भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, और वहीं अगर जनसंख्या की बात की जाये तो दूसरा सबसे बड़ा देश है, कुल 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का संगठन है। भारत में वर्तमान समय में 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं, सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। हर पांच साल बाद नए मुख्यमंत्री (chief minister) पद के लिए चुनाव कराये जाते हैं और उस राज्य की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके नए मुख्यमंत्री को चुनती है। मुख्यमंत्री के अलावा सभी राज्यों के लिए एक राज्यपाल (governor) या उपराज्यपाल की नियुक्ति की जाती है जो राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है। राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन यह स्थाई नहीं होता है, राज्यपाल को कभी भी उनके पद से हटाया जा सकता है या उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। Show भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपालहम इस पेज पर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की सूची प्रदान कर रहें हैं जिससे आप एक ही जगह पर आसानी से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (chief minister) का नाम एवं उस राज्य के लिए नियुक्त किये गए राज्यपाल (governor) का नाम जान सकते हैं। नीचे दी गयी टेबल में पहले 28 पूर्ण राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल एवं अंत में 8 केंद्रशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासक या उपराज्यपाल के नाम दिए गए हैं।
केंद्र शासित प्रदेशकेंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चुनाव नहीं कराये जाते हैं और न ही राज्यपाल को नियुक्त किया जाता है। राज्य की देखरेख के लिए देश के राष्ट्रपति उस राज्य में उपराज्यपाल या सरकारी प्रशासक को नियुक्त करता है। केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/ सरकारी प्रशासक की सूची आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एवं प्रशासक
नोट – आपको बता दें कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं प्रशासक वर्तमान स्थिति के अनुसार हैं, किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा। भारत के मुख्यमंत्री का नाम क्या है 2022?भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की सूची-2022. वर्तमान में भारत में कितने मुख्यमंत्री हैं?वर्तमान में पदस्थ 30 मुख्यमन्त्रियों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। मार्च 2000 से ( 22 वर्ष, 257 दिन ओडिशा के नवीन पटनायक सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमन्त्री हैं। अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमन्त्री हैं।
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा?ज्योति बसु (बंगला : জ্যোতি বসু) (८ जुलाई १९१४ - १७ जनवरी २०१०) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जानेमाने राजनेता थे। वे सन् १९७७ से लेकर २००० तक पश्चिम बंगाल राज्य के मुख्यमंत्री रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किए।
भारत के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?चौधरी ब्रह्म प्रकाश. |