बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?

बियर पीना एक आम बात है और युवाओं में इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आजकल कोई भी पार्टी बियर के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। दरअसल बियर पीना मॉर्डन लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा माना जाने लगा है। बियर का सेवन इसलिए भी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि इसमें अन्य ऐल्कोहॉल से कम नशा होता है और चिल्ड बियर गर्मी से राहत देती है। अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर लोग बियर के साथ कुछ भी खा-पी लेते हैं। पार्टियों में बियर के साथ पिज्जा, चिकन, नमकीन पकौड़े, ड्राई फ्रूट्स आदि सर्व किये जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि बियर के साथ इस तरह की मसालेदार चीजों के सेवन टेस्ट और आनंद ज्यादा बढ़ जाते हैं। बेशक यह बात सही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बियर के साथ इस रह की मसालेदार चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गलत भोजन और शराब का कॉम्बिनेशन पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। इतना ही नहीं, बियर या अन्य किसी तरह की शराब के साथ गलत चीजों का सेवन करने से पेट में एसिड रिफ्लक्स और सूजन भी पैदा हो सकती है।

बियर या शराब पीने के कुछ नियम होते हैं, मसलन वैज्ञानिक मानते हैं कि सीमित मात्रा में वाइन या बियर का सेवन शरीर को दुरुस्त रखता है। इसी तरह खाली पेट शराब पीने या गलत खाद्य पदार्थों के साथ लेने से आप बीमार हो सकते हैं। इससे डिहाइड्रेशन और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि आपको बियर पीते समय या बाद में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्रेड या ब्रेड से बनी चीजें

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?

यदि आप बीयर पीने के बाद पेट को फूला हुआ महसूस नहीं करना चाहते हैं, तो आपको इसके साथ ब्रेड से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों चीजों में यीस्ट होता है और आपका पेट इतनी अधिक मात्रा में यीस्ट को एक साथ पचा नहीं पाता है। इस एआप्को पाचन संबंधी समस्या या कैंडिडा बढ़ने की समस्या हो सकती है।

बर्गर या फ्रेंच फ्राइज

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?

अगली बार जब आप अपने दोस्तों के साथ बियर पीने का प्लान बनाएं तो इस बात का ध्यान रखना कि आप इसके साथ फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों का सेवन न करें। नमकीन स्नैक्स में उच्च मात्रा में सोडियम होता है, जो शराब पीते समय आपके पाचन तंत्र के लिए खराब हो सकते हैं। नमकीन चीजें आपकी प्यास बढ़ा सकती हैं जिससे आप ज्यादा पी सकते है। साथ ही, बियर का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जो आपके शरीर को अधिक पेशाब करने का कारण बनता है।

मसालेदार चीजें

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?

बियर के साथ मसालेदार चीजों का सेवन आपको आनंद दे सकता है लेकिन यह सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर सकता है। मसालेदार चीजों में कैप्साइसिन होता है, जो पेट में जलन और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इस कॉम्बिनेशन से किसी भी सूरत में बचें।

नमकीन के साथ बियर न पिएं

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?

बहुत से लोग बियर के साथ नमकीन मूंगफली, ड्राई फ्रूट या अन्य तरह की नमकीन खाना पसंद करते हैं। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इतना है नहीं, इस कॉम्बिनेशन से आपको एडिमा और ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ सकता है।

डार्क चॉकलेट

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?

डार्क चॉकलेट के सेहत के लिए अपने अलग फायदे हैं लेकिन इसे बियर के साथ लेने से समस्या खड़ी हो सकती है। अन्य अम्लीय खाद्य पदार्थों की तरह, चॉकलेट में कैफीन, फैट और कोको होता है। बियर के साथ इसे खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुडी समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

हिंदी न्यूज़ फोटो जीवन शैलीबीयर के साथ भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये फूड्स, जानें- क्या है बेस्ट कॉम्बिनेशन

बीयर के साथ भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये फूड्स, जानें- क्या है बेस्ट कॉम्बिनेशन

वैसे तो बीयर या ऐल्कोहॉल ही हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता लेकिन अगर आप ड्रिंक करते हैं तो इसके साथ क्या खा रहे हैं इस पर भी ध्यान देना...

Kajal Sharma

Wed, 11 Aug 2021 03:32 PM

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
1/7

पूरा पढ़ेंबीयर के साथ अक्सर लोग नमकीन, चिप्स या अपने मनपसंद स्पाइसी स्नैक्स खाते हैं। लोगों का ध्यान सिर्फ टेस्ट पर होता है और वे ये ध्यान नहीं देते कि हेल्थ से जुड़े कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यहां जानिए बीयर के साथ क्या खाने से बचें और क्या है सही चॉइस।

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
2/7

पूरा पढ़ेंज्यादातर लोग बीयर के साथ चटपटा या नमकीन खाते हैं। जिन चीजों में सोडियम यानी नमक की मात्रा ज्यादा हो उन्हें बीयर के साथ न लें। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए खराब हो सकता है।

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
3/7

पूरा पढ़ेंनमकीन चीजें खाने आपको ज्यादा प्यास लगती है तो नमकीन साथ होगी तो आप ज्यादा ड्रिंक कर लेंगे। वहीं स्पाइसी या मिर्च-मसालेदार खाने से एसिड बनता है।

संबंधित फोटो गैलरी

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
4/7

पूरा पढ़ेंनमकीन के अलावा अगर आप बहुत स्पाइसी चीजें बीयर के साथ खाते हैं तो आपको एसिडिटी हो सकती है।

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
5/7

पूरा पढ़ेंबर्गर, ब्रेड या सैंडविच भी बीयर के साथ या इसे पीने के बाद खाने से बचना चाहिए। इसकी वजह यह है कि बीयर में यीस्ट होता है और ब्रेड आइटम्स में भी। आप दोनों साथ में खाएंगे तो आपका पेट फूल सकता है। साथ ही डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है।

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
6/7

पूरा पढ़ेंबीयर या किसी और तरह का ऐल्कोहॉल लेने के बाद या साथ में चॉकलेट भी नहीं खाना चाहिए। कैफीन या कोको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम कर सकते हैं।

बीयर पीते समय क्या खाना चाहिए? - beeyar peete samay kya khaana chaahie?
7/7

पूरा पढ़ेंअब बात करें कि बीयर या शराब के साथ क्या ले सकते हैं तो बेहतर होगा आप नट्स या सलाद ले सकते हैं। बादाम, काजू, अखरोट या खीरे और हरा पत्तेदार सलाद बेहतर ऑप्शन है।

संबंधित फोटो गैलरी

बियर पीते समय क्या खाना चाहिए?

पूरा पढ़ेंअब बात करें कि बीयर या शराब के साथ क्या ले सकते हैं तो बेहतर होगा आप नट्स या सलाद ले सकते हैं। बादाम, काजू, अखरोट या खीरे और हरा पत्तेदार सलाद बेहतर ऑप्शन है।

बियर पीने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

बियर में लगभग अल्कोहल कंटेंट ४% होता है, यह काफी कम है। इसको पीने के बाद आप कुछ भी खा पी सकते हैं आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। वैसे हमे फेट, सोडियम युक्त और एसिडिक चीजों का सेवन कम करना चाहिए अल्कोहल का सेवन करने के दौरान और बाद में। क्या बियर पीने से सेहत खराब होता है?

बीयर पीने का सही तरीका क्या है?

हमेशा ठंडी बियर ही परोसनी चाहिए। अगर बियर को गर्म परोसा जाए तो पीने का मजा खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप बियर की असली खुशबू और स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं तो उसे सही तापमान यानि 3 डिग्री से 5 डिग्री पर परोसें। अल्कोहल के लिए उसका अपना विशिष्ट ग्लास होता है, जिसमें उसे परोसा जाता है।

बियर का नशा कितनी देर तक रहता है?

आयतन के दृष्टीकोण से बियर में शराब की मात्रा (सामान्य) 4% से 6% तक रहती है हालांकि कुछ मामलों में यह सीमा 1% से भी कम से आरंभ कर 20% से भी अधिक हो सकती है।