बांझपन कौन से विटामिन की कमी से होता है? - baanjhapan kaun se vitaamin kee kamee se hota hai?

बांझपन कौन से विटामिन की कमी से होता है? - baanjhapan kaun se vitaamin kee kamee se hota hai?

आज के समय में खानपान में गड़बड़ी और भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण पुरुष और महिला दोनों की ही फर्टिलिटी पर गंभीर असर पड़ रहा है। सही समय पर बांझपन के लक्षणों की पहचान करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हर पति और पत्नी का शादी के एक समय बाद संतान सुख पाने का सपना होता है। लेकिन इनफर्टिलिटी की समस्या के कारण तमाम महिलाएं मां बनने में अक्षम हो जाती हैं। दरअसल इनफर्टिलिटी की समस्या खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण भी हो सकती है। खराब डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां सबसे ज्यादा पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। ज्यादातर लोगों का यह सवाल होता है कि बांझपन किस विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency And Infertility in Hindi) से होता है। दरअसल शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण भी बांझपन की समस्या हो सकती है। आइये विस्तार से जानते हैं किस विटामिन की कमी से इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या हो सकती है? 

इनफर्टिलिटी किस विटामिन की कमी से हो सकती है? (Which Vitamin Deficiency Causes Infertility in Hindi) 

शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए शरीर में विटामिन, मिनरल्स समेत सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। महिलाओं में बांझपन की समस्या विटामिन की कमी की वजह से भी हो सकती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या मुख्य रूप से दो तरह की होती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी को प्राथमिक और माध्यमिक रूप से देखा जाता है। प्राथमिक इनफर्टिलिटी ऐसी समस्या है जिसमें महिलाएं 1 साल तक कोशिश करने के बाद भी गर्भवती नहीं हो पाती हैं वहीं माध्यमिक इनफर्टिलिटी एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिला एक बार तो गर्भवती हो सकती है लेकिन दोबारा गर्भवती होने में उन्हें परेशानियां होती है। स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी ने बताया कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण बांझपन या इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से प्रजनन क्षमता भी कमजोर होती हैं।

बांझपन कौन से विटामिन की कमी से होता है? - baanjhapan kaun se vitaamin kee kamee se hota hai?

इसे भी पढ़ें : लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 6 गलतियां कमजोर कर रही हैं महिलाओं की फर्टिलिटी, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

विटामिन डी की कमी और इनफर्टिलिटी (Vitamin D Deficiency And Infertility in Hindi)

कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से न सिर्फ प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है बल्कि इसकी वजह से फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होने से गर्भधारण करने की क्षमता बढ़ जाती है और इससे महिलाओं के प्रजनन अंगों में विटामिन डी रिसेप्टर्स और मेटाबोलाइजिंग एंजाइम में भी सुधार होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि इसकी वजह से ही महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या होती है। महिलाओं और पुरुषों में बांझपन या इनफर्टिलिटी की समस्या के पीछे कई अन्य कारण जिम्मेदार होते हैं लेकिन विटामिन डी की कमी से भी इस पर नकारात्मक असर पड़ता है।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए जरूरी विटामिन (Vitamins To Improve Fertility in Hindi)

फर्टिलिटी या बच्चे पैदा करने की क्षमता बढ़ाने के लिए शरीर को हेल्दी और फिट होना जरूरी है। आपका शरीर जितना अधिक हेल्दी होगा उससे आपकी फर्टिलिटी उतनी ही मजबूत होगी। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सिर्फ आपको विटामिन डी की ही आवश्यकता होती है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होने देना चाहिए और इसके अलावा नियमित रूप से हेल्दी डाइट का सेवन जरूरी करना चाहिए। अगर आप किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करती हैं तो उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

बांझपन किसकी कमी से होता है?

स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी ने बताया कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण बांझपन या इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से प्रजनन क्षमता भी कमजोर होती हैं।

बांझपन प्रतिरोधी विटामिन कौन सा है?

Solution : विटामिन - E बाँझपन रोधी विटामिन है।

बांझपन दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

टॉपटेन होम रेमिडीज के मुताबिक अश्वगंधा को पीसकर एक चम्मच गर्म पानी में घोलकर दिन में दो बार पीने से फायदा होगा। इसके अलावा ये तनाव भी कम करता है।

पुरुषों में बांझपन के लक्षण क्या हैं?

Male Infertility Symptoms: पुरुषों में बांझपन के चिंताजनक लक्षण.
अंडकोष के आसपास दर्द, सूजन या गांठ होना.
सूंघने में असक्षम होना.
पुरुषों के स्तनों का असामान्य विकास.
बार-बार रेस्पिरेटरी इंफेक्शन.
चेहरे या शरीर के बालों का घटना.
सामान्य से कम शुक्राणु होना.