एच डी देवगौड़ा का जन्म कब हुआ था? - ech dee devagauda ka janm kab hua tha?

एचडी देवेगौड़ा को राजनीतिक अनुभव और निचले तबके के लोगों तक उनकी अच्छी पहुंच ने राज्य की समस्याओं से निपटाने में मदद की। जब उन्होंने हुबली के ईदगाह मैदान का मुद्दा उठाया, तब उनकी राजनीतिक विलक्षणता की झलक सभी ने फिर से उनमें देखी थी। यह अल्पसंख्यक समुदाय का मैदान हमेशा से ही राजनीतिक विवाद का मुद्दा रहा था। देवेगौड़ा ने सफलतापूर्वक इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकाला था।

प्रारंभिक जीवन : 18 मई 1933 को कर्नाटक के हरदन हल्ली ग्राम हासन के ताकुमा में जन्मे देवेगौड़ा के परिवार में पत्नी चेनम्मा और 4 पुत्र एवं 2 पुत्रियां हैं। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद इन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेना आरंभ कर दिया था। इनके पिता का नाम डोड्डे गौड़ा व माता का नाम देवम्मा था।

राजनीतिक जीवन : 1953 में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और 1962 तक वे इसी के सदस्य बने रहे। 1962 में वे कर्नाटक विधानसभा के सदस्य बन गए। मार्च 1972 से मार्च 1976 तक और नवंबर 1976 से दिसंबर 1977 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। हासन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1991 में वे सांसद के रूप में चुने गए। 1994 में राज्य में जनता दल की जीत के सूत्रधार ये ही थे। जनता दल के नेता चुने जाने के बाद वे 11 दिसंबर 1994 को कर्नाटक के 14वें मुख्यमंत्री बने।

1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने : इसे देवेगौड़ा की किस्मत ही कहा जाना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री पद से सीधे प्रधानमंत्री पद पर पहुंच गए थे। बात यह थी कि 31 मई 1996 को अटलजी की सरकार के अल्पमत में होने के कारण उन्होंने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। उसी के अगले दिन 1 जून 1996 को तत्काल में 24 दलों वाले संयुक्त मोर्चे का गठन कांग्रेस के समर्थन से किया गया और देवेगौड़ा को संयुक्त मोर्चे का नेता घोषित कर दिया गया और वे प्रधानमंत्री नियुक्त हो गए। लेकिन कांग्रेस की नीतियों के मनोनुकूल नहीं चल पाने के कारण देवगौड़ा को अप्रैल 1997 में अपने प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था।

विशेष बातें : 1975-76 में आपातकाल के दौरान इन्हें जेल में बंद रहना पड़ा था। जब वे 1991 में हासन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए तब उन्होंने राज्य की समस्याओं विशेष रूप से किसानों की समस्याओं के निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवेगौड़ा ने किसानों की दुर्दशा के बारे में संसद में स्पष्ट रूप से अपने विचार व्यक्त किए जिसके लिए सभी ने उनकी खूब प्रशंसा की। संसद और इसके संस्थानों की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाए रखने के लिए भी सभी ने उनकी खूब तारीफ की थी। उनके राजनीतिक अनुभव और निचले तबके के लोगों तक उनकी गहरी पैठ ने राज्य की समस्याओं से निपटने में उनकी मदद की।

देवगौड़ा एच. डी.

एच डी देवगौड़ा का जन्म कब हुआ था? - ech dee devagauda ka janm kab hua tha?

पूरा नाम हरदनहल्ली डोडेगौड़ा देवगौडा़
जन्म 18 मई, 1933
जन्म भूमि हरदन हल्ली ग्राम, हासन ताक़ुमा, कर्नाटक
अभिभावक पिता- 'श्री दोड्डे गौड़ा', माता- 'देवम्या'
पति/पत्नी चेनम्मा
संतान चार पुत्र एवं दो पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
पार्टी कांग्रेस और जनता दल
पद भारत के 11वें प्रधानमंत्री
कार्य काल 1 जून, 1996 - अप्रैल, 1997 (लगभग 10 माह)
शिक्षा सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
भाषा कन्नड़ भाषा, अंग्रेज़ी
जेल यात्रा 1975 में आपात काल के दौरान देवगौड़ा को जेलयात्रा करनी पड़ी थी। वह 18 महीनों तक जेल में रहे।
अद्यतन‎

19:04, 12 मई 2015 (IST)

एच. डी. देवगौड़ा (अंग्रेज़ी: H. D. Deve Gowda, जन्म: 18 मई, 1933) को तकनीकी रूप से भारत का ग्यारहवाँ प्रधानमंत्री माना जाता है। इनका पूरा नाम हरदनहल्ली डोडेगौडा़ देवगौडा़ है। यह उस समय प्रधानमंत्री बने जब अटल बिहारी वाजपेयी जी को 13 दिन सरकार चलाने के बाद प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था, क्योंकि वह बहुमत साबित करने की स्थिति में नहीं थे। यह संयुक्त मोर्चा सरकार के नेता के रूप में प्रधानमंत्री चयनित हुए। इन्होंने 1 जून, 1996 को शपथ ग्रहण की थी। लेकिन यह भी ज़्यादा समय तक प्रधानमंत्री नहीं रहे। लगभग 10 माह तक प्रधानमंत्री रहने के बाद इन्हें भी अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा।

जन्म एवं परिवार

एच. डी. देवगौड़ा का जन्म कर्नाटक के हरदन हल्ली ग्राम के हासन ताक़ुमा में 18 मई, 1933 को हुआ था। यह एक खाते-पीते कृषक परिवार से सम्बन्धित थे। एच. डी. देवगौड़ा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेना आरम्भ कर दिया था। इनके पिता का नाम श्री दोड्डे गौड़ा था तथा माता का नाम देवम्या था। इनकी पत्नी का नाम चेनम्मा है। इनके चार पुत्र एवं दो पुत्रियाँ हैं। एक पुत्र विधायक तथा एक पुत्र सांसद भी रह चुके हैं। एच. डी. देवगौड़ा ने सर्वप्रथम 1953 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वह 1962 तक कांग्रेस के सदस्य रहे। देवगौड़ा एक मध्यमवर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि से राजनीति में आए थे, इस कारण वह किसानों के कठोर परिश्रम का मूल्य समझते थे। युवा देवागौड़ा ने ग़रीब किसानों और समाज के कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए राजनीतिक आवाज़ बुलन्द की थी।

राजनीतिक जीवन

1962 तक कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाने के बावजूद जब देवगौड़ा को उचित सम्मान प्राप्त नहीं हुआ तो कांग्रेस से इनका मोहभंग हो गया। ऐसे में वह 1962 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में खड़े हो गए। देवगौड़ा विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए। इस प्रकार उनके कार्यों को जनता की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके बाद भी देवगौड़ा अगले तीन चुनावों 1967, 1972 और 1977 में लगातार विधायक के रूप में चुने जाते रहे। लेकिन 1969 के पूर्व वह कांग्रेस पार्टी के पुन: सदस्य बन गए। ऐसा तब हुआ जब कांग्रेस पार्टी का विभाजन हुआ। उन्होंने इंदिरा गांधी की विरोधी कांग्रेस (ओ) को चुना था। देवगौड़ा कांग्रेस (ओ) के अध्यक्ष निजलिंगप्पा से काफ़ी प्रभावित थे। उनकी प्रेरणा से ही देवगौड़ा ने ऐसा किया था। 1975 में आपातकाल के दौरान देवगौड़ा को भी जेलयात्रा करनी पड़ी थी। वह 18 महीनों तक जेल में रहे। कर्नाटक विधानसभा में वह पुन: निर्वाचित हुए तथा दो बार राज्यमंत्री भी बने। लेकिन 1982 में इन्होंने कर्नाटक मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया। अगले तीन वर्षों तक राजनीति में इनका सक्रिय योगदान नहीं रहा। लेकिन 1991 में देवगौड़ा हासन लोकसभा सीट से चुने गए और प्रथम बार संसद में पहुँचे। वह 1994 में जनता दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी बने। 1994 में जनता दल का अध्यक्ष चुने जाने के बाद देवगौड़ा के भाग्य ने ज़ोर मारा और वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए। यह 1996 में भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। जब इन्हें प्रधानमंत्री पद की चुनौती प्राप्त हुई, तब इन्होंने यह अवसर दोनों हाथों से लपक लिया और मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। इस प्रकार अटलजी के 13 दिन के कार्यकाल के पश्चात् वह प्रधानमंत्री बने।

प्रधानमंत्री पद पर

यदि भाग्य का सितारा बुलन्द होता है तो ऐसा ही होता है। देवगौड़ा मुख्यमंत्री से सीधे प्रधानमंत्री के पद पर जा पहुँचे। दरअसल 31 मई को अल्पमत में होने के कारण अटलजी ने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। उसके अगले दिन 1 जून, 1996 को तुरत-फ़ुरत 24 दलों वाले संयुक्त मोर्चे का गठन किया गया। इसे कांग्रेस ने समर्थन देने का आश्वासन दिया। अत: देवगौड़ा को संयुक्त मोर्चे का नेता घोषित कर दिया गया। संयुक्त मोर्चा बहुमत प्राप्त था और उसे काँग्रेस (इं) का समर्थन हासिल था। लेकिन शीघ्र ही कांग्रेस ने घोषणा कर दी कि यदि उसका समर्थन चाहिए तो उन्हें नेतृत्व में परिवर्तन करना होगा। एच. डी. देवगौड़ा कांग्रेस की नीतियों के मनोनुकूल नहीं चल रहे थे। कांग्रेस द्वारा समर्थन वापस लेने का सीधा मतलब था-संयुक्त मोर्चा सरकार का पतन। अत: काँग्रेस (इं) की शर्त स्वीकार करते हुए देवगौड़ा को अप्रैल 1997 को अपने पद से हटना पड़ा।

भारत के प्रधानमंत्री
एच डी देवगौड़ा का जन्म कब हुआ था? - ech dee devagauda ka janm kab hua tha?
पूर्वाधिकारी
अटल बिहारी वाजपेयी
देवगौड़ा एच. डी. उत्तराधिकारी
इन्द्र कुमार गुजराल
एच डी देवगौड़ा का जन्म कब हुआ था? - ech dee devagauda ka janm kab hua tha?
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

भारत के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री

पंडित जवाहरलाल नेहरू · लाल बहादुर शास्त्री · इंदिरा गाँधी · मोरारजी देसाई · चौधरी चरण सिंह · राजीव गाँधी · विश्वनाथ प्रताप सिंह · चन्द्रशेखर सिंह · नरसिंह राव · अटल बिहारी वाजपेयी · एच डी देवगौड़ा · इन्द्र कुमार गुजराल · मनमोहन सिंह · नरेन्द्र मोदी

कार्यवाहक प्रधानमंत्री

गुलज़ारीलाल नन्दा

उप प्रधानमंत्री

सरदार पटेल · मोरारजी देसाई · जगजीवन राम · चौधरी चरण सिंह · यशवंतराव चह्वाण · चौधरी देवी लाल · लालकृष्ण आडवाणी

देखें  वार्ता  बदलें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री

के. सी. रेड्डी · के. हनुमंथैय्या · के. मंजप्पा · एस. निजलिंगप्पा · बी डी जत्ती · एस. आर. कांथी · वीरेन्द्र पाटिल · डी. देवराज उर्स · आर. गुंडु राव · रामकृष्‍ण हेगड़े · एस. आर. बोम्मई · एस. बंगरप्पा · एम. वीरप्पा मोइली · देवगौड़ा एच. डी. · जे. एच. पटेल · एस. एम. कृष्णा · एन. धरम सिंह · एच. डी. कुमारस्वामी · बी. एस. येदयुरप्पा · डी. वी. सदानंद गौड़ा · जगदीश शेट्टार · सिद्धारमैया · बसवराज बोम्मई

देखें  वार्ता  बदलें

एच डी देवगौड़ा का जन्म कब हुआ था? - ech dee devagauda ka janm kab hua tha?
भारत गणराज्य
राज्य

अरुणाचल प्रदेश · असम · आंध्र प्रदेश · उत्तर प्रदेश · उत्तराखण्ड · ओडिशा · कर्नाटक · केरल · गुजरात · गोवा · छत्तीसगढ़ · झारखण्ड · तमिलनाडु · त्रिपुरा · तेलंगाना · नागालैंड · पंजाब · पश्चिम बंगाल · बिहार · मणिपुर · मध्य प्रदेश · महाराष्ट्र · मिज़ोरम · मेघालय · राजस्थान · सिक्किम · हरियाणा · हिमाचल प्रदेश

केंद्रशासित प्रदेश

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह · दादरा तथा नगर हवेली · राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली · पुदुचेरी · चंडीगढ़ · दमन और दीव · लक्षद्वीप · लद्दाख · जम्मू और कश्मीर

प्रदेशों की राजधानी

अगरतला · आईजोल · ईटानगर · इम्फाल · कोलकाता · कोहिमा · गंगटोक · गांधीनगर · चण्डीगढ़ · चेन्नई · जम्मू · जयपुर · तिरुअनन्तपुरम · दिसपुर · देहरादून · पटना · पणजी · बेंगळूरू · भोपाल · भुवनेश्वर · मुम्बई · राँची · रायपुर · लखनऊ · शिमला · शिलांग · श्रीनगर · हैदराबाद · कवरत्ती · चण्डीगढ़ · दमन · दिल्ली · पुदुचेरी · पोर्ट ब्लेयर · सिलवासा

संसद

संसद भवन · लोक सभा · राज्य सभा · सांसद · संसदीय प्रणाली

राष्ट्रपति

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद · डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन · ज़ाकिर हुसैन · वी.वी. गिरी · फ़ख़रुद्दीन अली अहमद · नीलम संजीव रेड्डी · ज्ञानी ज़ैल सिंह · रामस्वामी वेंकटरमण · डॉ. शंकरदयाल शर्मा · के. आर. नारायणन · अब्दुल कलाम · प्रतिभा पाटिल · प्रणब मुखर्जी · रामनाथ कोविंद · द्रौपदी मुर्मू

कार्यवाहक राष्ट्रपति

वी.वी. गिरी · मुहम्मद हिदायतुल्लाह · बी डी जत्ती

प्रधानमंत्री

पंडित जवाहरलाल नेहरू · लाल बहादुर शास्त्री · इंदिरा गाँधी · मोरारजी देसाई · चौधरी चरण सिंह · राजीव गाँधी · विश्वनाथ प्रताप सिंह · चन्द्रशेखर सिंह · नरसिंह राव · अटल बिहारी वाजपेयी · एच डी देवगौड़ा · इन्द्र कुमार गुजराल · मनमोहन सिंह · नरेन्द्र मोदी

उप प्रधानमंत्री

सरदार पटेल · मोरारजी देसाई · जगजीवन राम · चौधरी चरण सिंह · यशवंतराव चह्वाण · चौधरी देवी लाल · लालकृष्ण आडवाणी

चिह्न-प्रतीक

अशोक चिह्न · आम · कमल · गंगा · डॉल्फ़िन · तिरंगा · बरगद · बाघ · मोर · मुद्रा चिह्न · राष्‍ट्रगान · राष्‍ट्रीय गीत · राष्ट्रीय शाके · हॉकी · सत्यमेव जयते

भाषा

उड़िया · उर्दू · अंग्रेज़ी · अरबी · अवधी · असमिया · कन्नड़ · कश्मीरी · कोंकणी · गुजराती · डोगरी · भोजपुरी · तमिल · तेलुगु · पंजाबी · पहलवी · पालि · फ़ारसी · नेपाली · बांग्ला · बिहारी · ब्रजभाषा · बोडो · मणिपुरी · मराठी · मलयालम · मैथिली · राजस्थानी · संस्कृत · संथाली · सिंधी · सिंहली · शौरसेनी · हिन्दी · प्राकृत · पहाड़ी बोली

भारत रत्‍न

अबुलकलाम आज़ाद · सर्वपल्ली राधाकृष्णन · अमर्त्य सेन · वेंकट रामन · भीमराव आम्बेडकर · भीमसेन जोशी · राजेन्द्र प्रसाद · लाल बहादुर शास्त्री · बिधान चंद्र राय · जवाहरलाल नेहरू · धोंडो केशव कर्वे · ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान · भगवान दास · चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · गोविंद बल्लभ पंत · सत्यजित राय · सी. सुब्रह्मण्यम · मोरारजी देसाई · इंदिरा गाँधी · मदर टेरेसा · रवि शंकर · राजीव गाँधी · नेल्‍सन मंडेला · ज़ाकिर हुसैन · गुलज़ारीलाल नन्दा · जयप्रकाश नारायण · वी.वी. गिरी · विनोबा भावे · वामन काणे · अब्दुल कलाम · मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया · एम. जी. रामचन्द्रन · लता मंगेशकर · सरदार वल्लभ भाई पटेल · बिस्मिल्ला ख़ाँ · अरुणा आसफ़ अली · जे. आर. डी. टाटा · गोपीनाथ बोरदोलोई · पुरुषोत्तम दास टंडन · के. कामराज · सुब्बुलक्ष्मी · सी. एन. आर. राव · सचिन तेंदुलकर · अटल बिहारी वाजपेयी · मदनमोहन मालवीय

राष्ट्रीय दिवस

भारतीय क्रांति दिवस · विजय दिवस · शिक्षक दिवस · स्वतंत्रता दिवस · गणतंत्र दिवस · बाल दिवस · हिन्दी दिवस · बालिका दिवस