भौतिक विज्ञान का उद्देश्य क्या है? - bhautik vigyaan ka uddeshy kya hai?

Que : 23. भौतिकी शिक्षण के उद्देश्यों का वर्णन कीजिये।

Answer:  एन.सी.ई.आर.टी. तथा विभिन्न आयोगों की विभिन्न सिफारिशों के आधार पर भौतिकी शिक्षण के उद्देश्य निम्न हैं-

1. छात्रों के वर्तमान पर्यावरण की खोज करना।

2. पर्यावरण की विभिन्न घटकों से संबंधित, प्रश्नों को बनाना।

3. रिकार्डों तथा रिपोर्टों का मौखिक, लिखित और ग्राफिय प्रेक्षण करना।

4. प्रेक्षण या दूसरे साधनों द्वारा संकलित सूचनाओं को छात्रों हेतु उपयोगी बनाना तथा छात्रों को देना।

5. वस्तुओं, घटनाओं तथा प्रयोगों का वर्गीकरण करना।

6. एक निर्धारित नमूने के विकास हेतु जरूरी वस्तुओं तथा आँकड़ों को क्रमबद्ध करना।

7. आँकडों को पहचान कर विश्लेषित करना ताकि कारण तथा प्रभाव के संबंध में खोज की जा सके।

8. ठोस तथा विश्वसनीय स्थितियों के आधार पर आँकड़ों का विश्लेषण करना, परिणाम ज्ञात करना।

9. ठोस तथा विश्वसनीय स्थितियों के विश्लेषण के आधार पर पूर्व अनुमान लगाना।

10. साधारण प्रयोग को बनाना तथा उससे संबंधित समस्याओं को हल करना।

11. आँकड़ों तथा तथ्यों के आधार पर निर्णय लेना।

12. भौतिक विज्ञान के विकास हेतु भारतीय भौतिकी वैज्ञानिकों के योगदानों को प्रत्यास्मरण करना।

13. देश के राष्ट्रीय संसाधन स्त्रोतों को पहचानना तथा उनका सही प्रयोग करना।

14. राष्ट्रीय संसाधन स्त्रोतों के व्यर्थ उपयोग तथा प्रदूषण को रोकने हेतु कदम उठाना।

15. समाज के आर्थिक तथा सामाजिक विकास में एवं वैज्ञानिक और तकनीकी योगदानों में संबंध स्थापित करना।

16. छात्रों को भौतिकी ज्ञान की प्रकृति को समझने तथा उपयोग करने में सहायता करना।

17. वैज्ञानिक ज्ञान तथा वैज्ञानिक विधियों की दैनिक जीवन में उपयोगिता को ममझने पर जोर देना।

18. वैज्ञानिक अभिवृत्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, भौतिकी ज्ञान विस्तार तथा सहयोग की भावना का विकास करना।

19. भौतिकी ज्ञान का उपयोग छात्रों में सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास हेतु करना।

20. उपकरणात्मक, संचारात्मक तथा समस्या को हल करने के कौशलों का विकास करना।

21. ऐसे अवसर प्रदान करना जिनसे वे वैज्ञानिक विधियों के प्रति प्रेरित हों।

22. प्रजातांत्रिक मूल्यों का विकास करना।

23. स्व-अध्ययन की आदत तथा कौशल का विकास करना।

24. वैज्ञानिक व्यवहार को अपनाने हेतु प्रेरित करना।

25. विज्ञान अनुशासन का विकास करना।

भौतिक विज्ञान के उद्देश्य क्या है?

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है।

विज्ञान का उद्देश्य क्या है?

विज्ञान के उद्देश्य (Purpose of Science in Hindi) परंपरागत रुप से विज्ञान का मुख्य उद्देश्य ज्ञान और समझ का निर्माण करना है। ताकि मानव जाति का विकास और कल्याण हो। मानव जाति के कल्याण और विकास के लिए ही वैद्य और विश्वसनीय ज्ञान उत्पन्न करना है। मनुष्य को सदैव प्राकृतिक रहस्यों को जानने की जिज्ञासा रही है।

भौतिक महत्व क्या है?

1.1 भौतिकी क्या है? परिघटनाओं में अर्थपूर्ण पैटर्न तथा संबंध खोजे हैं, तथा प्रकृति के साथ प्रतिक्रिया कर सकने के लिए नए औजारों को बनाया तथा उनका उपयोग किया है। कालान्तर में मानव के इन्हीं प्रयासों से आधुनिक विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का मार्ग प्रशस्त हुआ हैं।

भौतिक विज्ञान का जनक कौन है?

गैलीलियो गैलिलीआधुनिक भौतिकी / पिताnull