चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करना चाहिए? - chehare par glo laane ke lie kya karana chaahie?

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करना चाहिए? - chehare par glo laane ke lie kya karana chaahie?

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करना चाहिए? - chehare par glo laane ke lie kya karana chaahie?

What to Eat for Glowing Skin in Hindi: दाग-धब्बों, एक्ने या पिंपल्स और झुर्रियों से मुक्त त्वचा हर कोई चाहता है। हर कोई खूबसूरत, ग्लोइंग और मुलायम चेहरे की चाहत रखता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग पार्लर में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं। या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। जब हम अच्छा खाते हैं, तो उसका असर हमारी त्वचा पर भी अच्छा ही दिखता है। ऐसे में ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या खाएं? या फिर चेहरे का ग्लो कैसे लाएं

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या खाएं?-Best Foods for Glowing Skin in Hindi

1. एवोकाडो

एवोकाडो सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो खाने से त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेन से बचाने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचती है। अगर आप रोजाना एवोकाडो खाएंगे, तो इससे आपके उम्र बढ़ने के लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है। एवोकाडो स्किन को ग्लोइंग बनानेमें भी मदद कर सकता है। 

2. अखरोट

अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट में विटामिन ई भी होता है। अखरोट में मौजूद तत्व त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप रात को अखरोट की 2-3 गिरी भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें अच्छी तरह से चबाकर खा लें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या करें? जानें 5 आसान घरेलू उपाय

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करना चाहिए? - chehare par glo laane ke lie kya karana chaahie?

3. सूरजमुखी के बीज

सूजरमुखी के बीज पोषक तत्वों के अच्छे स्त्रोत होते हैं। सूजरमुखी के बीजों में विटामिन ई, सेलेनियम, प्रोटीन और जिंक अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप रोजाना सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप स्नैक्स में सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं। सूरजमुखी के बीज आपकी स्किन के साथ ही सेहत और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। 

4. ब्रोकली

ब्रोकली को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ब्रोकली में जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी एक अलावा कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ स्वास्थ्य, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। ब्रोकली में ल्यूटिन भी होता है, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है। अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो अपनी रेगुलर डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं। इसस ड्राई और झुर्रियों वाली स्किन से छुटकारा मिल सकता है। आप ब्रोकली को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली को सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- क्रीम लगाने के बाद भी चेहरे पर नहीं आता ग्लो? जानें डल स्किन को ठीक करने के नैचुरल उपाय

5. ग्रीन टी

ग्रीन टी को वैसे तो वेट लॉस ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। ग्रीन टी में पावरफुल कंपाउंड होते हैं, जो हेल्थ और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। अगर आप ग्लोइंग और खूबसूरत चेहरा पानी चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ग्रीन टी को जरूर शामिल करें। इससे त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Tops Foods for Glowing Face in Hindi: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, ग्रीन टी और ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही चेहरे को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए फास्ट फूड और जंक फूड से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

ब्यूटी टिप्स: चेहरे पर तुरंत चाहिए ग्लो, तो एक चम्मच दूध को ऐसे करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 Sep 2021 03:11 PM IST

धूल मिट्टी से आपकी स्किन के छिद्र में गंदगी और मिट्टी के कण जम जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। स्किन को चिकनी, चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। फेस मास्क, फेस स्क्रब और फेस मसाज लेती हैं। कुल मिलाकर स्किन पर ग्लो लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और पैसे भी खर्च हो जाते हैं। इन जब के बाद भी वैसा ग्लो नहीं आता जैसा आप अपेक्षा करते हैं। लेकिन बिना मेहनत और बिना पैसे खर्च किए आपको इंस्टेंट ग्लो मिल सकता है। इसके लिए हम आपको एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए जिस चीज का इस्तेमाल होता है वह भी आसानी से आपको घर पर मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं दूध की। सिर्फ एक चम्मच दूध आपके चेहरे पर निखार ला सकता है। स्किन केयर में दूध संजीवनी का काम करता है। चलिए जानते हैं कि स्किन को चिकनी, चमकदार और ग्लोइंग बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल कैसे करना है। 

क्लींजर का काम करता है दूध

स्किन पर धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं, जिसके कारण आपका चेहरा मुरझा जाता है। केवल पानी से आपकी स्किन क्लीन नहीं होती। स्किन को अच्छे से साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एक चम्मच दूध को हाथों पर लेकर अच्छे से चेहरे पर लगाएं। उसके बाद हल्के हाथ से मसाज करें। चेहरा साफ और चमकदार हो जाएगा। 

मॉइस्चराइजर का काम करता है दूध

रूखी और बेजान त्वचा के लिए भी दूध सबसे अच्छा विकल्प है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है। जो आपकी स्किन पर नमी बरकरार रखने का काम करता है। चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए एक चम्मच दूध से त्वचा की मसाज करें। अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे के दाग-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।

दूध स्किन को हेल्दी बनाता है

दूध में बहुत पोषण होता है। स्किन को हेल्दी बनाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैँ। दरअसल दूध त्वचा को साफ करता है। ऐसे में स्किन के रोम छिद्र खुलने से त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। चेहरे के कील मुंहासे में भी दूध के रोजाना इस्तेमाल से कम हो जाते हैं।

दूध से स्किन की ड्राइनेस होती है कम

अगर आप रोजाना कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपकी स्किन की ड्राइनेस खत्म हो जाती है। इसके लिए आप ठंडा दूध चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरो को पानी से धो लें। आपकी त्वचा निखरी और चिकनी दिखने लगेगी।

रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं?

Night Skin Care Tips: रात के समय स्किन की देखभाल बहुत ही जरूरी होती है. ... .
रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्दी और दूध का इस्तेमाल करें. ... .
सोने से पहले रात में स्किन पर नींबू का रस और शहद लगाएं. ... .
एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है. ... .
स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं..

चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या लगाएं?

फेस पर ग्लो लाने के 8 हर्बल उपाय.
सुबह नींबू पानी लें सुबह उठने के बाद सबसे पहले नींबू पानी पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ... .
पानी पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। ... .
फेसवॉश ... .
मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन ... .
फेस स्क्रब ... .
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक ... .
एलोवेरा ... .
हल्दी वाला दूध.

चेहरे को बेदाग और सुंदर कैसे बनाएं?

प्रतिदिन चेहरे पर कच्चे दूध से मसाज करें या फिर बेसन में कच्चा दूध मिलाकर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद गुनगुने पानी से धो लें। 8 अगर आपकी त्वचा रूखी न हो तो आप टमाटर और नींबू के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं। आलू का रस भी चेहरे को बेदाग रखने का एक अच्छा उपाय है।

5 मिनट में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?

चेहरे को स्‍क्रब और क्‍लीन करने के लिए सबसे पहले 1 टमाटर को लेकर बीच में से काट लें।.
फिर इसमें ऊपर हल्‍दी और शहद डालें।.
इसे अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक अच्‍छी तरह से स्‍क्रब करें।.
फिर चेहरे 5 मिनट के लिए मसाज करें।.
इसके बाद अपने चेहरे को धो लें।.