आयत किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं? - aayat kise kahate hain kitane prakaar ke hote hain?

Aayat Kise Kahate Hain : प्रिय मित्रों आज हम आपको आयत के बारे में विस्तार से बताएंगे। आज हमने इस लेख में आयत किसे कहते है, आयत की परिभाषा, आयत का क्षेत्रफल, आयत के परिमाप का सूत्रइत्यादी के बारे आपके लिए विस्तार से जानकारी दी है। हमारा यह लेख पढ़ने के बाद आपको Aayat Ki Paribhasha की पूर्ण जानकारी के बारे में पता लग जाएगा। 

हमारा यह लेख कक्षा 8, 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक उपयोगी है। इसलिए विद्यार्तियो की सहायता के लिए हमने Rectangle In Hindi लिखा है।

  • Aayat Kise Kahate Hain In Hindi
    • Aayat Ka Kshetrafal | आयत का क्षेत्रफल
    • Aayat Ka Parimap | आयत का परिमाप
    • आयत के अन्य सूत्र

Aayat Kise Kahate Hain In Hindi


आयत किसे कहते हैं :- चार भुजाओं से घिरी हुई बंद आकृति जिसके आमने-सामने की भुजा बराबर हो उसे आयत कहते हैं।

अथवा

ऐसा चतुर्भुज जिसके चारों अंतः कोण समकोण हो उसे आयत कहते हैं।

आयत के महत्वपूर्ण बिंदु :- आयत के निम्न गुण होते हैं।

  • आयत के आमने-सामने की भुजाएं बराबर होती है।
  • आयत के अंतः कोणों का मान 90 डिग्री होता है।
  • एक आयत के अंतः कोणों का योग 360 डिग्री होता है।
  • आयत के अंदर दो विकर्ण होते हैं जो एक दूसरे को परस्पर समद्विभाजित करते हैं।
  • आयत के दोनों विकर्ण का मान आपस में बराबर होता है।

आयत किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं? - aayat kise kahate hain kitane prakaar ke hote hain?

Aayat Ka Kshetrafal | आयत का क्षेत्रफल


आयत का क्षेत्रफल :- किसी आयत की लंबाई को चौड़ाई से गुणा करने पर आयत का क्षेत्रफल प्राप्त होता है। अर्थात आयत की लंबाई और चौड़ाई के गुणनफल को आयत का क्षेत्रफल कहते हैं।

माना कि एक आयत जिसकी लंबाई L तथा उसकी चौड़ाई B है तो आयत का क्षेत्रफल :-

आयत का क्षेत्रफल (A) = लम्बाई (L) x चौड़ाई (B) 

अगर हमें आयत के लंबाई चौड़ाई तथा क्षेत्रफल में से किन्हीं भी दो का मान दिया हो तो हम तीसरे का मान आयत के क्षेत्रफल के सूत्र से प्राप्त कर सकते हैं

उदाहरण — अगर किसी आयत की लंबाई 5 मीटर तथा उसकी चौड़ाई 4 मीटर है तो आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ? 

 प्रश्न अनुसार आयत की लंबाई = 5 मीटर

आयत की चौड़ाई = 4 मीटर

आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई (L) x चौड़ाई (B)

  = 5×4

=  20 मीटर2

Aayat Ka Parimap | आयत का परिमाप


आयत का परिमाप :- किसी भी आयत के चारों भुजाओं का योग आयत का परिमाप कहलाता है।

माना कि एक आयत जिसकी लंबाई L तथा उसकी चौड़ाई B है तो आयत का परिमाप :-

आयात का परिमाप = 2 ( लम्बाई + चौड़ाई )

उदाहरण — अगर किसी आयत की लंबाई 5 मीटर तथा उसकी चौड़ाई 4 मीटर है तो आयत का परिमाप ज्ञात कीजिए ? 

 प्रश्न अनुसार आयत की लंबाई = 5 मीटर

आयत की चौड़ाई = 4 मीटर

आयात का परिमाप = 2 ( लम्बाई + चौड़ाई )

  = 2 (5+4)

=  18 मीटर

आयत के अन्य सूत्र


आयत के अन्य सूत्र :- आयत के अन्य सूत्र निम्न है।

  • आयत का परिमाप = 2 ( लम्बाई + चौड़ाई )
  • आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई x चौड़ाई
  • आयत का विकर्ण = √( लम्बाई2 + चौड़ाई2 )
  • एक आयत की लम्बाई = क्षेत्रफल / चौड़ाई
  • किसी आयत की चौड़ाई = क्षेत्रफल / लम्बाई

यह भी पढ़ें –

समद्विबाहु त्रिभुज | क्षेत्रफल का सूत्र | परिमाप का सूत्र | Samdibahu Tribhuj

समकोण त्रिभुज किसे कहते है | समकोण त्रिभुज के प्रकार | Samkon Tribhuj

समबाहु त्रिभुज | समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल | परिमाप | Sambahu Tribhuj

वर्ग किसे कहते है | वर्ग की परिभाषा | वर्ग का क्षेत्रफल | Varg Kise Kahate Hain

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखागया Aayat Kise Kahate Hain आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

आयत की परिभाषा कैसे लिखें?

ऐसा चतुर्भुज जिसके चारों अन्तःकोण समकोण (= 90° के) हों उसे आयत (Rectangle) कहते हैं। आयत एक ऐसा चतुर्भुज है जिसकी आमने सामने की भुजाएं समांतर होती है, "आयत" कहलाता है।

आयत में कितने कौन होते हैं?

आयात के सभी कोणों का योग 360° होता है। क्योंकि एक आयत में 4 समकोण होते हैं और एक समकोण का मान 90° होता है।

आयत का सूत्र क्या होता है?

आयत का क्षेत्रफल A = l × b लंबाई और चौड़ाई को गुणा करके, आयत का क्षेत्रफल वर्ग-इकाइयों के आयाम में प्राप्त होगा।

आयत की विशेषताएं क्या है?

आयत की विशेषताएं आयत की आमने सामने की भुजाएं समांतर और बराबर होती है। आयत के दोनों विकर्ण लंबाई में बराबर होते है तथा एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं। आयत का प्रत्येक अन्तःकोण 90 डिग्री होता है।