जिससे भूख बढ़ती है। इसके बाद भूख लगने पर हाई कैलोरी वाले फलों (high calorie fruits)को खाना वजन को स्वस्थ और संतुलित तरीके से बढ़ाने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक वजन कंट्रोल रखना है, तो Rujuta Diwekar से जानें वेट लॉस के सबसे जरूरी नियम

कौन से फल खाने से वजन बढ़ता है-Fruits for weight gain

1. केले (Banana)

वजन बढ़ाने के लिए केले (banana for weight gain) खाना बहुत फायदेमंद है। एक केले में 14 ग्राम चीनी, 3 ग्राम फाइबर और 105 कैलोरी होती है। यानी कि एक केला खा कर आप अच्छा खासा कैलोरी बढ़ा सकते हैं। डॉक्टर भी पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह केला खाने की सलाह देते हैं। केला आपका पेटा भरा रखता है और आपके चयापचय को बढ़ावा देने के लिए भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन देता है। तो, वजन बढ़ाने के लिए रोज नाश्ते में 1 गिलास दूस के साथ एक केला खाएं।

2. आम (Mango)

एक मध्यम आकार के आम का वजन लगभग 200 ग्राम होता है, जो कि लगभग  45 ग्राम चीनी, 150 कैलोरी और अच्छी मात्रा में फाइबर से भरपूर होता है। आम (mango for weight gain)  का फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वजन बढ़ाने के प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है। आम विटामिन सी और विटामिन ए, आयरन, कॉपर और प्रचुर मात्रा में पोटेशियम से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बहुत अच्छाहै। यह एक एनर्जी फूड है और आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रहने में मदद करता है। 

3. चीकू (chikoo)

चीकू में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व चयापचय को बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या को दूर रखने में मदद करते हैं, जिससे वजन जल्दी बढ़ाने करने में मदद मिलती है। दरअसल, मेटाबोलिज्म से तात्पर्य भोजन को ऊर्जा में बदलने से है। जब ये प्रक्रिया ज्यादा तेज होती है, तो लोगों का वजन नहीं बढ़ता क्योंकि भोजन जल्दी से ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है और शरीर द्वारा उपयोग किया जाता है। पर चीकू मेटाबोलिज्म के प्रोसेस को संतुलित करता है।

4. अंगूर (grapes)

एक कप अंगूर में करीब 23 ग्राम चीनी होती है, जो कि आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा इसमें 100 ग्राम अंगूर में 67 कैलोरी  भी होती है, जिसका मतलब है कि इसका नियमित सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने में कैसे मददगार है टबाटा रूटीन, जानें इसके बारे में

5. खुबानी (apricots)

वजन बढ़ाने वालों के लिए खुबानी एक बहुत अच्छा स्नैक्स है। इसे नट्स और पनीर के साथ खान वजन बढ़ाने में तेजी से मदद कर सकता है। इसमें 67 कैलोरी और 18 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जो कि रेगुलर खाने पर वजन बढ़ा सकते हैं।

6. अनानास (Pineapples)

अनानास में फाइबर की मात्रा तो कम होती है पर ये चीनी से भरपूर होता है और लगातार खाने से आपका वजन बढ़ा सकता है।  कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए अनानास का जूस भी पीते हैं पर ज्यादा मात्रा में इसे लेना गैस की समस्या को बढ़ा सकता है। 

7. शरीफा (Custard apple)

शरीफा में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि मल में थोक जोड़ता है और इसे आपकी आंतों के माध्यम से स्थानांतरित करने में मदद करता है। इसके अलावा ये हाई कैलोरी और शुगर से भरपूर है, जो कि तेजी से आपका वजन बढ़ा सकते हैं। 

वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप वजन बढ़ाने के लिए योग और वजन बढाने वाले हर्ब्स की भी मदद ले सकते हैं। 

Read more articles on Weight-Management in Hindi

कौन सा फल खाने से वजन जल्दी बढ़ता है?

Fruits for Weight Gain in Hindi: अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में केला, आम, प्लम, एवोकाडो और नारियल शामिल कर सकते हैं। इन सभी फलों में कैलोरी, कार्ब्स और हेल्दी फैट अधिक होता है।

सबसे तेज वजन क्या खाने से बढ़ता है?

वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 11 चीजें, दिखेगा असर.
केला ... .
बादाम ... .
Peanut butter. ... .
पर्याप्त नींद ... .
बीन्स ... .
अनार रोजाना अनार का जूस पीने से वजन तेजी से बढ़ता है।.
चना और खजूर पतले लोग अगर चने के साथ खजूर खाएं तो वो बहुत जल्दी वेट गेन करते हैं।.
अखरोट और शहद किशमिश को दूध मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ता है।.

सेब खाने से वजन बढ़ता है क्या?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेब अधिक मात्रा में खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। वहीं, सेब का सीमित मात्रा में सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेब में मौजूद फ्रुक्टोज अन्य शर्करा की तुलना में वजन बढ़ा सकता है, लेकिन शोध में यह साबित नहीं हुआ है।

दुबले होने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

लेकिन अगर कोई वेट लॉस के लिए डाइट फॉलो कर रहा है तो वह वजन कम करने के लिए सेब, जामुन, अंगूर, रसबैरी या एवोकाडो जैसे फल तो खा सकता है क्योंकि इनमें काफी कम मात्रा में शुगर होती है. लेकिन आम, खरबूजा, अनानास को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर काफी अधिक होती है.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग