फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का विश्व में क्या स्थान है? - phalon aur sabjiyon ke utpaadan mein bhaarat ka vishv mein kya sthaan hai?

  1. फल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

(क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

  1. सब्जी उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

(क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

  1. भारत का कौन-सा राज्य जूट का प्रमुख उत्पादक है?

(क) हिमाचल प्रदेश

(ख) बिहार

(ग) पश्चिम बंगाल

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत में सर्वोत्तम चाय कहां पैदा होती है?

(क) दार्जिलिंग

(ख) जोरहट

(ग) नीलगिरि

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत में सबसे ज्यादा चाय किस राज्य में पैदा होती है?

(क) केरल

(ख) महाराष्ट्र

(ग) असम

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर 1 क, 2 ख, 3 ग, 4 क, 5 ग

भारत की विविध जलवायु ताज़ा फल और सब्जियों के सभी किस्मों की उपलब्धता को सुनिश्चित करती है। यह चीन के बाद विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय बागवानी डेटाबेस (दूसरे अग्रिम अनुमान) के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान भारत में फलों का उत्पादन 99.07 मिलियन मीट्रिक टन व सब्जियों का उत्पादन 191.77 मिलियन मीट्रिक टन हुआ। फलों की खेती 6.66 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र पर की गई जबकि सब्जियों की खेती के 10.35 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र पर की गई।

एफएओ के अनुसार (2019) भारत सब्जियों में अदरक और भिंडी का सबसे अधिक उत्पादन करता है और आलू, प्याज़, फूलगोभी, बैंगन, पत्तागोभी आदि उत्पादन में दूसरे स्थान पर हैं। फलों में केला (26.08%), पपीता (44.05%), आम (मंगुष्ठ और अमरूद सहित (45.89%) देश में प्रथम स्थान पर है।

विशाल उत्पादन की वजह से भारत के पास निर्यात के काफी अवसर हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान भारत ने फलों और सब्जियों का 9,940.95 करोड़ रुपए / 1,342.14 मिलियन अमरीकी डॉलर का निर्यात किया जिसमें फलों का निर्यात 4,971.22 करोड़ रुपए / 674.53 मिलियन अमरीकी डॉलर और सब्जियों का निर्यात 4,969.73 करोड़ रुपए/ 667.61 मिलियन अमरीकी डॉलर का किया गया था।

हमारे देश से फलों में आम, अखरोट, अंगूर, केला, अनार अधिक मात्रा में निर्यात किए जाते हैं जबकि सब्जियों की निर्यातित टोकरी में प्याज, भिंडी, करेला, हरी मिर्च, मशरूम और आलू का अधिक योगदान है।

भारतीय फल और सब्जियां मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, सउदी अरब, ओमान और कतर को भेजी जाती हैं।

यद्यपि विश्व बाजार में भारत का अंशदान लगभग एक प्रतिशत ही है फिर भी देश से बागवानी उपज की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। देश में अद्यतन कोल्ड चेन आधारभूत सुविधाओं तथा गुणवत्ता आश्वस्तता तरीकों में समवर्ती विकास से यह संभव हो वृहद है। निजी क्षेत्र द्वारा वृहद निवेश किए जाने के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र ने भी पहलकदमियां की हैं और एपीडा की सहायता से देश में विभिन्न बिक्री कार्गों केन्द्रों तथा समेकित कटार्इ उपरांत सुविधाओं का सृजन किया गया है। इस प्रयास से किसानों, संसाधकों और निर्यातकों के स्तर पर क्षमता विकास पहलकदमियां से भी काफी सहायता मिली है।


  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • ‘विश्व में सब्जी उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान’

‘विश्व में सब्जी उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान’

भारतमें कृषि के अंतर्गत सब्जी उत्पादन एक प्रमुख स्थान रखता है। चीन के बाद भारत ही मात्र में सबसे ज्यादा सब्जी की पैदावार होती है। सब्जी उत्पादन क्षमता लगभग 17.62 मिलियन टन है। 9205 हैक्टेयर में सब्जी उगाई जाती है।

आधुनिक युग में जहां हर क्षेत्र में प्रगति हुई है वहां कृषि शोधकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों से सब्जी उत्पादन में वृद्धि हुई हैं जिसमें थार का यह क्षेत्र भी पीछे नहीं है। भोजन में फल-सब्जियों को हमारे शरीर की विभिन्न बीमारियों से रक्षा करने के लिए शामिल किया जाता है क्योंकि इनसे प्राप्त विटामिन एवं खनिज लवण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का विकास होता है।

उक्त उद्गार कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. प्रदीप पगारिया ने केन्द्र द्वारा शिवकर गांव में आयोजित 4 दिवसीय ‘फल-सब्जी परिरक्षण एवं मूल्य संवर्धन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओं को सं‍बोधित करते हुए व्यक्त किए। डा. पगारिया ने कहा कि फल-सब्जियों में रोग आने पर रसायनों का छिड़काव बहुत सोच समझ करें। केन्द्र के उद्यानिकी विशेषज्ञ बुद्धाराम मोरवाल ने उपस्थित महिलाओं को उद्यान निर्माण की विधि पौध तैयार करने की विधि बताई। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक श्यामदास ने खरीफ फसलों के उन्नत बीजों के किस्मों की जानकारी दी। केन्द्र की कार्यक्रम सहायक- गृह विज्ञान रेखा दातवानी ने महिलाओं को विभिन्न फल-सब्जियों से प्राप्त होने वाले विटामिन एवं खनिज लवणों की जानकारी दी। केन्द्र के कार्यक्रम सहायक सुनील राखेचा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60 महिलाओं ने भाग लिया तथा महिलाओं को केन्द्र द्वारा प्रकाशित कृषि कैलेन्डर का वितरण किया गया।

बाड़मेर . बैठक में मौजूद महिलाएं।

भारत का विश्व में फल व सब्जी उत्पादन में कौन सा स्थान है?

चीन के बाद फल उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है तथा विश्व के कुल उत्पादन में भारत की लगभग 10 प्रतिशत भागीदारी है।

विश्व में फलों का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है?

विश्व की प्रमुख फसलें एवं उत्पादक देश: (Largest Producing Countries of Major Crops in World in Hindi) उत्पादन के आधार पर चीन दुनिया का सबसे ज्यादा फल उत्पादन करने वाला देश है। चीन ने वर्ष 2020 में कुल 134,250 हजार टन फलों का उत्पादन किया था।

सब्जियों के उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान कितना है?

यही कारण है कि विश्व में चीन के बाद सब्जी और फल उत्पादन में भारत दूसरे स्थान पर हैं.

फलों के उत्पादन में कौन सा देश प्रथम है?

चीन विश्व में सबसे ज्यादा फल उत्पन्न करने वाला देश है। फलों के उत्पादन में चीन के बाद भारत, ब्राजील, अमेरिका और मैक्सिको हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग