एक प्रकाश वर्ष दूरी को परिभाषित कीजिए - ek prakaash varsh dooree ko paribhaashit keejie

प्रकाश-वर्ष
lightyear
एक प्रकाश वर्ष दूरी को परिभाषित कीजिए - ek prakaash varsh dooree ko paribhaashit keejie
सूरज से 12.5 प्रकाशवर्ष की दूरी के भीतर स्थित तारों का चित्रण[1]
इकाई संबंधी सूचना
इकाई प्रणाली खगोलीय इकाईयाँ
परिमाण लम्बाई
संकेताक्षर प्रव (ly)
इकाई परिवर्तन
1 प्रव (ly) निम्न इकाई में... बराबर होता है...
   मीट्रिक (SI) इकाई    9.460699×१०15 m
   9.460699 Pm
   इम्पीरियल व US इकाईयाँ    5.878599×१०12 mi

प्रकाश वर्ष (lightyear), जो प्रव (ly) द्वारा चिन्हित करा जाता है, लम्बाई की एक मापन इकाई है। यह लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर की होती है। अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश अपने निर्वात में एक वर्ष में पूरा कर लेता है। यह इकाई मुख्यत: लम्बी दूरियों यथा दो तारों या गैलेक्सी जैसी अन्य खगोलीय वस्तुओं की बीच की दूरी मापने में प्रयोग की जाती है।[2]

अंकीय मान[संपादित करें]

एक प्रकाश वर्ष बराबर होता है:

  • यथार्थतः 9,460,730,472,580.8 किमी (लगभग 10 Pm)
  • लगभग 5,878,625,373,183.61 मील
  • लगभग 63,241 खगोलीय इकाई
  • लगभग 0.3066 पारसैक

उपरोक्त आंकडे़ जूलियन वर्ष (ना कि ग्रेगोरियन वर्ष) पूरे 365.25 दिवसों के (प्रत्येक दिवस पूरे 86,400 SI सैकिण्डों का, कुल मिलाकर 31,557,600 सैकिण्ड) बराबर होता है, जैसा कि IAU द्वारा परिभाषित है।[3]

प्रकाश वर्ष का प्रयोग प्रायः तारों की दूरियां नापने हेतु होता है। इसकी अधिमान्य इकाई है पारसैक। पारसैक की परिभाषा अनुसार वह दूरी है जो, जितनी दूरी पर एक वस्तु दिग्भेद के एक आर्क्सैकिण्ड के बराबर हिलती प्रतीत होती है, जब प्रेक्षक एक खगोलीय इकाई अपनी दॄष्टि रेखा के अभिलम्ब चलता है। यह लगभग ३.२६ प्रकाश-वर्षों के बराबर होता है। पारसैक को अन्य इकाइयों की तुलना में अधिक सरलता से पर्यवेक्षण आंकडो़ से मिलान और व्युत्पन्न किया जा सकता है। वैसे वैज्ञानिक वर्ग में प्रकाश वर्ष ही अधिक प्रचलित है।

प्रमुख दूरियाँ (प्रकाशवर्षों में)[संपादित करें]

  • पृथ्वी-से-सूर्य : 0.0000158125 प्रकाश वर्ष, जिसे प्रकाश 8 मिनट19.005 सैकिंड में तय करता है।
  • निकटतम तारा, प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी: 4.2420 प्रकाशवर्ष।
  • निकटतम पड़ोसी गैलेक्सी, एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी: 25 लाख प्रकाशवर्ष।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • प्रकाश की गति
  • पारसैक

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Universe within 12.5 Light Years: The Nearest Stars". मूल से 4 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2018.
  2. "The IAU and astronomical units". International Astronomical Union. मूल से 22 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-07-05.
  3. "IAU Recommendations concerning Units". मूल से 16 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2008.

एक प्रकाश वर्ष दूरी को परिभाषित कीजिए - ek prakaash varsh dooree ko paribhaashit keejie
Prakash Varsh – Light Year

प्रकाश-वर्ष (Light Year) दूरी का मात्रक होता हैं। प्रकाश-वर्ष को ly द्वारा प्रदर्शित करते हैं। भौतिकी में मापन के लिए हमें बहुत छोटी छोटी लम्बाइयों से लेकर बहुत बड़ी-बड़ी दूरियों के अध्ययन की आवश्यकता पड़ती है। बहुत छोटी व बहुत बड़ी दूरियो (अथवा लम्बाइयो) को व्यक्त करने के लिये हम विशेष मात्रकों का प्रयोग करते हैं। जैसे – माइक्रोन, एंग्स्ट्रोम, प्रकाश वर्ष, पारसेक, खगोलीय इकाई आदि।

खगोलीय पिण्डों के बीच की दूरियाँ, जैसे पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी, अथवा पृथ्वी से तारों की दूरी बहुत बड़ी होती हैं तथा उन्हें व्यक्त करने के लिये बड़े मात्रक प्रयुक्त किये जाते हैं। दूरी का एक बहुत बड़ा मात्रक ‘प्रकाश-वर्ष’ है।

1 प्रकाश-वर्ष वह दूरी है जो कि प्रकाश ‘रिक्त स्थान (निर्वात में) में’ 1 वर्ष में तय करता है।

  • 1 वर्ष में 365 x 24 x 60 x 60 = 31536000 सेकण्ड होते हैं।
  • प्रकाश 1 सेकण्ड में 3.0 x 108 मीटर (3 लाख किलोमीटर) दूरी तय करता है।

1 प्रकाश-वर्ष = (3.0×108 मीटर/सेकण्ड) x (365 x 24 x 60 x 60 सेकण्ड)
= 9.46 x 1015 मीटर
= 1016 मीटर (लगभग)
= 1013 किलोमीटर (लगभग)
1 प्रकाश वर्ष = 9.46 x 1015 मीटर

विज्ञान में मात्रकों की एस॰ आई॰ प्रणाली में दूरी का मात्रक “मानक मीटर“, द्रव्यमान का मात्रक “मानक किलोग्राम“, समय का मात्रक “मानक सेकंड“, वैद्युत धारा का मात्रक “एम्पियर“, ताप का मात्रक “केल्विन“, तथा ज्योति-तीव्रता का मात्रक “कैन्डला” है।

दूरी के मात्रकों से संबन्धित अन्य लेख

यह चैप्टर भौतिक विज्ञान के मापन का ही एक हिस्सा है, मापन चैप्टर से संबन्धित अन्य लेख इस प्रकार हैं-

  • मूल मात्रक तथा व्युत्पन्न मात्रक में अंतर
  • मानक मीटर (दूरी का मात्रक)
  • मानक किलोग्राम (द्रव्यमान का मात्रक)
  • मानक सेकण्ड – परमाणुक घड़ी
  • एम्पियर (विद्युत धारा का मात्रक)
  • केल्विन (ताप का मात्रक)
  • कैन्डेला (ज्योति-तीव्रता का मात्रक)
  • माइक्रोन (दूरी का मात्रक)
  • एंग्स्ट्रोम (दूरी का मात्रक)
  • प्रकाश बर्ष (दूरी का मात्रक)
  • पारसेक (दूरी का मात्रक)
  • खगोलीय इकाई (दूरी का मात्रक)
  • महत्वपूर्ण मात्रक और उनके संकेत
  • दस की विभिन्न घातों के प्रतीक

NOT SATISFIED ? - ASK A QUESTION NOW

* Question must be related to education, otherwise your questions deleted immediately !

Post navigation

प्रकाश वर्ष दूरी क्या है?

प्रकाश वर्ष (lightyear), जो प्रव (ly) द्वारा चिन्हित करा जाता है, लम्बाई की एक मापन इकाई है। यह लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर की होती है। अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश अपने निर्वात में एक वर्ष में पूरा कर लेता है।

1 वर्ष कितने को कहते हैं?

<br> 1 वर्ष = 365.25 दिन ` = 365.

प्रकाश वर्ष कैसे निकाले?

दूरी का एक बहुत बड़ा मात्रक 'प्रकाश-वर्ष' है। 1 प्रकाश-वर्ष वह दूरी है जो कि प्रकाश 'रिक्त स्थान (निर्वात में) में' 1 वर्ष में तय करता है। 1 वर्ष में 365 x 24 x 60 x 60 = 31536000 सेकण्ड होते हैं। प्रकाश 1 सेकण्ड में 3.0 x 108 मीटर (3 लाख किलोमीटर) दूरी तय करता है।

एक प्रकाश वर्ष कितने मीटर के बराबर होता है?

1 प्रकाश-वर्ष 9.46 x 1015 मीटर के बराबर है। खगोलीय दूरी का वर्णन करने के लिए उपयोग की जाने वाली लंबाई की एक इकाई प्रकाश-वर्ष है।