मूंग की दाल खाने से क्या नुकसान होते हैं? - moong kee daal khaane se kya nukasaan hote hain?

मूंग की दाल (Moong Dal) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंग की दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही मूंग की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूंग की दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन मूंग की दाल खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। तो आइए जानते हैं मूंग की दाल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मूंग की दाल का करते हैं सेवन, तो जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान-Benefits And Side Effects Of Moong Dal In Hindi

मूंग की दाल के फायदे

1- मूंग की दाल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंग की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

2- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए मूंग की दाल का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि मूंग की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

3- मूंग की दाल का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मूंग की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

5- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

6- शरीर में कमजोरी महसूस होने पर मूंग दाल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

7- शरीर में सूजन की शिकायत होने पर मूंग की दाल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

मूंग की दाल के नुकसान

1- अगर किसी का रक्तचाप पहले से कम है, तो उसे मूंग की दाल का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

2- मूंग की दाल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

3- मूंग दाल का सेवन लो शुगर वालों के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण शुगर के स्तर को कम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

Side Effects Of Moong Dal: दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हर तरह की दाल में प्रोटीन समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मूंग की दाल में शरीर के लिए फायदेमंद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और नियासिन व थायमिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। मूंग की दाल खाना दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए मूंग दाल का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को मूंग दाल नहीं खाना चाहिए।

मूंग की दाल खाने के नुकसान- Moong Dal Side Effects in Hindi

वैसे तो मूंग की दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप शुगर, ब्लड प्रेशर या यूरिक एसिड से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं, तो मूंग दाल खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। मूंग दाल खाने से आपकी सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: रोज दाल खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्‍सपर्ट की राय

1. लो ब्लड शुगर- लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर मूंग दाल खाना नुकसानदायक हो सकता है। मूंग की दाल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने का काम करते हैं, ऐसे में लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

2. लो ब्लड प्रेशर- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की समस्या है, तो मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

3. हाई यूरिक एसिड- शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसकी वजह से आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर और बढ़ सकता है। इसलिए हाई यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या में मूंग दाल खाने से परहेज करना चाहिए।

4. एलर्जी- एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अधिक मात्रा में मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

5. किडनी स्टोन- किडनी स्टोन की समस्या में खानपान का ध्यान न रखने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मूंग दाल का अधिक सेवन किडनी स्टोन में बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इसमें प्रोटीन और ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप सप्ताह में एक दिन भी दाल नहीं खाते? जानें दाल न खाने के संभावित नुकसान

ऊपर बताई गयी समस्याओं में मूंग दाल खाने से बचना चाहिए। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है, तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए मूंग दाल का सेवन न करें। मूंग दाल में आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आमतौर पर इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

मूंग दाल के क्या नुकसान हैं?

मूंग की दाल खाने से बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है. 3- पेट फूलना- जिन लोगों को पेट फूलने या ब्लोटिंग (Bloating) की दिक्कत होती है उन्हें मूंग दाल का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसे लोगों को मूंग की दाल पचाने में परेशानी हो सकती है. 4- लो ब्लड शुगर- अगर आपका शुगर लेवल कम रहता है तो आपको मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए.

मूंग की दाल खाने से क्या फायदा क्या नुकसान?

मूंग की दाल में शरीर के लिए फायदेमंद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और नियासिन व थायमिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। मूंग की दाल खाना दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।

मूंग की तासीर क्या है?

मूंग दाल की तासीर ठंडी होती हैमूंग दाल में आयरन, पोटैशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने और एनर्जी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल का सेवन लाभकारी माना जाता है

सुबह खाली पेट मूंग खाने से क्या होता है?

अंकुरित मूंग में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन और पेट को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप अंकुरित मूंग का सेवन कर सकते हैं. अंकुरित मूंग में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट को कई समस्याओं से बचाने और दिल को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग